ChatGPT आपकी बातें सेव कर रहा है – ऐसे करें मिनटों में डिलीट

Main Image
  • Like
  • Comment
  • Share

ChatGPT History Delete – ChatGPT आजकल हर किसी का डिजिटल दोस्त बन गया है। इसके साथ हम कभी असाइनमेंट पूरा करते हैं, कभी बॉस के लिए मेल ड्राफ्ट करते हैं। या कभी लोग इससे अपनी टेंशन कम करने के लिए जोक या बात करते हैं। लेकिन क्या एक सवाल आप सबके मन में नहीं आता की क्या ये दोस्त वाकई भरोसेमंद है ? या क्या ये हमारी गुप्त बातें कहीं लीक तो नहीं करेगा? इन सवालों का जवाब है, हाँ! ChatGPT आपकी चैट्स को सेव करता है।

हालांकि इसको लेकर आपको घबराने की ज़रूरत नहीं है। अगर आप नहीं चाहते कि ये आपकी पुरानी बातें ये याद रखे या सेव न करे, तो कुछ ही क्लिक में अपनी चैट हिस्ट्री मिटा सकते हैं। आइए जानते हैं कि ChatGPT chat history delete कैसे करें। मोबाइल हो या कंप्यूटर, दोनों से आप इसे आसानी से कर सकते हैं।

ChatGPT कौन-सी जानकारी सेव करता है?

ChatGPT सिर्फ़ आपकी बातचीत ही नहीं, बल्कि नाम, ईमेल, IP एड्रेस और डिवाइस जैसी जानकारी भी स्टोर करता है। ये डाटा करीब 30 दिन तक रखा जाता है। कंपनी कहती है कि ये सुरक्षा और लीगल कारणों के लिए ज़रूरी है। साथ ही आपके द्वारा की गयी बातचीत से ये चैटबॉट को ट्रेन भी करते हैं।

ये पढ़ें: Navratri 2025: Google Gemini Nano Banana से बना लो Insta-Worthy Garba Look, बिना मेकअप और शूट

मतलब साफ़ है कि आपके राज़ हमेशा के लिए राज़ नहीं रहते।

मोबाइल पर ChatGPT History Delete कैसे करें?

अगर आप सोच रहे हैं कि हिस्ट्री कैसे मिटायें, तो ये स्टेप्स अपनाइए:

  1. ChatGPT ऐप खोलें और प्रोफ़ाइल आइकन पर टैप करें।
  2. सेटिंग्स (Settings) में जाएं।
  3. डेटा कंट्रोल्स (Data Controls) पर क्लिक करें।
  4. अब Clear Chat History पर टैप करें।

बस, अब आपके मोबाइल से सारी चैट हिस्ट्री गायब!

वेब पर ChatGPT History Delete कैसे करें?

लैपटॉप/डेस्कटॉप पर तो और भी आसान है:

  1. ChatGPT खोलें और नीचे बाईं ओर सेटिंग्स आइकन पर क्लिक करें।
  2. डेटा कंट्रोल्स सेक्शन चुनें।
  3. Delete All Chats पर क्लिक करें।

एक क्लिक और आपकी स्क्रीन उतनी ही साफ़ जितनी नया ब्राउज़र।

ये पढ़ें: Jio Vs Airtel: कौन देता है ₹500 से कम में असली ‘स्मार्ट डील’?

Chat history और training disable कैसे करें?

अगर आप चाहते हैं कि आपकी चैट्स AI ट्रेनिंग का हिस्सा न बनें, तो आप ये सेटिंग ऑफ़ कर सकते हैं। सेटिंग्स → डेटा कंट्रोल्स → Improve the model for everyone को Disable कर दीजिए।

ध्यान रहे, ऐसा करने पर आपकी चैट हिस्ट्री भी सेव नहीं होगी। यानी सुविधा कम, लेकिन प्राइवेसी ज़्यादा।

क्या चैट्स हमेशा के लिए डिलीट हो जाती हैं?

हिस्ट्री डिलीट करने के बाद भी OpenAI लगभग 30 दिन तक डेटा अपने सर्वर पर रखता है। अगर आप चाहते हैं कि आपके सभी चैट्स तुरंत पूरी तरह से डिलीट हो जाएं, तो permanently delete ChatGPT account ही आख़िरी रास्ता है। इसके लिए आपको नीचे मौजूद स्टेप्स अपनाने होंगे।

ChatGPT अकाउंट कैसे डिलीट करें?

  1. सेटिंग्स → डेटा कंट्रोल्स → Delete my account पर जाएं।
  2. कन्फ़र्म करें और प्रोसेस पूरा करें।
  3. चाहें तो ईमेल भी भेज सकते हैं: deletion@openai.com

ChatGPT आपके लिए कई काम आसान करता है, लेकिन प्राइवेसी को अपने हाथों में रखना उचित है। चाहे आप मोबाइल पर हों या वेब पर, अब आपको पता है कि ChatGPT History Delete कैसे करें और जरूरत पड़ने पर chat history और training disable कैसे करें। साथ ही, अगर आपको लगता है कि आपने कोई निजी जानकारी शेयर कर दी है, तो तुरंत permanently delete ChatGPT account का विकल्प बेहतर है। हालांकि इसके बाद आप फिर से नया अकाउंट बना सकते हैं और सावधानी के साथ उसे इस्तेमाल करें।

अधिक जानकारी के लिए आप Smartprix को TwitterFacebookInstagram, और Google News पर फॉलो कर सकते हैं। मोबाइल फोन, टेक, गाइड या अन्य खबरों के लिए आप Smartprix पर भी विज़िट कर सकते हैं।

Pooja ChaudharyPooja Chaudhary
Pooja has been covering technology and gadgets for more than 5 years. Most of her work has been centred around smartphones and smartphone apps, but she occasionally likes to dabble with content on people and relationships. She is also a bit of a TV junkie and is often trying to make time to catch up with her favourite shows and classic movies.

Related Articles

Image7000mAh बैटरी और 50MP कैमरा के साथ आया realme 16! कीमत भी है दमदार

realme ने भारत में अपना नया स्मार्टफोन realme 16 आधिकारिक तौर पर लॉन्च कर दिया है, जो डिस्प्ले, बैटरी और durability-focused हार्डवेयर के साथ एक नया mid-range विकल्प लेकर आया है। यह फोन Air Black और Air White कलर ऑप्शन्स में आता है और कई स्टोरेज वैरिएंट्स में उपलब्ध है। इसकी कीमत इस प्रकार है: …

Imageअब आने वाले iPhones में भी मिलेगा 200MP कैमरा, Apple कर रहा तैयारी

रिपोर्ट्स के अनुसार, Apple अपने आने वाले iPhone Pro मॉडलों के लिए 1/1.12-इंच का 200 MP कैमरा सेंसर टेस्ट कर रहा है। यह जानकारी Weibo पर DCS ने दी है। उन्होंने सेंसर का नाम नहीं बताया, लेकिन इतना ज़रूर कहा कि इसका साइज़ वही है जो OPPO अपने Find X9 Ultra में इस्तेमाल कर रहा …

ImageGemini से short video कैसे बनाएं? Google AI से मिनटों में तैयार करें Reels और Shorts

Short video का दौर अभी अपने चरम पर है। Instagram Reels, YouTube Shorts और TikTok जैसे प्लेटफॉर्म पर हर दिन लाखों वीडियो पोस्ट होते हैं। लेकिन समस्या यह है कि हर किसी के पास वीडियो का आइडिया, स्क्रिप्ट और प्लानिंग करने का समय नहीं होता। यहीं पर Google का Gemini AI मदद कर सकता है। …

ImageInstagram पर किसी ने आपको Restrict किया है या नहीं, कैसे पता करें?

Instagram पर कभी-कभी ऐसा महसूस होता है कि कोई इंसान पहले जितना इंटरैक्ट नहीं कर रहा। ना उस कॉन्टैक्ट के जवाब (replies) आते हैं, ना हमारी पोस्ट या रील पर (comments) दिखते हैं, और सब कुछ थोड़ा अलग-सा लगने लगता है। ऐसे में कई यूज़र्स के मन में सवाल आता है कि क्या सामने वाले …

ImageJEE Main Result 2026 आज जारी – 9 सवाल ड्रॉप, कई में फुल मार्क्स – ऐसे चेक करें अपना स्कोर

आज लाखों छात्रों की धड़कनें तेज़ हैं। JEE Main 2026 Session 1 का परिणाम (result) किसी भी समय जारी किया जा सकता है। नेशनल टेस्टिंग एजेंसी (NTA) ने फाइनल आंसर की (Answer Key) जारी कर दी है और अब छात्र आधिकारिक वेबसाइट पर स्कोरकार्ड का इंतजार कर रहे हैं। इस बार परीक्षा में 13 लाख …

Discuss

Be the first to leave a comment.