Realme P4R vs Vivo T5 Lite 5G: ₹20,000 में बड़ी बैटरी या हल्का डिज़ाइन, कौन सा खरीदें?

Main Image
  • Like
  • Comment
  • Share

Realme P4R vs Vivo T5 Lite 5G: ₹20,000 से कम का 5G सेगमेंट इस समय भारत का सबसे भीड़भाड़ वाला स्मार्टफोन बाज़ार बन चुका है, और realme ने यहां कुछ ही समय पहले अपनी P4 सीरीज़ के नए फोन realme P4R के साथ दस्तक दी थी, जो बड़ी बैटरी और मज़बूती को अपनी सबसे बड़ी ताकत बनाकर आया। वहीं Vivo ने इसी कीमत में अभी अभी अपना T5 Lite 5G उतारा है, जो हल्के डिज़ाइन और वीवो के भरोसेमंद सर्विस नेटवर्क के दम पर ठीक इसी बजट के खरीददार को अपनी तरफ आकर्षित करना चाहता है।

खास बात ये है कि दोनों फोन एक ही MediaTek Dimensity 6300 प्रोसेसर पर चलते हैं, इसलिए असली मुकाबला बाकी सभी चीज़ों में है। कागज़ों पर देखें तो realme P4R बैटरी, रिफ्रेश रेट और कीमत, तीनों मोर्चों पर थोड़ा आगे नज़र आता है, जबकि Vivo T5 Lite हल्केपन, 3.5mm हेडफोन जैक और Sony के कैमरा सेंसर जैसी कुछ खास बातों के साथ इसे टक्कर देता है।

इस विस्तृत तुलना में हम दोनों फोन को डिज़ाइन, डिस्प्ले, परफॉरमेंस, कैमरा और बैटरी, हर मोर्चे पर आमने-सामने रखेंगे, ताकि आप तय कर सकें कि आपके पैसे और ज़रूरत के लिहाज़ से इनमें से कौन सा फोन आपके लिए ज़्यादा सही है।

ये पढ़ें: क्या ये फोन होगा बजट में ‘बैटरी किंग’? Realme P4R 5G भारत में लॉन्च, देखें पूरी डिटेल

Realme P4R vs Vivo T5 Lite 5G: स्पेसिफिकेशन

स्पेसिफिकेशनRealme P4R 5GVivo T5 Lite 5G
डिस्प्ले6.81″ HD+ IPS LCD, 144Hz, ~1200 निट्स6.74″ HD+ IPS LCD, 120Hz, ~1200 निट्स
प्रोसेसरDimensity 6300Dimensity 6300
रैम/स्टोरेज4/6GB + 128/256GB (UFS 2.2), माइक्रोSD4/6GB + 128/256GB (UFS 2.2), माइक्रोSD
रियर कैमरा50MP + 2MP डेप्थ50MP Sony IMX852 + 0.08MP
फ्रंट कैमरा8MP (ऑटोफोकस)5MP
बैटरी/चार्जिंग8000mAh, 45W + बायपास6500mAh, 44W
मज़बूतीIP65 + MIL-STD-810HIP65 + MIL-STD-810H
कीमत (शुरुआती)₹18,339₹19,999

Realme P4R vs Vivo T5 Lite 5G: डिज़ाइन और डिस्प्ले

डिज़ाइन में Vivo T5 Lite ज़्यादा हल्का और पतला है। 209 ग्राम वज़न और 8.4 mm मोटाई, इसे हाथ में ज़्यादा आरामदायक बनाते हैं। दूसरी तरफ realme P4R अपनी 8000mAh बैटरी की कीमत वज़न में चुकाता है, 224 ग्राम और 8.8mm मोटाई के साथ ये जेब में थोड़ा भारी महसूस होता है। यहीं Vivo में एक और चीज़ है, जो अब गिने-चुने फोनों में ही बची है, 3.5mm हेडफोन जैक। realme ने इसे हटा दिया है, इसलिए अगर आप अब भी वायर्ड ईयरफोन पर भरोसा करते हैं, तो ये छोटी-सी बात आपके लिए बड़ी हो सकती है।

स्क्रीन के मामले में realme का पलड़ा भारी है, हालांकि उतना नहीं जितना कागज़ों पर लगता है। दोनों फोन 6.7 इंच के आसपास की IPS LCD डिस्प्ले देते हैं, और दोनों की पीक ब्राइटनेस करीब 1200 निट्स तक जाती है, यानी धूप में दोनों बराबर की टक्कर देंगे। असली अंतर रिफ्रेश रेट में है, realme की स्क्रीन 144Hz पर चलती है, जबकि Vivo 120Hz तक सीमित है। रोज़मर्रा में ये फर्क बहुत बड़ा नहीं है, पर तेज़ स्क्रॉलिंग पसंद करने वालों को realme थोड़ा ज़्यादा स्मूद लगेगा।

एक बात दोनों पर बराबर लागू होती है – 2026 में ₹20,000 देकर भी आपको सिर्फ HD+ (720p) स्क्रीन ही मिल रही है, जबकि इसी कीमत पर कुछ फोन अब FHD+ पैनल देने लगे हैं। realme P4R की स्क्रीन Widevine L3 सपोर्ट करती है, यानी Netflix और Prime Video पर वीडियो सिर्फ SD क्वॉलिटी तक ही चलेंगे। अगर आप फोन पर खूब वेब सीरीज़ देखते हैं, तो ये बात ध्यान देने लायक है। मज़बूती में दोनों बराबर हैं, दोनों को IP65 रेटिंग और MIL-STD-810H सर्टिफिकेशन मिला है, यानी हल्की बारिश और धूल से दोनों सुरक्षित रहेंगे।

Realme P4R vs Vivo T5 Lite 5G: परफॉर्मेंस

परफॉरमेंस में ये दोनों एक जैसे हैं, क्योंकि दोनों में एक ही MediaTek Dimensity 6300 प्रोसेसर है। ये चिप हम इस सेगमेंट के कई फोनों में देख चुके हैं, ये रोज़मर्रा के काम, सोशल मीडिया, वीडियो और हल्की गेमिंग आराम से संभाल लेती है, पर हैवी गेमिंग इसका मैदान नहीं है। दोनों में बेस रैम 4GB और UFS 2.2 स्टोरेज है, और माइक्रोSD का सपोर्ट भी दोनों में मौजूद है। Vivo इसके ऊपर 4GB वर्चुअल रैम अलग से देता है, पर सच कहें तो वर्चुअल रैम असली रैम की जगह नहीं ले पाती। कुल मिलाकर ये राउंड बराबरी का है।

ये पढ़ें: vivo T5 Lite 5G भारत में लॉन्च: 6500mAh बैटरी और ढेरों AI फीचर्स, जानें कीमत

Realme P4R vs Vivo T5 Lite 5G: कैमरा

कैमरे में दोनों की शुरुआत 50MP के प्राइमरी सेंसर से होती है, और यही दोनों का असली कैमरा है। इसके साथ दोनों ने एक-एक सहायक सेंसर जोड़ा है, realme में 2MP का डेप्थ सेंसर और Vivo में 0.08MP का सेंसर, पर सच ये है कि इस रेंज में ये दूसरे सेंसर ज़्यादा कुछ नहीं करते। एक कमी दोनों में खलती है, किसी में भी अल्ट्रा-वाइड कैमरा नहीं है, इसलिए चौड़े लैंडस्केप और बड़े ग्रुप फोटो की गुंजाइश सीमित रहेगी।

Vivo की एक बढ़त ज़रूर है, इसका प्राइमरी सेंसर Sony का IMX852 है, जो कागज़ों पर भरोसा जगाता है। वहीं realme सेल्फी में आगे दिखता है, इसका 8MP फ्रंट कैमरा ऑटोफोकस और EIS के साथ आता है, जबकि Vivo में 5MP का फिक्स्ड फोकस कैमरा है। दिन की रोशनी में दोनों से अच्छी तस्वीरों की उम्मीद है, पर लो-लाइट का असली फर्क Vivo के फुल रिव्यू के बाद ही साफ हो पाएगा।

Realme P4R vs Vivo T5 Lite 5G: बैटरी और चार्जिंग

बैटरी वो जगह है जहां realme P4R सबसे आगे है, और साफ अंतर से। इसमें 8000mAh की बैटरी है, जो Vivo की 6500mAh से करीब 1500mAh यानी लगभग 23% बड़ी है। ये सिर्फ कागज़ी दावा नहीं है, हमारे realme P4R रिव्यू के दौरान इस्तेमाल में हमने इसे आराम से दो दिन चलते देखा है, यानी बैटरी की चिंता यहां लगभग खत्म हो जाती है। Vivo की 6500mAh बैटरी भी कमज़ोर नहीं है और एक दिन का बैकअप आसानी से देगी, पर realme जितना लंबा साथ नहीं मिलेगा।

हालांकि realme के इस फोन के साथ आपको 45W का चार्जर मिलता है, जिससे इस बैटरी को पूरा भरने में करीब दो घंटे लग जाते हैं, इसलिए तेज़ चार्जिंग इसकी सबसे बड़ी खूबी नहीं है। Vivo की 44W स्पीड भी लगभग यहीं ठहरती है। अच्छी बात ये है कि realme बायपास चार्जिंग जैसा फीचर भी ऑफर कर रहा है, जो लंबी गेमिंग के दौरान बैटरी की सेहत बनाए रखते हैं।

सॉफ्टवेयर और अपडेट

सॉफ्टवेयर में दोनों Android 16 पर चलते हैं। realme में realme UI 7.0 है और कंपनी ने 2 बड़े OS अपडेट और 3 साल के सिक्योरिटी अपडेट का वादा किया है। ईमानदारी से कहें तो ये वादा इस सेगमेंट के कुछ दूसरे फोनों के मुकाबले थोड़ा कमज़ोर है। Vivo का OriginOS 6 नया और साफ-सुथरा है, पर कंपनी ने अभी इसके अपडेट को लेकर कोई पक्का वादा नहीं किया है, हालांकि वीवो की T-सीरीज़ आमतौर पर 2 OS अपडेट तक देती आई है। दोनों में कुछ प्री-इंस्टॉल्ड ऐप्स मिलते हैं, इसलिए यहां भी ये दोनों फोन लगभग बराबर हैं, बस आप किस इंटरफ़ेस को पसंद करते हैं, उस पर निर्भर है।

ये पढ़ें: ₹20,000 से कम में दमदार बैटरी वाले 5G फोन: बार-बार चार्ज करने की टेंशन खत्म

कीमत

realme P4R 5G

  • 4GB + 128GB – ₹18,339
  • 6GB + 128GB – ₹20,300
  • 6GB + 256GB – ₹22,800

Vivo T5 Lite 5G

  • 4GB + 128GB – ₹19,999
  • 6GB + 128GB – ₹21,999
  • 6GB + 256GB – ₹24,999

कीमत हर वेरिएंट में realme P4R के हक में जाती है, ये Vivo से करीब ₹1,600 से ₹2,000 तक सस्ता पड़ता है। realme P4R अभी खुले तौर पर बिक्री के लिए उपलब्ध है, जबकि Vivo T5 Lite की सेल 22 जुलाई से शुरू हो रही है, और पहले दिन के ₹1,500 बैंक ऑफर के साथ इसका बेस वेरिएंट करीब ₹18,499 में मिल सकता है।

किसके लिए कौन सा फोन सही रहेगा?

अगर आप ज़्यादातर लोगों की तरह हैं, जिन्हें कम पैसों में लंबी चलने वाली बैटरी, तेज़ स्क्रीन और थोड़ी बेहतर सेल्फी चाहिए, तो realme P4R आपके लिए ज़्यादा समझदारी भरा विकल्प है। बस इतना ध्यान रखें कि इसकी स्क्रीन HD+ है, स्ट्रीमिंग SD तक सीमित है और चार्जिंग थोड़ी धीमी है। अगर ये बातें आपके लिए बहुत बड़ी नहीं हैं, तो इस कीमत में इससे बेहतर बैटरी वाला फोन ढूंढना मुश्किल है।

वहीं Vivo T5 Lite उन लोगों के लिए है जो हल्का और पतला फोन चाहते हैं, जिनके लिए 3.5mm हेडफोन जैक आज भी मायने रखता है, या जो वीवो के सर्विस नेटवर्क और OriginOS के भरोसे के साथ जाना चाहते हैं। इसकी 6500mAh बैटरी भी दिनभर आराम से चलेगी, बस realme P4R जैसा बैकअप नहीं मिलेगा।

अधिक जानकारी के लिए आप Smartprix को Twitter, Facebook, Instagram, और Google News पर फॉलो कर सकते हैं। मोबाइल फोन, टेक, गाइड या अन्य खबरों के लिए आप Smartprix पर भी विज़िट कर सकते हैं।

Pooja ChaudharyPooja Chaudhary
Pooja has been covering technology and gadgets for more than 5 years. Most of her work has been centred around smartphones and smartphone apps, but she occasionally likes to dabble with content on people and relationships. She is also a bit of a TV junkie and is often trying to make time to catch up with her favourite shows and classic movies.

Related Articles

ImageRedmi 17C 5G vs vivo T5 Lite 5G: बड़ी स्क्रीन या बड़ी बैटरी, 21 हज़ार में आपके लिए क्या बेहतर?

Redmi 17C 5G vs vivo T5 Lite 5G: Xiaomi ने आज भारत में Redmi 17C 5G पेश किया है, जो Redmi 17 5G के बाद इस सीरीज़ का दूसरा और उससे सस्ता फोन है। इसकी सबसे बड़ी खासियत है 6.9-इंच की 120Hz स्क्रीन, जिसे कंपनी ने सिर्फ 7.99mm पतली बॉडी में फिट किया है, लेकिन …

ImageRedmi Note 17 Pro vs vivo T5: 35 हजार में 9,000mAh बैटरी या 144Hz स्क्रीन, कौन सा फोन लें

Redmi Note 17 Pro vs vivo T5: Redmi Note 17 Pro को भारतीय बाज़ार में एंट्री मिल चुकी है, लेकिन इस बार ये फोन ₹35,000 के बजट में आया है। लेकिन इस बजट में भारतीय बाज़ार में अगर आपको एक बड़ी बैटरी और AMOLED स्क्रीन वाला फोन चाहिए, तो केवल एक यही नहीं है। इसी …

ImageVivo T5 vs iQOO Z11 vs realme P4s: ₹35,000 में किसे चुनेंगे आप?

Vivo T5 vs iQOO Z11 vs realme P4s: ₹35,000 के आसपास बजट हो और आपको बड़ी बैटरी वाला 144Hz AMOLED फोन चाहिए, तो इन दिनों तीन नाम एक ही कीमत पर सामने आते हैं। एक है vivo T5, जिसमें 7,050mAh बैटरी सिर्फ 7.99mm पतले फोन में दी गयी है। वहीँ दूसरी तरफ है iQOO Z11, …

Imagerealme C100i vs Lava Virat V1 5G: ₹15,000 में 4G की बड़ी बैटरी या 5G और दोगुनी स्टोरेज?

realme C100i vs Lava Virat V1 5G: जहाँ एक तरफ मेमोरी चिप्स की मांग के चलते फोनों की कीमत बढ़ती जा रही है, वहीँ दूसरी तरफ अब भी ₹15,000 के बजट में आपको 5G फोन मिल रहे हैं। हाल ही में Lava Virat V1 5G लॉन्च हुआ है, जिसकी शुरूआती कीमत 14,499 रुपए है। इसका …

ImageOnePlus N6 Lite vs iQOO Z11 Lite – 17 हज़ार में 4G लें या 5G, कौन सा फोन आपके लिए बेहतर?

OnePlus ने आज भारत में N6 Lite लॉन्च कर दिया है, और ₹16,999 की कीमत के साथ यही अब कंपनी की पूरी लाइनअप का सबसे सस्ता फोन है। लेकिन इस कीमत के साथ एक शर्त भी जुड़ी हुई है, क्योंकि ये पूरी तरह 4G फोन है और इसमें 5G सिम काम नहीं करेगी। वजह वही …

Discuss

Be the first to leave a comment.

Related Products