Apple लवर्स को जिस चीज का इंतजार रहता है, वो समय आने वाला है। कंपनी ने आधिकारिक तौर पर Apple WWDC 2025 की घोषणा कर दी है। इस इवेंट में कंपनी कई घोषणाएं करने वाली है। आगे Apple WWDC 2025 की तारीख और इसमें पेश किए जाने वाले प्रोडक्ट्स के बारे में विस्तार से जानते हैं।
ये पढ़ें: UFS 3.1 स्मार्टफोन्स 25,000 रूपये से कम कीमत में, जिनमें मिलेगी धांसू परफॉरमेंस
Apple WWDC 2025 की तारीख
WWDC 2025 इवेंट की जानकारी Apple SVP मार्केटिंग द्वारा X अकाउंट पर एक पोस्ट के माध्यम से साझा की गई है। जानकारी के अनुसार Apple का इवेंट 9 जून से शुरू होगा और 13 जून तक चलेगा।
इस इवेंट का आयोजन कैलिफोर्निया स्थित Cupertino के Apple Park कैंपस में किया जा रहा है, और यूजर्स इसका लाइव स्ट्रीमिंग कंपनी के आधिकारिक Youtube चैनल पर देख सकते हैं।
iOS 19 iPadOS 19 और macOS 19 अपडेट की हो सकती है घोषणा
आगामी Apple इवेंट 2025 में कंपनी iOS 19 से पर्दा उठाने वाली है। इस नए OS अपडेट के साथ UI के डिजाइन में कई बदलाव किए जाएंगे। इसके अतिरिक्त, iPadOS 19 और macOS 19 को भी इस इवेंट में लॉन्च किया जा सकता है।
इन नए अपडेट्स में हमें सिर्फ iOS ही नहीं बल्कि आगामी iPadOS 19 और macOS 19 के UI में भी बदलाव देखने को मिल सकता है। रिपोर्ट्स के अनुसार आइकन्स, मेनू, और ऐप्स के लुक में बदलाव किया जा सकता है। इन सब के अतिरिक्त, कंपनी macOS 16 में भी कुछ खास बदलाव कर सकती है।
Apple Intelligence में भी होंगे नए अपडेट
रिपोर्ट्स के अनुसार Apple WWDC 2025 में कंपनी Apple Intelligence के अपडेट्स को लेकर भी घोषणा कर सकती है। इसके साथ साथ siri को अपडेट करने की जानकारी भी सामने आ रही है, और ये AI सूट अलग अलग प्रोडक्ट्स के लिए अलग अलग स्टेज पर रोलआउट किया जा सकता है।
ये पढ़ें: Google Pixel 8 Pro पर मिल रहा 27,000 का डिस्काउंट, ये ट्रिक लगा के खरीद पाएंगे 54,000 से कम कीमत पर
अधिक जानकारी के लिए आप Smartprix को Twitter, Facebook, Instagram, और Google News पर फॉलो कर सकते हैं। मोबाइल फोन, टेक, गाइड या अन्य खबरों के लिए आप Smartprix पर भी विज़िट कर सकते हैं।