Amazon Great Indian Festival Sale 2025 बस शुरू होने वाला है और इस बार OnePlus deals सबसे ज़्यादा सुर्खियां बटोर रही हैं। चाहे आप बजट Nord देख रहे हों, या मिड-रेंज ऑल राउंडर या कोई फ्लैगशिप पावरहाउस, इस बार के डिस्काउंट्स, फोन अपग्रेड करने को एक स्मार्ट कदम बना सकते हैं।
आइए जानते हैं Amazon GIF 2025 के दौरान मिलने वाले Best OnePlus Phone Deals और देखते हैं किस प्राइस सेगमेंट में कौन-सा फोन सबसे बेहतर है।
Amazon Great Indian Festival Sale 2025: बेस्ट OnePlus फ़ोन डील्स
We have divided the best OnePlus deals based on the price segment, so there’s something for everyone.
20,000 में सेल में उपलब्ध OnePlus फोन – OnePlus Phones Under ₹20,000
1. OnePlus Nord CE4 Lite

- वास्तविक कीमत: ₹16,999
- डील प्राइस: ₹15,999
ये एंट्री-लेवल 5G फोन के लिए एक अच्छी डील है। Nord CE4 Lite में स्मूद डिस्प्ले और ऑल-डे बैटरी लाइफ मिलती है। स्ट्रीमिंग और हल्की मल्टीटास्किंग के लिए भी ये एक अच्छा ऑप्शन है।
2. OnePlus Nord CE4

- रेगुलर प्राइस: ₹21,999
- सेल प्राइस: ₹19,499
- इंस्टेंट डिस्काउंट: ₹1,000
- डील प्राइस: ₹18,499
OnePlus Nord CE4 में 6.7-इंच का AMOLED डिस्प्ले मिलता है, जो 1080p रेज़ोल्यूशन और स्मूद 120Hz refresh rate के साथ आता है। इसमें Snapdragon 7 Gen 3 प्रोसेसर है, जो इस प्राइस रेंज के सबसे पावरफुल चिप्स में से एक माना जाता है। ₹18,499 में आपको UFS 3.1 स्टोरेज भी मिलती है, जो आम mid-range फोनों से काफी अपग्रेड है।
कैमरा सेक्शन की बात करें तो इसमें 1/2-इंच का Sony LYT600 सेंसर, 8MP अल्ट्रावाइड और 4K रिकॉर्डिंग सपोर्ट मिलता है। फ्रंट में 16MP का सेल्फी कैमरा दिया गया है। फोन में 5,500mAh की बैटरी है, जिसे 100W fast charging सपोर्ट मिलता है। बॉक्स से सीधे यह OxygenOS 15 पर रन करता है और कंपनी ने 3 साल तक OS अपडेट का वादा किया है, यानी आपको OxygenOS 17 तक अपडेट्स मिलेंगे।
30,000 में सेल में उपलब्ध OnePlus फोन – OnePlus Phones Under ₹30,000
3. OnePlus Nord CE5

- रेगुलर प्राइस: ₹24,999
- सेल प्राइस: ₹23,499
- इंस्टेंट डिस्काउंट: ₹2,000
- डील प्राइस: ₹21,499
Nord CE5 में 6.77-इंच डिस्प्ले, Dimensity 8350 चिप और बड़ी 7,100mAh बैटरी के साथ 80W चार्जिंग मिलती है। इसमें UFS 3.1 स्टोरेज और बेहतर कैमरा है जो 4K60 रिकॉर्डिंग और AI फीचर्स सपोर्ट करता है। फोन को 4 साल के OS और 6 साल के सिक्योरिटी अपडेट्स मिलेंगे। कमी यह है कि इसमें सिंगल स्पीकर, कमजोर haptics और NFC की कमी है।
4. OnePlus Nord 4

- रेगुलर प्राइस: ₹29,999
- डील प्राइस: ₹25,499
Nord 4 प्रीमियम ऑल-मेटल बिल्ड के साथ आता है। इसमें Snapdragon 7 Gen 3, UFS 4.0 स्टोरेज और 6.74-इंच 1.5K 120Hz डिस्प्ले है। कैमरा सेटअप में 50MP Sony LYT600, 8MP अल्ट्रावाइड और 16MP सेल्फी लेंस मिलता है। फोन में 5,500mAh बैटरी है जो 100W फास्ट चार्जिंग सपोर्ट करती है। साथ ही IP65 रेटिंग और 4 साल तक OS अपडेट (OxygenOS 18 तक) मिलेंगे।
ये पढ़ें: iPhone 17 Series और iPhone Air पर धमाकेदार प्री-आर्डर ऑफर्स, स्टॉक हुआ आउट
5. OnePlus Nord 5

- रेगुलर प्राइस: ₹31,999
- सेल प्राइस: ₹30,499
- इंस्टेंट डिस्काउंट: ₹2,000
- डील प्राइस: ₹28,499
Nord 5 ज़्यादा पावरफुल मॉडल है, CE 5 की अपेक्षा में। इसमें Snapdragon 8s Gen 3 प्रोसेसर, 6.83-इंच 1.5K 144Hz डिस्प्ले और 6,800mAh बैटरी दी गई है जो 80W चार्जिंग सपोर्ट करती है। कैमरे भी अपग्रेडेड हैं। यहां आपको 50MP LYT700 मेन सेंसर और 50MP ऑटोफोकस सेल्फी कैमरा मिलेंगे। इसमें अभी भी UFS 3.1 स्टोरेज है (Nord 4 का UFS 4.0 से कम), लेकिन Gorilla Glass 7 प्रोटेक्शन, IP65 और 4 साल तक OS अपडेट (OxygenOS 19 तक) मिलेंगे।
40,000 में सेल में उपलब्ध OnePlus फोन – OnePlus Phones Under ₹40,000
6. OnePlus 13R

- रेगुलर प्राइस: ₹42,999
- सेल प्राइस: ₹37,999
- इंस्टेंट डिस्काउंट: ₹2,250
- डील प्राइस: ₹35,749
OnePlus 13R करीब ₹36,000 में मिल रहा है। इसमें 6.7-इंच LTPO 120Hz डिस्प्ले है जो 4,500 nits ब्राइटनेस देता है। फोन को Snapdragon 8 Gen 3 प्रोसेसर और UFS 4.0 स्टोरेज पावर देते हैं। कैमरा सेटअप में 50MP मेन सेंसर, 50MP 2X टेलीफोटो और 8MP अल्ट्रावाइड लेंस है। फ्रंट में 16MP सेल्फी कैमरा है, जो Nord 5 से थोड़ा कमजोर है। इसमें 6,000mAh बैटरी, 80W चार्जिंग, IP रेटिंग और 4 साल तक OS अपडेट का सपोर्ट मिलता है।
OnePlus फ्लैगशिप फोनों पर भारी डिस्काउंट
7. OnePlus 13s

- रेगुलर प्राइस: ₹54,999
- सेल प्राइस: ₹50,999
- इंस्टेंट डिस्काउंट: ₹3,250
- डील प्राइस: ₹47,749
OnePlus 13s एक कॉम्पैक्ट फ्लैगशिप है। इसमें 6.3-इंच LTPO 1.5K 120Hz डिस्प्ले, Snapdragon 8 Elite प्रोसेसर, UFS 4.0 स्टोरेज और 12GB RAM मिलती है। बेहतर कूलिंग के लिए vapor chamber दिया गया है। बैटरी 5,850mAh की है जो 80W फास्ट चार्जिंग सपोर्ट करती है। कैमरा सेटअप में 50MP LYT700 मेन, 50MP 2X टेलीफोटो और 32MP ऑटोफोकस सेल्फी लेंस है, जो 4K वीडियो रिकॉर्डिंग कर सकता है। इसके अलावा IP65 रेटिंग, मजबूत haptics और 4 साल तक अपडेट्स मिलते हैं।
8. OnePlus 13

- रेगुलर प्राइस: ₹69,999
- सेल प्राइस: ₹61,999
- इंस्टेंट डिस्काउंट: ₹4,250
- डील प्राइस: ₹57,749
OnePlus 13 इस सीरीज़ का असली फ्लैगशिप किंग है। ₹57,999 की डील प्राइस पर इसमें 6.8-इंच Quad HD+ LTPO 120Hz डिस्प्ले, Snapdragon 8 Elite चिप, UFS 4.0 और LPDDR5X RAM मिलती है। कैमरा सेटअप प्रो-लेवल है – 50MP LYT808 मेन, 50MP 3X टेलीफोटो और 50MP अल्ट्रावाइड, जो 8K रिकॉर्डिंग और Hasselblad ट्यूनिंग के साथ आते हैं। 32MP सेल्फी कैमरा 4K सपोर्ट करता है। बैटरी 6,000mAh की है जिसमें 100W वायर्ड + 50W वायरलेस चार्जिंग, IP68/IP69 रेटिंग, ultrasonic fingerprint और 4 साल तक अपडेट्स का सपोर्ट मिलता है।
Amazon Great Indian Festival Sale 2025 में बेस्ट OnePlus स्मार्टफोनों पर डील्स
फोन | वास्तविक कीमत | सेल में कीमत | डिस्काउंट | डील प्राइस |
---|---|---|---|---|
OnePlus 13 | ₹69,999 | ₹61,999 | ₹4,250 | ₹57,749 |
OnePlus 13s | ₹54,999 | ₹50,999 | ₹3,250 | ₹47,749 |
OnePlus 13R | ₹42,999 | ₹37,999 | ₹2,250 | ₹35,749 |
OnePlus Nord 5 | ₹31,999 | ₹30,499 | ₹2,000 | ₹28,499 |
OnePlus Nord 4 | ₹29,999 | — | — | ₹25,499 |
OnePlus Nord CE5 | ₹24,999 | ₹23,499 | ₹2,000 | ₹21,499 |
OnePlus Nord CE4 | ₹21,999 | ₹19,499 | ₹1,000 | ₹18,499 |
OnePlus Nord CE4 Lite | ₹16,999 | ₹16,999 | ₹1,000 | ₹15,999 |
अधिक जानकारी के लिए आप Smartprix को Twitter, Facebook, Instagram, और Google News पर फॉलो कर सकते हैं। मोबाइल फोन, टेक, गाइड या अन्य खबरों के लिए आप Smartprix पर भी विज़िट कर सकते हैं।