WhatsApp की पांच ऐसी ट्रिक जो आपको ज़रूर पता होनी चाहिए

Main Image
  • Like
  • Comment
  • Share

WhatsApp इस समय सबसे ज़्यादा इस्तेमाल की जाने वाली मैसेजिंग ऐप है, जिस पर हम सभी एक दूसरे को टेक्स्ट मैसेज के अलावा ऑडियो या वीडियो मैसेज भी भेजते हैं। साथ ही डॉक्यूमेंट, फोटो और वीडियो कॉलिंग के लिए भी इसका इस्तेमाल काफी किया जाता है। लेकिन इसके अलावा भी इस ऐप से सम्बंधित कुछ ख़ास फ़ीचर या कह लीजिये कि WhatsApp ट्रिक ऐसे हैं, जिन्हें शायद आप में से बहुत से लोग नहीं जानते, लेकिन अगर जान लेंगे, तो इस ऐप का इस्तेमाल और बेहतर तरीके से कर सकेंगे।

क्या आप जानते हैं कि WhatsApp पर आप खुद को भी मैसेज कर सकते हैं या किसी ज़रूरी मैसेज को स्टार करके रख सकते हैं ? ऐसी ही कुछ और भी WhatsApp ट्रिक हैं, जो आपको ज़रूर पता होनी चाहिए।

WhatsApp ट्रिक

WhatsApp ट्रिक जो आपको ज़रूर पता होनी चाहिए

  • आप खुद को मैसेज कर सकते हैं – अगर आपको कुछ याद रखने के लिए या कोई ज़रूरी चीज़ तुरंत सँभालने के लिए या और किसी उद्देश्य से खुद को WhatsApp पर मैसेज करना है, तो ये काफी आसान है। इसके लिए सबसे पहले WhatsApp पर जाएँ < अब इस ऐप के होम पेज पर दायीं तरफ ऊपर Search का आइकॉन होगा, उस पर क्लिक करें < यहां You लिखकर सर्च करें < अब आपके नाम के साथ You लिखा होगा, उस पर क्लिक करें < अब मैसेज लिखकर खुद को Send कर लें।
  • मैसेज एडिट कर सकते हैं – क्या आप जानते हैं कि अगर WhatsApp पर मैसेज भेजने में आपसे कोई गलती हो गयी है, तो भेजने के बाद भी आप उसे एडिट कर सकते हैं या बदल सकते हैं। इसके लिए आपको उस भेजे हुए मैसेज पर क्लिक करना है, जिसमें आप सुधार करना या एडिट करना चाहते हैं। अब ऊपर दायीं तरफ तीन डॉट वाले आइकॉन पर क्लिक करें < आपके सामने Edit का विकल्प आ जायेगा, इसे चुनें < अब इसे एडिट करें और टिक मार्क वाले बटन को दबाते हुए इसे भेज दें। लेकिन ये ध्यान रखें कि इस मैसेज में अंत में छोटा सा Edited लिखा रहेगा। साथ ही मैसेज भेजने के कुछ मिनटों के बाद तक ही आप इसे एडिट कर सकते हैं, उसके बाद आपको Edit का ऑप्शन नहीं मिलेगा।
  • बिना नंबर सेव किये WhatsApp पर किसी को मैसेज भेजना – ये WhatsApp ट्रिक भी काफी आसान है। कई बार ऐसा होता है कि हम किसी का नंबर ले लेते हैं और Save नहीं करते या कई बार किसी नंबर केवल एक बार ही बात करनी हो, जैसे Cab ड्राइवर को लोकेशन भेजना। ऐसे में आप इस नंबर को WhatsApp में खुद को भेज दें < अब इस भेजे हुए नंबर पर क्लिक करें < क्लिक करते ही एक पॉप-अप विंडो खुलेगी, जिसमें आपको पास इस नंबर से Chat करने का विकल्प आएगा, इस पर क्लिक करें और आपके सामने इस नंबर के साथ चैट विंडो खुल जाएगी।
  • किसी चैट में कोई ख़ास मैसेज सर्च कैसे करें – अगर आपने किसी को कोई मैसेज भेजा है और एक लम्बे समय के बाद आपको वो देखना है, तो सारी चैट स्क्रॉल करने की ज़रुरत नहीं है। आप जिस व्यक्ति की चैट में Search करना चाहते हैं, उसमें जाएँ। दायीं साइड पर तीन डॉट वाले आइकॉन पर क्लिक करें < अब Search विकल्प को चुनें < अब ऊपर उस मैसेज का कोई भी शब्द जो आपको याद हो, उसे लिखें < अब इस शब्द के साथ जो भी मैसेज होंगे, वो आपके सामने आ जायेंगे।
  • ज़रूरी मैसेज को स्टार मैसेज करके रखें – WhatsApp पर किसी को मैसेज भेजते समय या किसी ग्रुप में ज़रूरी सूचना देते समय, आपको ऐसा लगे कि ये मैसेज आपको बाद में देखने हैं, तो आप इन्हें Star करके रख सकते हैं। इस ऐप में आप बाद में Starred messages में ये मैसेज आसानी से देख पाएंगे और आपको बार बार किसी ग्रुप या व्यक्ति की चैट में इन्हें सर्च करने की ज़रुरत नहीं पड़ेगी। इसके लिए WhatsApp में कोई भी चैट विंडो खोलें, जिसके किसी मैसेज को आप Star करना चाहते हैं < अब मैसेज पर क्लिक करके होल्ड करें < अब ऊपर एक स्टार का आइकॉन आएगा, उसे क्लिक करते हुए, इस मैसेज को Star कर दें। अब अपने सभी या किसी एक Star मैसेज को देखने के लिए इन स्टेप्स को दोहराएं – चाट विंडो से होम पेज पर वापस जाएँ < अब दायीं साइड में तीन डॉट वाला आइकॉन दबाएं < यहां Starred messages के विकल्प पर क्लिक करें। ये करते ही आपके सारे Starred मैसेज आपके सामने होंगे।
Pooja ChaudharyPooja Chaudhary
Pooja has been covering technology and gadgets for more than 5 years. Most of her work has been centred around smartphones and smartphone apps, but she occasionally likes to dabble with content on people and relationships. She is also a bit of a TV junkie and is often trying to make time to catch up with her favourite shows and classic movies.

Related Articles

ImageRaksha Bandhan Wishes in Hindi 2026: रक्षाबंधन पर भाई-बहन को भेजें ये दिल छू लेने वाले संदेश

Raksha Bandhan Wishes in Hindi 2026- सावन की पूर्णिमा पर आने वाला रक्षाबंधन इस साल 28 अगस्त, शुक्रवार को है। ये मात्र एक ऐसा त्यौहार है, जो उन दो लोगों के बीच में मनाया जाता है, जो बचपन से एक दूसरे के साथ लड़ते आ रहे हैं। भाई बहन के रिश्ते में जहाँ ढेरों लड़ाइयां …

Imageभूल गए आप Jio नंबर, इन 5 ट्रिक्स से कहीं भी आसानी से कर सकते हैं पता

अक्सर ऐसा होता है कि हम अगर कोई नया नंबर लेते हैं, तो इतनी जल्दी हमें वो याद नहीं होता और उसी समय सभी को नया नंबर देना भी होता है। साथ ही ऐप्स में लॉग-इन करना, पेमेंट ऐप्स को सेटअप करना, सभी के लिए नंबर तुरंत मोबाइल नंबर की आवश्यकता होती है। ऐसे में …

ImageWhatsApp पर आने वाले हैं ये 6 नए दिलचस्प फ़ीचर; आपको इनमें से है किसका इंतज़ार?

WhatsApp के बिना अब हमारी ज़िदगियाँ अधूरी सी लगती हैं। शुरुआत में लोग इस मैसेजिंग ऐप को केवल चैटिंग लिए इस्तेमाल करते थे, लेकिन अब ऑडियो मैसेज, कालिंग, वीडियो कॉलिंग, तस्वीरों का आदान-प्रदान, सब कुछ इसी एप्लीकेशन के ज़रिये होने लगा है। भारत में भी ये ऐप बहुत ज़्यादा इस्तेमाल की जाती है। Google प्ले स्टोर …

ImageSamsung Galaxy A27 रिव्यू: 5 चीज़ें जो अच्छी लगीं और 4 जो और बेहतर होनी चाहिए थीं

Samsung की Galaxy A-सीरीज़ हमेशा से तीन बातों पर टिकी रही है, साफ़-सुथरा सॉफ़्टवेयर एक्सपीरियंस, भरोसेमंद कैमरे और लंबे समय तक मिलने वाला सॉफ़्टवेयर सपोर्ट। नया Galaxy A27 भी इसी सोच को आगे बढ़ाता है और इसमें पहले से बेहतर डिज़ाइन, एक मॉडर्न पंच-होल डिस्प्ले, Qualcomm का Snapdragon 6 Gen 3 चिपसेट और बॉक्स से …

ImagePOCO M8x 5G vs OnePlus N6x: नया Snapdragon या OnePlus की मिलिट्री-ग्रेड बॉडी?

POCO M8x 5G और OnePlus N6x, दोनों की कीमत आज एक ही है, ₹20,999। पर इन बराबर पैसों में जो मिलता है, वो बराबर नहीं है। POCO इस दाम पर आपको 128GB स्टोरेज देता है। उतने ही पैसों में OnePlus 64GB देता है। पहले N6x की तरफ की बात, क्योंकि इसके पास भी देने लायक …

Discuss

Be the first to leave a comment.