₹30,000 से कम में कैमरा और बैटरी दोनों चाहिए? ये फोन खरीदें, इनसे बचें

Main Image
  • Like
  • Comment
  • Share

₹30,000 से कम में नया फोन खरीदते समय 2026 में सबसे बड़ी दिक्कत यही है कि हर फोन किसी न किसी जगह समझौता करवाता है। अगर आप सबसे लंबी बैटरी चाहते हैं, तो कई बार कैमरा लो लाइट में निराश कर देता है। अगर आपको अच्छा पोर्ट्रेट कैमरा और बेहतर सेल्फी समेत बेस्ट कैमरा फोन चाहिए, तो हो सकता है बैटरी बैकअप उतना लंबा न मिले। और अगर आपकी प्राथमिकता परफॉरमेंस है, तो कैमरा या मज़बूती में कटौती दिख सकती है।

यहीं से असली असमंजस शुरू होता है। क्या आपको ऐसा फोन चाहिए जो सफर या कॉलेज के लंबे दिन निकाल दे? या फिर ऐसा कैमरा चाहिए जो रात में रेस्टोरेंट, पार्टी या रील्स के लिए भरोसेमंद हो? क्या फास्ट चार्जिंग आपके लिए बड़ी बैटरी से ज़्यादा ज़रूरी है? इस लिस्ट में हमने इन्हीं सवालों के जवाब ढूंढे हैं।

इसलिए हमने सिर्फ स्पेसिफिकेशन या मेगापिक्सल काउंट देखकर फोन नहीं चुने। हमने देखा कि कौन सा फोन रोज़ के इस्तेमाल में ज़्यादा प्रैक्टिकल है, कौन बैटरी और कैमरा के बीच बेहतर संतुलन देता है, और किस फोन में ऐसा समझौता है जिसे खरीदने से पहले जानना ज़रूरी है। इस लिस्ट में 4 फोन ऐसे हैं जो अलग-अलग ज़रूरतों के लिए अच्छे हैं, और 2 ऐसे भी हैं जिन्हें हम इस बजट में ना खरीदने की की सलाह दी है।

जल्दी फैसला करना है, तो ये समझिए

अगर आप केवल निष्कर्ष जानना चाहते हैं:

  • अगर आपको एक ऐसा फोन चाहिए, जो बैटरी, कैमरा, मज़बूती और लंबे इस्तेमाल में सबसे संतुलित लगे, तो realme 16T 5G इस लिस्ट का सबसे मज़बूत विकल्प है।
  • अगर सेल्फी कैमरा, प्रीमियम AMOLED स्क्रीन, और स्लिम डिज़ाइन ज़्यादा ज़रूरी हैं, तो Motorola Edge 70 Fusion बेहतर लगेगा।
  • अगर आपको सबसे तेज़ परफॉरमेंस और क्लीन सॉफ्टवेयर चाहिए, तो OnePlus Nord CE 5 5G पर नज़र रखी जा सकती है।
  • अगर आपकी पहली और आखिरी ज़रूरत बैटरी बैकअप है, तो realme Narzo Power 5G इस बजट का असली बैटरी मॉन्स्टर है।
  • वहीं Vivo Y51 Pro और Redmi Note 15 को लेकर थोड़ा सावधान रहना चाहिए, क्योंकि दोनों में कुछ ज़रूरी जगहों पर बड़े समझौते दिखते हैं।

हमने ये फोन कैसे चुने?

इस लिस्ट को सिर्फ स्पेसिफिकेशन देखकर नहीं बनाया गया है। कैमरा के लिए इंडोर शॉट्स, तेज़ धूप, बाज़ार जैसी भीड़ वाली जगहों और लो लाइट रेस्टोरेंट्स में पोर्ट्रेट शॉट्स को ध्यान में रखा गया। बैटरी के लिए Google Maps नेविगेशन, गेमिंग, स्ट्रीमिंग और रोज़ के इस्तेमाल जैसी तरीकों से इन्हें जांचा गया है।

हमने सॉफ्टवेयर सपोर्ट, मज़बूती, चार्जिंग स्पीड और लम्बे इस्तेमाल को भी महत्व दिया है। क्योंकि ₹30,000 के अंदर फोन खरीदने वाला खरीददार अक्सर उसे दो-तीन साल तक इस्तेमाल करना चाहता है। ऐसे में सिर्फ लॉन्च के समय की परफॉरमेंस नहीं, बल्कि फोन का लंबे समय तक टिकना भी उतना ही ज़रूरी है।

1. realme 16T 5G – सबसे संतुलित विकल्प

बेस्ट कैमरा फोन और बैटरी फोन

कीमत: ₹29,999 से शुरू
प्री-बुकिंग ऑफर के बाद शुरुआती कीमत ₹26,999 तक आ सकती है।

realme 16T 5G इस लिस्ट का सबसे संतुलित फोन लगता है। अगर आपका दिन चार्जर से दूर गुजरता है, या आप कॉलेज, ऑफिस, सफर और सोशल मीडिया सब एक ही फोन से संभालते हैं, तो इसकी 8000mAh बैटरी सबसे बड़ा फायदा है। सामान्य इस्तेमाल में यह तीन दिन तक चल सकती है, जबकि ज़्यादा इस्तेमाल में भी यह ज़्यादातर प्रतिद्वंद्वी फोनों से ज़्यादा भरोसा देती है।

बैटरी के साथ realme ने सिर्फ बड़ा नंबर नहीं दिया। इसमें 45W फास्ट चार्जिंग, 15W रिवर्स चार्जिंग और बायपास चार्जिंग मिलती है। गेमिंग करते समय बायपास चार्जिंग फोन को कम गर्म रखने और बैटरी की सेहत बचाने में मदद कर सकती है। कंपनी की 7 साल बैटरी हेल्थ गारंटी और 6 साल तक स्मूद परफॉरमेंस का दावा इसे लंबे समय तक फोन इस्तेमाल करने वालों के लिए और मज़बूत बनाता है।

बेस्ट कैमरा फोन और बैटरी फोन

इस बजट में ये बेस्ट कैमरा फोन न सही, लेकिन बुरा भी नहीं है। इसमें आपको 50MP Sony IMX852 सेंसर और LumaColor IMAGE Engine मिलता है। पोर्ट्रेट तस्वीरों में स्किन टोन नैचुरल आती है और मिली-जुली रोशनी में भी कैमरा संभला हुआ नतीजा देता है। AI Portrait Glow, Rear Selfie Mirror, AI Instant Clip और AI StyleMe जैसे फीचर रील्स और सोशल कंटेंट बनाने वालों के काम आ सकते हैं।

हालांकि आपको इसमें एक समझौता भी करना पड़ेगा। इस कीमत पर इसका LCD पैनल हर किसी को पसंद नहीं आएगा और Dimensity 6300 परफॉरमेंस में OnePlus Nord CE 5 जितना तेज़ नहीं है। अल्ट्रा-वाइड कैमरा भी नहीं है। फिर भी अगर आपको कैमरा, बैटरी और मज़बूती का सबसे बेहतर मेल चाहिए, तो realme 16T 5G इस लिस्ट का सबसे सुरक्षित नाम है।

2. Motorola Edge 70 Fusion – सेल्फी और स्क्रीन के लिए बेहतर

बेस्ट कैमरा फोन और बैटरी फोन

कीमत: ₹26,018 से शुरू

Motorola Edge 70 Fusion उन लोगों के लिए है, जो फोन उठाते ही प्रीमियम अनुभव चाहते हैं। इसकी 6.78 इंच 1.5K क्वाड-कर्व्ड AMOLED स्क्रीन, 144Hz रिफ्रेश रेट और 5200 निट्स पीक ब्राइटनेस के साथ इस लिस्ट में सबसे अच्छा स्क्रीन एक्सपीरियंस देती है। वीडियो देखना, रील्स बनाना, फोटो एडिट करना या तेज़ धूप में फोन इस्तेमाल करना , इन सबमें यह फोन ज़्यादा पॉलिश्ड लगता है।

कैमरा के मामले में, आपको यहाँ 50MP Sony LYTIA 710 मुख्य कैमरा OIS के साथ मिलेगा। दिन की रोशनी में तस्वीरें शार्प आती हैं और पोर्ट्रेट में डायनैमिक रेंज अच्छी रहती है। कम रोशनी में भी तस्वीरें इस्तेमाल लायक रहती हैं। लेकिन इसकी असली ताकत 32MP फ्रंट कैमरा है, जो 4K वीडियो रिकॉर्डिंग कर सकता है। अगर आप सेल्फी वीडियो, व्लॉगिंग या Instagram Reels बनाते हैं, तो यह इस लिस्ट का सबसे अच्छा सेल्फी कैमरा फोन है।

बैटरी भी यहां 7000mAh की है, जो अच्छी है लेकिन realme 16T और Narzo Power से पीछे रहती है। सामान्य से थोड़े ज़्यादा इस्तेमाल में यह एक दिन आराम से निकाल सकती है। 68W TurboPower चार्जिंग लगभग 90 मिनट में फोन को भर सकती है।

यह फोन उनके लिए है जो पतला डिज़ाइन, AMOLED स्क्रीन और फ्रंट कैमरा को बहुत बड़ी बैटरी से ऊपर रखते हैं। लेकिन अगर आपका इस्तेमाल बहुत ज़्यादा है या आप दो दिन का बैटरी बैकअप चाहते हैं, तो realme 16T या Narzo Power ज़्यादा बेहतर रहेंगे। सिंगल बॉटम स्पीकर और कम अवधि के लिए सॉफ्टवेयर अपडेट इसकी कमज़ोरियां हैं।

3. OnePlus Nord CE 5 5G – परफॉरमेंस के लिए सबसे तेज़

कीमत: ₹24,999

OnePlus Nord CE 5 5G उन यूज़र्स के लिए है, जिन्हें फोन में सबसे पहले स्पीड चाहिए। इसमें Dimensity 8350 Apex चिपसेट मिलता है, जो इस लिस्ट में सबसे तेज़ परफॉरमेंस देता है। भारी गेमिंग, मल्टीटास्किंग, ऐप्स के बीच जल्दी स्विच करना और बैकग्राउंड में डाउनलोड जैसे कामों में यह फोन सबसे स्मूद महसूस होता है।

इसमें 7100mAh बैटरी है, जो अपने आकार के हिसाब से अच्छा बैकअप देती है। 80W SuperVOOC चार्जिंग इसकी बड़ी ताकत है। अगर आप फोन को रातभर चार्ज करने के बजाय दिन में जल्दी टॉप-अप करते हैं, तो यह realme 16T से ज़्यादा सुविधाजनक आपको ये लगेगा।

सॉफ्टवेयर भी इसका बड़ा प्लस पॉइंट है। OxygenOS साफ-सुथरा है, बेकार ऐप्स कम हैं और पूरा अनुभव फास्ट और अच्छा लगता है। जो लोग अनचाहे ऐप्स और नोटिफिकेशन से परेशान रहते हैं, उन्हें यह फोन पसंद आएगा।

लेकिन कैमरा के मामले में यह सबसे बेहतर विकल्प नहीं है। 50MP मुख्य कैमरा दिन की रोशनी में ठीक काम करता है, लेकिन 8MP अल्ट्रा-वाइड कैमरा सॉफ और कम डिटेल वाली तस्वीरें देता है। 16MP फ्रंट कैमरा भी Motorola या realme 16T जितना प्रभावशाली नहीं है। IP65 रेटिंग भी इस लिस्ट में कमज़ोर है और सिंगल स्पीकर भी एवरेज लगता है।

अगर आपको गेमिंग, तेज़ चार्जिंग और साफ सॉफ्टवेयर चाहिए, तो OnePlus Nord CE 5 5G सही है। लेकिन कैमरा और लंबी बैटरी आपकी प्राथमिकता है, तो इसे पहला विकल्प नहीं मानना चाहिए।

4. realme Narzo Power 5G – सबसे लंबी बैटरी लाइफ

बेस्ट कैमरा फोन और बैटरी फोन

कीमत: ₹26,499

realme Narzo Power 5G उन लोगों के लिए है, जिन्हें बैटरी बैकअप पर कोई समझौता नहीं चाहिए। इसमें 10,001mAh बैटरी मिलती है, जो इस सेगमेंट में सबसे बड़ी है। अगर आप सफर करते हैं, फील्ड वर्क में रहते हैं, लंबी शिफ्ट करते हैं या पावर बैंक साथ रखना पसंद नहीं करते, तो यह फोन सबसे ज़्यादा भरोसा देता है।

इसमें 80W फास्ट चार्जिंग भी है, जो इतनी बड़ी बैटरी के हिसाब से इस बजट में काफी अच्छी है। ज़्यादा इस्तेमाल के बाद भी दिन खत्म होने पर इसमें काफी चार्ज बचा रहता है। 27W रिवर्स चार्जिंग की वजह से यह ज़रूरत पड़ने पर दूसरे डिवाइस को भी चार्ज कर सकता है।

स्क्रीन भी इसका कमज़ोर पहलू नहीं है। इसमें 6.8 इंच 1.5K AMOLED स्क्रीन, 144Hz रिफ्रेश रेट और 6500 निट्स पीक ब्राइटनेस के साथ मिलती है। कैमरा के लिए 50MP Sony IMX882 सेंसर OIS के साथ आता है। पोर्ट्रेट अच्छे आते हैं और कम रोशनी में भी कैमरा ठीक काम करता है, हालांकि तस्वीरों की प्रोसेसिंग में realme 16T कुछ जगह ज़्यादा नैचुरल लग सकता है।

यह फोन बैटरी को सबसे ऊपर रखने वालों के लिए शानदार है, लेकिन हर खरीदार के लिए नहीं। बड़ी बैटरी की वजह से फोन भारी महसूस होता है। अल्ट्रा-वाइड कैमरा नहीं है और 16MP फ्रंट कैमरा बस ठीक-ठाक है। अगर आपको सबसे लंबी बैटरी चाहिए, तो Narzo Power 5G लें। अगर बैटरी के साथ कैमरा और वज़न का बेहतर संतुलन चाहिए, तो realme 16T ज़्यादा प्रैक्टिकल (व्यावहारिक) है।

ये दो फोन इस बजट में ना लेना हमारी सलाह है

Vivo Y51 Pro

Vivo Y51 Pro कागज़ पर ठीक लगता है। इसमें 7200mAh बैटरी, 50MP रियर कैमरा और IP68/IP69 रेटिंग मिलती है। लेकिन ₹24,999 की कीमत पर इसका 8MP फ्रंट कैमरा बहुत बड़ा समझौता है। 2026 में जब सेल्फी, वीडियो कॉल और रील्स, फोन को इस्तेमाल करने का बड़ा हिस्सा हैं, तब इस कीमत पर इतना कमज़ोर सेल्फी कैमरा स्वीकार करना मुश्किल है।

इससे बड़ी परेशानी यह है कि Vivo के अपने T5x 5G जैसे सस्ते विकल्पों में 32MP फ्रंट कैमरा, 7200mAh बैटरी और Sony IMX852 मुख्य सेंसर जैसे फायदे मिल जाते हैं। ऐसे में Y51 Pro की बड़ी बैटरी भी इसके कमज़ोर सेल्फी कैमरा और LCD पैनल वाली कमी को छिपा नहीं पाती। अगर आपको सोशल मीडिया, सेल्फी या व्लॉगिंग के लिए फोन चाहिए, तो इसे छोड़ना बेहतर है।

Redmi Note 15

Redmi Note 15 का 108MP कैमरा पहली नज़र में आकर्षित करता है, लेकिन कैमरा में मेगापिक्सल ही सब कुछ नहीं होता। इस कीमत में कैमरा की ट्यूनिंग, OIS और तस्वीरों की प्रोसेसिंग ज़्यादा मायने रखती है। Redmi Note 15 में OIS नहीं है और कम रोशनी या पोर्ट्रेट में तस्वीरें कई बार ज़्यादा प्रोसेस्ड और कम डिटेल वाली दिखती हैं।

बैटरी भी इसका कमज़ोर पक्ष है। 5520mAh बैटरी इस लिस्ट में सबसे छोटी है। अगर आपको कैमरा और बैटरी दोनों चाहिए, तो Redmi Note 15 वह संतुलन नहीं देता जिसकी इस बजट में ज़रूरत है। पतला डिज़ाइन और AMOLED स्क्रीन अच्छे पहलू हैं, लेकिन असली इस्तेमाल में कैमरा और बैटरी के मामले में realme 16T, Motorola Edge 70 Fusion और Narzo Power ज़्यादा भरोसेमंद विकल्प लगते हैं।

तुलना देखें

फोनशुरुआती कीमतबैटरीचार्जिंगमुख्य कैमरास्क्रीनचिपसेटफ्रंट कैमरा
realme 16T 5G₹29,9998000mAh45W50MP Sony IMX8526.8-इंच LCD, 144HzDimensity 630016MP
Motorola Edge 70 Fusion₹26,0187000mAh68W50MP Sony LYTIA 710 OIS6.78-इंच AMOLED, 144HzSnapdragon 7s Gen 432MP
OnePlus Nord CE 5 5G₹24,9997100mAh80W50MP6.77-इंच AMOLED, 120HzDimensity 8350 Apex16MP
realme Narzo Power 5G₹26,49910,001mAh80W50MP Sony IMX882 OIS6.8-इंच AMOLED, 144HzDimensity 7400 Ultra16MP

FAQ (प्रश्न – उत्तर)

₹30,000 से कम में रोज़ के इस्तेमाल के लिए सबसे अच्छा फोन कौन सा है?

रोज के इस्तेमाल के लिए realme 16T 5G सबसे संतुलित विकल्प है। इसकी 8000mAh बैटरी, Sony कैमरा, मज़बूत बॉडी और लंबे समय तक स्मूद परफॉरमेंस का वादा इसे उन खरीदारों के लिए सुरक्षित चुनाव बनाते हैं, जिन्हें एक ही फोन से कैमरा, बैटरी और रोज़मर्रा के काम संभालने हैं।

सबसे अच्छी बैटरी लाइफ किस फोन में है?

सिर्फ बैटरी बैकअप की बात करें, तो realme Narzo Power 5G सबसे आगे है। इसकी 10,001mAh बैटरी इस लिस्ट में सबसे बड़ी है। लेकिन अगर बैटरी के साथ कैमरा और हाथ में पकड़ने का आराम भी चाहिए, तो realme 16T 5G ज्यादा संतुलित लगेगा।

सबसे अच्छा सेल्फी कैमरा फोन कौन सा है?

सेल्फी और व्लॉगिंग के लिए Motorola Edge 70 Fusion बेहतर है। इसका 32MP फ्रंट कैमरा 4K वीडियो रिकॉर्डिंग कर सकता है, जो इस लिस्ट में सबसे मज़बूत फ्रंट कैमरा सेटअप है।

क्या 108MP कैमरा बेस्ट कैमरा फोन होने के लिए ज़रूरी है?

नहीं। इस कीमत में मेगापिक्सल से ज़्यादा ज़रूरी कैमरा की ट्यूनिंग, OIS और तस्वीरों की प्रोसेसिंग है। कई बार अच्छा 50MP कैमरा, औसत 108MP कैमरा से बेहतर तस्वीरें देता है।

छात्रों के लिए कौन सा फोन बेहतर है?

छात्रों के लिए realme 16T 5G अच्छा विकल्प है। इसकी बड़ी बैटरी, 6 साल तक स्मूद परफॉरमेंस का दावा और 7 साल बैटरी हेल्थ गारंटी इसे लंबे इस्तेमाल के लिए ज़्यादा व्यावहारिक बनाते हैं।

अधिक जानकारी के लिए आप Smartprix को TwitterFacebookInstagram, और Google News पर फॉलो कर सकते हैं। मोबाइल फोन, टेक, गाइड या अन्य खबरों के लिए आप Smartprix पर भी विज़िट कर सकते हैं।

Pooja ChaudharyPooja Chaudhary
Pooja has been covering technology and gadgets for more than 5 years. Most of her work has been centred around smartphones and smartphone apps, but she occasionally likes to dabble with content on people and relationships. She is also a bit of a TV junkie and is often trying to make time to catch up with her favourite shows and classic movies.

Related Articles

Imagerealme P4R 5G का इंडिया लॉन्च टीज़ हुआ, क्या P-series में मिलेगा नया बजट फोन?

realme की P-series पहले ही कई मॉडलों से भरी हुई है, और अब कंपनी इसमें एक और नया नाम जोड़ने जा रही है। भारत में realme P4R 5G का टीज़र Flipkart पर लाइव हो गया है। फिलहाल फोन के स्पेसिफिकेशन या लॉन्च तारीख सामने नहीं आए हैं, लेकिन “The R evolution is coming” टैगलाइन से …

Image₹30,000 में कौन-सा फोन खरीदें? ये हैं इस समय के टॉप 5 स्मार्टफोन

पिछले कुछ समय में ₹30,000 के बजट में स्मार्टफोन खरीदना पहले से ज़्यादा मुश्किल हो गया है। वजह सिर्फ नए लॉन्च नहीं हैं, बल्कि RAM और स्टोरेज चिप्स की बढ़ती कीमतें भी हैं, जिनकी वजह से अब इस रेंज में वैल्यू ढूंढना उतना आसान नहीं रहा। ऊपर से इस सेगमेंट में कई फोन ऐसे हैं, …

Imageफोन महंगे होने के बाद भी ₹15,000 से कम में मिल रहे ये 5G मोबाइल, देखें लिस्ट

भारत में स्मार्टफोन खरीदना अब पहले जैसा नहीं रहा है। RAM और मेमोरी चिप्स की कीमतें बढ़ने की वजह से कई कंपनियों ने अपने फोन महंगे कर दिए हैं और पहले जो फोन बजट कैटेगरी में आते थे, वो अब मिड-रेंज सेगमेंट में खड़े नज़र आते हैं। इस बदलाव का सबसे ज़्यादा असर भी बजट …

Image8,000mAh बैटरी वाला 5G फोन लॉन्च, ₹30,000 से कम में 144Hz कर्व्ड स्क्रीन

जहां ज्यादातर स्मार्टफोन पतले डिजाइन और हाई-एंड कैमरा पर फोकस कर रहे हैं, वहीं Tecno ने अपनी नई पेशकश में सबसे बड़ा दांव बैटरी पर लगाया है। Tecno Pova Curve 2 5G में 8,000mAh की बड़ी बैटरी दी गई है, और खास बात यह है कि इसके बावजूद फोन सिर्फ 7.42mm पतला है। ₹30,000 से …

Image₹20,000 से कम में OPPO A6s 5G लॉन्च – 6500mAh बैटरी और 120Hz स्क्रीन के साथ क्या ये डील सही है?

Oppo India ने देश में अपना एक नया किफायती मिड-रेंज स्मार्टफोन लॉन्च किया है: Oppo A6s 5G। 120Hz LCD स्क्रीन, Dimensity 6300 चिपसेट और बड़ी बैटरी के साथ आने वाला यह फोन शुरुआती बैंक ऑफर के बाद ₹20,000 से कम कीमत में मिलता है। आइये जानते हैं इसकी कीमत, उपलब्धता, फीचर्स और स्पेसिफिकेशन। ये पढ़ें: …

Discuss

Be the first to leave a comment.