Ramayana teaser रिलीज़ – रणबीर कपूर के राम अवतार की पहली झलक ने बढ़ाई उत्सुकता

Main Image
  • Like
  • Comment
  • Share

बहुप्रतीक्षित Ramayana teaser आखिरकार रिलीज़ हो गया है, और आते ही इसने दर्शकों का ध्यान अपनी तरफ खींच लिया है। इस फिल्म को सिर्फ एक पौराणिक कहानी के रूप में नहीं, बल्कि “हमारा इतिहास, हमारी सच्चाई” के तौर पर पेश करने की कोशिश की जा रही है। ये फिल्म नितेश तिवारी द्वारा निर्देशित होगी और इसके अलावा भी इसकी कुछ खास बातें हैं।

करीब ढाई मिनट का यह रामायण टीज़र राम के जीवन के अलग-अलग चरणों की झलक दिखाता है। बचपन से लेकर वनवास तक की यात्रा को बड़े स्तर पर पेश किया गया है। विज़ुअल भव्य हैं, लेकिन शुरुआत में भारी CGI के कारण कुछ हिस्से थोड़े ओवर-डिज़ाइन भी लगते हैं।

हालांकि जैसे ही रणबीर कपूर स्क्रीन पर नज़र आते हैं, टीज़र का टोन बदलता हुआ महसूस होता है। उनकी मौजूदगी में एक ठहराव और गंभीरता दिखती है, जो इस पूरे माहौल को संतुलित करने की कोशिश करती है।

Ramayana teaser

Ramayana teaser में क्या खास दिखा?

टीज़र का फोकस सिर्फ विज़ुअल पर नहीं, बल्कि राम के किरदार की भावनात्मक यात्रा पर भी रखा गया है। अलग-अलग कांडों की झलक दिखाते हुए कहानी को एक बड़े कैनवास पर सेट करने की कोशिश की गई है।

टीज़र के आखिरी हिस्से में रावण की झलक और पुष्पक विमान का सीन खास ध्यान खींचता है। यह हिस्सा फिल्म की तकनीकी और विजुअल इस फिल्म के उद्देश्य को सबसे बेहतर तरीके से दिखाता है।

संगीत भी टीज़र का एक अहम हिस्सा है, जिसमें Hans Zimmer और ए.आर. रहमान का काम साफ महसूस होता है। light और shadow का इस्तेमाल इसे और सिनेमैटिक बनाता है।

फिल्म से जुड़ी बड़ी जानकारी

नितेश तिवारी के निर्देशन में बन रही यह फिल्म दो पार्ट में रिलीज़ होगी। पहला पार्ट दिवाली 2026 में आने की तैयारी में है, जबकि दूसरा पार्ट 2027 में रिलीज़ किया जाएगा।

फिल्म में रणबीर कपूर भगवान राम के किरदार में नज़र आएंगे, वहीं साई पल्लवी सीता, यश रावण और सनी देओल हनुमान के रोल में दिखेंगे। लक्ष्मण का किरदार रवि दुबे निभा रहे हैं।

फिलहाल, Ramayana teaser पूरी कहानी नहीं बताता, लेकिन इतना जरूर करता है कि दर्शकों के बीच उत्सुकता बनाए रखे और शायद यही इसका सबसे बड़ा मकसद भी है।

अधिक जानकारी के लिए आप Smartprix को Twitter, Facebook, Instagram, और Google News पर फॉलो कर सकते हैं। मोबाइल फोन, टेक, गाइड या अन्य खबरों के लिए आप Smartprix पर भी विज़िट कर सकते हैं।

Pooja ChaudharyPooja Chaudhary
Pooja has been covering technology and gadgets for more than 5 years. Most of her work has been centred around smartphones and smartphone apps, but she occasionally likes to dabble with content on people and relationships. She is also a bit of a TV junkie and is often trying to make time to catch up with her favourite shows and classic movies.

Related Articles

Image200MP ZEISS कैमरा, 6900mAh बैटरी के साथ vivo X Fold 6 की भारत में धमाकेदार एंट्री, जानें कीमत

पिछले साल vivo X Fold 5 जब भारत आया था, तब ₹1,49,999 में आपको 16GB रैम वाला फोल्डेबल फ्लैगशिप मिल रहा था। आज कंपनी ने इसका सक्सेसर vivo X Fold 6 लॉन्च कर दिया है, जिसकी कीमत सीधे ₹2,19,999 पर पहुंच गयी है। यानी नया फोल्ड आपको पिछले मॉडल से ₹70,000 महंगा पड़ेगा, और उसमें …

ImageOppo Find X10 सीरीज़ इसी महीने होगी लॉन्च, मिलेंगे तीन 200MP कैमरे और MediaTek की पहली 2nm चिप

Oppo की Find सीरीज़ अपने बेहतरीन कैमरा सिस्टम के लिए ही मशहूर है। Find X6 के समय से ही कंपनी इस सीरीज़ का पूरा कैमरा सिस्टम Hasselblad के साथ मिलकर तैयार करती आई है। लेकिन इस बार कंपनी ने गिनती ही बदल दी है। Oppo ने खुद बताया है कि Find X10 सीरीज़ इसी महीने …

ImageiQOO 16 में पहली बार मिलेगी 2K 165Hz डिस्प्ले, कंपनी ने किया कंफर्म

iQOO ने iQOO 16 की स्क्रीन की पूरी डिटेल Samsung Display के साथ हुए एक साझा इवेंट में खुद जारी कर दी है। पिछले साल आये iQOO 15 में भी 2K रेज़ॉल्यूशन वाला Samsung का ही पैनल था, लेकिन वो M14 मटीरियल पर बना था और 144Hz तक ही जाता था। इस बार पैनल दोनों …

ImagePOCO X8 Pro पर 6 हज़ार की कटौती, Flipkart Big Billion Days के दाम आए सामने

POCO ने Flipkart की Big Billion Days सेल के लिए अपने फोनों की कीमतें बता दी हैं। कंपनी ने पहले लाइव रिवील का टीज़र दिया था, और उसके बाद सेल प्राइस वाले पोस्टर जारी कर दिए। इनमें X8 Pro सीरीज़, X8 सीरीज़, M8 Power, M8x और C-सीरीज़ के फोन शामिल हैं। अर्ली एक्सेस 8 अक्टूबर …

ImageGalaxy S27 के CAD रेंडर लीक, डिज़ाइन में Samsung ने कुछ नहीं बदला

Galaxy S सीरीज़ में जो डिज़ाइन Galaxy S25 के साथ शुरू हुआ था, वही आपको Galaxy S26 में भी देखने को मिला था। Galaxy S27 Ultra की झलक तो आपको पहले ही मिल चुकी है, जब टिपस्टर Ice Universe ने इसका मॉकअप शेयर किया और उसके बाद इसके CAD रेंडर भी सामने आ गए। अब …

Discuss

Be the first to leave a comment.