PUBG और BGMI बनाने वाली कंपनी ने भारत में की नए मोबाइल गेम की घोषणा, ये होगा नाम

Main Image
  • Like
  • Comment
  • Share

PUBG और BGMI दोनों के भारत में बैन हो जाने से कई मोबाइल गेमर्स दुखी हुए थे, लेकिन अब इन्हें गेमर्स के लिए, इन गेमों को बनाने वाली कंपनी Krafton भारत में एक नया मोबाइल गेम लॉन्च करने वाली है। PUBG and BGMI (Battlegrounds Mobile India) गेमों पर रोक लग जाने के बाद, कंपनी भारत में फिर एक नया गेम लॉन्च करने वाली है और इसकी घोषणा खुद Krafton India के सीईओ सीन सोह्न (Sean Sohn) ने अपने LinkedIn व अन्य सोशल मीडिया अकाउंट पर की है। इस नए मोबाइल गेम का नाम होगा – Road to Valor Empires (रोड टू वेलोर एम्पायर)।

इस नए मोबाइल गेम Road to Valor Empires को पिछले साल जून में ग्लोबली लॉन्च कर दिया गया था। इसे Dreamotion ने बनाया है, जो Krafton का ही भाग है, जिसे कंपनी ने 2021 में खरीद लिया था। ये डेवलपर कंपनी पहले भी कुछ मोबाइल गेम बना चुकी है और ये गेम आपको भारत में भी एंड्राइड और iOS पर मिल जायेंगे, जैसे – Ronin: The Last Samurai, Road to Valour: World War II, GunStrider: Tap Strike, इत्यादि।

Dreamotion के अनुसार Road to Valor Empires एक रियल टाइम PVP रियल टाइम स्ट्रेटेजी गेम है, जहां खिलाड़ियों को दुनिया भर के अन्य खिलाड़ियों के साथ टक्कर लेते हुए, पौराणिक काल के भगवान्, राक्षस और नायकों की कमान संभालते हुए, साम्राज्य पर जीत पानी है। ये गेम Google Play पर मुफ्त में डाउनलोड के लिए उपलब्ध होगा। हालांकि गेम में कुछ आइटम ऐसे होंगे, जिन्हें आप पैसों से खरीद सकते हैं (जैसे कि इस तरह के बाकी मोबाइल गेमों में होता है)।

Road to Valor Empires, को आप Dreamotion के गेम Road to Valor: World War II का सीक्वल मान सकते हैं। इनमें काफी सामनाताएँ हैं, और ये भी एक PVP रियल-टाइम स्ट्रेटेजी गेम ही है।

अब देखना ये है कि कंपनी इसे कब लॉन्च करती है और PUBG और BGMI पर रोक लगने के बाद, Krafton के इस नए गेम को भारतीय मोबाइल गेमर्स को कैसी प्रतिक्रिया मिलेगी।

अधिक जानकारी के लिए आप Smartprix को TwitterFacebookInstagram, और Google News पर फॉलो कर सकते हैं। मोबाइलफोन, टेक, गाइड या अन्य खबरों के लिए आप smartprix.com पर भी विज़िट कर सकते हैं।

Pooja ChaudharyPooja Chaudhary
Pooja has been covering technology and gadgets for more than 5 years. Most of her work has been centred around smartphones and smartphone apps, but she occasionally likes to dabble with content on people and relationships. She is also a bit of a TV junkie and is often trying to make time to catch up with her favourite shows and classic movies.

Related Articles

ImagePOCO M8x 5G vs OnePlus N6x: नया Snapdragon या OnePlus की मिलिट्री-ग्रेड बॉडी?

POCO M8x 5G और OnePlus N6x, दोनों की कीमत आज एक ही है, ₹20,999। पर इन बराबर पैसों में जो मिलता है, वो बराबर नहीं है। POCO इस दाम पर आपको 128GB स्टोरेज देता है। उतने ही पैसों में OnePlus 64GB देता है। पहले N6x की तरफ की बात, क्योंकि इसके पास भी देने लायक …

ImageBGMI (Battlegrounds Mobile India) भारत में बैन ; ये 5 मोबाइल गेम हैं BGMI के बेहतरीन विकल्प

BGMI (Battlegrounds Mobile India) भारत में बैन हो गया है। भारत सरकार ने इसे Google Play Store (प्ले स्टोर) से हटाने के निर्देश दिए हैं। लेकिन ये उन लोगों के लिए बहुत बुरी खबर है, जो BGMI खेलते हैं, या ये उनका पसंदीदा गेम है। लेकिन BGMI के अलावा और भी कुछ बेहतरीन FPS गेम …

ImagePUBG New State vs BGMI Comparison: समझें दोनों लोकप्रिय गेम के बीच का अंतर

PUBG Mobile जिस समय भारत में सबसे अधिक लोकप्रिय हुआ, उसी समय सरकार द्वारा इस चीनी गेम को बैन कर दिया गया। लेकिन हाल ही में गेम निर्माता Krafton ने भारत में BGMI (Battlegrounds Mobile India) को लॉन्च करके भारतीय उपयोगकर्ताओं को फिर काफी खुश कर दिया। BGMI काफी हद तक ग्राफ़िक्स और खेलने के …

Imageboltt Ace 5G और Evo भारत में लॉन्च, अब 15,000 से कम में 120Hz स्क्रीन और 6,000mAh बैटरी

Fire-Boltt के नाम से अब तक बस स्मार्टवॉच ही दिमाग में आती थी, लेकिन आज कंपनी ने स्मार्टफोन की दुनिया में भी अपना पहला कदम रख दिया है। अच्छी बात ये है कि जैसे कंपनी की स्मार्टवॉच की कीमत बजट में रही है, वैसे ही ये नए फोन भी काफी किफायती हैं। Fire-Boltt ने boltt …

Imagerealme P4s 5G भारत में इस दिन होगा लॉन्च, BGMI में 144FPS गेमिंग का दावा

एक नज़र में: realme ने कन्फर्म कर दिया है कि P4s 5G भारत में 26 अगस्त को लॉन्च होगा। कंपनी ने लॉन्च से पहले ही इसके कई खास स्पेसिफिकेशन भी सामने रख दिए हैं, जिनमें चिपसेट, डिस्प्ले, बैटरी, कैमरा और मज़बूती की रेटिंग शामिल हैं। ये पढ़ें: realme 16x 5G भारत में लॉन्च, मिलेगी 144Hz …

Discuss

Be the first to leave a comment.

Related Products