Chhaava OTT release: विक्की कौशल की सबसे बड़ी ओपनिंग, इस ओटीटी पर प्लैटफॉर्म पर होगी रिलीज़

Main Image
  • Like
  • Comment
  • Share

विक्की कौशल की ऐतिहासिक फिल्म ‘Chhaava’ (छावा) 14 फरवरी 2025 को सिनेमाघरों में रिलीज़ हुई। फिल्म ने काफी धमाकेदार शुरुआत की और ये विक्की कौशल के करियर की अब तक की सबसे बड़ी ओपनिंग फिल्म भी मानी जा रही है। वीकेंड ख़त्म होते होते फिल्म ने कुल ₹116.5 करोड़ का कलेक्शन करके, ₹100 करोड़ के क्लब में अपनी जगह बना ली है। थिएटर में इस फिल्म की सफलता को देखने के बाद, इसके Chhaava OTT release को लेकर दर्शकों में उत्सुकता बढ़ गई है। ये फिल्म मराठा शासक छत्रपति संभाजी महाराज के जीवन को दिखाती है, जिसका किरदार विक्की कौशल (Vicky Kaushal) ने निभाया है और उनकी अदाकारी लोगों को काफी भावुक कर गयी।

ये पढ़ें: Aashram Season 3 Part 2 की रिलीज़ डेट हुई कन्फर्म – इस दिन खत्म होगा फैंस का इंतजार

Chhaava OTT release – छावा ओटीटी पर कब रिलीज़ होगी

OTTPlay की रिपोर्ट के अनुसार, ये फिल्म Netflix पर स्ट्रीम होगी, हालांकि ऑफिशियल घोषणा नहीं हुई है। ज़्यादातर फिल्में थिएटर के 45 से 60 दिनों के बाद OTT प्लैटफॉर्म पर आती हैं। इसके अनुसार Chhaava के लिए आपको अप्रैल 2025 तक का इंतज़ार करना होगा।

फिल्म में विक्की कौशल (Vicky Kaushal) ने छत्रपति संभाजी महाराज की भूमिका निभाई है और रश्मिका मंदाना (Rashmika Mandanna) ने महारानी येसुबाई का रोल अदा किया है। इसके अलावा इस फिल्म के विलेन की भी खूब तारीफ़ की जा रही है। जी हाँ ! इस फिल्म में एक कट्टर और क्रूर औरंगज़ेब का किरदार अक्षय खन्ना ने निभाया है, जिसकी काफी सराहना की जा रही है। फिल्म का निर्देशन लक्ष्मण उतेकर ने किया है।

ये पढ़ें: बॉलीवुड में नई एंट्री, शाहरुख ने बेटे आर्यन खान की नयी Netflix वेब सीरीज़ का किया ऐलान

छावा को मिलीं लोगों से कैसी प्रतिक्रिया

इस फिल्म को समीक्षकों से मिली जुली प्रतिक्रियाएँ मिलीं, लेकिन वहीँ थिएटर में लोगों ने इसे काफी सराहा है। प्रचलित पब्लिशिंग वेबसाइटों पर जहां ये फिल्म किसी को ठीक ठाक लगी और किसी को बेहद साहसी और भावनात्मक, वहीँ थिएटर में लोग फिल्म को देखकर रोते नज़र आये। दर्शकों से इसे काफी भावनात्मक प्रतिक्रियाएँ मिलीं। हाल ही में विक्की कौशल ने एक छोटे बच्चे की प्रतिक्रिया साझा की, जो फिल्म देखकर भावुक होते कहता है कि, “मैं संभाजी महाराज बनना चाहता हूँ।” इस वीडियो ने सोशल मीडिया पर लोगों को काफी आकर्षित किया।

बॉक्स ऑफिस पर शानदार ओपनिंग के बाद देखना ये है कि ये ओटीटी प्लेटफॉर्म पर रिलीज़ के बाद बड़े पैमाने पर कितनी लोकप्रिय होती है।

अधिक जानकारी के लिए आप Smartprix को TwitterFacebookInstagram, और Google News पर फॉलो कर सकते हैं। मोबाइल फोन, टेक, गाइड या अन्य खबरों के लिए आप Smartprix पर भी विज़िट कर सकते हैं।

Pooja ChaudharyPooja Chaudhary
Pooja has been covering technology and gadgets for more than 5 years. Most of her work has been centred around smartphones and smartphone apps, but she occasionally likes to dabble with content on people and relationships. She is also a bit of a TV junkie and is often trying to make time to catch up with her favourite shows and classic movies.

Related Articles

Image7000mAh बैटरी और 50MP कैमरा के साथ आया realme 16! कीमत भी है दमदार

realme ने भारत में अपना नया स्मार्टफोन realme 16 आधिकारिक तौर पर लॉन्च कर दिया है, जो डिस्प्ले, बैटरी और durability-focused हार्डवेयर के साथ एक नया mid-range विकल्प लेकर आया है। यह फोन Air Black और Air White कलर ऑप्शन्स में आता है और कई स्टोरेज वैरिएंट्स में उपलब्ध है। इसकी कीमत इस प्रकार है: …

ImageKingdom OTT Release: Vijay Deverakonda की फिल्म इस OTT प्लैटफॉर्म पर होगी स्ट्रीम, जानें कब आएगी

Vijay Deverakonda और Bhagyashri Borse की एक्शन-थ्रिलर फिल्म ‘Kingdom’ ने 31 जुलाई को सिनेमाघरों में दस्तक दी। इसके थिएटर पर रिलीज़ होने के साथ ही Kingdom OTT release को लेकर भी चर्चा तेज़ हो गई है। फिल्म को थिएटर में मिले मिक्स्ड रिस्पॉन्स के बाद अब दर्शक Kingdom OTT streaming डेट का इंतज़ार कर रहे …

ImageKurukshetra OTT Release: गुलज़ार साहब की कविताओं संग इस OTT पर शुरू होगा सबसे बड़ा धर्मयुद्ध

महाभारत को आपने टीवी सीरियल, फिल्मों और रंगमंच पर कई बार देखा होगा। लेकिन इस बार कहानी कुछ अलग है। एक OTT प्लैटफॉर्म अपनी पहली animated mythological series Kurukshetra लेकर आ रहा है। ये धर्मभूमि का युद्ध आपको एक नए अंदाज़ में दिखाएगी और अक्टूबर में रिलीज़ होगी। सवाल यह है कि क्या Kurukshetra OTT …

Imageइस हफ़्ते OTT पर रिलीज़ हो रही हैं ये बड़ी फ़िल्में – देखने से चूक गए तो पछताएंगे!

This Week OTT release: जैसे-जैसे त्योहारों का मौसम खत्म हो रहा है, वैसे-वैसे OTT प्लेटफॉर्म्स पर हलचल बढ़ गई है। इस हफ़्ते Jio Hotstar, Prime Video और Netflix पर साउथ से लेकर बॉलीवुड तक की कई बड़ी और बहुप्रतीक्षित फिल्में रिलीज़ हो रही हैं। कहीं सुपरहीरो यूनिवर्स की एंट्री है, तो कहीं रॉ एक्शन और …

ImageRamayana teaser रिलीज़ – रणबीर कपूर के राम अवतार की पहली झलक ने बढ़ाई उत्सुकता

बहुप्रतीक्षित Ramayana teaser आखिरकार रिलीज़ हो गया है, और आते ही इसने दर्शकों का ध्यान अपनी तरफ खींच लिया है। इस फिल्म को सिर्फ एक पौराणिक कहानी के रूप में नहीं, बल्कि “हमारा इतिहास, हमारी सच्चाई” के तौर पर पेश करने की कोशिश की जा रही है। ये फिल्म नितेश तिवारी द्वारा निर्देशित होगी और …

Discuss

Be the first to leave a comment.

Related Products