WhatsApp के नए Username फीचर पर सरकार सख्त – Meta को रोलआउट रोकने का आदेश

Main Image
  • Like
  • Comment
  • Share

अभी हाल ही में हमने आपको WhatsApp के नए Username फीचर के बारे में पूरी जानकारी दी थी कि ये फीचर इस साल के आखिर में लाइव होने से पहले आप अपना Username कैसे रिज़र्व कर सकते हैं और इसका फायदा क्या-क्या है। लेकिन आज इसी फीचर को लेकर एक बड़ा मोड़ आ गया है।

भारत सरकार ने Meta को औपचारिक नोटिस भेजकर WhatsApp से इस नए Username फीचर का रोलआउट रोकने के लिए कहा है।

इलेक्ट्रॉनिक्स और सूचना प्रौद्योगिकी मंत्रालय (MeitY) ने इम्पर्सनेशन (किसी और के नाम से पेश आना), ठगी और ऑनलाइन स्कैम को लेकर चिंता जताते हुए ये आदेश दिया है। साथ ही Meta को 3 दिन का वक्त दिया गया है कि वो इस फीचर की पूरी जानकारी सामने रखे, जिसमें इसके सेफ्टी इंतज़ाम और रोलआउट प्लान भी शामिल हों।

ये पढ़ें: iPhone 17 vs iPhone 16: Flipkart GOAT Sale में कौन सा खरीदना समझदारी है? जानें फीचरों व कीमतों का अंतर

सरकार ने दखल क्यों दिया?

WhatsApp ने 29 जून को Username रिज़र्वेशन शुरू किए थे, जहां यूज़र Settings > Account > Username में जाकर 3 से 35 कैरेक्टर तक का अपना हैंडल चुन सकते हैं। इस फीचर के पीछे सबसे बड़ा उद्देश्य ये है कि आप किसी से WhatsApp पर बातचीत शुरू कर सकें, वो भी अपना फोन नंबर शेयर किए बिना।

लेकिन साइबर सिक्योरिटी एक्सपर्ट्स और कुछ स्टार्टअप फाउंडर्स ने चिंता जताई कि यूज़र ऐसे Username भी बना सकते हैं जो किसी बिज़नेस, सरकारी एजेंसी या किसी जानी-मानी हस्ती के नाम से मिलते-जुलते हों। इससे किसी और के नाम पर ठगी और फाइनेंशियल फ्रॉड का रास्ता खुल सकता है।

यही वजह रही कि रिज़र्वेशन खुलने की घोषणा के 48 घंटे के भीतर ही सरकार ने Meta को नोटिस थमा दिया।

ये पढ़ें: Netflix ने बदल दिया लॉगिन का नियम: अकाउंट शेयर करने वालों की बढ़ी मुश्किल, जानें आख़िर क्यों

WhatsApp ने इस पर क्या कहा?

WhatsApp के एक प्रवक्ता ने अपने सार्वजनिक बयान में कहा, “इम्पर्सनेशन से बचाने के लिए हमने सबसे बड़े और जाने-पहचाने नाम पहले ही रोककर रखे हैं, जैसे पब्लिक फिगर, सरकारी संस्थाएं, सेलिब्रिटीज़ और वेरिफाइड Meta अकाउंट, ताकि इन्हें सिर्फ इनके असली मालिक ही क्लेम कर पाएं। इसके अलावा, इन जाने-माने नामों से मिलते-जुलते Username भी रोककर रखे गए हैं।”

प्रवक्ता ने ये भी बताया कि किसी असली यूज़र को मैसेज करने के लिए सामने वाले को उसका पूरा और सटीक Username पता होना ज़रूरी है। साथ ही प्लेटफॉर्म इस बात पर भी लिमिट लगाएगा कि कोई एक अकाउंट कितने नए लोगों से संपर्क कर सकता है, और किसी का Username बार-बार अंदाज़े से ढूंढने की कोशिशों को ब्लॉक कर देगा।

कंपनी के मुताबिक उनके पास “ऐसे सिस्टम भी हैं जो इम्पर्सनेशन और गलत इस्तेमाल के आम पैटर्न को पहचानकर उन्हें हटा देते हैं।”

अब देखना ये होगा कि सरकार Meta को इस फीचर के लिए हरी झंडी देती है या नहीं। इस खबर को लिखे जाने तक, आज सुबह रिज़र्व किया गया मेरा Username मुझे अब भी दिख रहा था।

अधिक जानकारी के लिए आप Smartprix को Twitter, Facebook, Instagram, और Google News पर फॉलो कर सकते हैं। मोबाइल फोन, टेक, गाइड या अन्य खबरों के लिए आप Smartprix पर भी विज़िट कर सकते हैं।

Pooja ChaudharyPooja Chaudhary
Pooja has been covering technology and gadgets for more than 5 years. Most of her work has been centred around smartphones and smartphone apps, but she occasionally likes to dabble with content on people and relationships. She is also a bit of a TV junkie and is often trying to make time to catch up with her favourite shows and classic movies.

Related Articles

ImageHMD Rise भारत में लॉन्च, 22 भाषाओं वाला AI और पहले दिन 10 हज़ार से कम कीमत

एक नज़र में : HMD ने भारत में अपना नया बजट फोन HMD Rise लॉन्च कर दिया है, और इसमें कंपनी ने सबसे ज़्यादा ज़ोर 22 भारतीय भाषाओं वाले AI पर दिया है। इसमें आपको 6.52-इंच की स्क्रीन और 5000mAh की बैटरी मिलती है। हालांकि इसका Unisoc SC9863A प्रोसेसर नवंबर 2018 में आया था, और …

ImageNetflix की पाकिस्तानी सीरीज़ पर सरकार का निर्देश, क्या भारत में देख पाएंगे Fawad-Mahira का शो?

एक नज़र में : Humsafar और Zindagi Gulzar Hai जैसे पाकिस्तानी ड्रामे भारत में भी खूब देखे गए, और इनके हीरो Fawad Khan हिंदी फिल्मों में भी नज़र आए हैं। अब Fawad और Mahira Khan की Netflix सीरीज़ Jo Bachay Hain Sang Samait Lo के ट्रेलर को दो दिन में 32 लाख व्यूज मिले हैं। …

ImagePUC कब खत्म हो रहा है? गाड़ी नंबर डालकर 1 मिनट में चेक करें, नए नियम में आपकी गाड़ी को कितना समय मिलेगा

एक नज़र में : सड़क परिवहन मंत्रालय के PUCC पोर्टल पर गाड़ी का नंबर और चेसिस नंबर के आखिरी 5 अक्षर डालते ही आपके PUC की एक्सपायरी तारीख सामने आ जाती है। इसी पोर्टल के डैशबोर्ड पर ‘PUCC Defaulter’ वाला आंकड़ा 14 करोड़ के पार दिख रहा है। ये तारीख अब पहले से ज़्यादा मायने …

ImageWhatsApp पर PF बैलेंस घर बैठे ऐसे देखें, सेवा अटके तो ये 3 तरीके आएंगे काम

एक नज़र में : PF का बैलेंस जानने के लिए अब आपको EPFO की वेबसाइट पर UAN और पासवर्ड डालकर लॉग-इन करने की ज़रूरत नहीं है, क्योंकि EPFO ने अपनी सेवाएं WhatsApp पर भी शुरू कर दी हैं। केंद्रीय श्रम मंत्री मनसुख मांडविया ने 1 नवंबर को EPFO के 74वें स्थापना दिवस पर इसे लॉन्च …

ImageUPI चार्ज दिवाली के बाद: क्या अब QR स्कैन पर दुकानदार लेंगे आपसे एक्स्ट्रा पैसे?

एक नज़र में : NPCI की UPI एंड सर्विसेज़ स्टीयरिंग कमेटी ने 13 अक्टूबर 2026 को त्योहारों के सीज़न का हवाला देकर नए मर्चेंट डिस्काउंट रेट (UPI MDR Charge) को दिवाली के बाद तक टाल दिया था। पहले ये नियम 15 अक्टूबर से लागू होना था। दिवाली 8 नवंबर को बीत चुकी है, यानी अब …

Discuss

Be the first to leave a comment.