vivo V70 FE का First Look सामने आया, नए Glow डिज़ाइन के साथ आ सकता है फोन

Main Image
  • Like
  • Comment
  • Share

आजकल स्मार्टफोन बाज़ार में सिर्फ प्रोसेसर या कैमरा ही नहीं, फोन का डिज़ाइन भी उतना ही अहम हो गया है। खासकर ₹30,000 से ₹40,000 वाले सेगमेंट में कंपनियां अब सिर्फ स्पेसिफिकेशन की दौड़ नहीं लगा रहीं, बल्कि फोन को देखने में अलग बनाने की कोशिश भी कर रही हैं।

इसी बीच vivo अपनी V70 सीरीज़ का नया मॉडल V70 FE लाने की तैयारी कर रहा है। टिप्स्टर योगेश बरार द्वारा साझा की गई जानकारी के अनुसार यह फोन V-series का अनुभव थोड़ा ज़्यादा किफायती कीमत में लाने की कोशिश करेगा। लेकिन दिलचस्प बात यह है कि इसका डिज़ाइन शायद इस सेगमेंट में कुछ नया दिखा सकता है।

ये पढ़ें: Samsung Galaxy M17e 5G की कीमत लॉन्च से पहले लीक, नए फोन में मिल सकते हैं ये फीचर्स

vivo V70 FE की संभावित कीमत

लीक के अनुसार vivo V70 FE भारत में ₹30,000 से ₹40,000 के बीच लॉन्च हो सकता है। यह वही कीमत वाला सेगमेंट है जहां आजकल सबसे ज़्यादा मुकाबला देखने को मिलता है।

यही वजह है कि इस रेंज में आने वाला हर नया फोन तुरंत चर्चा में आ जाता है। V70 FE भी इसी भीड़ के बीच आएगा, लेकिन अगर लीक सही साबित होते हैं तो इसका डिज़ाइन इसे बाकी फोनों से थोड़ा अलग बना सकता है।

साथ ही यह मॉडल V-सीरीज़ की पहुंच भी बढ़ा सकता है, यानि वही V-सीरीज़ डिज़ाइन और कैमरा-फोकस्ड अप्रोच, लेकिन थोड़ी ज़्यादा लोगों की पहुंच में।

Northern Lights Purple वेरिएंट का पहला लुक

Vivo V70 FE

सबसे दिलचस्प बात यह है कि vivo V70 FE के Northern Lights Purple वेरिएंट का पहला लुक भी सामने आया है, और यह तुरंत ध्यान खींचता है।

इस रंग विकल्प के साथ vivo अपनी नई Darkness Glow Technology लाने की तैयारी कर रहा है। रिपोर्ट्स के अनुसार फोन के बैक पैनल में ऐसा ल्यूमिनस मटेरियल इस्तेमाल किया गया है जो रोशनी पड़ने के बाद अंधेरे में हल्की चमक दिखाता है।

यानी सामान्य मैट या ग्लॉसी बैक की बजाय यहां एक subtle glow effect देखने को मिल सकता है। यह डिजाइन फोन को थोड़ा ज्यादा अलग और expressive बना सकता है।

इसके अलावा vivo Monsoon Blue रंग विकल्प भी ला सकता है, जो शायद ज़्यादा साधारण लेकिन प्रीमियम लुक पसंद करने वाले यूज़र्स के लिए होगा।

ये पढ़ें: iQOO Z11x 5G लॉन्च: 7200mAh बैटरी वाला फोन, जो शायद चार्जर की टेंशन खत्म कर दे

vivo V70 FE: संभावित स्पेसिफिकेशन

लीक में सामने आए संभावित स्पेसिफिकेशन इस प्रकार बताए जा रहे हैं:

प्रोसेसर – MediaTek Dimensity 7360
रियर कैमरा सेटअप – 50MP मुख्य कैमरा + 8MP अल्ट्रा-वाइड
बैटरी – 7000mAh बैटरी, 90W फास्ट चार्जिंग
अनुमानित कीमतें – ₹30,000 – ₹40,000

फिलहाल ये सभी जानकारियां लीक पर आधारित हैं, इसलिए अंतिम फीचर्स लॉन्च के समय ही साफ होंगे।

अधिक जानकारी के लिए आप Smartprix को TwitterFacebookInstagram, और Google News पर फॉलो कर सकते हैं। मोबाइल फोन, टेक, गाइड या अन्य खबरों के लिए आप Smartprix पर भी विज़िट कर सकते हैं।

Pooja ChaudharyPooja Chaudhary
Pooja has been covering technology and gadgets for more than 5 years. Most of her work has been centred around smartphones and smartphone apps, but she occasionally likes to dabble with content on people and relationships. She is also a bit of a TV junkie and is often trying to make time to catch up with her favourite shows and classic movies.

Related Articles

Imageजून 2026 में आने वाले स्मार्टफोन – Upcoming Smartphones in June 2026 in India

मई 2026 स्मार्टफोन लॉन्च के मामले में थोड़ा ठंडा रहा। कुछ फोन आए ज़रूर, लेकिन मिड-रेंज सेगमेंट में वह हलचल नहीं दिखी, जिसकी भारतीय खरीदार सबसे ज़्यादा उम्मीद करते हैं। इस साल वैल्यू-फॉर-मनी का मतलब भी बदल गया है। जो फीचर्स पहले ₹15,000-₹18,000 वाले फोन में मिलते थे, वे अब ₹25,000 या उससे ऊपर की …

Image8000mAh बैटरी और 200MP कैमरा के साथ आ रहा है iQOO का नया फोन, लॉन्च डेट कन्फर्म

अगर आप ऐसा फोन पसंद करते हैं जिसमें बड़ी बैटरी, दमदार कैमरा और फ्लैगशिप जैसा डिज़ाइन एक साथ मिले, तो iQOO का नया फोन आपकी नज़र में आ सकता है। कंपनी ने iQOO 15T की लॉन्च डेट कन्फर्म कर दी है। यह फोन 20 मई को चीन में लॉन्च होगा और उसी दिन इसकी बिक्री …

ImageRealme के नए फोन की लॉन्च डेट कन्फर्म: बड़ी बैटरी के साथ एक बार चार्ज के बाद 3 दिन चलने का दावा

अगर आप ऐसा फोन चाहते हैं जिसमें बैटरी जल्दी खत्म होने की चिंता कम हो, तो Realme का नया फोन आपके काम का हो सकता है। कंपनी ने Realme 16T 5G की भारत लॉन्च तारीख कन्फर्म कर दी है। यह फोन 22 मई को दोपहर 12 बजे लॉन्च होगा और यह Realme 16 सीरीज़ का …

ImageGoogle Pixel 11 Pro में आ सकता है बड़ा बदलाव, Face ID जैसा फीचर और ‘Glow’ लाइट का लीक

Google अपने अगले Pixel फोन्स लॉन्च करने की तैयारी में है, लेकिन उससे पहले ही Pixel 11 सीरीज़ को लेकर कुछ ऐसी जानकारियां सामने आई हैं, जो इसे पहले से अलग बना सकती हैं। इस बार बात सिर्फ नए प्रोसेसर की नहीं है, बल्कि ऐसे फीचर्स की चर्चा है, जो फोन इस्तेमाल करने का एक्सपीरियंस …

Image200MP कैमरा, दमदार बैटरी और चमकने वाला बैक- vivo V70 FE भारत में लॉन्च, बैटरी भी है दमदार

vivo ने भारत में अपना नया स्मार्टफोन vivo V70 FE लॉन्च कर दिया है, और पहली नज़र में ही यह फोन अपने डिज़ाइन के कारण आकर्षित करता है। इसकी सबसे खास बात है इसका चमकने वाला बैक पैनल, जो अंधेरे में हल्का चमकता है। लेकिन सिर्फ डिज़ाइन ही नहीं, vivo ने इसमें 200MP का बड़ा …

Discuss

Be the first to leave a comment.

Related Products