ColorOS 17 हुआ लॉन्च: आपके realme, OPPO और OnePlus फोनों में कब मिलेगा?

Main Image
  • Like
  • Comment
  • Share

एक नज़र में :

  • Oppo ने Android 17 पर बना ColorOS 17 पेश कर दिया है, जिसमें पूरा डिज़ाइन बदला गया है।
  • यही सॉफ्टवेयर अब Oppo के साथ OnePlus और realme फोनों में भी आएगा।
  • चीन में अपडेट 8 अक्टूबर से मिलना शुरू होगा, भारत के लिए कंपनी ने अभी तारीख नहीं बताई है।

Oppo ने चीन में अपने डेवलपर कॉन्फ्रेंस में Android 17 पर बना ColorOS 17 पेश कर दिया है। इस बार बदलाव सिर्फ Oppo फोनों तक नहीं रहेगा, क्योंकि कंपनी ने OxygenOS और realme UI को बंद करके तीनों ब्रांडों को एक ही सॉफ्टवेयर पर ले आया है। यानी आपका फोन realme का हो या OnePlus का, अगला बड़ा अपडेट अब ColorOS 17 ही होगा। कंपनी के अनुसार तीनों के संसाधन एक होने से आपको अपडेट पहले से तेज़ और ज़्यादा भरोसेमंद मिलेंगे।

हालांकि भारत के लिए कंपनी ने अभी कोई तारीख नहीं बताई है। चीन का पूरा शेड्यूल सामने आ गया है, और भारत में फिलहाल छह फोन इसके क्लोज़्ड बीटा में चल रहे हैं।

आइये जानते हैं कि ColorOS 17 में आपको नया क्या मिलेगा, और आपके फोन का नंबर कब आएगा।

ये पढ़ें: Samsung ने One UI 9 रोलआउट शुरू किया, सबसे पहले इन Galaxy फोनों को मिला Android 17

ColorOS 17 में नया क्या मिलेगा

इस अपडेट का सबसे बड़ा बदलाव इसका नया Fluid डिज़ाइन है, जिसमें सिस्टम ऐप्स को फ्लोटिंग नेविगेशन बार और फ्रॉस्टेड ग्लास जैसा लुक मिला है।

  • नोटिफिकेशन: अब ये ऊपर से नहीं, स्क्रीन के नीचे से आएंगे, और लॉक स्क्रीन की घड़ी उनके लिए खुद छोटी हो जाएगी।
  • लॉक स्क्रीन: नई घड़ी स्टाइल, वॉलपेपर के आसपास स्टिकर, और ऐसी थीम जो फोन हिलाने या गाना चलने पर रिएक्ट करती हैं।
  • परफॉरमेंस: नए Polar Light इंजन से ऐप्स के शुरू होने और चलने में लगने वाली मेमोरी 25% तक कम होने का दावा है।
  • डबल ऑडियो: फोन के स्पीकर पर एक चीज़ और ब्लूटूथ डिवाइस पर दूसरी, दोनों एक समय में चल सकेंगी।
  • गेमिंग: नया आई-प्रोटेक्शन मोड, जिससे कंपनी का दावा है कि गेमिंग में आँखों पर पड़ने वाला ज़ोर 29% तक घटेगा।

किस फोन को कब मिलेगा अपडेट

Oppo ने जो शेड्यूल जारी किया है, वो चीन के लिए है। भारत में बिकने वाले कई मॉडल इसमें शामिल हैं, लेकिन यहाँ की तारीखें इससे अलग हो सकती हैं।

तारीख (चीन का शेड्यूल)कौन से फोन
8 अक्टूबरOppo: Find X9, X9 Pro, X9s Pro, X9 Ultra, Find N6 · OnePlus: 15, 15T · realme: GT8 Pro
16 अक्टूबरOppo: Find X8, X8 Pro, X8s, X8s+, X8 Ultra, Find N5 · OnePlus: 13, 13T · realme: GT7 Pro, GT8, Neo8
20–22 अक्टूबरOppo: Reno 16, Reno 16 Pro · OnePlus: Ace 6 सीरीज़
नवंबरOppo: Find X7, X7 Ultra, Find N3 सीरीज़, Reno 15 सीरीज़, Reno 14 सीरीज़, K15 सीरीज़ · OnePlus: 12, Ace 5 सीरीज़, Turbo 6 सीरीज़ · realme: GT5 Pro, GT7, Neo7 सीरीज़, realme 15 सीरीज़
दिसंबरOnePlus: 11, Ace 3 सीरीज़, Turbo 6X सीरीज़ · realme: GT6, GT Neo6, Neo7x, realme 14 सीरीज़, V70 सीरीज़

भारत में ये छह फोन अभी ColorOS 17 के क्लोज़्ड बीटा में चल रहे हैं –

  • Oppo Find X9 Pro
  • Oppo Reno 15 Pro और Reno 15 Pro Mini
  • OnePlus 15 और OnePlus 15R
  • realme GT 8 Pro

इनके बाद ओपन बीटा आएगा, और स्टेबल अपडेट अक्टूबर से आगे मिलना शुरू होने की उम्मीद है। नई Oppo Find X10 सीरीज़ और OnePlus 16 में ये सॉफ्टवेयर पहले से ही मिलेगा।

ये पढ़ें: नाम बदला, फोन वही – Oppo ने A6c को K14 Lite बनाकर भारत में लॉन्च किया

अधिक जानकारी के लिए आप Smartprix को Twitter, Facebook, Instagram, और Google News पर फॉलो कर सकते हैं। मोबाइल फोन, टेक, गाइड या अन्य खबरों के लिए आप Smartprix पर भी विज़िट कर सकते हैं।

Pooja ChaudharyPooja Chaudhary
Pooja has been covering technology and gadgets for more than 5 years. Most of her work has been centred around smartphones and smartphone apps, but she occasionally likes to dabble with content on people and relationships. She is also a bit of a TV junkie and is often trying to make time to catch up with her favourite shows and classic movies.

Related Articles

Imagevivo ने लॉन्च किया S2 FE, मिलेंगे 10,000mAh बैटरी और IP69 रेटिंग जैसे फीचर

अगस्त में vivo ने S2 के साथ भारत में अपनी S-सीरीज़ की वापसी की थी, और ठीक दो महीने बाद आज कंपनी ने इसी सीरीज़ में vivo S2 FE लॉन्च कर दिया है। नाम में FE देखकर इसे S2 का सस्ता वर्ज़न समझना आसान है, लेकिन 8GB रैम वाले वैरिएंट में ये vivo S2 से …

ImageRealme P4s Lite vs OnePlus N6 Lite: दोनों लगभग एक ही फोन, तो 17 हज़ार में कौन सा लें?

Realme P4s Lite vs OnePlus N6 Lite: अगर इन दोनों फोनों के पीछे लगा लोगो ढककर इन्हें आपके सामने रख दिया जाए, तो इन्हें अलग पहचान पाना लगभग नामुमकिन होगा। Realme ने आज बिना किसी लॉन्च इवेंट के अपनी वेबसाइट पर नया Realme P4s Lite लिस्ट किया है, और इसकी स्पेक शीट को करीब दो …

ImageOnePlus N6 Lite vs iQOO Z11 Lite – 17 हज़ार में 4G लें या 5G, कौन सा फोन आपके लिए बेहतर?

OnePlus ने आज भारत में N6 Lite लॉन्च कर दिया है, और ₹16,999 की कीमत के साथ यही अब कंपनी की पूरी लाइनअप का सबसे सस्ता फोन है। लेकिन इस कीमत के साथ एक शर्त भी जुड़ी हुई है, क्योंकि ये पूरी तरह 4G फोन है और इसमें 5G सिम काम नहीं करेगी। वजह वही …

Image7,000mAh बैटरी अब 17 हज़ार से कम में, OnePlus ने लॉन्च किया N6 Lite

OnePlus ने भारत में N6 Lite लॉन्च कर दिया है, और यही अब कंपनी की मौजूदा लाइनअप का सबसे सस्ता फोन है। ये फोन सिर्फ एक ही 4GB + 64GB वैरिएंट में आया है, जिसकी कीमत ₹16,999 रखी गयी है। यानी ये N6x से नीचे बैठता है, जो ₹20,999 से शुरू होता है। आप इसे …

ImageOPPO K14 Plus 29 सितंबर को होगा लॉन्च, 8,000mAh बैटरी के साथ मिलेगा 6 साल का दावा

OPPO अपनी K14 सीरीज़ में एक और नया मॉडल जोड़ने जा रही है, और इसका नाम है OPPO K14 Plus। कंपनी ने अब भारत में इसकी लॉन्च की तारीख पर भी मुहर लगा दी है। Flipkart पर आये पोस्टर से पता चला है कि ये फोन 29 सितंबर को दोपहर 12 बजे लॉन्च होगा। आइए …

Discuss

Be the first to leave a comment.