BGMI Lite का नाम बदलकर हुआ BGMI Air, सिर्फ 1GB डाउनलोड करके खेल पाएंगे पहला मैच

Main Image
  • Like
  • Comment
  • Share

एक नज़र में :

  • BGMI Lite अब BGMI Air के नाम से आएगा, और इसके प्री-रजिस्ट्रेशन 1 करोड़ के पार पहुंच चुके हैं।
  • करीब 1GB के शुरुआती डाउनलोड के बाद आप बिना किसी अतिरिक्त पैकेज के पहला मैच खेल पाएंगे।
  • इसमें आपका पुराना BGMI अकाउंट ही चलेगा, और BGMI वाले दोस्तों के साथ आप एक ही स्क्वॉड में खेल पाएंगे।

Krafton India ने अपने आने वाले गेम BGMI Lite का नाम बदलकर BGMI Air कर दिया है। कंपनी ने ये ऐलान तब किया है, जब इसके प्री-रजिस्ट्रेशन 1 करोड़ के पार पहुंच चुके हैं। Lite नाम से इसे PUBG Mobile Lite जैसा छोटा गेम मान लेना आसान था, लेकिन कंपनी का कहना है कि ये छोटा नहीं, बल्कि हल्का गेम है। यानी इसमें मैच BGMI जैसा ही रहेगा, बस आपके फोन की स्टोरेज पर बोझ कम पड़ेगा।

Krafton इसे 2026 के आखिर तक लॉन्च करेगी। आइये जानते हैं कि इस नए वर्ज़न में क्या मिलेगा और इसके लिए प्री-रजिस्टर कैसे करें।

ये पढ़ें: OnePlus 16 में गेम्स के लिए मिलेगा 185Hz तक रिफ्रेश रेट

BGMI Air में क्या मिलेगा

BGMI Air का आधिकारिक पोस्टर, जिसमें करीब 1GB डाउनलोड साइज़ लिखा है

अगर आप पहले से BGMI खेलते हैं, तो आपको नया अकाउंट बनाने या ID ट्रांसफर करने की ज़रूरत नहीं पड़ेगी। कंपनी के अनुसार BGMI वाले अकाउंट से लॉग-इन करते ही आपके आउटफिट भी आ जाएंगे।

PUBG Mobile Lite में 60 खिलाड़ियों वाले छोटे मैप मिलते थे, लेकिन कंपनी के अनुसार BGMI Air में Erangel मैप पर BGMI की तरह 100 खिलाड़ियों वाला मैच मिलेगा।

डिटेलBGMI Air
शुरुआती डाउनलोडकरीब 1GB (Android)
प्री-रजिस्ट्रेशन शुरू25 अगस्त 2026 से
लॉन्च2026 के आखिर तक

BGMI Air के लिए प्री-रजिस्टर कैसे करें

फिलहाल प्री-रजिस्ट्रेशन सिर्फ Android यूज़र्स के लिए खुला है।

  • Google Play Store में गेम का नाम सर्च करें।
  • KRAFTON, Inc. वाली BGMI Air की लिस्टिंग खोलें।
  • Pre-register बटन दबाएं। गेम लॉन्च होते ही Play Store आपको सूचना दे देगा।
BGMI Air का आधिकारिक पोस्टर, जिसमें BGMI अकाउंट से लॉग-इन और ID ट्रांसफर की ज़रूरत न होने की बात लिखी है

ये पढ़ें: अक्टूबर 2026 में ₹25,000 तक के बेस्ट फोन

अधिक जानकारी के लिए आप Smartprix को Twitter, Facebook, Instagram, और Google News पर फॉलो कर सकते हैं। मोबाइल फोन, टेक, गाइड या अन्य खबरों के लिए आप Smartprix पर भी विज़िट कर सकते हैं।

Pooja ChaudharyPooja Chaudhary
Pooja has been covering technology and gadgets for more than 5 years. Most of her work has been centred around smartphones and smartphone apps, but she occasionally likes to dabble with content on people and relationships. She is also a bit of a TV junkie and is often trying to make time to catch up with her favourite shows and classic movies.

Related Articles

ImageChatGPT अब आपकी फोटो से बनाएगा GIF, फ्री में ऐसे करें इस्तेमाल

एक नज़र में : अब आप ChatGPT में अपनी कोई भी फोटो अपलोड करके या सिर्फ एक लाइन लिखकर उसका एनिमेटेड GIF बना सकते हैं, और इसके लिए न कोई अलग GIF ऐप चाहिए, न पेड प्लान। OpenAI ने 4 नवंबर को अपना नया इमेज मॉडल ChatGPT Images 2.6 पेश किया है, और GIF बनाने …

ImageFree Fire India हुआ लॉन्च, 18 साल से कम उम्र वाले रोज़ सिर्फ 3 घंटे खेल पाएंगे

एक नज़र में : Garena ने भारत में Free Fire India लॉन्च कर दिया है, और ये आज से Play Store पर फ्री में मिल रहा है। ये वही Free Fire है जिसके भारत में कभी 4 करोड़ से ज़्यादा खिलाड़ी बताए जाते थे, और जो फरवरी 2022 में बैन हुआ था। हालांकि इस बार …

ImageBGMI Air 10 दिसंबर को होगा लॉन्च, पहले खेलना है तो 9 नवंबर तक करें आवेदन

एक नज़र में : KRAFTON India ने BGMI Air की लॉन्च डेट तय कर दी है, और BGMI का ये हल्का वर्ज़न 10 दिसंबर को भारत में दस्तक देगा। 15 अक्टूबर को नाम बदलते वक्त इसके प्री-रजिस्ट्रेशन 1 करोड़ पर थे, जो कंपनी के अनुसार अब 1.4 करोड़ के पार पहुंच चुके हैं। यानी करीब …

ImageiPhone 18e और Air 2 के साथ आ सकता है iPhone 18, बदलाव सिर्फ दो लेकिन बढ़ सकते हैं दाम

एक नज़र में : Apple का बेस iPhone 18 इस बार सितंबर में iPhone 18 Pro के साथ नहीं आया, और अब लीक के अनुसार ये अगले साल मार्च-अप्रैल के आसपास iPhone 18e और iPhone Air 2 के साथ दस्तक दे सकता है। iPhone 17 के मुकाबले iPhone 18 में सिर्फ दो बड़े बदलाव बताए …

ImageColorOS 17 हुआ लॉन्च: आपके realme, OPPO और OnePlus फोनों में कब मिलेगा?

Oppo ने चीन में अपने डेवलपर कॉन्फ्रेंस में Android 17 पर बना ColorOS 17 पेश कर दिया है। इस बार बदलाव सिर्फ Oppo फोनों तक नहीं रहेगा, क्योंकि कंपनी ने OxygenOS और realme UI को बंद करके तीनों ब्रांडों को एक ही सॉफ्टवेयर पर ले आया है। यानी आपका फोन realme का हो या OnePlus …

Discuss

1 Comment
Be the first to leave a comment.