Asus ROG Phones 3 होगा 22 जुलाई को इंडिया में लांच, फ्लिप्कार्ट पर आया सामने

स्नैपड्रैगन 865+ के साथ लांच होगा ये लेटेस्ट गेमिंग स्मार्टफोन

Main Image
  • Like
  • Comment
  • Share

पिछले काफी महीनों से Asus मोबाइल सेगमेंट में काफी शांत था लेकिन आज कंपनी ने अपने ROG Phone 3 की लांच डेट खुलासे के साथ मार्किट में नयी चर्चा शुरू कर दी है। Asus का तीसरा गेमिंग स्मार्टफोन 22 जुलाई को एक वर्चुअल इवेंट के जरिये लांच होने वाला है। कंपनी अपने आधिकारिक YouTube चैनल और अन्य सोशल मीडिया अकाउंट से इवेंट को लाइव स्ट्रीम करेगी।

Walmart के स्वामित्व वाली ई-कॉमर्स साईट फ्लिप्कार्ट ने Asus ROG Phone 3 के लिए डेडिकेटेड टीज़र भी पेश किया है। पिछले स्मार्टफोन यानि ROG Phone 2 की ही तरह यह डिवाइस भी फ्लिप्कार्ट एक्सक्लूसिव होगी। फ्लिप्कार्ट ने यह भी साफ़ किया है की Asus ROG Phone 3 स्नैपड्रैगन 865+ चिपसेट वाला पहला स्मार्टफोन होगा। स्नैपड्रैगन 865 प्लस चिपसेट हाल ही में लांच कर दी गयी है। अभी के लिए SD865+ चिपसेट बेस्ट कही जा सकती है।

कैसे देखे Asus ROG Phone 3 की लाइव स्ट्रीम

Asus ROG Phones 3 को इंडिया में 22 जुलाई को लांच किया जायेगा जो रात को 8:15 बजे शूर किया जायेगा। डिवाइस के लांच की लाइव स्ट्रीम आधिकारिक सोशल मीडिया चैनलों पर दिखाई जाएगी।

Asus ROG Phone 3 से जुडी जानकारी

ROG Phone 3 से जुडी सभी अफवाहों को अगर सच माना जाये तो डिवाइस से जुडी काफी जानकारी सामने आ चुकी है। लीक इमेज के अनुसार ROG Phone 3 में आपको पिछले साथी की तरह भी अच्छा डिजाईन मिल सकता है। इसमें आपको RGB लोगो और कर्व एज भी देखने को मिल सकती है।

पिछले की तरफ फोन में आपको ट्रिपल कैमरा सेटअप देखने को मिलेगा। डिस्प्ले की बात करे तो इसमें आपको 6.59-इंच की बड़ी डिस्प्ले AMOLED पैनल के साथ मिलेगी। हो सकता है की यहाँ डिस्प्ले 144Hz रिफ्रेश रेट को सपोर्ट कर सकती है। प्रोसेसर के तौर पर यहाँ आगामी स्नैपड्रैगन 865+ चिपसेट मिल सकती है।

गेमिंग स्मार्टफोन होने की वजह से यहाँ 16GB तक की रैम देखने को मिल सकती है जिसके साथ 512GB स्टोरेज का विकल्प भी मिलता है। Asus ROG Phone 3 में आपको 6,000mAh की बड़ी बैटरी तो मिलेगी ही साथ में फोन एंड्राइड 10 आधारित ROG UI पर रन करता हुआ मिलता है।

Related Articles

Imageबिना बताए महंगा हो गया OnePlus 15R! अब खरीदने पर देना होगा ज्यादा पैसा

OnePlus 15R अचानक महंगा हो गया है और सबसे बड़ी बात, इसके लिए कोई घोषणा भी पहले नहीं की गयी। नई कीमतें अब सीधे वेबसाइट और Amazon पर दिख रही हैं, जिससे कई खरीददार हैरान हैं। अगर आप इस फोन को खरीदने का प्लान कर रहे थे, तो अब आपको पहले से ज़्यादा पैसा खर्च …

ImageAsus ROG Phone 3 होगा 22 जुलाई को लांच, जाने फोन में क्या होगा ख़ास

Asus ROG Phones 3 इस साल के सबसे ख़ास और लोकप्रिय स्मार्टफोनों में से एक साबित होने वाला है। आज कंपनी ने अपने लेटेस्ट अपकमिंग गेमिंग स्मार्टफोन की लांच डेट का खुलासा कर दिया है। रिपोर्ट्स की माने तो यह डिवाइस 22 जुलाई को ऑनलाइन लांच इवेंट के जरिये पेश की जाएगी। Asus ने अपने ऑनलाइन …

ImageAsus ROG Phone 3 हुआ स्नैपड्रैगन 865+ चिपसेट के साथ लांच, जाने कीमत और स्पेसिफिकेशन

इंडियन मार्किट में गेमिंग स्मार्टफोन के तौर पर पेश किये गये ROG Phone I और ROG Phone II काफी लोकप्रिय साबित हुए थे और आज कंपनी ने अपने पहले स्नैपड्रैगन 865+ चिपसेट वाले स्मार्टफोन ROG Phone 3 को भी लांच कर दिया गया है। फोन में 64MP प्राइमरी कैमरा, 6,000mAh की बड़ी बैटरी जैसे लेटेस्ट …

ImageNothing Phone 3 डिजाइन आया सामने, जुलाई में लेगा धमाकेदार एंट्री

Nothing जुलाई में अपना Nothing Phone 3 भारत में लॉन्च करने वाला है। हालांकि, फोन से संबंधित पहले भी कई लीक्स सामने आए हैं, और कंपनी के CEO द्वारा फोन की कीमत से संबंधित जानकारी भी साझा की गई है, और अब हाल ही में कंपनी द्वारा आधिकारिक तौर पर Nothing Phone 3 डिजाइन को …

ImageNothing Phone 4a Pro को लेकर बढ़ी हलचल, बैटरी और कीमत पर टिकी है पूरी कहानी

Nothing ने जब Phone 3a और 3a Pro लॉन्च किए थे, तब मिड-रेंज सेगमेंट में कंपनी ने सबको चौंका दिया था। अच्छे फीचर्स, अलग डिज़ाइन और reasonable कीमत — यही वजह थी कि ये फोन यूज़र्स को पसंद आए। लेकिन इसके बाद आया Phone 3, जिसने अपनी ज़्यादा कीमत की वजह से कई लोगों को …

Discuss

Be the first to leave a comment.