Canva Down: यूजर्स को आ रही ये परेशानी, नहीं कर पा रहें डिजाइन एडिट और सेव

Main Image
  • Like
  • Comment
  • Share

Canva Down: आप भी अपने डिजाइंस या अन्य कामों के लिए Canva का उपयोग करते हैं, लेकिन आज सुबह से काम करते समय आपको काफी परेशानी का सामना करना पड़ा होगा। मंगलवार की सुबह से ही Canva Outage की समस्या हो रही है, जिससे यूजर्स को अलग अलग परेशानी होने लगी। काफी मशक्कत के बाद भी लोग इस डिजाइनिंग प्लेटफॉर्म पर अपना काम नहीं करवा रहे थे। आगे इस पर माजरे के बारे में विस्तार से जानते हैं।

ये पढ़ें: Chrome पर Google की जगह लिखें अपना नाम, दोस्त भी हो जाएंगे देख के इंप्रेस

Canva Down की हुई समस्या

8 जुलाई, 2025(मंगलवार) सुबह से ही Canva आउटेज की समस्या आ रही है, और कई लोग अपने डिजाइन को सेव नहीं कर पा रहे हैं, जिस वजह से उनके काम पर भी काफी असर पड़ रहा है। कंपनी ने भी इस पर अपनी प्रतिक्रिया देते हुए अपने आधिकारिक X अकाउंट पर ट्वीट किए हैं, जिसमें उन्होंने बताया कि आज सुबह से यूजर्स को इस डिजाइनिंग प्लेटफॉर्म पर आउटेज की वजह से काफी परेशानी हो रही है।

कंपनी फिलहाल इस समस्या को हल करने में लगी हुई है, और जल्द ही Canva पहले जैसे ही काम करने लगेगा। DownDetector पर इससे संबंधित ज्यादा कंप्लेंट नहीं हुई है, लेकिन DownDetector की रिपोर्ट के अनुसार 64 प्रतिशत कंप्लेंट Canva वेब को लेकर हुई है, और 9 प्रतिशत कंप्लेंट मोबाइल में Canva ऐप को लेकर हुई है।

Canva में आ रही ये समस्या

  • यूजर्स को इस प्लेटफॉर्म पर अपने डिजाइंस को देखने और सेव करने में समस्या आ रही है।
  • जो यूजर्स CanvaAI का उपयोग करके जनरल नॉलेज क्वेरी और हाऊ टू यूज Canva फीचर्स का उपयोग कर रहें, उन्हें फैलियर मैसेज नजर आ सकता है।
  • रियल टाइम कमेंट्स भी काम नहीं कर रही है, इसके लिए यूजर्स को बार बार पेज को रिफ्रेश करना पड़ सकता है।
  • एप्लीकेशन नोटिफिकेशन को लेकर भी समस्या आ रही है, और नए नोटिफिकेशंस के लिए बार बार पेज को रिफ्रेश करना पड़ रहा है।
  • डिजाइन पर टाइमर और फॉलो यूजर भी सही से काम नहीं कर रहे हैं।
  • इतना ही नहीं, किसी भी डिजाइन में लिखने या अन्य एडिटिंग के समय भी आउटेज का सामना करना पड़ सकता है।

ये पढ़ें: Jio यूजर्स को हुई आफत, इन शहरों में करना पड़ा नेटवर्क की समस्या का का सामना

अधिक जानकारी के लिए आप Smartprix को TwitterFacebookInstagram, और Google News पर फॉलो कर सकते हैं। मोबाइल फोन, टेक, गाइड या अन्य खबरों के लिए आप Smartprix पर भी विज़िट कर सकते हैं।

Akash SharmaAkash Sharma
आकाश शर्मा BCA ग्रेजुएट हैं टेक्नोलॉजी की दुनिया में होने वाली डवलपमेंट को काफी बारीकी से फॉलो करते है | वह पिछले दो वर्षों से एक content writer के रूप में काम कर रहे हैं।

Related Articles

ImageRaksha Bandhan Wishes in Hindi 2026: रक्षाबंधन पर भाई-बहन को भेजें ये दिल छू लेने वाले संदेश

Raksha Bandhan Wishes in Hindi 2026- सावन की पूर्णिमा पर आने वाला रक्षाबंधन इस साल 28 अगस्त, शुक्रवार को है। ये मात्र एक ऐसा त्यौहार है, जो उन दो लोगों के बीच में मनाया जाता है, जो बचपन से एक दूसरे के साथ लड़ते आ रहे हैं। भाई बहन के रिश्ते में जहाँ ढेरों लड़ाइयां …

ImageX Down: ये यूजर्स नहीं कर पा रहें, आज सुबह से भारत में प्लेटफॉर्म का उपयोग

आप भी सुबह से X(ट्विटर) को ओपन करने की कोशिश कर रहे हैं, लेकिन कुछ न कुछ समस्या आ रही है, तो ये समस्या आपके इंटरनेट कनेक्शन को लेकर नहीं है। बल्कि, आज सुबह से ही X Down की समस्या हो रही है, जिससे कई लोग इस प्लेटफॉर्म का उपयोग नहीं कर पा रहे हैं। …

ImageUPI का नया नियम: अब पेमेंट के बाद किसी को नहीं दिखेगा आपका मोबाइल नंबर, पर एक चीज़ आपको खुद बदलनी होगी

दुकान पर QR स्कैन करके पेमेंट किया और आपका पूरा मोबाइल नंबर दुकानदार की स्क्रीन पर आ गया। UPI चलाने वाले करोड़ों लोगों के साथ ये रोज़ होता है, और ज़्यादातर को पता ही नहीं होता। अब इस पर रोक लगने में एक महीने से भी कम समय बचा है। NPCI के नए नियम (UPI …

ImageInfinix Note 60 Pro दो नए मेटैलिक रंगों में आया, कीमत वही और साथ में ढेरों फ्री गिफ्ट

Infinix ने अपने Note 60 Pro को दो नए रंगों में पेश कर दिया है, जिनके नाम हैं Mist Titanium और Frost Silver। सबसे अच्छी बात ये कि इसके लिए आपको एक रुपया भी ज़्यादा नहीं देना होगा, कीमत पहले की तरह ₹33,999 से ही शुरू हो रही है। ये दोनों नए रंग पहले से …

ImageAndroid 17 में क्या नया है? AI, सुरक्षा और Instagram तक आपके फोन में बदलने वाली हैं ये चीज़ें

Android 17 को Google सिर्फ एक नए अपडेट की तरह पेश नहीं कर रही है, बल्कि इस बार कंपनी आपके फोन को ज़्यादा समझदार, ज़्यादा सुरक्षित और रोज़मर्रा के इस्तेमाल में ज़्यादा काम का बनाने की कोशिश कर रही है। अगर आप दिनभर फोन पर चैट करते हैं, वीडियो देखते हैं, Instagram इस्तेमाल करते हैं, …

Discuss

Be the first to leave a comment.