Republic Day Sale 2026: iPhone, OnePlus, TV पर सबसे बड़ी छूट

Main Image
  • Like
  • Comment
  • Share

अगर आप नया फोन लेने का प्लान बना रहे थे, तो अब रुकने की कोई वजह नहीं है। Amazon की Great Indian Republic Day Sale 2026 कल यानि 16 जनवरी से शुरू हो रही है, और इस बार सिर्फ बजट ही नहीं, प्रीमियम फोन खरीदने वालों के लिए भी बड़ी राहत लेकर आई है। iPhone 17 Pro से लेकर OnePlus, Samsung और iQOO तक, कई स्मार्टफोन अपनी लॉन्च कीमत से काफी नीचे आ चुके हैं।

खास बात यह है कि Prime मेंबर्स को पहले दिन ही एक्स्ट्रा फायदा मिल रहा है, साथ ही SBI कार्ड पर 10% तक का इंस्टेंट डिस्काउंट भी।

iPhone से OnePlus तक: कौन-सा फोन कितने में मिल रहा है?

Republic Day Sale 2026 में सबसे ज़्यादा ध्यान खींच रहे हैं Apple और OnePlus के डील्स। iPhone 17 Pro इस समय करीब ₹1,25,400 में मिल रहा है, जिसमें बैंक ऑफर और कूपन डिस्काउंट शामिल हैं। वहीं iPhone 17 Pro Max भी लगभग ₹1,40,400 के आसपास आ गया है, जो लॉन्च के समय से काफ़ी कम है।

हालांकि हर साल Republic Day Sale होती है, लेकिन इस बार डिस्काउंट उम्मीद से ज़्यादा दिख रहे हैं।

अगर आप Android यूज़र हैं, तो OnePlus 15R लगभग ₹44,999 में मिल रहा है, जो पहले ₹54,999 था। Samsung Galaxy A55 5G भी ₹23,999 में दिख रहा है, जो मिड-रेंज में मजबूत डील मानी जा रही है। परफॉर्मेंस पसंद करने वालों के लिए iQOO Neo 10 5G करीब ₹33,999 में उपलब्ध है।

Republic Day Sale 2026

सिर्फ फोन नहीं, TV, Laptop और Projector भी सस्ते

यह सेल सिर्फ स्मार्टफोन तक सीमित नहीं है।

  • TCL के 65-इंच 4K Smart TV पर 60%+ तक की छूट
  • Projectors पर 70–75% तक की कटौती
  • Gaming laptops जैसे ASUS TUF और HP Victus पर भारी डिस्काउंट
  • Washing machines और refrigerators पर 50% तक की बचत

यानी अगर घर के लिए कोई बड़ा इलेक्ट्रॉनिक लेने का सोच रहे थे, तो ये समय सही है।

बैंक ऑफर और एक्स्ट्रा फायदे

Amazon ने इस सेल में बैंक ऑफर्स को भी काफी आक्रामक रखा है। SBI Credit Card / EMI पर 10% इंस्टेंट डिस्काउंट, Amazon Pay ICICI कार्ड पर 5% अनलिमिटेड कैशबैक, मोबाइल एक्सचेंज पर ₹60,000 तक का फायदा और No-Cost EMI 12 महीने तक। इसके अलावा Prime मेंबर्स को कुछ कैटेगरी में अतिरिक्त छूट भी मिल रही है।

Vivo – iQOO भी Republic Day Sale 2026 में लेना बेहतर

अगर आप Vivo या iQOO फोन लेने की सोच रहे हैं, तो यह सेल खास तौर पर आपके लिए फायदेमंद है। Vivo X300 Pro, Vivo V60e, iQOO 15, iQOO Neo 10 जैसे नए फोन अपनी कीमत से ₹8,000–₹11,000 तक सस्ते मिल रहे हैं।

बजट से लेकर फ्लैगशिप तक, लगभग हर सेगमेंट में कुछ न कुछ अच्छा ऑप्शन मौजूद है।

क्या अभी खरीदना सही है?

अगर आप

  • फोन अपग्रेड करना चाहते हैं
  • iPhone पर लंबे समय से नजर थी
  • या Prime + SBI कार्ड आपके पास है

तो Republic Day Sale 2026 में खरीदारी करना समझदारी भरा फैसला हो सकता है। कई डील्स सीमित समय के लिए हैं और स्टॉक खत्म होते ही कीमतें वापस बढ़ सकती हैं।

अधिक जानकारी के लिए आप Smartprix को Twitter, Facebook, Instagram, और Google News पर फॉलो कर सकते हैं। मोबाइल फोन, टेक, गाइड या अन्य खबरों के लिए आप Smartprix पर भी विज़िट कर सकते हैं।

Pooja ChaudharyPooja Chaudhary
Pooja has been covering technology and gadgets for more than 5 years. Most of her work has been centred around smartphones and smartphone apps, but she occasionally likes to dabble with content on people and relationships. She is also a bit of a TV junkie and is often trying to make time to catch up with her favourite shows and classic movies.

Related Articles

ImageOppo F35 Pro के डिब्बे पर लिखी कीमत पर मत जाइए, लॉन्च से पहले लीक हुआ असली दाम

OPPO F35 Pro के लॉन्च से पांच दिन पहले इसके बॉक्स पर छपी कीमत लीक हो गई है, और ये आंकड़ा ₹79,999 का है। पहली नज़र में ये किसी फ्लैगशिप फोन का दाम लगता है, लेकिन असल में ऐसा नहीं है। डिब्बे पर लिखी कीमत MRP होती है, यानी वो ऊपरी सीमा जिससे ज़्यादा कोई …

ImageFlipkart GOAT Sale 4 जुलाई से: iPhone 17 से Galaxy S25 Ultra तक, इन फोन पर मिलेगी तगड़ी छूट

Flipkart ने अपनी बड़ी सेल GOAT Sale 2026 की तारीख कन्फर्म कर दी है। यह सेल 4 जुलाई से शुरू हो रही है, और Flipkart Plus व Black मेंबर्स इसे एक दिन पहले यानि 3 जुलाई से ही एक्सेस कर पाएंगे। इस बार सबसे ज़्यादा चर्चा iPhone की डील्स को लेकर है, जहाँ सबसे नया …

Imageक्या इस बार Amazon-Flipkart सेल में सस्ते होंगे फोन? 21% बढ़े दाम, किस पर रुकें किस पर नहीं

Amazon और Flipkart, दोनों ने अपनी साल की सबसे बड़ी सेल की तारीखें बता दी हैं। Amazon का Great Indian Festival 2026, 8 अक्टूबर से शुरू हो रहा है, वहीँ Flipkart की Big Billion Days Sale उसी 8 अक्टूबर को Plus और Black मेंबरों के लिए 24 घंटे पहले खुलेगी और 9 अक्टूबर से सबके …

ImageAmazon Great Indian Festival Sale इस दिन से, SBI और Prime वालों को मिलेगी दोहरी छूट

साल का वही वक्त एक बार फिर आ गया है। देश के सबसे बड़े ई-कॉमर्स प्लेटफॉर्म अपनी साल की सबसे बड़ी सेल का ऐलान कर रहे हैं, और आज बारी Amazon की है। कंपनी का Great Indian Festival 2026, 8 अक्टूबर 2026 से शुरू हो रहा है। दिलचस्प बात ये है कि कंपनी बड़े डिस्काउंट …

ImageiPhone 17 vs Galaxy S25 Ultra: Prime Day और GOAT Sale में कौन सा फोन कहां से पड़ेगा सबसे सस्ता?

साल की दो सबसे बड़ी सेल इस हफ्ते आमने-सामने हैं। Amazon का Prime Day 4 से 6 जुलाई तक चलेगा, और Flipkart की GOAT Sale भी 4 जुलाई से शुरू हो रही है, जिसमें Plus मेंबर्स को 3 जुलाई से जल्दी एक्सेस मिल जाएगा। दोनों जगह इस बार दो बड़े फ्लैगशिप डिस्काउंट में हैं, Apple …

Discuss

Be the first to leave a comment.