नॉएडा में मेन रोड पर बिग बास्केट डिलीवरी बॉय की इलेक्ट्रिक स्कूटर ने चलते-चलते पकड़ी आग

Main Image
  • Like
  • Comment
  • Share

कहते हैं न, तकनीकें जितनी सुविधा देती हैं, उतनी ही मुश्किलें भी बढ़ा देती हैं। स्मार्टफोन में रोज़ नयी तकनीकें जैसे बेहतर कैमरा, फ़ास्ट चार्जिंग, आ रही हैं, उतनी ही तेज़ी से इनके रोज़ कहीं ब्लास्ट की खबरें भी। इसी तरह इलेक्ट्रिक स्कूटर जहां बढ़ते पेट्रोल और डीज़ल के दामों से छुटकारा दिला रही हैं, प्रदूषण कम करते हैं, वहीँ इनके भी रोज़ ब्लास्ट होने की खबरें आ रही हैं। अब फिर एक नया किस्सा आया है और इस बार ये कहीं खड़ी हुई स्कूटर या चार्ज हो रही स्कूटर में नहीं, बल्कि नॉएडा जैसे शहर की व्यस्त सड़कों पर चलते हुए हुआ है।

नॉएडा में सेक्टर 78 की मेन रोड पर चलते हुए एक इलेक्ट्रिक स्कूटर में आग लग गयी। ये स्कूटर बिग बास्केट का एक डिलीवरी बॉय चला रहा था। इस बाइक चलाने वाले व्यक्ति ने चलती बाइक से कूदकर खुद की जान बचाई है। इस घटना की ख़बर पॉपुलर सोशल मीडिया प्लैटफॉर्म ट्विटर द्वारा सामने आयी है। ट्विटर पर अरविन्द उत्तम नाम के व्यक्ति ने इसकी वीडियो बनाकर अपने ट्विटर अकाउंट से ट्वीट की है।

इस हफ्ते दूसरी इलेक्ट्रिक स्कूटर में लगी आग

इस हफ्ते में नोएडा में इस EV का जलना या ब्लास्ट होना दूसरी घटना है। इससे पहले आंध्र प्रदेश में भी सोमवार को एक इलेक्ट्रिक दु-पहिया वाहन की दुकान में आग लगी थी। इसमें कई इलेक्ट्रिक स्कूटर जल गए, हालांकि किसी व्यक्ति को हानि नहीं हुई। इससे कुछ समय पहले भी मुंबई में एक इलेक्ट्रिक वाहन फटने के कारण एक 7 वर्षीय मासूम की जान चली गयी।

जलती हुए स्कूटर से कूदकर बचाई डिलीवरी बॉय ने अपनी जान

इस दु-पहिया वाहन को चला रहे व्यक्ति का कहना है कि वो बिग बास्केट ग्रोसरी डिलीवर करने का काम करता है। नोएडा सेक्टर 78 / 79 की मुख्य और व्यस्त सड़क पर इस स्कूटर को चलाते हुए उसने गौर किया कि स्कूटर में अचानक आग लग गयी है और जलते और चलते हुए इस इलेक्ट्रिक स्कूटर से इसने कूदकर किसी तरह अपनी जान बचाई। बाद में फायर फाइटर्स को भी कॉल किया गया, लेकिन उनके आने तक ये स्कूटर जलकर ख़ाक हो चुका था।

Pooja ChaudharyPooja Chaudhary
Pooja has been covering technology and gadgets for more than 5 years. Most of her work has been centred around smartphones and smartphone apps, but she occasionally likes to dabble with content on people and relationships. She is also a bit of a TV junkie and is often trying to make time to catch up with her favourite shows and classic movies.

Related Articles

ImageOnePlus Nord सीरीज़ में बड़ा बदलाव – CE 6 Lite और Nord 6 दोनों में मिल सकते हैं बड़े सरप्राइज़

OnePlus अपनी Nord सीरीज़ को भारत में और मज़बूत करने की तैयारी में है। कंपनी पहले ही 7 अप्रैल को OnePlus Nord 6 लॉन्च करने की पुष्टि कर चुकी है, और अब रिपोर्ट्स बता रही हैं कि मई में Nord CE 6 और Nord CE 6 Lite भी लाइनअप में शामिल हो सकते हैं। इस …

Imageइन 10 बेस्ट इलेक्ट्रिक स्कूटर और बाइकों के साथ अब होगा आपका सफर आसान

भारत में धीरे-धीरे इलेक्ट्रिक वाहनों की संख्या काफी बढ़ चुकी है। सरकार द्वारा इलेक्ट्रिक वाहनों को बढ़ाने के लिए पेश की गयी सब्सिडी पॉलिसी हो या प्रदूषण के कारण या फिर पेट्रोल के बढ़ते दामों के कारण, अब सड़कों पर काफी तादाद में इलेक्ट्रिक व्हीकल नज़र आने लगे हैं, जिनमें से दुपहिया यानि इलेक्ट्रिक स्कूटर …

Imageरिपोर्ट: भारत में मार्च 2024 तक दस्तक देगा Honda का सबसे पहला ई- स्कूटर

बहुत समय से हमें Honda के इलेक्ट्रिक टू-व्हीलर की खबरें सुनने में आ रही थी। अब खबर मिली है कि वाहन निर्माता कंपनी Honda मोटरसाइकिल एंड स्कूटर इंडिया जल्द ही इलेक्ट्रिक टू-व्हीलर सेगमेंट में प्रवेश करने वाली है। अभी तक इस सेगमेंट में ओला, एथर और टीवीएस जैसी कंपनियों की मजबूत पकड़ रही है। Honda …

ImageDoT के SIM Binding Directive पर उठे सवाल, टेक इंडस्ट्री ने की समीक्षा की मांग

भारत में डिजिटल कम्युनिकेशन और messaging apps को लेकर एक नया विवाद खड़ा हो गया है। ताज़ा रिपोर्ट्स के अनुसार, Department of Telecommunications (DoT) द्वारा जारी किए गए SIM Binding Directive और Telecom Cyber Security Amendment Rules पर टेक उद्योग ने चिंता जताई है। Economic Times में प्रकाशित रिपोर्ट के मुताबिक, Broadband India Forum (BIF) …

ImageOnePlus में बड़ा झटका – CEO ने छोड़ा पद, ग्लोबल मार्केट से बाहर होने की खबरों से मची हलचल

कभी “वैल्यू-फॉर-मनी” स्मार्टफोन्स के लिए पहचानी जाने वाली OnePlus आज अपने सबसे मुश्किल दौर से गुजरती नज़र आ रही है। हाल ही में सामने आई रिपोर्ट्स और घटनाक्रमों ने कंपनी के भविष्य को लेकर कई सवाल खड़े कर दिए हैं, खासतौर पर तब, जब OnePlus India के CEO Robin Liu ने अपने पद से इस्तीफा …

Discuss

Be the first to leave a comment.

Related Products