Nothing Phone (4b) vs (4a): बड़ी बैटरी या ज़ूम वाला कैमरा, एक जैसी कीमत में कौन सा फोन खरीदें?

Main Image
  • Like
  • Comment
  • Share

Nothing Phone (4b) vs (4a): Nothing ने आज भारत में अपना नया फोन Phone (4b) लॉन्च कर दिया है। ये कंपनी की बिल्कुल नई “b-सीरीज़” का पहला फोन है, और इसकी कीमत ₹34,999 से शुरू होती है।

दिलचस्प बात ये है कि कंपनी के पास पहले से Phone (4a) मौजूद है, जो इसी साल मार्च में आया था। मेमोरी चिप्स की बढ़ती कीमतों के चलते अब इसकी कीमत बढ़कर ₹37,490 तक पहुँच गई है, यानी दोनों फोनों के दाम में कोई बहुत बड़ा फर्क नहीं रह गया है।

अब सवाल ये है कि नया और थोड़ा सस्ता (4b) लें, या थोड़े ज़्यादा पैसे देकर ज़्यादा फीचर वाला (4a)? हमने दोनों के हर पहलू पर तुलना की है, जिससे शायद आपका ये फैसला थोड़ा आसान हो सके। अब अगर आप ₹35,000 के आसपास एक Nothing ही लेना चाहते हैं, तो यहां हम इन दोनों की ही तुलना कर रहे हैं। आइये जानते हैं दोनों में कहाँ और कितना अंतर है।

ये पढ़ें: RCB फैंस के लिए खास लाल फोन लेकर आया Nothing – Phone (4b) भारत में लॉन्च, जानें कीमत और फीचर्स

Nothing Phone (4b) vs (4a): स्पेसिफिकेशन

फीचरNothing Phone (4b)Nothing Phone (4a)
डिस्प्ले6.77″ AMOLED, FHD+, 120Hz, 2000 निट्स6.78″ AMOLED, 1.5K, 120Hz, 4500 निट्स
प्रोसेसरSnapdragon 6 Gen 4Snapdragon 7s Gen 4
रैम/स्टोरेज8GB / 128–256GB (UFS 2.2)8–12GB / 128–256GB (UFS 3.1)
रियर कैमरा50MP + 8MP (ड्यूल)50MP + 50MP टेलीफोटो + 8MP (ट्रिपल)
फ्रंट कैमरा16MP32MP
बैटरी6000mAh, 33W5400mAh, 50W
सॉफ्टवेयरAndroid 16, Nothing OS 4.1Android 16, Nothing OS 4.1
कीमत₹34,999 से₹37,490 से

Nothing Phone (4b) vs (4a): डिज़ाइन और डिस्प्ले

डिज़ाइन के मामले में दोनों फोन एक ही जैसे लगते हैं। पारदर्शी बैक पैनल और पीछे जलती-बुझती लाइट वाला वही चर्चित Nothing लुक दोनों में मिलता है, और दोनों में नया Glyph Bar दिया गया है, जो नोटिफिकेशन, चार्जिंग और टाइमर जैसी चीज़ें रोशनी के ज़रिए दिखाता है। वज़न और मोटाई भी लगभग बराबर हैं।

रंगों की बात करें तो (4b) काले (Black), सफेद (White) और नीले (Blue) रंग में आया है, साथ में एक खास RCB एडिशन भी है। (4a) में आपको गुलाबी (Pink) समेत सफेद, काले और नीले रंग का विकल्प मिलता है।

फर्क डिस्प्ले में साफ नज़र आता है, जहाँ (4a) आगे है। दोनों में 120Hz रिफ्रेश रेट वाली 6.7-इंच के आसपास की AMOLED स्क्रीन है, लेकिन (4a) की स्क्रीन 1.5K रेज़ॉल्यूशन वाली है और इसकी पीक ब्राइटनेस 4500 निट्स तक जाती है। वहीं (4b) में FHD+ रेज़ॉल्यूशन और 2000 निट्स पीक ब्राइटनेस सपोर्ट है। मतलब तेज़ धूप में और शार्पनेस के मामले में (4a) की स्क्रीन आपको बेहतर अनुभव देगी। हालांकि रोज़मर्रा की स्क्रॉलिंग और वीडियो देखने में (4b) की स्क्रीन भी कमज़ोर नहीं है।

Nothing Phone (4b) vs (4a): परफॉरमेंस

परफॉरमेंस में भी बढ़त (4a) के हाथ लगती है। इसमें Snapdragon 7s Gen 4 चिपसेट दिया गया है, जो Snapdragon 6 Gen 4 (4b) से एक लेवल ऊपर है। इसके साथ (4a) में तेज़ UFS 3.1 स्टोरेज और 12GB रैम तक का विकल्प भी मिलता है, जबकि (4b) 8GB रैम और UFS 2.2 स्टोरेज के साथ आता है।

कागज़ों पर (4a) थोड़ा ज़्यादा दमदार नज़र आता है, खासकर गेमिंग और भारी ऐप्स के दौरान। हालांकि असल इस्तेमाल में दोनों के बीच फर्क कितना महसूस होगा, इसकी पूरी पुष्टि फुल रिव्यू के बाद ही हो सकती है।

ये पढ़ें: Nothing Phone (4a) Pro Hands-On Review: नया Glyph Matrix, प्रीमियम डिज़ाइन और बड़े अपग्रेड का पहला अनुभव

Nothing Phone (4b) vs (4a): कैमरा

कैमरे में भी Nothing Phone (4a) ही थोड़ा बेहतर है, और इसकी वजह है इसका तीसरा लेंस। (4a) में 50MP प्राइमरी कैमरा के साथ 8MP अल्ट्रावाइड और 50MP पेरिस्कोप टेलीफोटो लेंस (जो 3.5x ऑप्टिकल ज़ूम तक फोटो लेने में सक्षम है) भी मौजूद हैं। दूसरी तरफ (4b) में सिर्फ 50MP प्राइमरी और 8MP अल्ट्रावाइड, यानी ड्यूल कैमरा सेटअप मिलता है।

अगर आपको दूर की चीज़ें ज़ूम करके क्लिक करना पसंद है, या पोर्ट्रेट और डिटेल वाली फोटोग्राफी का शौक है, तो (4a) का टेलीफोटो लेंस आपको यहाँ साफ फायदा देगा। सेल्फी के मोर्चे पर भी (4a) आगे है, इसमें 32MP फ्रंट कैमरा है जबकि (4b) में 16MP का।

तस्वीरों की असली क्वॉलिटी सॉफ्टवेयर प्रोसेसिंग पर भी काफी निर्भर करती है, जिसका अनुभव हम आपके साथ इसके रिव्यू में साखा करेंगे, लेकिन लेंस के लिहाज़ से (4a) यहाँ ज़्यादा वर्सटाइल है।

Nothing Phone (4b) vs (4a): बैटरी और चार्जिंग

अब बात करते हैं बैटरी की, जहाँ (4b) अपना दबदबा सामने रखता है। इसमें 6000mAh की बड़ी बैटरी दी गई है, जो अब तक किसी भी Nothing फोन में सबसे बड़ी है। (4a) की 5400mAh बैटरी भी कम नहीं है, लेकिन तुलना में थोड़ी छोटी ज़रूर है।

हालांकि चार्जिंग स्पीड में मामला पलट जाता है। (4a) 50W फास्ट चार्जिंग सपोर्ट करता है, वहीं (4b) में 33W चार्जिंग मिलती है। यानी (4b) की बैटरी बड़ी है, पर वो भरने में थोड़ा ज़्यादा समय लेगी। वायरलेस चार्जिंग दोनों में से किसी में नहीं मिलती, हालांकि दोनों 7.5W रिवर्स वायर्ड चार्जिंग ज़रूर देते हैं।

ये पढ़ें: OnePlus N6 Vs Galaxy M47 5G: शानदार AMOLED डिस्प्ले व कैमरा या 8000mAh की दमदार बैटरी, क्या चुनेंगे आप?

सॉफ्टवेयर और अपडेट

सॉफ्टवेयर में दोनों बराबरी पर हैं। दोनों फोन Android 16 पर आधारित Nothing OS 4.1 पर चलते हैं, जो अपने साफ-सुथरे और स्टॉक एंड्रॉइड जैसे अनुभव के लिए पसंद किया जाता है। अपडेट पॉलिसी भी एक जैसी है, कंपनी दोनों के लिए 3 साल के Android अपडेट और 6 साल के सिक्योरिटी अपडेट का वादा करती है।

कीमत

Nothing Phone (4b)

  • 8GB + 128GB – ₹34,999
  • 8GB + 256GB – ₹38,999 (रिपोर्ट्स के मुताबिक)

Nothing Phone (4a)

  • 8GB + 128GB – ₹37,490
  • 8GB + 256GB – ₹38,475
  • 12GB + 256GB – ₹40,980

ध्यान रहे, (4a) की ये कीमत इसकी लॉन्च कीमत (₹31,999) से बढ़ी हुई है। मेमोरी चिप्स की बढ़ती कीमतों के चलते इसमें बढ़ोतरी हुई है।

ये पढ़ें: जुलाई 2026 में आने वाले स्मार्टफोन – Upcoming Smartphones in July 2026 in India

किसके लिए कौन सा फोन सही रहेगा?

अगर आपकी प्राथमिकता सबसे बड़ी बैटरी और थोड़ी कम कीमत है, तो नया (4b) आपके लिए उचित विकल्प है। वहीं अगर आप बेहतर कैमरा (खासकर ज़ूम), शार्प और ज़्यादा ब्राइट डिस्प्ले, तेज़ चार्जिंग और थोड़ा दमदार परफॉरमेंस चाहते हैं, तो (4a) आपकी ज़रूरत को बेहतर पूरा करता है।

चूंकि दोनों की कीमत में फर्क बहुत बड़ा नहीं है, इसलिए थोड़े से ज़्यादा पैसों में (4a) आपको ज़्यादा चीज़ें देता नज़र आता है, जैसे एक एक्स्ट्रा ज़ूम कैमरा, बेहतर स्क्रीन और तेज़ चार्जिंग। लेकिन अगर बैटरी लाइफ आपके लिए सबसे ऊपर है और आप हर रुपया बचाना चाहते हैं, तो (4b) भी एक समझदारी भरा विकल्प है।

तो अब अपनी ज़रूरतों के आधार पर आप तय कर सकते हैं कि इन दोनों में कौन सा Nothing फोन आपके लिए सही रहेगा।

अधिक जानकारी के लिए आप Smartprix को Twitter, Facebook, Instagram, और Google News पर फॉलो कर सकते हैं। मोबाइल फोन, टेक, गाइड या अन्य खबरों के लिए आप Smartprix पर भी विज़िट कर सकते हैं।

Pooja ChaudharyPooja Chaudhary
Pooja has been covering technology and gadgets for more than 5 years. Most of her work has been centred around smartphones and smartphone apps, but she occasionally likes to dabble with content on people and relationships. She is also a bit of a TV junkie and is often trying to make time to catch up with her favourite shows and classic movies.

Related Articles

ImageFlipkart Big Billion Days 2026: ₹30,000 से कम में बड़ी बैटरी वाले 7 बेस्ट फोन

साल भर में गिने-चुने मौके ही ऐसे आते हैं, जब फोन खरीदते वक्त सच में पैसे बचते हैं, और Flipkart Big Billion Days 2026 उन्हीं में से एक है। इस सेल में बैंक डिस्काउंट, एक्सचेंज ऑफर और BBD 2026 की डील्स, तीनों सेल वाली कीमत के ऊपर एक साथ लग जाते हैं। यानी ऑफर के …

ImageRedmi Note 17 Pro vs vivo T5: 35 हजार में 9,000mAh बैटरी या 144Hz स्क्रीन, कौन सा फोन लें

Redmi Note 17 Pro vs vivo T5: Redmi Note 17 Pro को भारतीय बाज़ार में एंट्री मिल चुकी है, लेकिन इस बार ये फोन ₹35,000 के बजट में आया है। लेकिन इस बजट में भारतीय बाज़ार में अगर आपको एक बड़ी बैटरी और AMOLED स्क्रीन वाला फोन चाहिए, तो केवल एक यही नहीं है। इसी …

ImageRealme P4s 5G vs Nothing Phone 4b – ₹35,000 में कौन सा फोन आपके लिए बेहतर?

Realme ने अपनी P4 सीरीज़ में एक और नया स्मार्टफोन realme P4s 5G पेश किया है। इस स्मार्टफोन की खासियत है, इसमें मिलने वाला डेडिकेटेड गेमिंग चिप, लेकिन इसी के साथ कंपनी ने इस फोन का दाम भी अन्य P4 सीरीज़ फोनों से ऊपर पहुंचा दिया है। लगभग ₹32,000 (ऑफर के बाद) का ये फोन …

ImageRealme P4R vs Vivo T5 Lite 5G: ₹20,000 में बड़ी बैटरी या हल्का डिज़ाइन, कौन सा खरीदें?

Realme P4R vs Vivo T5 Lite 5G: ₹20,000 से कम का 5G सेगमेंट इस समय भारत का सबसे भीड़भाड़ वाला स्मार्टफोन बाज़ार बन चुका है, और realme ने यहां कुछ ही समय पहले अपनी P4 सीरीज़ के नए फोन realme P4R के साथ दस्तक दी थी, जो बड़ी बैटरी और मज़बूती को अपनी सबसे बड़ी …

ImageMotorola Edge 70 Max vs Vivo X200T: दमदार बैटरी व मैगनेट चार्जिंग या ZEISS का ज़ूम कैमरा, कौन सा है आपके लिए बेहतर?

Motorola Edge 70 Max vs Vivo X200T: Motorola ने 15 जुलाई को अपना Edge 70 Max भारत में लॉन्च किया है, जो कंपनी के अब तक के सबसे दमदार बैटरी-और-डिस्प्ले वाले फोनों में से एक है, और इस सेगमेंट का पहला फोन है जिसमें Qi2.2 मैगनेट वाली वायरलेस चार्जिंग मिलती है। दूसरी तरफ Vivo का …

Discuss

Be the first to leave a comment.