Amazon ने किया Onida के साथ मिलकर Fire TV Edition स्मार्ट टीवी को लांच: कीमत सिर्फ 12,999 रुपए से शुरू

Main Image
  • Like
  • Comment
  • Share

Flipkart ने हाल ही में Nokia ब्रांड के साथ पार्टनरशिप के तहत स्मार्ट टीवी को लांच किया है जिसके बाद एक और ई-कॉमर्स साईट भी इस सेगमेंट में अपनी जगह बनाने के लिए काम करना शुरू कर चुकी है। जी हाँ, Amazon ने आज अपने पहले Fire TV एडिशन वाले स्मार्ट-टीवी को इंडिया में Onida के साथ पार्टनरशिप के साथ पेश कर दिया है।

टीवी को लगभग सभी OTT प्लेटफार्म के सपोर्ट के साथ 43-इंच और 32-इंच के दो स्क्रीन साइज़ में पेश किया है, तो चलिए इसके फीचरों पर नज़र डालते है:

यह भी पढ़िए: साल 2019 में उपलब्ध स्नैपड्रैगन 665 चिपसेट वाले 5 बेहतरीन स्मार्टफोन

Onida Smart Fire TV एडिशन के फीचर

Amazon फायर टीवी एडिशन को मार्किट में 32-इंच और 43-इंच के स्क्रीन साइज़ में पेश किया गया है जो क्रमशः HD रेज़ोलुशन और FHD रेज़ोलुशन को सपोर्ट करती है। डिस्प्ले आपको 1200:1 कंट्रास्ट रेश्यो और आधिकतम 300 निट्स तक की ब्राइटनेस भी देती है।

प्रोसेसर की बात करे तो यहाँ क्वैड-कोर प्रोसेसर दिया गया है। कनेक्टिविटी के लिए, Onida FIre TV एडिशन में बिल्ट-इन WiFi, 3x HDMI पोर्ट्स, 1 USB पोर्ट और 1 इयरफोन पोर्ट दिए गये है ताकि यूजर टीवी से आसानी से अपने DTH सेट-टॉप बॉक्स, गमिग्न कंसोल साउंड बार आदि कनेक्ट कर सकते है।

Amazon launches Fire TV Edition Smart TVs in India with Onida

दोनों ही टीवी Dolby Digital Plus और DTS TruSound को सपोर्ट रकते है तो साउंड एक्सपीरियंस भी काफी अच्छा मिलता है। Onida Fire TV एडिशन में आपको रिमोट कण्ट्रोल के साथ Alexa का वौइस् सपोर्ट दिया गया है तो आप आसानी से Alexa से साथ टीवी के यूजर एक्सपीरियंस को और बेहतर बना सकते है।

साथ ही यहाँ पर TV शो या मूवीज को सर्च करने, म्यूजिक प्ले/पॉज, ऑन-डिमांड और लाइव टीवी के बीच में स्विच करना जैसे काम भी आप Echo डिवाइस की मदद कर सकते है जो काफी अच्छा कदम है।

Amazon India के हेड, पराग गुप्ता ने कहा,” Onida TV के साथ साझेदारी करने इंडियन मार्किट में फायर टीवी को पेश करने को लेकर हम काफी उत्साहित है। Fire TV एडिशन के साथ आपको काफी आकर्षक पिक्चर क्वालिटी के साथ बहुत ही शानदार ऑडियो एक्सपीरियंस भी मिलेगा को यूजर को काफी पसंद आएगा।
यहाँ पर आप एक ही जगह पर अपने सभी पसंदीदा OTT प्लेटफार्म जैसे Prime Video, Hotstar, Netflix, Sony Liv, Zee5 आदि का इस्तेमाल करने के अलावा DTH/केबल कनेक्शन का भी आनन्द उठा सकते है।”

Related Articles

Image₹82,900 का iPhone 17 अब ₹45,000 के अंदर! Croma सेल में डील कैसे काम करती है?

Apple का iPhone 17 पिछले साल ₹82,900 की शुरुआती कीमत के साथ लॉन्च हुआ था। लेकिन Croma की “Everything Apple” सेल के दौरान यही फोन कुछ शर्तों के साथ ₹45,000 से कम में मिलने का दावा किया जा रहा है। सवाल यह है कि यह कीमत बन कैसे रही है? ये पढ़ें: Pro में क्या …

ImageSony Bravia X75 4K Ultra HD स्मार्ट टीवी हुए इंडिया में लांच, जाने कीमत और फीचर

Sony में आज इंडिया में अपनी X75 4K Ultra HD Smart TV सीरीज को लांच कर दिया है। कंपनी ने टीवी लाइनअप को 43-इंच और 50-इंच स्क्रीन साइज़ के साथ पेश किया गया है। नए टीवी में X1 4K प्रोसेसर, मोशनफ्लो टेक्नोलॉजी, बिल्ट-इन क्रोमकास्ट और एंड्राइड सपोर्ट भी दिया है। Sony Bravia X75 टीवी की …

ImageSony Bravia 32-इंच स्मार्ट टीवी हुआ गूगल असिस्टेंट सपोर्ट के साथ इंडिया में लांच, जाने कीमत और फीचर

Sony ने आज इंडिया में 32-इंच टीवी को नए फीचरों के साथ पेश किया है। Sony Bravia 32W830 मॉडल नाम से पेश किये स्मार्ट टीवी में आपको बिल्ट-इन क्रोम कास्ट, HDR पिक्चर फॉर्मेट और गूगल असिस्टेंट का सपोर्ट भी मिलता है। Sony Brava 32W830 स्मार्ट एंड्राइड टीवी के फीचर सोनी ने अपने लेटेस्ट टीवी में …

Image₹1 लाख वाला 75-इंच TV अब ₹65K में? Xiaomi का नया QLED लॉन्च

75-इंच QLED टीवी आमतौर पर ₹1 लाख या उससे ज़्यादा की कीमत में देखने को मिलते हैं। ऐसे में Xiaomi ने भारत में अपना नया Xiaomi QLED TV X Pro 75 ₹69,999 की कीमत पर लॉन्च किया है, जो ऑफर के बाद ₹64,999 तक जा सकता है। यह लॉन्च सीधे बड़े-स्क्रीन सेगमेंट को टारगेट करता …

Imageअब Reels मोबाइल तक सीमित नहीं! Instagram ने TV के लिए लॉन्च किया नया ऐप

Instagram अब सिर्फ स्मार्टफोन तक सीमित नहीं रहना चाहता। Meta के इस पॉपुलर सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म ने Reels को सीधे लिविंग रूम के टीवी तक पहुंचाने की दिशा में एक बड़ा कदम उठाया है। कंपनी ने आधिकारिक तौर पर Instagram for TV ऐप लॉन्च किया है, जो खासतौर पर Reels देखने के अनुभव को बड़े …

Discuss

Be the first to leave a comment.