Amazon Great Freedom Festival सेल की शुरुआत आज से हो गई है, और आप इलेक्ट्रॉनिक्स, स्मार्टफोन्स, स्मार्ट डिवाइसेज या अन्य किसी केटेगरी में कुछ सामान खरीदने का सोच रहे हैं, तो इस सेल में आपको 80% तक डिस्काउंट के साथ शानदार ऑफर्स मिलने वाले हैं। इस लेख में हमनें सभी खास केटेगरी के अनुसार Amazon Great Freedom Festival डील्स की जानकारी साझा की है। आगे इन डील्स के बारे में विस्तार से जानते हैं।
ये पढ़ें: OPPO K13 Turbo सिरीज़ भारत की पहली एक्टिव कूलिंग फैन वाली सिरीज़ होगी, टीजर आया सामने
Amazon Great Freedom Festival डील्स
स्मार्टफोन्स और एक्सेसरीज़
इस सेल के दौरान 5G स्मार्टफोन्स पर 60,000 रुपए तक के एक्सचेंज बेनिफिट्स मिल रहे हैं, साथ ही 18 माह तक की नो कॉस्ट EMI पर फोन्स को खरीदा जा सकता है। सेल में 5G फोन्स 7,999 रुपए की शुरुआती कीमत से मिलेंगे। वहीं मोबाइल एक्सेसरीज़ पर 80% तक का डिस्काउंट मिल रहा है, और हेडफोन्स 149 रुपए की शुरुआती कीमत से उपलब्ध है। चार्जिंग एक्सेसरीज़ 149 रुपए और स्क्रीन प्रोटेक्टर 99 रूपये से उपलब्ध है।
- Samsung Galaxy S24 Ultra 79,999 रुपए की शुरुआती कीमत पर उपलब्ध है।
- Apple iPhone 15 बैंक ऑफर के साथ 57,249 रूपये की कीमत पर उपलब्ध है।
- OnePlus 13R 36,999 रुपए और OnePlus Nord CE5 22,999 रुपए की कीमत पर उपलब्ध है।
- OPPO Reno 14 5G 34,200 रुपए की शुरुआती कीमत पर उपलब्ध है।
- Xiaomi Power Bank 4i (20,000mAh) 1,899 रुपए की कीमत पर उपलब्ध है।
इलेक्ट्रॉनिक्स और एक्सेसरीज़
HP, Dell, Asus, और Lenovo के गेमिंग लैपटॉप्स पर 45% तक का डिस्काउंट मिल रहा है, और इनकी शुरुआती कीमत 49,990 रुपए होने वाली है। Sony, Fujifilm, GoPro, Canon, Digitek, और CP Plus के कैमरा पर 70% तक का डिस्काउंट मिलने वाला है। Noise, boAt, Samsung, Amazfit, Apple, और Garmin की स्मार्टवॉच पर 80% तक का डिस्काउंट मिल रहा है।
- Samsung Galaxy Tab S9 FE 34,999 रुपए की कीमत पर उपलब्ध है।
- Lenovo IdeaPad Slim 3 65,990 रुपए और ASUS TUF Gaming F16 1,44,990 रुपए की कीमत पर उपलब्ध है।
- boAt Nirvana Ivy Pro 4,999 रुपए की कीमत पर उपलब्ध है।
- Sony WH-CH720N 7,990 रुपए, GoPro HERO13 42,490 रुपए, और Canon EOS R8 1,13,088 रुपए की कीमत पर उपलब्ध है।
स्मार्ट टीवी डील्स
बेस्ट सेलिंग टेलीविजन पर 65% तक का डिस्काउंट दिया जा रहा है, और 7,000 रुपए तक के एक्सचेंज बेनिफिट्स मिल रहे हैं। वहीं 4K टेलीविजन 12,999 रुपए की शुरुआती कीमत पर उपलब्ध है, और OLED पैनल स्मार्ट टीवी पर 35% तक का डिस्काउंट मिल रहा है।
- Samsung HD Smart LED TV 13,990 रुपए की कीमत पर उपलब्ध है।
- LG LR570 Series Smart webOS LED TV 14,490 रुपए की कीमत पर उपलब्ध है।
- TCL 4K UHD Smart QD-Mini LED Google TV 51,990 रुपए की कीमत पर उपलब्ध है।
- AcerPure, JVC, और VW की बजट टीवी 6,999 रुपए की शुरुआती कीमत पर मिल रही है।
ये पढ़ें: Moto G86 Power vs Moto G96: 20 हजार से कम में कौनसा फोन दे रहा तगड़े फीचर्स?
होम एप्लायंसेज डील्स
- LG, Samsung, Bosch, और IFB की वाशिंग मशीनों पर 60% तक का डिस्काउंट मिल रहा है।
- Carrier, Daikin, Panasonic, और LG के AC 60% तक के डिस्काउंट ऑफर पर उपलब्ध है।
- Samsung, Haier, LG, और Godrej के रेफ्रिजरेटर पर 55% तक का डिस्काउंट दिया जा रहा है।
- Samsung, LG, और Haier के माइक्रोवेव 60% तक के डिस्काउंट ऑफर पर खरीद सकते हैं।
स्मार्ट डिवाइसेज डील्स
- Alexa enabled Echo Show 5 (3rd Gen) 10,999 रुपए की कीमत पर उपलब्ध है।
- Alexa Activity Kit और Shark Sleeve के साथ Echo Pop Combo पर फ्लैट 44% का डिस्काउंट मिल रहा है।
- Alexa Smart Home combo पर फ्लैट 37% तक का डिस्काउंट मिल रहा है।
- Echo 4th Gen पर फ्लैट 29% का डिस्काउंट दिया जा रहा है, इसे आप 5,999 रुपए में खरीद सकते हैं।
अधिक जानकारी के लिए आप Smartprix को Twitter, Facebook, Instagram, और Google News पर फॉलो कर सकते हैं। मोबाइल फोन, टेक, गाइड या अन्य खबरों के लिए आप Smartprix पर भी विज़िट कर सकते हैं।