Prime यूज़र्स को अब Music के लिए अलग देने पड़ेंगे पैसे? लॉन्च हुआ नया Amazon Music प्लान

Main Image
  • Like
  • Comment
  • Share

अगर आपने Amazon Prime इसलिए लिया था कि शॉपिंग, Prime Video और म्युज़िक सब एक ही मेम्बरशिप में आराम से मिल जाए, तो अब Music वाला अनुभव बदलने जा रहा है। Amazon ने भारत में Amazon Music Unlimited नाम से नया पेड प्लान लॉन्च किया है। नई सुविधा के तौर पर यह बेहतर साउंड क्वॉलिटी और ज़्यादा कंट्रोल देती है, लेकिन Prime users के लिए असली बात यह है कि अब पहले जैसे ऐड-फ्री म्युज़िक और ऑफलाइन डाउनलोड अपने आप नहीं मिलेंगे।

Amazon Music को अब तीन हिस्सों में बांटा जा रहा है – Amazon Music Unlimited, Amazon Music for Prime Members और जल्द आने वाला Amazon Music Free। पहले Prime members बिना अलग पैसे दिए भी बिना विज्ञापनों (ad-free) के गाने सुन सकते थे और गानों को डाउनलोड भी कर सकते थे। अब यही दोनों फायदे नए पेड प्लान में चले गए हैं।

ये पढ़ें: गर्मी की छुट्टियों में बच्चों को क्या दिखाएं? ये फिल्में देंगी मज़ा भी और सीख भी

2 जुलाई से Prime users के लिए क्या बदलेगा?

Amazon के अनुसार, 2 जुलाई से Prime मेम्बरों को Amazon Music पर कुछ सीमित ऐड्स सुनाई देंगे। ऑफलाइन डाउनलोड का विकल्प भी Prime Music में नहीं मिलेगा। यानि अगर आप सफर में इंटरनेट बचाने के लिए गाने डाउनलोड करते हैं, या काम करते समय बिना विज्ञापनों के म्युज़िक सुनना पसंद करते हैं, तो आपको Amazon Music Unlimited अब पैसे खर्च करके लेना पड़ सकता है।

यह बदलाव इसलिए बड़ा है, क्योंकि Prime membership को लंबे समय तक “एक पेमेंट, कई फायदे” की तरह देखा गया था। लेकिन अब Amazon धीरे-धीरे कुछ प्रीमियम सुविधाओं को अलग paid add-ons में बदल रही है। Prime Video में विज्ञापनों से मुक्त कंटेंट (ad-free content) के लिए अलग चार्ज के बाद Music में भी वैसा ही रास्ता दिख रहा है।

ये पढ़ें: Jio और Airtel के ₹355 प्लान में कौन बेहतर? डेटा बराबर, फायदे अलग-अलग

Amazon Music Unlimited में क्या मिलेगा?

Amazon Music Unlimited में 100 मिलियन से ज़्यादा गाने और पॉडकास्ट (podcasts) मिलेंगे। इसके साथ HD, Ultra HD और Spatial Audio फॉर्मैट्स का सपोर्ट होगा। Dolby Atmos सपोर्ट भी दिया गया है, जिससे कम्पेटिबल हेडफोन या स्पीकरों पर सुनने का अनुभव ज़्यादा बेहतर हो सकता है।

इस प्लान में म्युज़िक ऐड फ्री रहेगा और यूज़र गानों को डाउनलोड करके ऑफलाइन भी सुन सकेंगे। यानि यह प्लान उन लोगों के लिए ज़्यादा उपयोगी है, जो रोज़ म्युज़िक सुनते हैं और ऑडियो क्वॉलिटी की गुणवत्ता को लेकर काफी गंभीर हैं।

Amazon Music के नए प्लान

Planक्या मिलेगाकीमत
Amazon Music UnlimitedAd-free music, downloads, HD/Ultra HD, Spatial Audio, Dolby AtmosPrime users के लिए ₹99/month, बाकी users के लिए ₹119/month
Amazon Music for Prime Members100M+ songs और podcasts, लेकिन limited ads के साथPrime membership में शामिल
Amazon Music FreeFull catalogue, ads के साथ limited featuresजल्द लॉन्च होगा

ये पढ़ें: Meta अब WhatsApp-Instagram के लिए भी लेगा पैसे? जानें क्या है पूरा मामला

फ्री ट्रायल और कीमत

Amazon शुरुआत में यूज़र्स को ट्रायल भी दे रही है। Prime members को 6 महीने का फ्री ट्रायल मिलेगा, जिसके बाद प्लान ₹99 प्रति माह पर रेन्यु होगा। Non-Prime यूज़र्स को 3 महीने का फ्री ट्रायल मिलेगा और बाद में ₹119 प्रति माह देने होंगे।

क्या आपको यह प्लान लेना चाहिए?

अगर आप म्युज़िक कभी-कभी सुनते हैं और आपको विज्ञापनों से ज़्यादा फर्क नहीं पड़ता, तो Prime Music या आने वाला Free tier काफी हो सकता है। लेकिन अगर संगीत आपके रोज़मर्रा के रूटीन का हिस्सा है, आपको बेहद पसंद है और आप ऑफलाइन डाउनलोड जैसी सर्विस का भरपूर इस्तेमाल करते हैं या बेहतर ऑडियो क्वॉलिटी चाहते हैं, तो Amazon Music Unlimited आपके लिए ज़रूरी बन सकता है।

कुल मिलाकर, यह सिर्फ नया म्युज़िक प्लान नहीं है। यह Prime membership के बदलते रूप का संकेत है, जहां कुछ सुविधाएं अब साधारण मेम्बरशिप से निकलकर अलग premium plan में जा रही हैं।

ये पढ़ें: फोन महंगे होने के बाद भी ₹15,000 से कम में मिल रहे ये 5G मोबाइल, देखें लिस्ट

अधिक जानकारी के लिए आप Smartprix को TwitterFacebookInstagram, और Google News पर फॉलो कर सकते हैं। मोबाइल फोन, टेक, गाइड या अन्य खबरों के लिए आप Smartprix पर भी विज़िट कर सकते हैं।

Pooja ChaudharyPooja Chaudhary
Pooja has been covering technology and gadgets for more than 5 years. Most of her work has been centred around smartphones and smartphone apps, but she occasionally likes to dabble with content on people and relationships. She is also a bit of a TV junkie and is often trying to make time to catch up with her favourite shows and classic movies.

Related Articles

ImageGalaxy Z Fold8 और Fold8 Ultra साथ दिखे, Samsung इस बार बदल सकता है Fold लाइनअप

Samsung के आने वाले Galaxy Z Fold8 और Galaxy Z Fold8 Ultra की डमी यूनिट्स की नई तस्वीरें ऑनलाइन सामने आई हैं। इन तस्वीरों से पहली बार Samsung के अपकमिंग फोल्डेबल फोनों का real-world comparison देखने को मिला है। तस्वीरें कोरियाई फोरम पर शेयर की गईं और बाद में भरोसेमंद टिप्स्टर Ice Universe ने भी …

ImageMeta अब WhatsApp-Instagram के लिए भी लेगा पैसे? जानें क्या है पूरा मामला

Instagram, WhatsApp और Facebook अभी तक ज़्यादातर लोगों के लिए मुफ्त ऐप्स की तरह ही रहे हैं। लेकिन अब Meta इन ऐप्स में ऐसे paid (जो पैसे देकर ही इस्तेमाल करने को मिलेंगे) फीचर्स लाने की तैयारी कर रही है, जिनके लिए यूज़र्स को हर महीने पैसे देने पड़ सकते हैं। ध्यान रखने वाली बात …

Image₹200 में YouTube Premium और 15 OTT ऐप्स? नया Jio OTT Pass हुआ लॉन्च

अगर आप OTT देखने के लिए अलग-अलग ऐप्स का सब्सक्रिप्शन लेने से बचना चाहते हैं, तो Jio का नया Jio OTT Pass आपके काम आ सकता है। Reliance Jio ने ₹200 में ऐसा ऐड-ऑन पैक लॉन्च किया है, जिसमें 15 OTT ऐप्स, YouTube Premium, 1000 से ज़्यादा लाइव टीवी चैनल और 30GB डेटा एक साथ …

Imageक्या अब WhatsApp चलाने के लिए देने पड़ेंगे पैसे? सामने आई Paid Subscription की बड़ी खबर

क्या अब WhatsApp चलाने के लिए भी पैसे देने पड़ेंगे? दुनिया की सबसे लोकप्रिय मैसेजिंग ऐप को लेकर इन दिनों ऐसी चर्चा तेज़ हो गई है। रिपोर्ट्स में दावा किया जा रहा है कि आने वाले समय में WhatsApp कुछ खास फीचर्स के लिए WhatsApp Paid Subscription मॉडल ला सकता है। यानी करोड़ों यूज़र्स के …

ImageGoogle Maps अब देगा इंसानों जैसा जवाब, नया “Ask Maps” AI फीचर हुआ शुरू

अगर आपने कभी Google Maps में बार-बार अलग-अलग keywords डालकर किसी जगह को ढूंढने की कोशिश की है, तो Google का नया फीचर आपके लिए दिलचस्प हो सकता है। कंपनी ने “Ask Maps” नाम का एक नया AI फीचर पेश किया है, जो Google Maps को एक तरह के conversation-based assistant में बदल देता है। …

Discuss

Be the first to leave a comment.