फोन चार्जिंग के दौरान ये गलतियां करते हैं, तो हो जाएं सावधान, भारी नुकसान उठाना पड़ सकता है

Main Image
  • Like
  • Comment
  • Share

अक्सर हम कई तरह की खबरें सुनते हैं, जिसमें किसी का फोन फुट जाता है, तो कभी दोस्तों से सुनते हैं, फोन जल्दी डिस्चार्ज होने लगा है, लेकिन इसके पीछे का कारण जानने की कोशिश नहीं की। आपको शायद नहीं पता होगा, कि फोन चार्जिंग के दौरान आप ऐसी कई गलतियां करते हैं, जिससे आपके फोन के खराब होने और फूटने की संभावना बन जाती है, जिससे आपको भी हानि हो सकती है। इस लेख में हमनें फोन चार्जिंग के दौरान क्या न करें? इससे संबंधित जानकारी दी है, जो आपके काफी काम आ सकती है।

ये पढ़ें: 17000 से कम कीमत में 5G फोन्स, हाई स्पीड इंटरनेट के साथ मिलेंगे ये शानदार फीचर्स

फोन चार्जिंग के दौरान क्या न करें?

डुप्लीकेट या नकली चार्जर का उपयोग न करें

अक्सर हम ओरिजिनल चार्जर खराब होने पर डुप्लीकेट या कोई ऐसा ही सस्ता चार्जर खरीद लेते हैं, क्योंकि कंपनी का चार्जर महंगा आता है, लेकिन इसका खामियाजा हमें बाद में भुगतना पड़ता है। इससे फोन की बैटरी और सर्किट खराब होने की संभावना बढ़ जाती है।

चार्जिंग के दौरान फोन न चलाएं

ये खास कर उन लोगों के लिए हैं, जो थोड़ी देर भी फोन को अकेला नहीं छोड़ते हैं, और चार्जिंग पर लगा कर उस पर या तो गेम खेल रहे होते हैं, या सोशल मीडिया का उपयोग कर रहे होते हैं। ऐसे में फोन का सिस्टम भी कन्फ्यूजन में होता है, कि फोन किस स्टेट में है, और फोन ज्यादा हिट भी करने लगता है, जिससे फोन खराब हो सकता है।

ओवरचार्जिंग न करें

वैसे तो लेटेस्ट फोन्स में ऑटो कट फीचर होता है, लेकिन फिर भी रात रात भर फोन को चार्ज पर लगा कर न रखें, इससे भी बैटरी के फूलने और खराब होने का खतरा बढ़ जाता है, और फिर बैटरी जल्दी ड्रेन होने लगती है।

फोन को ज्यादा गर्म न होने दे

अक्सर खिड़की के पास जहां तेज धुप आ रही या कहीं किचन में चूल्हे के पास हम फोन को चार्ज पर लगा देते है, जिससे फोन गर्म हो कर बैटरी के फूटने की संभावना बढ़ जाती है, इससे नुकसान हमारे फोन के साथ साथ हमें भी हो सकता है।

फोन को पूरा डिस्चार्ज न होने दें

कुछ लोग जब तक फोन पूरी तरह से डिस्चार्ज नहीं हो जाता तब तक उसका उपयोग करते रहते हैं, और फिर उसको चार्ज पर लगा कर सो जाते हैं। ऐसे में फोन की बैटरी जल्दी खराब होने लगती है। कोशिश करें कि फोन 20% पर हो तो उसे चार्ज लगा दे उससे कम न होने दें, और 80% तक ही उसे चार्ज करें।

ये पढ़े: Nothing 3(a) सीरीज भारत में होगी मैन्युफैक्चर, कीमत में ग्राहकों को हो सकता है लाभ?

अधिक जानकारी के लिए आप Smartprix को TwitterFacebookInstagram, और Google News पर फॉलो कर सकते हैं। मोबाइल फोन, टेक, गाइड या अन्य खबरों के लिए आप Smartprix पर भी विज़िट कर सकते हैं।

Akash SharmaAkash Sharma
आकाश शर्मा BCA ग्रेजुएट हैं टेक्नोलॉजी की दुनिया में होने वाली डवलपमेंट को काफी बारीकी से फॉलो करते है | वह पिछले दो वर्षों से एक content writer के रूप में काम कर रहे हैं।

Related Articles

Image200MP कैमरा, दमदार बैटरी और चमकने वाला बैक- vivo V70 FE भारत में लॉन्च, बैटरी भी है दमदार

vivo ने भारत में अपना नया स्मार्टफोन vivo V70 FE लॉन्च कर दिया है, और पहली नज़र में ही यह फोन अपने डिज़ाइन के कारण आकर्षित करता है। इसकी सबसे खास बात है इसका चमकने वाला बैक पैनल, जो अंधेरे में हल्का चमकता है। लेकिन सिर्फ डिज़ाइन ही नहीं, vivo ने इसमें 200MP का बड़ा …

Imageक्या आपका फोन कवर ही फोन खराब कर रहा है? ये 5 नुकसान चौंका देंगे!

आज ज़्यादातर लोग अपने स्मार्टफोन को बचाने के लिए बैक कवर का इस्तेमाल करते हैं। यह एक अच्छी आदत है, लेकिन केवल तब, जब कवर सही मैटेरियल का हो। गलत smartphone cover आपकी बैटरी लाइफ (battery health), नेटवर्क सिग्नल, वायरलेस चार्जिंग, और हीट डिसिपेशन को नुक्सान पहुंचा सकता है। इससे फोन के इंटरनल कंपोनेंट्स भी …

ImageRefurbished फोन सस्ता पड़ेगा या महंगा? ये गलती की तो बाद में पछताना पड़ेगा

Refurbished स्मार्टफोन आजकल बहुत तेज़ी से लोकप्रिय हो रहे हैं। कम कीमत में महंगे फोन मिलने का ऑफर सुनने में जितना अच्छा लगता है, उतना ही जोखिम भरा भी हो सकता है। एक छोटी सी लापरवाही आपका सस्ता सौदा बाद में भारी नुकसान में बदल सकती है। इसीलिए refurbished फोन खरीदते वक्त कुछ आम गलतियों …

ImageSamsung, OnePlus या Vivo फोन में पावर बटन से ये काम कर सकते हैं, 90% लोगों को नहीं पता

ज़्यादातर लोग अपने फोन के पावर बटन को सिर्फ लॉक-अनलॉक करने का ज़रिया मानते हैं। लेकिन अगर आप Samsung, OnePlus, Oppo, Realme, Vivo या iQOO का फोन इस्तेमाल कर रहे हैं, तो यह छोटा सा बटन कई छिपे हुए काम कर सकता है। कैमरा तुरंत खोलना हो, टॉर्च जलानी हो, इमरजेंसी SOS भेजना हो या …

Imageनया फोन खरीदने से पहले ये 3 सवाल खुद से नहीं पूछे, तो नुकसान तय है

नया फोन खरीदते वक्त एक अजीब सा जोश होता है। ऑफर दिखता है, रिव्यू वीडियो चलते हैं, दोस्त सलाह देते हैं और दिमाग कहता है, “अब नहीं लिया तो पछताऊँगा।” लेकिन सच्चाई ये है कि ज़्यादातर लोग फोन खरीदने के बाद पछताते हैं, खरीदते वक्त नहीं। इसका कारण फोन खराब होना नहीं होता, कारण वो …

Discuss

Be the first to leave a comment.

Related Products