फ्री बस सफर से लेकर ₹1 लाख तक का लाभ – दिल्ली सरकार ने पेश की नयी 4 बड़ी योजनाएँ

Main Image
  • Like
  • Comment
  • Share

दिल्ली सरकार ने “सशक्त नारी, समृद्ध दिल्ली” अभियान के तहत महिलाओं के लिए चार बड़ी योजनाओं की शुरुआत कर दी है। इंदिरा गांधी इंडोर स्टेडियम में आयोजित कार्यक्रम में देश की राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता की मौजूदगी में इन योजनाओं का शुभारंभ किया। सरकार का कहना है कि यह पहल महिलाओं के जीवन के तीन अहम पहलुओं – शिक्षा, गतिशीलता और घरेलू सशक्तिकरण को मज़बूत करेगी।

सहेली पिंक स्मार्ट कार्ड: बस यात्रा अब मुफ्त

सबसे चर्चित योजना है Saheli Pink Smart Card, जिसे पिंक कार्ड भी कहा जा रहा है। यह कार्ड राष्ट्रीय कॉमन मोबिलिटी कार्ड (NCMC) फ्रेमवर्क के तहत जारी होगा और पात्र महिलाओं व ट्रांसजेंडर नागरिकों को DTC बसों में निःशुल्क यात्रा की सुविधा देगा।

इसी कार्ड से मेट्रो और रीजनल रैपिड ट्रांजिट सिस्टम में भुगतान कर यात्रा भी की जा सकेगी। कार्ड लगभग 50 DM/SDM कार्यालयों और चयनित DTC केंद्रों पर जारी होंगे। आधार और दिल्ली निवास प्रमाण पत्र से ही महिलाएं ये कार्ड ले सकेंगी और इसे मोबाइल नंबर से लिंक किया जाएगा।

Saheli Pink Card

त्योहारों पर दो फ्री LPG सिलेंडर

दूसरी योजना जो पेश की गयी है, उसके तहत राशन कार्ड धारक परिवारों को होली और दिवाली पर हर साल दो मुफ्त LPG सिलेंडर दिए जाएंगे। यह लाभ DBT के ज़रिए मिलेगा। सिलेंडर की मौजूदा कीमत के बराबर राशि सीधे आधार-लिंक्ड बैंक खाते में जमा की जाएगी। करीब 15.5 लाख परिवारों को इसका फायदा मिलने की उम्मीद है।

दिल्ली लखपति बिटिया योजना

बेटियों के आर्थिक सशक्तिकरण के लिए शुरू की गई इस योजना में लड़की के नाम ₹56,000 किश्तों में जमा किए जाएंगे, जो ब्याज सहित 21 साल की उम्र तक एक लाख रुपये से अधिक हो सकते हैं।

वार्षिक पारिवारिक आय ₹1.20 लाख तक होनी चाहिए और लाभ अधिकतम दो बेटियों तक सीमित रहेगा। शिक्षा की शर्त पूरी करने पर परिपक्व राशि सीधे बैंक खाते में जाएगी।

सरकार ने लाडली योजना के तहत लंबित भुगतानों को भी जारी किया है। पहले चरण में 30,000 बेटियों को ₹90 करोड़ DBT के ज़रिए दिए गए।

मेरी पूंजी, मेरा अधिकार

यह योजना लंबित भुगतानों के पारदर्शी और समयबद्ध निपटान पर केंद्रित है, ताकि नागरिकों के वित्तीय अधिकार सुरक्षित रह सकें।

सरकार का दावा है कि ये योजनाएँ दिल्ली में महिला सशक्तिकरण के लिए मील का पत्थर साबित होंगी। अब निगाह इस पर है कि इनका ज़मीनी असर कितना तेज़ दिखता है।

अधिक जानकारी के लिए आप Smartprix को TwitterFacebookInstagram, और Google News पर फॉलो कर सकते हैं। मोबाइल फोन, टेक, गाइड या अन्य खबरों के लिए आप Smartprix पर भी विज़िट कर सकते हैं।

Pooja ChaudharyPooja Chaudhary
Pooja has been covering technology and gadgets for more than 5 years. Most of her work has been centred around smartphones and smartphone apps, but she occasionally likes to dabble with content on people and relationships. She is also a bit of a TV junkie and is often trying to make time to catch up with her favourite shows and classic movies.

Related Articles

ImageiQOO Z11x 5G लॉन्च: 7200mAh बैटरी वाला फोन, जो शायद चार्जर की टेंशन खत्म कर दे

अगर आपका फोन अक्सर शाम तक पहुंचते-पहुंचते 10–15% बैटरी पर पहुंच जाता है और आप चार्जर ढूंढने लगते हैं, तो iQOO का नया फोन शायद उसी परेशानी का हल बनने की कोशिश कर रहा है। कंपनी ने भारत में iQOO Z11x 5G लॉन्च किया है, और इसकी सबसे बड़ी खासियत है इसकी 7200mAh बैटरी। इतनी …

Image1 अप्रैल से टोल पर कैश बंद! FASTag या UPI नहीं तो सफर अटक सकता है

अगर आप हाईवे पर सफर करते हैं और अब भी टोल प्लाज़ा पर कैश निकालकर भुगतान करने की आदत है, तो 1 अप्रैल के बाद यह आदत आपको मुश्किल में डाल सकती है।केंद्र सरकार ने बड़ा फैसला लेते हुए देशभर के टोल प्लाज़ा पर नकद भुगतान पूरी तरह बंद करने का ऐलान कर दिया है। …

Image₹1 लाख वाला 75-इंच TV अब ₹65K में? Xiaomi का नया QLED लॉन्च

75-इंच QLED टीवी आमतौर पर ₹1 लाख या उससे ज़्यादा की कीमत में देखने को मिलते हैं। ऐसे में Xiaomi ने भारत में अपना नया Xiaomi QLED TV X Pro 75 ₹69,999 की कीमत पर लॉन्च किया है, जो ऑफर के बाद ₹64,999 तक जा सकता है। यह लॉन्च सीधे बड़े-स्क्रीन सेगमेंट को टारगेट करता …

Imageसरकार का नया Aadhaar App आया: अब Aadhaar की फोटो कॉपी देने की ज़रूरत नहीं?

अब तक होटल, एयरपोर्ट या किसी दफ्तर में Aadhaar की फोटो कॉपी देना आम बात थी। लेकिन 2026 की शुरुआत में सरकार ने एक ऐसा कदम उठाया है, जो डिजिटल पहचान को लेकर लोगों की सोच बदल सकता है। UIDAI ने पूरी तरह नया Aadhaar App लॉन्च किया है, जिसका उद्देश्य सिर्फ सुविधा नहीं, बल्कि …

ImageOTT Releases This Week: 28 जनवरी से 4 फरवरी तक क्या देखें, पूरी वॉचलिस्ट

OTT Releases This Week: जनवरी खत्म होने से पहले OTT प्लेटफॉर्म्स ने पूरा हफ्ता कंटेंट से भर दिया है। 28 जनवरी से 4 फरवरी के बीच एक तरफ रणवीर सिंह का स्पाई-एक्शन, दूसरी तरफ Bridgerton का रोमांस, Marvel की नई सीरीज़, और साथ में क्राइम थ्रिलर + रीजनल ड्रामा + रियलिटी शो भी आ रहे …

Discuss

Be the first to leave a comment.