Image
EXPAND

Top 10 Electric Scooters 2026: 400km तक रेंज और बजट में शानदार विकल्प

Main Image
  • Like
  • Comment
  • Share

भारत के 10 बेस्ट इलेक्ट्रिक स्कूटर 2026 – भारत में इलेक्ट्रिक स्कूटर अब सिर्फ पेट्रोल की कीमतों से बचने का विकल्प नहीं रहे, बल्कि दोपहिया बाज़ार की सबसे तेज़ी से बढ़ती कहानी बन चुके हैं। FY2026 में देश के स्कूटर बाज़ार ने रिकॉर्ड 8.11 मिलियन यूनिट्स की बिक्री दर्ज की, जिसमें 1.08 मिलियन से ज़्यादा इलेक्ट्रिक स्कूटर शामिल रहे और EV की हिस्सेदारी बढ़कर 13% तक पहुंच गई।

बढ़ती फ्यूल कीमतें, PM E-DRIVE जैसी सरकारी स्कीम्स और शहरों में रोज़मर्रा के सफर की ज़रूरतों ने खरीदारों को अब ज़्यादा समझदारी वाले विकल्पों की तरफ मोड़ दिया है। यही वजह है कि इलेक्ट्रिक स्कूटर अब सीमित लोगों की पसंद नहीं रहे, बल्कि आम खरीदारों के लिए भी एक मज़बूत विकल्प बनते जा रहे हैं।

अब सवाल सिर्फ यह नहीं है कि EV लेना चाहिए या नहीं, बल्कि यह है कि कौन सा इलेक्ट्रिक स्कूटर आपके बजट, रेंज और रोज़ के इस्तेमाल के हिसाब से सबसे सही रहेगा। आपके इन्हीं सवालों का जवाब देने के लिए हम यहां भारत के बेस्ट इलेक्ट्रिक स्कूटर्स की लिस्ट लेकर आए हैं, ताकि आप इनके बजट, रेंज और फीचर्स को आसानी से समझ सकें।

1. TVS iQube

TVS iQube भारत के इलेक्ट्रिक स्कूटर बाज़ारों में उन नामों में शामिल है, जिन पर खरीदार भरोसा कर सकते हैं। इसकी सबसे बड़ी ताकत सिर्फ रेंज नहीं, बल्कि TVS का बड़ा सर्विस नेटवर्क और ब्रांड पर भरोसा है। इसलिए अगर आप पहली बार इलेक्ट्रिक स्कूटर खरीद रहे हैं और चाहते हैं कि बाद में सर्विस या सपोर्ट को लेकर ज़्यादा चिंता न हो, तो iQube एक सुरक्षित और प्रैक्टिकल विकल्प है।

यह स्कूटर iQube, iQube S और iQube ST जैसे कई वेरिएंट्स में आता है। इसकी कीमत करीब ₹94,434 से शुरू होती है और टॉप ST वेरिएंट लगभग ₹1.58 लाख तक जाता है। बैटरी पैक के हिसाब से इसमें लगभग 94km से 212km तक की रेंज का कंपनी दावा करती है, जिससे यह छोटे शहर के रोज़मर्रा के सफर से लेकर थोड़ी लम्बी यात्रा तक के लिए फिट बैठ सकता है।

फीचर्स की बात करें तो इसमें कई कलर ऑप्शन, कनेक्टेड फीचर्स और आसान राइडिंग एक्सपीरियंस मिलता है। कुल मिलाकर, TVS iQube उन खरीददारों के लिए मज़बूत विकल्प है जो एक भरोसेमंद, और लॉन्ग टर्म वाला इलेक्ट्रिक स्कूटर चाहते हैं।

2. Ather Rizta

भारत के 10 बेस्ट इलेक्ट्रिक स्कूटर 2026

Ather Rizta उन लोगों के लिए अच्छा इलेक्ट्रिक स्कूटर है, जो घर और रोज़मर्रा के सफर के लिए आरामदायक विकल्प चाहते हैं। इसमें 2.9kWh और 3.7kWh बैटरी विकल्प मिलते हैं, जिनसे 123km से 160km तक IDC रेंज मिलती है। मोटर की बात करें तो इसमें 4.3kW मोटर दी गई है और इसकी टॉप स्पीड करीब 80kmph है। आगे टेलिस्कोपिक फोर्क और पीछे मोनोशॉक सस्पेंशन मिलता है। ब्रेकिंग के लिए आगे डिस्क और पीछे ड्रम ब्रेक दिए गए हैं।

फीचर्स में इसका सबसे बड़ा आकर्षण 34 लीटर अंडरसीट स्टोरेज है, जिसे एक्सेसरीज़ के साथ 56 लीटर तक बढ़ाया जा सकता है। Rizta S में 7 इंच LCD कंसोल, जबकि Rizta Z में 7 इंच TFT कंसोल और Google Maps सपोर्ट मिलता है। इसमें AutoHold, MagicTwist रीजेनेरेटिव ब्रेकिंग, WhatsApp और Alexa जैसे स्मार्ट फीचर्स भी दिए गए हैं। इसकी कीमत करीब ₹1,09,999 से शुरू होती है।

3. Ather 450 Apex

Ather 450 Apex उन राइडर्स के लिए है, जो इलेक्ट्रिक स्कूटर में तेज़ रफ्तार और ज़्यादा दमदार राइडिंग अनुभव चाहते हैं। इसमें 3kWh बैटरी और 3kW पीक मोटर मिलती है। इसकी टॉप स्पीड 100kmph है और यह 0-40kmph सिर्फ 2.9 सेकंड में पकड़ सकता है। इसकी दावा की गई रेंज करीब 157km है।

फीचर्स में Warp+ मोड और MagicTwist रीजेनेरेटिव ब्रेकिंग इसकी बड़ी खासियत हैं। आगे टेलिस्कोपिक फोर्क, पीछे मोनोशॉक सस्पेंशन, और दोनों पहियों में डिस्क ब्रेक मिलते हैं। यह Ather की ज़्यादा प्रीमियम पेशकश है, जिसकी कीमत करीब ₹1.89 लाख है।

4. Bajaj Chetak C2501

भारत के 10 बेस्ट इलेक्ट्रिक स्कूटर 2026

Bajaj ने Chetak लाइनअप में नया C2501 मॉडल जोड़ा है, जो अब इस सीरीज़ का सबसे किफायती विकल्प बन गया है। इसकी कीमत ₹91,399 है और इसमें 2.5kWh बैटरी मिलती है, जो 113km की दावा की गई रेंज देती है। बैटरी को 0 से 100 प्रतिशत तक चार्ज होने में करीब 3 घंटे 45 मिनट लगते हैं। इसमें पहली बार Chetak में हब-माउंटेड मोटर दी गई है, जो 1.8kW लगातार पावर और 2.2kW पीक पावर देती है। इसकी टॉप स्पीड 55kmph है।

फीचर्स में ब्लूटूथ सपोर्ट वाली LCD स्क्रीन, कॉल अलर्ट, म्यूज़िक कंट्रोल, हिल-होल्ड असिस्ट, दो राइड मोड्स, रिवर्स फंक्शन, USB चार्जर और 25 लीटर अंडरसीट स्टोरेज मिलता है। इसका वज़न 108 किलो और सीट हाइट 763mm है। इसमें आगे डिस्क ब्रेक, पीछे ड्रम ब्रेक, टेलिस्कोपिक फ्रंट सस्पेंशन और पीछे ट्विन शॉक एब्जॉर्बर दिए गए हैं। C2501 छह रंगों में आता है और इसके साथ 3 साल/50,000km वारंटी मिलती है।

5. Hero VIDA VX2

Hero MotoCorp ने भारत में अपना नया एंट्री-लेवल इलेक्ट्रिक स्कूटर VIDA VX2 लॉन्च किया है। कंपनी ने इसे जुलाई 2025 में पेश किया था, जिसके बाद यह VIDA लाइनअप का ज़्यादा किफायती विकल्प बनकर आया। यह VX2 Go और VX2 Plus दो वेरिएंट्स में आता है। VX2 Go की कीमत ₹99,490 और VX2 Plus की कीमत ₹1.10 लाख है। कंपनी इसे Battery-as-a-Service मॉडल में भी बेच रही है, जिसमें VX2 Go ₹59,490 और VX2 Plus ₹64,990 में मिलता है।

VX2 Plus में 3.4kWh की दो बदली जा सकने वाली (removable batteries) दी गई हैं, जिनसे 142km IDC रेंज मिलती है। वहीं VX2 Go में 2.2kWh बैटरी है, जो 92km IDC रेंज देती है। बैटरी को फ़ास्ट चार्जर से 0-80% तक करीब 1 घंटे में और साथ आये चार्जर से करीब 6 घंटे में चार्ज किया जा सकता है। फीचर्स में क्लाउड कनेक्टिविटी, remote immobilisation, live ride data, टर्न बाय टर्न नैविगेशन, 4.3-इंच TFT डिस्प्ले और VX2 Go में सीट के नीचे 33.2 लीटर स्टोरेज मिलता है। यह स्कूटर 7 रंगों में उपलब्ध है।

6. Ampere Magnus Grand Max

भारत के 10 बेस्ट इलेक्ट्रिक स्कूटर 2026

Ampere Magnus Grand Max उन लोगों के लिए अच्छा विकल्प है, जो बजट में ज़्यादा रेंज और रोज़मर्रा की उपयोगिता चाहते हैं। Ampere ने इसे जनवरी 2026 में लॉन्च किया था और इसे परिवारों की रोज़ाना ज़रूरतों को ध्यान में रखकर पेश किया गया। इसमें 3kWh LFP बैटरी दी गई है, जो 142km IDC रेंज देती है और City mode में 100 किलोमीटर से ज़्यादा की रियल वर्ल्ड रेंज मिल सकती है। इसमें 2.4kW पीक पावर BLDC हब मोटर मिलती है, जिसकी टॉप स्पीड 65kmph है। बैटरी को फुल चार्ज होने में करीब 4.5 से 5 घंटे लगते हैं।

इस स्कूटर की सबसे बड़ी खासियत इसका 33 लीटर अंडरसीट स्टोरेज है, जिसमें फुल-फेस हेलमेट और रोज़मर्रा का सामान रखा जा सकता है। फीचर्स में LCD डिजिटल इंस्ट्रूमेंट क्लस्टर, USB चार्जिंग पोर्ट और रिवर्स मोड मिलता है। 800mm सीट हाइट, हाई-टेंसाइल स्टील फ्रेम और 5 साल/75,000km वारंटी इसे किसी भी परिवार के लिए भरोसेमंद और प्रैक्टिकल ई-स्कूटर बनाते हैं।

7. River Indie Gen 3

भारत के 10 बेस्ट इलेक्ट्रिक स्कूटर 2026

River Indie Gen 3 उन खरीददारों के लिए अच्छा विकल्प है, जिन्हें इलेक्ट्रिक स्कूटर में ज़्यादा स्टोरेज, मज़बूत डिज़ाइन और रोज़मर्रा के काम के फीचर्स चाहिए। इसमें 4kWh बैटरी, 120km की रेंज, 90kmph टॉप स्पीड और Eco, Ride, Rush जैसे तीन राइड मोड्स मिलते हैं।

Gen 3 मॉडल में Ceat के नए टायर दिए गए हैं, जो बेहतर ग्रिप और आरामदायक राइड के लिए हैं। फीचर्स में 6 इंच LCD कंसोल, बेहतर ऐप कनेक्टिविटी, राइड स्टैट्स, हिल-होल्ड असिस्ट, कस्टम डेटा पॉइंट्स और रियल-टाइम चार्जिंग स्टेटस शामिल हैं। इसकी सबसे बड़ी ताकत 43 लीटर अंडरसीट स्टोरेज और 12 लीटर लॉक होने वाला फ्रंट ग्लव बॉक्स है। कुल मिलाकर, यह उन लोगों के लिए बेहतर है, जिन्हें सफर के साथ सामान रखने की ज़्यादा जगह भी चाहिए।

8. Ola S1 Gen 3

Ola S1 Gen 3 Range उन खरीददारों के लिए अच्छा विकल्प है, जिन्हें एक ही लाइन-अप में बजट से लेकर ज़्यादा रेंज और तेज़ रफ्तार तक कई विकल्प चाहिए। इसमें S1 X, S1 X+, S1 Pro और S1 Pro+ मॉडल आते हैं, जिनकी कीमत ₹79,999 से ₹1,69,999 तक जाती है। बैटरी विकल्प 2kWh से 5.3kWh तक मिलते हैं।

टॉप S1 Pro+ 5.3kWh वेरिएंट 320km IDC रेंज, 13kW पीक पावर, 141kmph टॉप स्पीड और 0-40kmph की रफ्तार 2.1 सेकंड में पकड़ने का दावा करता है। फीचर्स में MoveOS 5, Brake-by-wire टेक्नोलॉजी, नए डिस्प्ले थीम्स, लंबी सीट, नए रंग, स्पोर्टी ग्राफिक्स और S1 Pro+ में dual-channel ABS मिलता है। कुल मिलाकर, यह उन लोगों के लिए बेहतर है, जो अपने बजट और ज़रूरत के हिसाब से Ola लाइनअप में सही ई-स्कूटर चुनना चाहते हैं।

9. Simple Ultra

भारत के 10 बेस्ट इलेक्ट्रिक स्कूटर 2026

Simple Ultra उनके लिए है, जिन्हें इलेक्ट्रिक स्कूटर में सबसे ज़्यादा रेंज चाहिए और बार-बार चार्जिंग की चिंता नहीं करनी। अप्रैल 2026 में लॉन्च हुआ यह Simple Energy की Gen 2 लाइनअप का फ्लैगशिप मॉडल है। इसमें 6.5kWh ड्यूल-बैटरी सेटअप मिलता है, जो 400km IDC रेंज देता है। रोजमर्रा के इस्तेमाल में इससे करीब 240-250km तक की रेंज मिल सकती है।

इसमें 8.8kW PMSM मोटर दी गई है, जो 72Nm टॉर्क जनरेट करती है। यह 0-40kmph की रफ्तार 2.77 सेकंड में पकड़ सकता है और इसकी टॉप स्पीड 115kmph है। फीचर्स में 7 इंच Android-based टचस्क्रीन, ऑनबोर्ड नेविगेशन, चार लेवल ट्रैक्शन कंट्रोल और 26 लीटर स्टोरेज मिलता है। कीमत करीब ₹2.35 लाख है। कुल मिलाकर, यह ज्यादा रेंज, तेज रफ्तार और प्रीमियम फीचर्स चाहने वालों के लिए बेहतर विकल्प है।

10. Bounce Infinity E1

भारत के 10 बेस्ट इलेक्ट्रिक स्कूटर 2026

Bounce Infinity E1 भी उनके लिए एक अच्छा विकल्प है, जो अपार्टमेंट में रहते हैं या लंबी चार्जिंग से बचना चाहते हैं। इसकी सबसे बड़ी खासियत रिमूवेबल और स्वैपेबल बैटरी (removable और swappable battery) है। Battery-as-a-Service मॉडल में यूज़र swapping station पर खाली बैटरी को करीब 60 सेकंड में फुल बैटरी से बदल सकते हैं, जिससे upfront कीमत भी कम हो जाती है।

इसमें 65kmph टॉप स्पीड, 85km IDC रेंज और करीब 70km+ real-world range मिलती है। फीचर्स में Cruise Control, Reverse Mode और Drag Mode शामिल हैं। कीमत BaaS मॉडल के साथ करीब ₹55,000 एक्स-शोरूम बताई जाती है। कुल मिलाकर, यह शहर में कम खर्च और बिना चार्जिंग का इंतज़ार करने वालों के लिए बेहतर विकल्प है।

अधिक जानकारी के लिए आप Smartprix को TwitterFacebookInstagram, और Google News पर फॉलो कर सकते हैं। मोबाइल फोन, टेक, गाइड या अन्य खबरों के लिए आप Smartprix पर भी विज़िट कर सकते हैं।

Pooja ChaudharyPooja Chaudhary
Pooja has been covering technology and gadgets for more than 5 years. Most of her work has been centred around smartphones and smartphone apps, but she occasionally likes to dabble with content on people and relationships. She is also a bit of a TV junkie and is often trying to make time to catch up with her favourite shows and classic movies.

Related Articles

ImageRealme 16T में क्या है खास? बड़ी बैटरी, दमदार रेटिंग और सेल्फी मिरर के साथ आया फोन

Realme ने भारत में अपनी Realme 16 सीरीज़ का नया फोन Realme 16T लॉन्च कर दिया है। यह इस सीरीज़ का चौथा मॉडल है, जिसमें पहले से Realme 16 5G, Realme 16 Pro और Realme 16 Pro Plus शामिल हैं। खास बात यह है कि Realme 16T इस लाइनअप का सबसे किफायती फोन भी है, …

Image₹10,999 में आया नया 5G फोन, 6000mAh बैटरी और 22 भाषाओं वाला AI ऐप मिलेगा

HMD ने भारत के बजट 5G सेगमेंट में नया HMD Vibe 2 5G लॉन्च किया है। ₹10,999 की शुरुआती कीमत पर आया यह फोन सिर्फ बड़ी बैटरी या 5G सपोर्ट तक सीमित नहीं है, बल्कि इसमें Sarvam Indus AI ऐप भी पहले से मिलता है, जो 22 भारतीय भाषाओं में काम कर सकता है। इसी …

Image₹10 हजार में Poco के नए फोन लॉन्च – C81 सीरीज़ में बड़ी बैटरी और 120Hz स्क्रीन

बजट स्मार्टफोन खरीदने वालों के लिए Poco ने दो नए विकल्प पेश कर दिए हैं – Poco C81 और Poco C81x। पहली नज़र में दोनों फोन एक जैसे लगते हैं, लेकिन इस्तेमाल के दौरान फर्क साफ दिखता है, खासकर डिस्प्ले, बैटरी और सॉफ्टवेयर में। इस बार कंपनी ने सीधा फोकस उन चीज़ों पर किया है …

ImageUpcoming Smartphones in May 2026 – मई 2026 में लॉन्च होने वाले स्मार्टफोन

अप्रैल में कई अच्छे स्मार्टफोन देखने के बाद, अब बारी है मई 2026 की, और इस बार मौसम के साथ स्मार्टफोन मार्केट फिर से गर्म होने वाला है। आने वाले हफ्तों में कई बड़े लॉन्च लाइन में हैं, जो मिड-रेंज से लेकर फ्लैगशिप सेगमेंट तक हलचल मचा सकते हैं। अगर आप नया फोन लेने का …

Image2026 में Amazon Prime Video पर आने वाली ये सीरीज़ मचा देंगी धमाल – ‘Aashram 4’ से ‘Dahaad 2’ तक देखें पूरी लिस्ट

अगर आप भी हर हफ्ते नई वेब सीरीज़ ढूंढते रहते हैं, तो 2026 आपके लिए खास होने वाला है। इस साल Amazon Prime Video और MX Player पर कई बड़ी और चर्चित सीरीज़ आने वाली हैं, जिनमें क्राइम, थ्रिलर से लेकर बायोपिक तक सब कुछ शामिल है। खास बात ये है कि इस बार सिर्फ …

Discuss

Be the first to leave a comment.

Related Products