Image
EXPAND

Foldable iPhone को लेकर नया लीक, Apple के 50वें साल में आ सकता है बड़ा सरप्राइज़

Main Image
  • Like
  • Comment
  • Share

Apple इस साल अपना 50वां साल मना रहा है, और ऐसा लगता है कि कंपनी इसे खास बनाने में कोई कसर नहीं छोड़ना चाहती। हाल ही में Apple ने कई नए प्रोडक्ट लॉन्च किए हैं, जिनमें किफायती MacBook Neo भी शामिल है। लेकिन अब जिस डिवाइस की सबसे ज़्यादा चर्चा हो रही है, वह Apple का पहला foldable iPhone होगा।

अगर यह सच होता है, तो Apple आखिरकार उस बाज़ार में कदम रखेगा जिसमें बाकी बड़े ब्रांड कई साल पहले उतर चुके हैं। उदाहरण के लिए Samsung ने Galaxy Fold को 2019 में ही लॉन्च कर दिया था। Apple की रणनीति अक्सर अलग होती है। ये कंपनी नई तकनीक को जल्दी लाने की बजाय तब लाती है जब उसे लगता है कि यूज़र को अब एक बेहतरीन अनुभव मिल सकेगा।

पिछले कुछ महीनों में आई रिपोर्ट्स अब इस संभावित iPhone Fold की एक झलक देने लगी हैं।

ये पढ़ें: Samsung Galaxy M17e 5G की कीमत लॉन्च से पहले लीक, नए फोन में मिल सकते हैं ये फीचर्स

iPhone Fold का डिज़ाइन और डिस्प्ले

लीक्स के अनुसार Apple का फोल्डेबल फोन book-style डिज़ाइन में आ सकता है, यानी खुलने पर यह एक छोटे टैबलेट जैसा अनुभव दे सकता है।

रिपोर्ट्स बताती हैं कि इसमें 7.8-इंच की क्रीज़-लेस OLED इनर स्क्रीन और 5.5-इंच का बाहरी डिस्प्ले मिल सकता है। अगर ऐसा होता है, तो Apple शायद एक ऐसा फॉर्म-फैक्टर देने की कोशिश कर रहा है जो फोल्डेबल होने के बावजूद जेब में ज़्यादा भारी महसूस न हो।

दिलचस्प बात यह है कि दोनों स्क्रीन पर पंच होल सेल्फी कैमरे हो सकते हैं और Face ID की जगह पावर बटन में Touch ID दिया जा सकता है। माना जा रहा है कि इससे फोन की मोटाई नियंत्रित रखने में मदद मिलेगी।

इसके अलावा फोन में Liquid Metal hinge मिलने की भी चर्चा है, जो बेहतर टिकाऊपन दे सकता है। अगर यह सही साबित होता है, तो यह पहली बार होगा जब Apple किसी iPhone में इस मटेरियल का इस्तेमाल करेगा।

iPhone Fold: संभावित स्पेसिफिकेशन

रिपोर्ट्स के अनुसार यह फोन A20 Pro चिपसेट से लैस हो सकता है। ये वही प्रोसेसर है, जो आने वाले iPhone 18 Pro मॉडल्स में भी देखने को मिल सकता है।

संभावित स्पेसिफिकेशन इस तरह बताए जा रहे हैं:

प्रोसेसर – Apple A20 Pro
रैम – 12GB
स्टोरेज – 256GB, 512GB और 1TB विकल्प
बैटरी – लगभग 5,500mAh

अगर यह सच होता है, तो यह iPhones में अब तक की सबसे बड़ी बैटरी हो सकती है।

कैमरा सेटअप भी थोड़ा अलग हो सकता है। रिपोर्ट्स के मुताबिक फोन में दो सेल्फी कैमरे और पीछे दो कैमरे दिए जा सकते हैं। साथ ही मल्टीटास्किंग के लिए कुछ ऐसे फीचर्स भी आ सकते हैं जो iPadOS जैसे अनुभव के करीब हों।

ये पढ़ें: Amazon पर छुपे हैं ₹1000 से कम के ये 10 मज़ेदार gadgets, देखकर हर कोई पूछेगा “कहाँ से खरीदा?”

लॉन्च और संभावित कीमत

रिपोर्ट्स के मुताबिक iPhone Fold सितंबर 2026 में लॉन्च हो सकता है, संभव है कि इसे iPhone 18 Pro सीरीज़ के साथ पेश किया जाए।

कीमत की बात करें तो यह डिवाइस काफी प्रीमियम हो सकता है। अफवाहों के अनुसार इसकी शुरुआती कीमत करीब $2,400 (लगभग ₹2.15 लाख) हो सकती है। तुलना के लिए Samsung Galaxy Z Fold 7 की शुरुआती कीमत भारत में ₹1,74,999 है।

अगर ये रिपोर्ट्स सही निकलती हैं, तो Apple का पहला फोल्डेबल iPhone शायद सिर्फ एक नया फोन नहीं होगा , बल्कि यह देखने की कोशिश होगी कि Apple फोल्डेबल अनुभव को अपने तरीके से कैसे परिभाषित करता है।

अधिक जानकारी के लिए आप Smartprix को TwitterFacebookInstagram, और Google News पर फॉलो कर सकते हैं। मोबाइल फोन, टेक, गाइड या अन्य खबरों के लिए आप Smartprix पर भी विज़िट कर सकते हैं।

Pooja ChaudharyPooja Chaudhary
Pooja has been covering technology and gadgets for more than 5 years. Most of her work has been centred around smartphones and smartphone apps, but she occasionally likes to dabble with content on people and relationships. She is also a bit of a TV junkie and is often trying to make time to catch up with her favourite shows and classic movies.

Related Articles

ImageBlinkit-Zepto को टक्कर देगा Amazon Now? हर ग्रॉसरी पर 50% तक कैशबैक, जानें पूरा ऑफर

किराने का सामान मंगाते समय अगर ₹200 की खरीदारी पर सीधे ₹100 वापस मिल जाएं, तो कोई भी एक बार ऐप खोलकर ज़रूर देखेगा। Amazon अब भारत के क्विक कॉमर्स बाज़ार में कुछ ऐसा ही बड़ा दांव खेल रहा है। कंपनी की सर्विस Amazon Now पर कई यूज़र्स को ₹300 या उससे ज़्यादा के हर …

ImageFoldable iPhone को लेकर बड़ा अपडेट – लॉन्च में देरी होगी या Apple तैयार?

Foldable iPhone को लेकर नई जानकारी सामने आई है, जहां हाल ही में इसके लॉन्च में देरी होने की खबरें आ रही थीं, वहीं अब लॉन्च टाइमलाइन को लेकर एक अलग अपडेट सामने आया है। अब तक रिपोर्ट्स में दावा किया जा रहा था कि Apple को इस डिवाइस के डेवलपमेंट में दिक्कतें आ रही …

ImageSamsung Galaxy Z Fold 8 को लेकर बड़ा लीक: क्या इस बार बिना क्रीज़ वाला फोल्डेबल देखने को मिलेगा?

Samsung के अगले फोल्डेबल फोनों को लेकर काफी समय से चर्चाएं चल रही हैं, और अब Galaxy Z Fold 8 को लेकर एक नया लीक सामने आया है। रिपोर्ट्स के अनुसार, यह फोन इस साल जुलाई में लॉन्च हो सकता है, यानि पिछले साल के Galaxy Z Fold 7 की तरह ही इसकी टाइमलाइन देखने …

ImageiPhone 18 Pro को लेकर नया लीक, Apple का अगला iPhone बाहर से वैसा ही लेकिन अंदर हो सकते हैं बड़े बदलाव

हर साल नए iPhone के लॉन्च से पहले एक उम्मीद ज़रूर बनती है कि शायद इस बार Apple डिज़ाइन में कोई बड़ा बदलाव कर दे। लेकिन अगर ताज़ा लीक सही साबित होते हैं, तो iPhone 18 Pro शायद दिखने में उतना नया महसूस न हो जितना लोग उम्मीद कर रहे होंगे। यह पूरी तरह हैरान …

Imageअब इंतज़ार खत्म? Apple का Foldable iPhone लेकर आया बड़ा सरप्राइज़

अगर आप लंबे समय से इस सवाल का इंतज़ार कर रहे हैं कि “Apple आखिर foldable iPhone कब लाएगा?”, तो अब तस्वीर थोड़ी साफ होती नज़र आ रही है। पिछले करीब 7 सालों से Samsung जैसे ब्रांड इस सेगमेंट में आगे हैं, लेकिन Apple अब अपनी एंट्री की तैयारी में है। आइये जानते हैं कि …

Discuss

Be the first to leave a comment.

Related Products