Jio भेज रही SMS, बिना रिचार्ज रुक सकती है इनकमिंग कॉल… सबसे सस्ता प्लान जान लें

Main Image
  • Like
  • Comment
  • Share

एक नज़र में :

  • Jio का नया SMS अलर्ट कहता है कि रिचार्ज न होने पर आपकी इनकमिंग कॉल कभी भी रुक सकती है।
  • टिपस्टर का दावा है कि इनकमिंग SMS भी बंद होंगे, लेकिन Jio के मैसेज में सिर्फ कॉल की बात लिखी है।
  • Jio के बिना डेटा वाले सबसे सस्ते प्लान ₹147 से शुरू होते हैं, जो 22 दिन चलते हैं।

Jio प्लान खत्म हो चुके नंबरों पर SMS भेज रही है, जिसमें लिखा है कि इनकमिंग कॉल कभी भी रुक सकती है। अब तक प्लान खत्म होने के बाद भी Jio नंबर पर इनकमिंग कॉल कुछ समय तक आती रहती थीं। यानी सिर्फ कॉल सुनने के लिए रखे दूसरे SIM पर भी अब आपको खर्च करना पड़ सकता है।

हालांकि कंपनी ने अभी इसकी कोई ऑफिशियल घोषणा नहीं की है, और मैसेज में कोई तारीख भी नहीं दी गयी है। आइए जानते हैं कि SMS में क्या लिखा है और नंबर चालू रखने में आपको कम से कम कितना खर्च आएगा।

ये पढ़ें: TRAI New Rule: अब बिना डेटा वाला सस्ता रिचार्ज भी मिलेगा

Jio इनकमिंग कॉल पर SMS में क्या लिखा है

टिपस्टर अभिषेक यादव ने 15 नवंबर को X पर JB-JIOURG-S से आए इस SMS का स्क्रीनशॉट शेयर किया था। इसमें आपसे जुड़े रहने के लिए तुरंत रिचार्ज करने को कहा गया है।

अभिषेक का दावा है कि कॉल के साथ SMS भी बंद होंगे, लेकिन मैसेज में सिर्फ इनकमिंग कॉल का ज़िक्र है। वहीँ Jio की शर्तों में नंबर बंद होने का नियम पहले से मौजूद है –

  • 90 दिन तक कोई कॉल, आउटगोइंग SMS या डेटा इस्तेमाल न होने पर Jio आपका नंबर बंद कर सकती है।
  • मेन बैलेंस ₹20 से ज़्यादा हो, तो ₹20 कटकर नंबर 30 दिन और चालू रहता है।

Jio नंबर कितने में चालू रहेगा

TRAI के सितंबर वाले आदेश के बाद Jio ने छह वॉइस-ओनली प्लान पेश किए हैं, जिनमें डेटा नहीं मिलता।

jio.com पर TRAI Mandated Packs सेक्शन, जिसमें Jio के ₹147 से ₹1,748 तक के वॉइस-ओनली प्लान दिख रहे हैं
प्लानवैलिडिटीरोज़ का खर्च (करीब)
₹14722 दिन₹6.68
₹17728 दिन₹6.32
₹19630 दिन₹6.53
₹197कैलेंडर महीना₹6.35 (31 दिन)
₹44884 दिन₹5.33
₹1,748336 दिन₹5.20

यानी ₹147 वाला प्लान सबसे सस्ता है, लेकिन लंबे समय के लिए ₹1,748 वाला प्लान आपको रोज़ करीब ₹5.20 का पड़ेगा।

ये पढ़ें: Jio ₹15 डेटा पैक: 24 घंटे अनलिमिटेड 5G, हॉटस्पॉट भी सपोर्टेड

अधिक जानकारी के लिए आप Smartprix को Twitter, Facebook, Instagram, और Google News पर फॉलो कर सकते हैं। मोबाइल फोन, टेक, गाइड या अन्य खबरों के लिए आप Smartprix पर भी विज़िट कर सकते हैं।

Pooja ChaudharyPooja Chaudhary
Pooja has been covering technology and gadgets for more than 5 years. Most of her work has been centred around smartphones and smartphone apps, but she occasionally likes to dabble with content on people and relationships. She is also a bit of a TV junkie and is often trying to make time to catch up with her favourite shows and classic movies.

Related Articles

ImageGTA 6 में लौटे Cheat Codes, एक कोड से मिलेंगे 2.5 लाख डॉलर! लेकिन पहले खेलने होंगे करीब 50 घंटे

एक नज़र में : GTA 6 के साथ चीट कोड भी लौट आए हैं, और इस बार इनमें एक ऐसा कोड भी है जो डालते ही आपको $250,000 दे देता है। San Andreas में यही काम HESOYAM करता था, लेकिन GTA 6 में सिर्फ कोड याद कर लेना काफी नहीं होगा। गेम खुलने के कुछ …

ImageJio ने लॉन्च किया 3 साल वाला प्लान, क्या सालाना रिचार्ज से पड़ेगा सस्ता? जानें किसमें है ज़्यादा फायदा

एक नज़र में : Reliance Jio ने 7 नवंबर से ₹10,000 का एक ऐसा प्रीपेड प्लान (Jio 3 Year Plan) शुरू किया है, जिसके एक ही रिचार्ज से आपका नंबर पूरे तीन साल, यानी 1,095 दिन तक चालू रहेगा। इसमें आपको रोज़ 2.5GB डेटा, अनलिमिटेड 5G और कॉलिंग के साथ JioHotstar का सब्सक्रिप्शन भी मिलेगा। …

ImageTRAI का नया आदेश, हर कंपनी को देना होगा 30 दिन वाला सिर्फ कॉल-SMS रिचार्ज

TRAI ने 22 सितंबर को Telecom Consumer Protection (13th Amendment) Regulations, 2026 जारी कर दिए हैं, और अब सिर्फ कॉल और SMS वाला सस्ता रिचार्ज हर कंपनी को देना ही होगा। नियम कहता है कि 30 दिन या उससे कम वैलिडिटी पर जो भी प्लान कंपनी डेटा के साथ बेचती है, उसी वैलिडिटी पर बिना …

ImageJio का सालाना कॉलिंग प्लान Airtel से सस्ता, फिर भी साल भर में पड़ेगा महंगा… ये है वजह

एक नज़र में : TRAI के निर्देश के बाद Jio ने अक्टूबर के आख़िर में चार नए Jio voice only plan जोड़े हैं, जो ₹147 से शुरू होते हैं। 28 से 84 दिन तक की हर वैलिडिटी पर Jio के प्लान Airtel से ₹7 से ₹21 तक सस्ते हैं। लेकिन साल भर का रिचार्ज आपको …

ImageJio लाया सबसे सस्ता एक दिन वाला अनलिमिटेड 5G पैक, अनलिमिटेड 5G डेटा के साथ

एक नज़र में : Reliance Jio ने ₹15 का एक नया डेटा ऐड-ऑन पैक (Jio Data Add-on Pack) उतारा है, जिससे आपको 24 घंटे तक अनलिमिटेड 5G डेटा मिलेगा। आम डेटा बूस्टर में डेटा की एक तय लिमिट होती है, लेकिन इस पैक की पूरी वैलिडिटी में आप बिना लिमिट के 5G चला सकते हैं। …

Discuss

Be the first to leave a comment.

Related Products