Dhurandhar OTT Release: किस OTT प्लेटफॉर्म पर आएगी रणवीर सिंह की ब्लॉकबस्टर?

Main Image
  • Like
  • Comment
  • Share

रणवीर सिंह की स्पाई-थ्रिलर Dhurandhar (धुरंधर) इन दिनों बॉक्स ऑफिस से लेकर सोशल मीडिया तक छाई हुई है। आदित्य धर के निर्देशन में बनी इस फिल्म ने रिलीज़ के साथ ही दर्शकों का ध्यान खींच लिया और यही वजह है कि Dhurandhar box office collection लगातार चर्चा में बना हुआ है। मजबूत ओपनिंग और वर्ड-ऑफ-माउथ के बाद अब दर्शकों के मन में एक ही सवाल है कि Dhurandhar OTT release date आखिर कब आएगी और ये किस प्लेटफॉर्म पर दस्तक देगी?

Dhurandhar OTT release: इस प्लेटफॉर्म पर होगी रिलीज़

जो दर्शक थिएटर में फिल्म नहीं देख पाए, उनके लिए राहत की खबर है। रिपोर्ट्स के अनुसार, Dhurandhar, Netflix पर रिलीज़ होना लगभग तय माना जा रहा है। Netflix को फिल्म का ऑफिशियल डिजिटल पार्टनर बताया जा रहा है और उम्मीद है कि इसे जनवरी 2026 के दूसरे हिस्से में स्ट्रीम किया जाएगा।

हालांकि मेकर्स ने अभी Dhurandhar Netflix release date को लेकर आधिकारिक घोषणा नहीं की है, लेकिन इंडस्ट्री रिपोर्ट्स इशारा कर रही हैं कि फिल्म 16 से 30 जनवरी 2026 के बीच OTT पर आ सकती है। यही वजह है कि Ranveer Singh Dhurandhar OTT release को लेकर फैंस की एक्साइटमेंट लगातार बढ़ रही है।

क्यों खास बनी धुरंधर

धुरंधर ने बॉक्स ऑफिस पर शुरुआत से ही मज़बूत पकड़ बनाई। पहले दिन 28 करोड़, वीकेंड पर ज़बरदस्त उछाल और पहले हफ्ते में 207 करोड़ रुपये से ज़्यादा की कमाई ने इसकी पोज़िशन साफ कर दी। भारत में फिल्म 300 करोड़ के करीब पहुंच चुकी है, जबकि Dhurandhar worldwide collection लगभग 450 करोड़ रुपये बताया जा रहा है।

इस फिल्म की सफलता का श्रेय इसकी स्टारकास्ट को भी जाता है। फिल्म में एक से एक दिग्गज हैं और सभी की एक्टिंग भी ज़बरदस्त है। अक्षय खन्ना का रहमान डकैत का किरदार, संजय दत्त का एसपी असलम का किरदार हो या फिर आर. माधवन का भारत का आईबी चीफ का रोल, सभी बेहद शानदार हैं।

फिल्म की कहानी एक भारतीय जासूस के इर्द-गिर्द घूमती है, जो पाकिस्तान में अंडरकवर मिशन पर जाता है। रणवीर सिंह के साथ अक्षय खन्ना, अर्जुन रामपाल जहां विलन हैं, वहीँ संजय दत्त, आर. माधवन के किरदार थोड़े अलग और दिलचस्पी दिखाने वाले हैं। अब Netflix रिलीज़ के बाद Dhurandhar movie online streaming इसे नया ऑडियंस बेस दे सकती है।

अधिक जानकारी के लिए आप Smartprix को TwitterFacebookInstagram, और Google News पर फॉलो कर सकते हैं। मोबाइल फोन, टेक, गाइड या अन्य खबरों के लिए आप Smartprix पर भी विज़िट कर सकते हैं।

Pooja ChaudharyPooja Chaudhary
Pooja has been covering technology and gadgets for more than 5 years. Most of her work has been centred around smartphones and smartphone apps, but she occasionally likes to dabble with content on people and relationships. She is also a bit of a TV junkie and is often trying to make time to catch up with her favourite shows and classic movies.

Related Articles

ImageOnePlus Nord CE6 Lite रिव्यू: बैटरी ने जीता दिल, लेकिन डिस्प्ले पर अटक सकती है बात

Nord CE Lite सीरीज़ दो साल बाद लौटी है, इसलिए OnePlus के लिए यह वापसी काफी अहम है। Nord CE4 Lite, Amazon India Great Indian Festival 2024 सेल में अपने सेगमेंट के सबसे ज़्यादा बिकने वाले Android फोनों में शामिल था, इसलिए इस नए मॉडल पर उम्मीदें पहले से ही काफी बड़ी हैं। ₹20,999 की …

Image1600 करोड़ की कमाई के बाद अब OTT पर आएगी ‘धुरंधर 2’? सामने आई बड़ी जानकारी

सिनेमाघरों में तूफान मचाने के बाद अब हर किसी के मन में एक ही सवाल है – धुरंधर 2 (Dhurandhar 2) OTT पर कब आएगी? रणवीर सिंह की इस फिल्म ने जिस तरह बॉक्स ऑफिस पर रिकॉर्ड तोड़े हैं, उसने इसे साल की सबसे बड़ी हिट फिल्मों में शामिल कर दिया है। अब जो दर्शक …

ImageAyushmann Khurrana की Thamma जल्द आएगी OTT पर, जानिए कहाँ और कब देख पाएंगे ये bloody love story

Diwali पर रिलीज़ हुई Thamma ने सिनेमाघरों में ज़बरदस्त माहौल बनाया है। Maddock Films की Horror-Comedy Universe की पांचवीं फिल्म के तौर पर आई ये bloody love story दर्शकों को रोमांस, डर और ह्यूमर का अनोखा संगम दिखाती है। 21 अक्टूबर को थिएट्रिकल रिलीज़ होने के बाद मेकर्स ने आखिरकार Thamma OTT release और प्लेटफॉर्म …

ImageKingdom OTT Release: Vijay Deverakonda की फिल्म इस OTT प्लैटफॉर्म पर होगी स्ट्रीम, जानें कब आएगी

Vijay Deverakonda और Bhagyashri Borse की एक्शन-थ्रिलर फिल्म ‘Kingdom’ ने 31 जुलाई को सिनेमाघरों में दस्तक दी। इसके थिएटर पर रिलीज़ होने के साथ ही Kingdom OTT release को लेकर भी चर्चा तेज़ हो गई है। फिल्म को थिएटर में मिले मिक्स्ड रिस्पॉन्स के बाद अब दर्शक Kingdom OTT streaming डेट का इंतज़ार कर रहे …

ImageOTT Releases This Week: 28 जनवरी से 4 फरवरी तक क्या देखें, पूरी वॉचलिस्ट

OTT Releases This Week: जनवरी खत्म होने से पहले OTT प्लेटफॉर्म्स ने पूरा हफ्ता कंटेंट से भर दिया है। 28 जनवरी से 4 फरवरी के बीच एक तरफ रणवीर सिंह का स्पाई-एक्शन, दूसरी तरफ Bridgerton का रोमांस, Marvel की नई सीरीज़, और साथ में क्राइम थ्रिलर + रीजनल ड्रामा + रियलिटी शो भी आ रहे …

Discuss

Be the first to leave a comment.