दुबई में इस साल दौड़ेंगी 1000+ बिना ड्राइवर की टैक्सियां – AI चलाएगा पूरी सवारी

Main Image
  • Like
  • Comment
  • Share

दुबई एक बार फिर भविष्य की ओर बड़ा कदम बढ़ा चुका है। शहर में Baidu Apollo Go की ड्राइवरलेस RT6 टैक्सियों की शुरुआत हो चुकी है और अब योजना है कि इसी साल 1000 से ज़्यादा बिना ड्राइवर की टैक्सियां सड़कों पर उतारी जाएं।

दुबई की Roads and Transport Authority (RTA) ने चीन की कंपनी Baidu Apollo Go को आधिकारिक परमिट दिया है। इस पहल की शुरुआत शेख हमदान बिन मोहम्मद ने की, जिन्होंने खुद ऑटोनॉमस टैक्सी में बैठकर World Government Summit तक सफर किया। यह लाइव ट्रैफिक में इस टेक्नोलॉजी की क्षमता दिखाने का प्रतीकात्मक कदम था।

ड्राइवरलेस टैक्सी

RT6 टैक्सी पूरी तरह AI आधारित सिस्टम पर काम करती है। इसमें 40 से ज़्यादा एडवांस सेंसर लगे हैं, जिनमें LiDAR, हाई-रेज़ॉल्यूशन कैमरे और मल्टी-बैंड रडार शामिल हैं। ये गाड़ियां ट्रैफिक सिग्नल, पैदल यात्रियों और दूसरे वाहनों को पहचानकर रियल टाइम में फैसले ले सकती हैं।

Baidu Apollo Go के मुताबिक, उनकी ऑटोनॉमस गाड़ियां दुनियाभर में 150 मिलियन किलोमीटर से ज़्यादा चल चुकी हैं और 10 मिलियन से ज़्यादा राइड पूरी कर चुकी हैं।

दुबई साइंस पार्क में 2,000 वर्गमीटर का कंट्रोल सेंटर भी शुरू किया गया है, जहां से पूरी ड्राइवरलेस फ्लीट की मॉनिटरिंग, सॉफ्टवेयर अपडेट और सेफ्टी टेस्टिंग की जाएगी।

दुबई का लक्ष्य साफ है कि AI आधारित ट्रांसपोर्ट को बड़े पैमाने पर लागू करना। अगर योजना के मुताबिक 1000 से ज़्यादा टैक्सियां सड़कों पर उतरती हैं, तो यह दुनिया के सबसे बड़े ऑटोनॉमस मोबिलिटी प्रोजेक्ट्स में से एक होगा।

अधिक जानकारी के लिए आप Smartprix को TwitterFacebookInstagram, और Google News पर फॉलो कर सकते हैं। मोबाइल फोन, टेक, गाइड या अन्य खबरों के लिए आप Smartprix पर भी विज़िट कर सकते हैं।

Smartprix StaffSmartprix Staff
The SM Staff team consists of tech-savvy writers and editors adept at simplifying complex tech into easily understandable information.



Related Articles

ImageSamsung ने शुरू किया नया अपडेट रोलआउट, Fold6 और Flip6 यूज़र्स को मिला बड़ा फीचर

Samsung ने अब अपने 2024 के फोल्डेबल फोन्स, Galaxy Z Fold6 और Galaxy Z Flip6 के लिए One UI 8.5 बीटा रोलआउट करना शुरू कर दिया है। फिलहाल इसकी शुरुआत साउथ कोरिया से हुई है। यह अपडेट मार्च 2026 के आखिर में लाइव हुआ है और वहां के यूजर्स Samsung Members ऐप के जरिए इसे …

Image₹500 में 5G, OTT और AI का फायदा? Jio के नए साल वाले प्लान की पूरी डिटेल

नए साल की शुरुआत के साथ Reliance Jio ने अपने प्रीपेड यूज़र्स के लिए ₹500 का Happy New Year 2026 प्लान पेश किया है। यह प्लान उन लोगों को ध्यान में रखकर लाया गया है, जो एक ही रिचार्ज में डेटा, कॉलिंग और एंटरटेनमेंट से जुड़ी कई सुविधाएं चाहते हैं। लेकिन इतने सारे लाभों के …

Imageजनवरी 2026 में लॉन्च होंगे ये दमदार स्मार्टफोन, नए साल की शुरुआत होगी पूरी तरह धमाकेदार

Happy New Year 2026 का जश्न अभी शुरू ही हुआ है, लेकिन मोबाइल इंडस्ट्री ने नए साल की तैयारी पहले ही कर ली है। जनवरी 2026 भारतीय स्मार्टफोन मार्केट के लिए बेहद व्यस्त रहने वाला है, क्योंकि इस महीने के पहले ही हफ्ते से लगातार नए 5G फोन बाज़ार में दस्तक देने वाले हैं। Redmi, …

ImageInstagram का नया AI फीचर: अब आपकी आवाज़ बनेगी Robot या Alien जैसी, चैटिंग होगी और मज़ेदार

Instagram अब सिर्फ फोटो और रील्स का प्लेटफॉर्म नहीं रहा, अब कंपनी धीरे-धीरे आपकी चैटिंग एक्सपीरियंस को भी ज़्यादा बेहतर बनाने की कोशिश कर रही है। इसी दिशा में एक नया फीचर आया है AI Voice Effects, जो आपके साधारण वॉइस मैसेज को कुछ ही सेकंड में पूरी तरह बदल सकता है, बिना उसकी असली …

ImageChatGPT ने दिखाया आपका पूरा साल! AI Year Recap में मिलेंगे अवॉर्ड, कविता और Pixel Art

OpenAI ने साल के आखिर में अपना एक year-end recap फीचर रोलआउट किया है, जिसका नाम है “Your Year with ChatGPT”। यह काफी हद तक Spotify Wrapped जैसा है, जहां आपकी पूरी ChatGPT की बातचीत की हिस्ट्री (ChatGPT conversation history) से डेटा लेकर आपके साल भर के इस्तेमाल को दिखाया जाता है। इसमें आपके टॉप …

Discuss

Be the first to leave a comment.