Apple के पहले फोल्डेबल फोन पर बड़ा लीक, iPhone Ultra में मिलेगा खास cooling system?

Main Image
  • Like
  • Comment
  • Share

Foldable phone बनाना सिर्फ स्क्रीन मोड़ने का मामला नहीं है। असली चुनौती तब शुरू होती है, जब फोन को बेहद पतला भी रखना हो और परफॉरमेंस भी फ्लैगशिप जैसी चाहिए। Apple के पहले foldable iPhone Ultra को लेकर नया लीक इसी वजह से दिलचस्प है। रिपोर्ट्स के अनुसार, कंपनी इस अल्ट्रा स्लिम डिवाइस में वेपर चैम्बर कूलिंग सिस्टम (vapor chamber cooling system) दे सकती है, ताकि तापमान नियंत्रित रखा जा सके।

टिप्स्टर Fixed Focus Digital के अनुसार, iPhone Ultra में VC cooling मिल सकती है और इसकी थर्मल परफॉरमेंस काफी प्रभावशाली हो सकती है। यह बात इसलिए अहम है, क्योंकि रिपोर्ट्स में इसके बेहद पतले डिज़ाइन की चर्चा है। कहा जा रहा है कि खुलने पर यह करीब 4.5mm पतला हो सकता है। इतने स्लिम चेसिस में पावरफुल चिप और साथ में हीट कंट्रोल दोनों को संभालना Apple के लिए आसान नहीं होगा।

Apple ने पहली बार vapor chamber cooling का इस्तेमाल iPhone 17 Pro और iPhone 17 Pro Max में किया था। अगर यही तकनीक iPhone Ultra में आती है, तो यह Apple का तीसरा iPhone होगा जिसमें बेहतर थर्मल मैनेजमेंट के लिए यह सिस्टम मिलेगा। VC cooling में sealed deionized water गर्मी को कम करने में मदद करता है, जिससे लंबे इस्तेमाल में तापमान नियंत्रण बेहतर हो सकता है।

एक और लीक के अनुसार, iPhone Ultra में liquid metal hinge दिया जा सकता है। फोल्डेबल फोन में हिन्ज सबसे ज़रूरी हिस्सों में से एक होता है। ऐसे में Apple यहां मज़बूती और स्मूद फोल्डिंग के अनुभव पर खास ध्यान दे सकती है।

रंगों की बात करें, तो एक लीक हुई तस्वीर में iPhone Ultra सफेद रंग में दिखा है। कुछ रिपोर्टों के अनुसार, Apple indigo या Deep Blue जैसे रंग की भी टेस्टिंग कर रही है। हालांकि, पहले फोल्डेबल iPhone के लिए कंपनी बहुत ज़्यादा रंगों के शेड शायद नहीं लाएगी।

इसकी मैन्युफैक्चरिंग को लेकर भी चुनौतियों की खबर है। रिपोर्ट्स बताती हैं कि pre-assembly stage और surface-mount technology से जुड़ी कुछ दिक्कतें हैं। इसके बावजूद लॉन्च टाइमलाइन फिलहाल सितंबर 2026 की ही बताई जा रही है। यह फोन iPhone 18 Pro लाइनअप के साथ पेश हो सकता है। अफवाहों के अनुसार, इसकी कीमत करीब $2,000 से शुरू हो सकती है। Apple ने अभी इस डिवाइस को लेकर आधिकारिक तौर पर कुछ नहीं कहा है।

अधिक जानकारी के लिए आप Smartprix को TwitterFacebookInstagram, और Google News पर फॉलो कर सकते हैं। मोबाइल फोन, टेक, गाइड या अन्य खबरों के लिए आप Smartprix पर भी विज़िट कर सकते हैं।

Pooja ChaudharyPooja Chaudhary
Pooja has been covering technology and gadgets for more than 5 years. Most of her work has been centred around smartphones and smartphone apps, but she occasionally likes to dabble with content on people and relationships. She is also a bit of a TV junkie and is often trying to make time to catch up with her favourite shows and classic movies.

Related Articles

Imagerealme P4R 5G का इंडिया लॉन्च टीज़ हुआ, क्या P-series में मिलेगा नया बजट फोन?

realme की P-series पहले ही कई मॉडलों से भरी हुई है, और अब कंपनी इसमें एक और नया नाम जोड़ने जा रही है। भारत में realme P4R 5G का टीज़र Flipkart पर लाइव हो गया है। फिलहाल फोन के स्पेसिफिकेशन या लॉन्च तारीख सामने नहीं आए हैं, लेकिन “The R evolution is coming” टैगलाइन से …

ImageSamsung का छोटा फोन देगा S27 Ultra को टक्कर? Galaxy S27 Pro के कैमरे पर बड़ा लीक

कुछ दिन पहले Galaxy S27 Pro को लेकर एक रिपोर्ट सामने आई थी, जिसमें कहा गया था कि Samsung इसे Ultra फ्लैगशिप के छोटे विकल्प के तौर पर ला सकती है। अब Android Headlines की एक नई रिपोर्ट में Galaxy S27 Pro को लेकर और भी बड़ा दावा किया गया है। रिपोर्ट के अनुसार, Galaxy …

ImageRealme 16T पर लॉन्च से पहले बड़ा खुलासा, कीमत और लाइव इमेज हुई लीक

Realme अपना नया Realme 16T भारत में 22 मई को लॉन्च करने वाली है। लॉन्च से पहले ही फोन की कीमत, लाइव इमेज और बॉक्स की तस्वीर सामने आ गई है, जिससे इसके डिज़ाइन और पोज़िशनिंग का काफी अंदाज़ा मिल जाता है। यह फोन खासतौर पर उन यूज़र्स के लिए दिलचस्प हो सकता है, जो …

ImageOnePlus Ace 7 को लेकर बड़ा लीक, नए फोन में मिल सकता है ऐसा फीचर जो चौंकाएगा

OnePlus अपनी अगली Ace सीरीज़ के फोन में बड़ा अपग्रेड देने की तैयारी कर सकता है। Weibo पर टिप्स्टर Digital Chat Station के अनुसार,, OnePlus Ace 7 फिलहाल चीन में इंजीनियरिंग सैंपल स्टेज में है और शुरुआती हार्डवेयर काफी दमदार दिख रहा है। लीक के अनुसार, OnePlus Ace 7 के इंजीनियरिंग यूनिट में 6.78 इंच …

ImageSamsung Galaxy Z Fold 8 को लेकर बड़ा लीक: क्या इस बार बिना क्रीज़ वाला फोल्डेबल देखने को मिलेगा?

Samsung के अगले फोल्डेबल फोनों को लेकर काफी समय से चर्चाएं चल रही हैं, और अब Galaxy Z Fold 8 को लेकर एक नया लीक सामने आया है। रिपोर्ट्स के अनुसार, यह फोन इस साल जुलाई में लॉन्च हो सकता है, यानि पिछले साल के Galaxy Z Fold 7 की तरह ही इसकी टाइमलाइन देखने …

Discuss

Be the first to leave a comment.