टीवी का सबसे बड़ा और चर्चित रियलिटी शो Bigg Boss 19 अपने नए सीज़न और धमाकेदार थीम “Gharwalon Ki Sarkaar” के साथ आ चुका है। इस बार घर के सदस्य सिर्फ गेम नहीं खेलेंगे बल्कि सरकार और विपक्ष के रूप में राजनीति भी करेंगे। 24 अगस्त को होस्ट Salman Khan, जिनकी मौजूदगी शो को और भी खास बनाती है, ने सभी खिलाड़ियों का परिचय दर्शकों से करवाया। दर्शकों के बीच सबसे ज़्यादा चर्चा यही है कि इस बार कंटेस्टेंट्स कौन हैं, कहाँ से आए हैं और उनकी पहचान क्या है। तो आइए इस बार के सभी confirmed contestants के बारे में विस्तार से जानते हैं।
ये हैं Bigg Boss 19 के कंटेस्टेंट्स (Bigg Boss 19 Confirmed Contestants)
1. Gaurav Khanna (उम्र: 43)

Gaurav Khanna टीवी इंडस्ट्री का बड़ा नाम हैं। उन्होंने CID में Senior Inspector Kavin का रोल निभाकर लोकप्रियता पाई, लेकिन असली पहचान उन्हें Anupamaa में Anuj Kapadia का किरदार निभाकर मिली, जो काफी पसंद भी किया गया और लोकप्रिय भी हुआ। इसके बाद वो 2025 में Celebrity MasterChef India के विजेता भी रह चुके हैं। Gaurav ने Bhabhi, Jeevan Saathi और Kumkum जैसे टीवी सीरियल किये हैं। उनकी गहरी आवाज़, शांत स्वभाव और परफेक्शन उन्हें Bigg Boss 19 का मज़बूत खिलाड़ी बनाता है।
2. Ashnoor Kaur (Age: 21)

Ashnoor Kaur ने महज़ 5 साल की उम्र में एक्टिंग शुरू की थी। Jhansi Ki Rani, Na Bole Tum Na Maine Kuch Kaha और Mahabharat जैसे शोज़ में बाल कलाकार के रूप में वो नज़र आयीं। इसके बाद उन्होंने Yeh Rishta Kya Kehlata Hai में छोटी नायरा का किरदार निभाया। इसके अलावा Patiala Babes वो शो था, जिससे उन्हें पहचान मिली। हाल ही में वे Colors TV के शो Suman Indori में भी नज़र आईं। Ashnoor सोशल मीडिया पर भी काफी एक्टिव हैं और लाखों फॉलोअर्स रखती हैं। अब वो Bigg Boss 19 में अपनी मासूम लेकिन स्ट्रॉन्ग पर्सनालिटी से दर्शकों का दिल जीतने को तैयार हैं।
3. Baseer Ali (Age: 29)

Baseer Ali का नाम MTV रियलिटी शो Roadies Rising और Splitsvilla 10 के विजेता के तौर पर जाना जाता है। हैदराबाद में जन्मे Baseer को Hyderabad ka Nawaab भी कहा जाता है। उनकी फिटनेस, गेम स्ट्रैटेजी और स्मार्ट पर्सनालिटी उन्हें युवाओं का एक पसंदीदा खिलाड़ी बना सकती हैं। वो एक YouTuber और कंटेंट क्रिएटर भी हैं, जहां वो अपने व्लॉग्स में ट्रैवल और फिटनेस के बारे में शेयर करते हैं।
4. Awez Darbar

Awez Darbar सोशल मीडिया के मशहूर डांसर और कोरियोग्राफर हैं। उनके डांस वीडियो Instagram और YouTube पर करोड़ों व्यूज़ पा चुके हैं। Awez को Jhalak Dikhhla Jaa और कई म्यूजिक वीडियोज़ से भी पहचान मिली। वे मशहूर एक्ट्रेस Gauahar Khan के देवर हैं और खुद की डांस अकादमी भी चलाते हैं। उनकी पॉपुलैरिटी और एंटरटेनिंग नेचर उन्हें Bigg Boss 19 का एक हाइलाइट बनाता है।
5. Nagma Mirajkar

Nagma Mirajkar एक लोकप्रिय सोशल मीडिया इन्फ्लुएंसर और डांसर हैं। वे फैशन, ब्यूटी और लाइफस्टाइल कंटेंट के लिए जानी जाती हैं। Nagma और Awez Darbar की जोड़ी सोशल मीडिया पर खूब चर्चा में रहती है। Nagma की स्टाइलिश पर्सनालिटी और बोल्ड नेचर घर में नए ट्विस्ट ला सकते हैं। Nagma और Awez दोनों ही एक ख़ास रिलेशनशिप शेयर करते हैं, जिसकी परीक्षा बिग बॉस 19 में हो सकती है।
6. Amaal Malik

Amaal Malik बॉलीवुड के जाने-माने संगीतकार और गायक हैं। इनका नाम Bigg Boss 19 Contestants की लिस्ट में थोड़ा हैरान करने वाला भी है। ये अरमान मलिक के सगे भाई है। इन्होंने M.S. Dhoni: The Untold Story, Kapoor & Sons और Baaghi 2 जैसी फिल्मों के लिए म्युज़िक भी दिया है। Armaan Malik के भाई Amaal का गाना Main Rahoon Ya Na Rahoon आज भी काफी सुपरहिट है। उनका शांत स्वभाव और म्यूजिक टैलेंट Bigg Boss के घर में एक अलग माहौल ला सकता है।
7. Zeishan Quadri

Zeishan Quadri को लोग Gangs of Wasseypur फिल्म में Definite के रोल के लिए जानते हैं। वे एक्टर, राइटर और डायरेक्टर हैं। Zeishan का नाम कई विवादों में भी रहा है, जिसमें Audi कार चोरी का केस भी शामिल है। उनका स्वभाव थोड़ा आक्रामक है, जो शो में और मसाला भरने वाला है।
8. Natalia Janoszek

Polish एक्ट्रेस Natalia Janoszek भारत में भी जानी-पहचानी हैं। उन्होंने 365 Days जैसी फिल्मों में काम किया और Housefull 5 में भी नजर आएँगी। इंटरनेशनल पर्सनालिटी होने की वजह से उनकी एंट्री Bigg Boss 19 में विदेशी ग्लैमर और एक अलग परिप्रेक्ष्य लेकर आई है। साथ ही इनकी हिंदी में थोड़ी कमज़ोर है, जिसके कारण इनका हिंदी बोलने का तरीका लोगों को काफी हंसा सकता है।
9. Nehal Chudasama

Miss Diva Universe 2018 का खिताब जीतने वाली Nehal Chudasama मॉडल और एक्ट्रेस हैं। फिटनेस ट्रांसफॉर्मेशन की उनकी कहानी ने लाखों लोगों को प्रेरणा दी गई। उन्होंने Laila Majnu जैसी फिल्मों में भी काम किया है। उनका आत्मविश्वासी नेचर और ग्लैमरस लुक शो की शान बढ़ा सकता है।
10. Abhishek Bajaj

Abhishek Bajaj ने फिल्म Student of the Year 2 से बॉलीवुड में एंट्री की थी। उन्होंने Parvarrish – Kuchh Khattee Kuchh Meethi जैसे टीवी शोज़ में भी काम किया है। उनकी रोमांटिक और चार्मिंग पर्सनालिटी उन्हें युवाओं का पसंदीदा बना सकती है। Bigg Boss 19 में वे रिलेशनशिप एंगल और दोस्ती से एंटरटेन करने वाले हैं।
11. Kunickaa Sadanand (उम्र – 61 साल)

Kunickaa Sadanand 90s की जानी-मानी एक्ट्रेस हैं, और आपने इन्हें किसी न किसी फिल्म में ज़रूर देखा होगा। इन्होंने Swabhimaan, Kahaani Ghar Ghar Ki, Hum Saath Saath Hain, Koyla जैसी फिल्मों और धारावाहिकों में भी काम किया। कुनिका और कुमार सानू के रिश्ते की खबरें भी उस समय पर काफी चर्चा में थीं। अब लगभग 35 साल टीवी और फिल्में करने के बाद, इन्होने वकील की पढ़ाई की। अब वे वकील और सामाजिक कार्यकर्ता भी हैं। उनका अनुभव और परिपक्वता घर में एक अलग माहौल बना सकती है।
12. Pranit More

Pranit More मराठी कॉमेडियन और रेडियो जॉकी हैं। उनकी कॉमिक टाइमिंग और फनी नेचर शो में हल्के-फुल्के पल लेकर आएंगे। वे दर्शकों को हंसाने के साथ-साथ अपनी स्ट्रैटेजी से भी गेम को भी दिलचस्प बना सकते हैं।
13. Neelam Giri

भोजपुरी फिल्म इंडस्ट्री की ग्लैमरस एक्ट्रेस Neelam Giri अपनी देसी छोरी वाली इमेज के लिए जानी जाती हैं। उन्होंने कई हिट म्यूजिक वीडियोज़ और फिल्मों में काम किया है। उनका एंटरटेनिंग नेचर और देसी अंदाज़ घर में अलग ताज़गी ला सकता है।
14. Payal Dhare (Payal Gamingg)

Payal Dhare एक लोकप्रिय गेमिंग इंफ्लुएंसर हैं, जिन्हें Payal Gamingg के नाम से जाना जाता है। BGMI और अन्य गेमिंग कंटेंट की वजह से वे युवाओं में बेहद फेमस हैं। Payal का कूल और स्मार्ट नेचर उन्हें घर में एक अलग पहचान दिला सकता है।
15. Farrhana Bhatt

Farrhana Bhatt कश्मीरी एक्ट्रेस और सोशल एक्टिविस्ट हैं। वे समाज से जुड़े मुद्दों पर भी काम करती रही हैं। उनकी भावनात्मक और सामाजिक सोच घर के माहौल को गंभीर और चर्चित बनाएगी।
16. Mridul Tiwari / Shehbaz Badesha

फैंस वोटिंग के ज़रिये इस जगह पर मुकाबला हुआ। Mridul Tiwari एक कंटेंट क्रिएटर और YouTuber हैं, जबकि Shehbaz Badesha, Shehnaaz Gill के भाई हैं। अंततः वोटिंग से Mridul ने घर में एंट्री पाई। उनकी क्रिएटिव सोच और YouTube अनुभव घर में उन्हें यूनिक बनाएगा। वहीँ शहबाज़ को घर से बाहर जाना पड़ा।
17. Tanya Mittal

Miss Asia 2018 का खिताब जीतने वाली Tanya Mittal एक मॉडल और सोशल मीडिया पर्सनालिटी हैं और ये भी Bigg Boss 19 Contestants की सूची में शामिल हैं। कम उम्र और अपने स्टाइल और युवापन के जोश के साथ ये Bigg Boss के घर को ग्लैमरस टच देने में कामयाब हो सकती हैं।
शो की खास बातें
- कब स्ट्रीम होगा: 24 अगस्त 2025
- प्रसारण: JioStar (रात 9 बजे) और Colors TV (रात 10:30 बजे)
- थीम: “Gharwalon Ki Sarkaar” – हर हफ्ते एक नेता चुना जाएगा जो सरकार की तरह फैसले लेगा और बाकी विपक्ष की भूमिका निभाएंगे।
अधिक जानकारी के लिए आप Smartprix को Twitter, Facebook, Instagram, और Google News पर फॉलो कर सकते हैं। मोबाइल फोन, टेक, गाइड या अन्य खबरों के लिए आप Smartprix पर भी विज़िट कर सकते हैं।