Amazfit Zepp Z हुई इंडिया में 15 दिन की बैटरी लाइफ और AMOLED डिस्प्ले के साथ लांच, जाने कीमत और स्पेसिफिकेशन

Main Image
  • Like
  • Comment
  • Share

Amazfit और Zepp Health ने अपनी प्रीमियम स्मार्टवाच Amazfit Zepp Z को इंडिया में लांच दिया है। कंपनी ने इंडियन मार्किट में 3 साल पुरे करने के अवसर पर यह स्मार्टवाच पेश की है। Amazfit की यह प्रीमियम स्मार्टवाच टाइटेनियम एलाय के साथ पेश की है। तो चलिए नज़र डालते है डिवाइस के फीचरों पर:

Amazfit Zepp Z की कीमत और उपलब्धता

Zepp Z स्मार्टवाच को इंडिया में 25,999 रुपए की कीमत में पेश किया है। यह वाच टाइटेनियम कलर और ब्राउन लेथर स्ट्राप के साथ आती है। स्मार्टवाच को आप Amazon पर 20 जुलाई से खरीद सकते है।

Amazfit Zepp Z के फीचर

 

स्मार्टवाच में आपको 1.39- इंच AMOLED टचस्क्रीन डिस्प्ले दी गयी है जो 454 x 454 रेज़ोलुशन को सपोर्ट करती है। डिस्प्ले पर गोरिल्ला ग्लास प्रोटेक्शन दी गयी है। स्मार्टवाच में 50 से भी ज्यादा वाच फेस देखने को मिलते है। इसके अलावा Zeep Z में स्लीप ट्रैकिंग के लिए SomnunCare, हार्ट रेट मोनिटर के लिए BioTracker 2 PPG और OxygenBeats जैसे ट्रैकर दिए गये है। इनके अलावा यहाँ पर PAI हेल्थ असेसमेंट सिस्टम भी दिया गया है जो आपकी हेल्थ डाटा पर नजर रखता है।

वाच में 90 स्पोर्ट्स मोड भी दिए गये है जिसमे आउटडोर रनिंग, इनडोर साइकिलिंग, वाटर स्विमिंग, पूल स्विमिंग, आउटडोर साइकिलिंग, फ्री ट्रिंग, क्लाइम्बिंग आदि शामिल है। स्मार्टवाच में बिल्ट इन GPS, बिल्ट इन Alexa वौइस असिस्टेंट का सपोर्ट भी दिए गये है। बिल्ट इन अलेक्सा के साथ आप घर के स्मार्टहोम प्रोडक्ट्स को भी कण्ट्रोल कर सकते है।

Amazfit Zepp Z की स्पेसिफिकेशन

स्क्रीन  1.39″ Color AMOLED, रेज़ोलुशन 454×454
डायल साइज़ 45.9 x 45.9 x 10.75mm
वजन 40g
ऑलवेज ऑन डिस्प्ले  हाँ
कलर टाइटेनियम बॉडी
पोजिशनिंग सिस्टम GPS+GLONASS/ GPS+BeiDou/ GPS+Galileo,
ब्लूटूथ ब्लूटूथ 5.0 BLE
सेंसर BioTracker 2 PPG बायो-ट्रैकिंग ऑप्टिकल सेंसर, 3-एक्सिस सेंसर, 3-एक्सिस ज्ञरोस्कोप सेंसर, जिओमैग्नेटिक सेंसर, एम्बिएंट लाइट सेंसर
टचस्क्रीन गोरिल्ला ग्लास प्रोटेक्शन
बॉडी मटेरियल टाइटेनियम
स्ट्राप लेदर
सॉफ्टवेयर एंड्राइड और iOS
वाटर रेजिस्टेंस 5 ATM
बैटरी लाइफ 340 mAh बैटरी
बैटरी बैकअप नार्मल: 15 दिन
चार्जिंग टाइम 1.5 घंटे
स्पोर्ट्स मोड 90+ स्पोर्ट्स मोड
ऑपरेटिंग सिस्टम Zeep
डिवाइस सपोर्टेड एंड्राइड / iOS
एक्सेसरीज मैग्नेटिक चार्जिंग बेस
एप्लीकेशन Zepp App

 

Related Articles

Image7000mAh बैटरी और 50MP कैमरा के साथ आया realme 16! कीमत भी है दमदार

realme ने भारत में अपना नया स्मार्टफोन realme 16 आधिकारिक तौर पर लॉन्च कर दिया है, जो डिस्प्ले, बैटरी और durability-focused हार्डवेयर के साथ एक नया mid-range विकल्प लेकर आया है। यह फोन Air Black और Air White कलर ऑप्शन्स में आता है और कई स्टोरेज वैरिएंट्स में उपलब्ध है। इसकी कीमत इस प्रकार है: …

ImageAmazfit GTR Glitter और Titanium Edition हुई इंडिया में लांच: कीमत 12,999 रुपए से शुरू

Amazfit ने इंडियन मार्किट में सितम्बर महीने में AMOLED डिस्प्ले के साथ GTR को लांच किया था जबकि इसके कुछ ही दिन बाद 12 दिन की बैटरी बैकअप वाली GTR 42mm को भी पेश किया था। स्मार्टवाच सेगमेंट में मुकाबले को और बेहतर बनाने के लिए आज कंपनी ने GTR के Glitter और Titanium एडिशन …

ImageAmazfit Bip U Pro स्मार्टवाच हुई बिल्ट-इन GPS और अलेक्सा सपोर्ट के साथ लांच, जाने कीमत और फीचर

Amazfit ने इंडिया में अपने स्मार्टवाच लाइन-अप में Amazfit Bip U Pro को लांच किया है। इस लेटेस्ट स्मार्टवाच में स्क्वायर डिस्प्ले, 50m वाटर रेजिस्टेंस और बिल्ट-इन अलेक्सा वौइस् असिस्टेंट के साथ GPS और स्पोर्ट्स एंड हेल्थ ट्रैकिंग फीचर मिलते है। Amazfit Bip U Pro की कीमत कंपनी ने अपनी इस नयी स्मार्टवाच को इंडिया …

Imageकर्व्ड अमोलेड डिस्प्ले और 5800mAh बैटरी – Redmi Note 15 SE भारत में लॉन्च

Redmi ने भारत में अपना नया स्मार्टफोन Redmi Note 15 SE लॉन्च कर दिया है। इस फोन की सबसे खास बात इसका कर्व्ड AMOLED डिस्प्ले और स्लिम डिज़ाइन है, जो इसे एक प्रीमियम look देता है। साथ ही, कंपनी ने इसमें 50MP कैमरा और 5800mAh बैटरी जैसे फीचर्स दिए हैं, जो इसे इस सेगमेंट में …

Imageकर्व्ड 1.5K डिस्प्ले और 6,500mAh बैटरी के साथ Infinix Note Edge 5G भारत में लॉन्च, जानें कीमत

Infinix ने भारत में अपना नया मिड-रेंज स्मार्टफोन Infinix Note Edge 5G लॉन्च कर दिया है। यह फोन कर्व्ड AMOLED डिस्प्ले, बड़ी बैटरी और कई AI फीचर्स के साथ आता है। डिवाइस Android 16 आधारित XOS 16 पर चलता है और कंपनी 3 साल के OS अपडेट और 5 साल के सिक्योरिटी पैच देने का …

Discuss

Be the first to leave a comment.