Amazon ने पेश किया बिल्ट-इन बैटरी के साथ Echo Input Smart Speaker: कीमत सिर्फ 4,999 रुपए

Main Image
  • Like
  • Comment
  • Share

अभी के लिए Amazon इंडियन मार्किट में अपने Echo लाइनअप के तहत 12 स्मार्ट स्पीकर को पेश कर चूका है और कंपनी ने फिर से अपनी एक नयी Echo डिवाइस को पेश किया है जिसको Echo Input Portable Edition नाम से साथ लांच किया गया है। इस नए वरिएन्त में बिल्ट-इन बैटरी का सपोर्ट भी दिया गया है ताकि आप Alexa का इस्तेमाल कही भी और कभी भी कर सकते है। तो चलिए नज़र डालते है इस नयी डिवाइस के फीचरों पर:

यह भी पढ़िए: Amazon Echo (3rd जनरेशन) रिव्यु

Amazon Echo Input Smart स्पीकर के फीचर

आज लांच किये गये Echo Input Portable speaker पिछले कुछ महीने पहले लांच किये ये Echo Input जैसे ही दिखाई देता है जिसमे आपको अंतर के तौर पर सामने की तरफ LCD लाइट देखने को मिलती है जिनकी सहायता से आप बैटरी को मोनिटर कर सकते है। इसके साथ ही यहाँ पर स्पीकर को नीचे की तरफ जगह दी गयी है जबकि माइक्रोफोन पहले की ही तरह ऊपर सरफेस पर दिए गये है।

Echo Input Portable Edition में AUX पोर्ट नहीं दिया गया है लेकिन ब्लूटूथ और WiFi कनेक्टिविटी पहली की ही तरह बरकरार है। म्यूजिक के लिए भी इसमें पहले ही की तरह 10 वॉल्यूम लेवल के साथ समान ऑडियो एक्सपीरियंस ही मिलता है।

इसमें एक और बात ये की यहाँ IP रेटिंग भी नहीं दी गयी है। इसके अलावा इस बिल्ट-इन बैटरी वाला स्मार्ट स्पीकर आपको पहले की ही तरह फैब्रिक कवर के साथ मिलता है। डिवाइस में 4800mAh की बड़ी बैटरी दी गयी है जो आसानी से आपको 10 घंटे का म्यूजिक प्लेबैक या 11 घंटे का स्टैंडबाई टाइम देने में सक्षम है।

अमेज़न की यह नयी डिवाइस 5,999 रुपए की कीमत पर लांच की गयी है लेकिन अभी के लिए यानि की लांच ऑफर के तहत आपको 1,000 रुपए का डिस्काउंट मिलेगा मतलब आप Echo Input Smart Speaker को 4,999 रुपए की कीमत में सिर्फ ब्लैक कलर में खरीद सकते है। अभी के लिए यह Amazon पर प्री-आर्डर के लिए उपलब्ध है जिसकी शिपिंग 18 दिसम्बर से शुरू हो जाएगी।

Related Articles

Imageक्या खत्म होंगे जमीन विवाद? हर प्रॉपर्टी को मिलेगा 14 अंकों का Bhu Aadhaar नंबर

भारत में अब ज़मीनी कार्यवाहियों को सुलझाने या सुधारने के लिए अब ज़मीनों के भी आधार कार्ड बनेंगे। जी हाँ! देश में ज़मीन से जुड़े रिकॉर्ड को डिजिटल और पारदर्शी बनाने की दिशा में एक बड़ा कदम उठाया गया है। अब हर ज़मीन के टुकड़े को 14 अंकों का एक यूनिक डिजिटल नंबर दिया जाएगा, …

ImageAmazon Echo Plus (2nd Gen) Review in Hindi | Amaozn Echo Plus (2nd Gen) का हिंदी में रिव्यु

Amazon ने हाल ही में अपनी नयी Echo डिवाइस को इंडिया में लांच किया है। नयी Echo Dot और Echo Plus (2018 वर्जन) को काफी नए और बेहतर सुधारों के साथ पेश किया है जिनमे नया डिजाईन, समान कीमत आकर्षक अवयव है। पिछले हफ्ते ही हमने Echo Dote थर्ड जेनरेशन का रिव्यु किया था जिसमे …

ImageAmazon Echo Dot with Clock का रिव्यु: वेलकम डिस्प्ले फॉर अलेक्सा

हाल ही दिनों में स्मार्ट स्पीकर की तरफ यूजर काफी ज्यादा ध्यान दे रहे है और स्मार्ट होम की शुरुआत के लिए तो ये सबसे जरूरी अवयव साबित होते है। पिछले साल तक इस सेगमेंट में गूगल को अच्छी खासी बढ़त मिली हुई थी लेकिन इस साल ही शुरुआत से ही Amazon ने काफी बेहतर …

Image₹7,999 में 6300mAh बैटरी, realme P4 Lite 4G लॉन्च, जानें क्या है खास

realme ने भारत में अपना नया बजट स्मार्टफोन realme P4 Lite 4G लॉन्च कर दिया है। यह फोन बड़ी 6300mAh बैटरी, 90Hz डिस्प्ले और मिलिट्री-ग्रेड ड्यूरेबिलिटी जैसे फीचर्स के साथ आता है। बैंक ऑफर और कूपन के बाद इसकी प्रभावी शुरुआती कीमत ₹7,999 रखी गई है। कीमत और उपलब्धता 4GB + 64GB वेरिएंट की MOP …

Imageकर्व्ड 1.5K डिस्प्ले और 6,500mAh बैटरी के साथ Infinix Note Edge 5G भारत में लॉन्च, जानें कीमत

Infinix ने भारत में अपना नया मिड-रेंज स्मार्टफोन Infinix Note Edge 5G लॉन्च कर दिया है। यह फोन कर्व्ड AMOLED डिस्प्ले, बड़ी बैटरी और कई AI फीचर्स के साथ आता है। डिवाइस Android 16 आधारित XOS 16 पर चलता है और कंपनी 3 साल के OS अपडेट और 5 साल के सिक्योरिटी पैच देने का …

Discuss

Be the first to leave a comment.

Related Products