क्या खत्म होंगे जमीन विवाद? हर प्रॉपर्टी को मिलेगा 14 अंकों का Bhu Aadhaar नंबर

Main Image
  • Like
  • Comment
  • Share

भारत में अब ज़मीनी कार्यवाहियों को सुलझाने या सुधारने के लिए अब ज़मीनों के भी आधार कार्ड बनेंगे।

जी हाँ! देश में ज़मीन से जुड़े रिकॉर्ड को डिजिटल और पारदर्शी बनाने की दिशा में एक बड़ा कदम उठाया गया है। अब हर ज़मीन के टुकड़े को 14 अंकों का एक यूनिक डिजिटल नंबर दिया जाएगा, जिसे आम भाषा में “Bhu Aadhaar” कहा जा रहा है। इसका आधिकारिक नाम ULPIN (Unique Land Parcel Identification Number) होगा।

जैसे हर नागरिक के पास आधार नंबर होता है, उसी तरह अब हर ज़मीन की पहचान भी एक यूनिक नंबर से होगी।

ये पढ़ें: Birth Certificate और Aadhaar में नाम अलग है? अभी ठीक करें, वरना अटक सकते हैं काम

क्या है Bhu Aadhaar या ULPIN?

ULPIN एक 14 अंकों का यूनिक पहचान नंबर है, जो देश के हर भूमि खंड (Land Parcel) को दिया जाएगा। यह नंबर उस ज़मीन की सटीक लोकेशन और सीमा (Boundary) के आधार पर तैयार किया जाता है।

यह पूरी प्रक्रिया डिजिटल मैपिंग और जियोस्पेशियल तकनीक की मदद से की जाती है, जिसमें ज़मीन के अक्षांश-देशांतर (Latitude-Longitude) को रिकॉर्ड किया जाता है।

यह कैसे काम करेगा?

सरकार ज़मीन का सर्वे कर उसकी सटीक सीमा तय करेगी। इसके बाद उस प्लॉट की डिजिटल मैपिंग की जाएगी और एक यूनिक 14-digit नंबर जनरेट होगा। यह नंबर उस ज़मीन के सभी रिकॉर्ड से जुड़ा रहेगा।

भविष्य में जब भी ज़मीन खरीदी-बेची जाएगी या उससे संबंधित कोई सरकारी प्रक्रिया होगी, तो इसी नंबर के द्वारा जानकारी सत्यापित की जा सकेगी।

ये पढ़ें: खेती में अब AI बोलेगा – सरकार ला रही है Bharat-VISTAAR, किसानों को मिलेगा सीधा फायदा

क्यों जरूरी है Bhu-Adhaar ?

  • जमीन विवादों में कमी – कई बार जमीन की सीमा और मालिकाना हक को लेकर विवाद होते हैं। यूनिक डिजिटल पहचान से ऐसे मामलों में स्पष्टता आएगी।
  • प्रॉपर्टी खरीद-फरोख्त आसान – बैंक लोन, रजिस्ट्री और टैक्स से जुड़ी प्रक्रियाएं तेज और पारदर्शी होंगी।
  • फ़र्ज़ी दस्तावेज़ों पर रोक – डिजिटल रिकॉर्ड से डुप्लीकेट या गलत एंट्री की संभावना कम होगी।

दिल्ली में क्या नया है?

हाल ही में दिल्ली में इस योजना को तेज़ी से लागू करने की प्रक्रिया शुरू की गई है। ड्रोन और आधुनिक सर्वे तकनीक की मदद से ज़मीन की मैपिंग की जा रही है। इसे चरणबद्ध तरीके से लागू किया जाएगा।

देश के कई राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों में यह प्रक्रिया पहले से चल रही है और अब इसे व्यापक स्तर पर लागू किया जा रहा है।

आम लोगों को क्या फायदा होगा?

अगर आप ज़मीन खरीदने या बेचने की सोच रहे हैं, तो Bhu Aadhaar से आपको उस ज़मीन का पूरा सत्यापित रिकॉर्ड एक जगह मिल सकेगा। इससे धोखाधड़ी की संभावना कम होगी और कानूनी स्पष्टता बढ़ेगी।

सरकारी योजनाओं और सब्सिडी में भी ज़मीन से जुड़ी जानकारी का सत्यापन आसान होगा।

Bhu Aadhaar केवल एक नंबर नहीं, बल्कि भारत में भूमि रिकॉर्ड प्रणाली को आधुनिक और भरोसेमंद बनाने की दिशा में एक महत्वपूर्ण बदलाव है। आने वाले समय में यह प्रॉपर्टी लेन-देन और कानूनी प्रक्रियाओं को पहले से अधिक सरल बना सकता है।

अधिक जानकारी के लिए आप Smartprix को TwitterFacebookInstagram, और Google News पर फॉलो कर सकते हैं। मोबाइल फोन, टेक, गाइड या अन्य खबरों के लिए आप Smartprix पर भी विज़िट कर सकते हैं।

Pooja ChaudharyPooja Chaudhary
Pooja has been covering technology and gadgets for more than 5 years. Most of her work has been centred around smartphones and smartphone apps, but she occasionally likes to dabble with content on people and relationships. She is also a bit of a TV junkie and is often trying to make time to catch up with her favourite shows and classic movies.

Related Articles

Imageपहले से महंगे iPhone अब और महंगे – जानिए iPhone 18 Pro Max की कीमत क्यों बना सकती है रिकॉर्ड

iPhone 18 Pro Max लॉन्च होने में अभी कुछ हफ्ते बाकी हैं, लेकिन इसकी कीमत को लेकर चर्चा अभी से तेज़ हो गई है। एक नई रिसर्च रिपोर्ट का दावा है कि ये Apple का अब तक का सबसे महंगा iPhone साबित हो सकता है। अगले साल नया iPhone लेने की प्लानिंग कर रहे लोगों …

ImageiOS 27 अपडेट किन iPhones को मिलेगा और किसका सफर खत्म – पूरी लिस्ट

Apple ने WWDC 2026 में iOS 27 से पर्दा उठा दिया है, और इस बार सबसे बड़ी राहत पुराने iPhone यूज़र्स के लिए है। पिछले कुछ सालों से Apple हर बड़े अपडेट के साथ एक-दो पुराने मॉडल को सपोर्ट लिस्ट से हटा देती थी, लेकिन iOS 27 में ऐसा नहीं हुआ। यानि जो भी iPhones …

ImageWhatsApp के नए Username फीचर पर सरकार सख्त – Meta को रोलआउट रोकने का आदेश

अभी हाल ही में हमने आपको WhatsApp के नए Username फीचर के बारे में पूरी जानकारी दी थी कि ये फीचर इस साल के आखिर में लाइव होने से पहले आप अपना Username कैसे रिज़र्व कर सकते हैं और इसका फायदा क्या-क्या है। लेकिन आज इसी फीचर को लेकर एक बड़ा मोड़ आ गया है। …

ImageStarlink की भारत में एंट्री का इंतज़ार खत्म – Elon Musk ने बता दी कीमत, जानिए कितना खर्च होगा हर महीने

भारत में Elon Musk की Starlink को लेकर महीनों से चर्चा चल रही थी। अब आखिरकार कंपनी ने अपने भारतीय ग्राहकों के लिए सबसे बड़े सवाल का जवाब दे दिया है। वो ये है कि Starlink की कीमत क्या होगी? कंपनी ने अपनी भारतीय वेबसाइट भी अपडेट कर दी है और ये भी साफ हो …

Imagerealme P4R 5G का इंडिया लॉन्च टीज़ हुआ, क्या P-series में मिलेगा नया बजट फोन?

realme की P-series पहले ही कई मॉडलों से भरी हुई है, और अब कंपनी इसमें एक और नया नाम जोड़ने जा रही है। भारत में realme P4R 5G का टीज़र Flipkart पर लाइव हो गया है। फिलहाल फोन के स्पेसिफिकेशन या लॉन्च तारीख सामने नहीं आए हैं, लेकिन “The R evolution is coming” टैगलाइन से …

Discuss

Be the first to leave a comment.