एक्सक्लूसिव: iQOO 15 चलेगा 7 साल, मिलेगा 5 साल का सॉफ्टवेयर अपडेट और 7 साल के सिक्योरिटी अपडेट

Main Image
  • Like
  • Comment
  • Share

iQOO 15 को लेकर फैंस का उत्साह अब अगले लेवल पर पहुंच चुका है। और अब हमारे पास आपके लिए एक एक्सक्लूसिव अपडेट है, जो इसी से सम्बंधित है। iQOO इस बार सिर्फ़ हार्डवेयर नहीं, बल्कि सॉफ्टवेयर के मामले में भी बड़ा दांव खेलने जा रहा है। ब्रांड ने ऐलान किया है कि आने वाले iQOO 15 स्मार्टफोन को 5 साल के बड़े OS अपडेट और 7 साल के सिक्योरिटी अपडेट मिलेंगे। [Read in English]

iQOO का कहना है कि यह फैसला यूज़र्स के फीडबैक और ब्रैंड द्वारा ग्राहकों को लॉन्ग-टर्म सपोर्ट देने के उद्देश्य से लिया गया है।

iQOO 15

दरअसल, इस फैसले के साथ iQOO अपने कई प्रतिद्वंदियों को पीछे छोड़ रहा है। जहां बाकी फ्लैगशिप ब्रांड्स 4 साल तक OS और 6 साल तक सिक्योरिटी अपडेट देते हैं, वहीं iQOO ने इसे एक कदम आगे बढ़ाकर यूज़र सटिस्फैक्शन और डिवाइस को लम्बे समय तक चलाने को प्राथमिकता दी है, जो कि आप की प्रतियोगिता के माहौल में काफी अहम फैक्टर है।

iQOO 15

ये भी पढ़ें: iQOO Neo 7 और Neo 7 Pro को भी मिलेगा नया OriginOS 6 अपडेट – इंडिया में यूज़र्स खुश

iQOO फीडबैक पर दे रहा ध्यान  

ये पहला मौका नहीं जब ब्रांड ने अपने कम्युनिटी की आवाज़ सुनी हो। कुछ समय पहले iQOO 12 के लिए भी कंपनी ने अपडेट पॉलिसी बदल दी थी। पहले जहां इसे 3 साल के OS और 4 साल के सिक्योरिटी अपडेट्स मिलने वाले थे, वहीं अब इसे 4 साल के OS और 5 साल के security updates मिलेंगे। यानी iQOO ने अपने यूज़र्स को एक और अतिरिक्त साल का सपोर्ट ऑफर किया, जो आज के Android इकोसिस्टम में किसी बोनस से कम नहीं।

iQOO 12 revised update policy

इसके अलावा, ब्रांड ने हाल ही में OriginOS 6 का रोलआउट भी शुरू किया है, जो पूरी तरह नया और FuntouchOS 15 को रिप्लेस करने वाला सॉफ्टवेयर एक्सपीरियंस है। iQOO ने कम्युनिटी के सुझाव पर पहले से बाहर रखे गए मॉडलों जैसे iQOO Neo 7 और Neo 7 Pro को भी इस अपडेट लिस्ट में शामिल कर लिया है। दोनों फोनों को 2026 की पहली छमाही में नया OS मिलने वाला है, जो बताता है कि iQOO अब अपने पुराने यूज़र्स को भी नज़रअंदाज़ नहीं करना चाहता।

iQOO Neo 7 and Neo 7 Pro OriginOS 6

ये भी पढ़ें: फोन EMI पर लेना सही फैसला है या गलती? जवाब आपको चौंका देगा

iQOO 15 Launch Date 

अब बात करते हैं iQOO 15 launch date की, तो ये फोन आधिकारिक तौर पर 26 नवंबर को लॉन्च होगा। हमने इसे पहले ही टेस्ट किया है, और जल्द ही हम इसका पूरा रिव्यू लेकर आने वाले हैं। ये दो कलर वेरिएंट्स में मिलेगा – Legend और Alpha, दोनों ही काफी प्रीमियम और एलिगेंट लगते हैं।

iQOO 15

हमने इसके कुछ कैमरा सैंपल भी कैप्चर किए हैं, जिन्हें आप नीचे देख सकते हैं। और हां, हमारा पूरा रिव्यू 26 नवंबर को ही पब्लिश होगा, तो जुड़े रहिए, क्योंकि ये फोन सिर्फ़ अपडेट्स की वजह से नहीं, बल्कि अपने परफॉर्मेंस और डिज़ाइन के कारण भी चर्चा में रहने वाला है।

आपका क्या मानना है कि क्या iQOO की ये long-term update policy बाकी Android ब्रांड्स को भी प्रेरित करेगी? अपने विचार नीचे कमेंट्स में ज़रूर शेयर करें।

अधिक जानकारी के लिए आप Smartprix को TwitterFacebookInstagram, और Google News पर फॉलो कर सकते हैं। मोबाइल फोन, टेक, गाइड या अन्य खबरों के लिए आप Smartprix पर भी विज़िट कर सकते हैं।

Pooja ChaudharyPooja Chaudhary
Pooja has been covering technology and gadgets for more than 5 years. Most of her work has been centred around smartphones and smartphone apps, but she occasionally likes to dabble with content on people and relationships. She is also a bit of a TV junkie and is often trying to make time to catch up with her favourite shows and classic movies.

Related Articles

ImageRedmi फोन खरीदने वालों को झटका, जनवरी से दूसरी बार बढ़ी कीमत, ये हैं नए दाम

अगर आप Redmi Note 15 या Redmi 15 खरीदने का सोच रहे थे, तो अब बजट फिर से चेक करना पड़ेगा। Redmi ने भारत में अपने इन लोकप्रिय फोनों की कीमतें एक बार फिर बढ़ा दी हैं। खास बात यह है कि यह पहली बढ़ोतरी नहीं है। Note 15 जनवरी 2026 में लॉन्च हुआ था, …

Imageकर्व्ड 1.5K डिस्प्ले और 6,500mAh बैटरी के साथ Infinix Note Edge 5G भारत में लॉन्च, जानें कीमत

Infinix ने भारत में अपना नया मिड-रेंज स्मार्टफोन Infinix Note Edge 5G लॉन्च कर दिया है। यह फोन कर्व्ड AMOLED डिस्प्ले, बड़ी बैटरी और कई AI फीचर्स के साथ आता है। डिवाइस Android 16 आधारित XOS 16 पर चलता है और कंपनी 3 साल के OS अपडेट और 5 साल के सिक्योरिटी पैच देने का …

ImageiQOO 15R भारत में लॉन्च: Snapdragon 8 Gen 5 और 7600mAh बैटरी के साथ जानें क्या होगी कीमत

₹50,000 से कम में Snapdragon 8 Gen 5, 7,600mAh बैटरी और 100W फास्ट चार्जिंग? iQOO 15R की भारत में एंट्री ने अप्पर मिड रेंज सेगमेंट में सीधी हलचल मचा दी है। ऐसे समय में जब ज़्यादातर ब्रांड कीमतें बढ़ा रहे हैं, iQOO ने ऐसा स्पेक शीट पेश किया है जो सीधे OnePlus 15 जैसे फोनों …

Image8000mAh बैटरी और 200MP कैमरा के साथ आ रहा है iQOO का नया फोन, लॉन्च डेट कन्फर्म

अगर आप ऐसा फोन पसंद करते हैं जिसमें बड़ी बैटरी, दमदार कैमरा और फ्लैगशिप जैसा डिज़ाइन एक साथ मिले, तो iQOO का नया फोन आपकी नज़र में आ सकता है। कंपनी ने iQOO 15T की लॉन्च डेट कन्फर्म कर दी है। यह फोन 20 मई को चीन में लॉन्च होगा और उसी दिन इसकी बिक्री …

ImageVivo T5 Pro रिव्यू: 9020mAh बैटरी और 5000 निट्स स्क्रीन, फिर भी एक कमी खटकती है

vivo की T-सीरीज़ अब तक परफॉर्मेंस, कैमरा और बैटरी के बीच संतुलन बनाने के लिए जानी जाती रही है। पिछले साल का T4 Pro उसी फॉर्मूले का मज़बूत उदाहरण था, जो Snapdragon 7 Gen 4, 50MP 3x पेरिस्कोप ज़ूम और 6,500mAh बैटरी के साथ, अपनी कीमत पर बेहद संतुलित फोन साबित हुआ। vivo T5 Pro …

Discuss

Be the first to leave a comment.

Related Products