XChat: Elon Musk का नया मैसेजिंग ऐप इन खास फीचर्स के साथ बिटकॉइन लेवल की देगा सिक्योरिटी

Main Image
  • Like
  • Comment
  • Share

Elon Musk भी अब इंस्टेंट मैसेजिंग ऐप के क्षेत्र में कदम रखने वाले हैं, इसी के चलते उन्होंने मैसेजिंग प्लेटफॉर्म XChat की घोषणा भी कर दी है। ये ऐप बिटकॉइन लेवल जितना सिक्यॉर होने वाला है, साथ ही इसमें कई प्रकार के फीचर्स भी देखने को मिलेंगे। आगे इसके बारे में विस्तार से जानते हैं।

ये पढ़ें: Infinix GT 30 Pro भारत में लॉन्च, 25,00 रुपए से कम कीमत में दे दिए तगड़े फीचर्स

Elon Musk ने की XChat मैसेजिंग ऐप की घोषणा

दरअसल Musk ने हाल ही में अपने आधिकारिक X अकाउंट पर एक पोस्ट के माध्यम से अपने आगामी XChat मैसेजिंग ऐप की घोषणा की है, जिसमें उन्होंने बताया है, कि ये एक एक ऐसा मैसेजिंग ऐप होगा, जो बिटकॉइन स्टाइल इनक्रिप्शन के साथ Rust पर बना होगा।

इस ऐप में इनक्रिप्शन के साथ साथ वैनिशिंग मैसेज और किसी भी प्रकार की फाइल को सेंड करने की भी सुविधा मिलेगी। साथ ही, यूजर्स इस पर ऑडियो कॉल और वीडियो कॉल भी कर सकते हैं। रिपोर्ट्स के अनुसार फिलहाल ये ऐप बीटा वर्जन में है, और जल्द ही इसका स्टेबल वर्जन रोलआउट किया जा सकता है।

होगा Whatsapp का प्रतिद्वंदी

इस ऐप के लॉन्च के बाद कहीं न कहीं Whatsapp की टेंशन भी बढ़ सकती है। हालांकि, Whatsapp विश्वभर में एक प्रचलित मैसेजिंग ऐप है, जो एंड टू एंड इनक्रिप्शन की सुविधा देता है, जिसमें सेंडर द्वारा भेजा गया मैसेज एनक्रिप्टेड होता है, और रिसीवर के पास जाने पर ही डिक्रिप्ट होता है। ऐसे में कोई भी उनके मैसेज को पढ़ नहीं सकता है, और यदि हैक भी कर लिया तो वो किसी को समझ नहीं आएगा।

वहीं Elon Musk के XChat मैसेजिंग ऐप को बिटकॉइन स्टाइल में बनाया गया है, इसका मतलब है, कि इसमें बिटकॉइन लेवल इनक्रिप्शन मिलेगा। बिटकॉइन ब्लॉकचेन तकनीक पर काम करता है, जिसे हैक करना न मुमकिन है, और इसी तरह की तकनीक का उपयोग करने से ये मैसेजिंग ऐप भी अत्यधिक सिक्यॉर हो सकता है, जिससे लोगों को काफी पसंद आ सकता है।

ये पढ़ें: Google Pixel 10 सीरीज इस तारीख को होगी लॉन्च, Pro मॉडल की तस्वीर आयी सामने

अधिक जानकारी के लिए आप Smartprix को TwitterFacebookInstagram, और Google News पर फॉलो कर सकते हैं। मोबाइल फोन, टेक, गाइड या अन्य खबरों के लिए आप Smartprix पर भी विज़िट कर सकते हैं।

Akash SharmaAkash Sharma
आकाश शर्मा BCA ग्रेजुएट हैं टेक्नोलॉजी की दुनिया में होने वाली डवलपमेंट को काफी बारीकी से फॉलो करते है | वह पिछले दो वर्षों से एक content writer के रूप में काम कर रहे हैं।

Related Articles

Image200MP कैमरा, दमदार बैटरी और चमकने वाला बैक- vivo V70 FE भारत में लॉन्च, बैटरी भी है दमदार

vivo ने भारत में अपना नया स्मार्टफोन vivo V70 FE लॉन्च कर दिया है, और पहली नज़र में ही यह फोन अपने डिज़ाइन के कारण आकर्षित करता है। इसकी सबसे खास बात है इसका चमकने वाला बैक पैनल, जो अंधेरे में हल्का चमकता है। लेकिन सिर्फ डिज़ाइन ही नहीं, vivo ने इसमें 200MP का बड़ा …

Image₹8,000 से कम में 50MP कैमरा और 120Hz डिस्प्ले, Lava का नया फोन चौंका देगा

Lava ने भारत में अपनी बजट सीरीज़ को आगे बढ़ाते हुए नया Lava Bold N2 Pro लॉन्च कर दिया है। खास बात यह है कि यह फोन पिछले महीने आए Bold N2 के तुरंत बाद आया है, लेकिन इस बार कंपनी ने फीचर्स में थोड़ा और दम डालने की कोशिश की है, खासतौर पर कैमरा …

Image₹7,499 में Lava का नया फोन लॉन्च, 5000mAh बैटरी और 90Hz स्क्रीन के साथ

कम कीमत में बड़ी स्क्रीन और लंबी बैटरी लाइफ चाहने वालों के लिए Lava ने भारत में अपना नया बजट स्मार्टफोन Lava Yuva Star 3 लॉन्च कर दिया है। ₹7,499 की कीमत पर आया यह फोन एंट्री-लेवल सेगमेंट को टारगेट करता है और Redmi, Realme व Infinix जैसे ब्रांड्स को सीधी टक्कर देता है। खास …

Imageक्या अब WhatsApp चलाने के लिए देने पड़ेंगे पैसे? सामने आई Paid Subscription की बड़ी खबर

क्या अब WhatsApp चलाने के लिए भी पैसे देने पड़ेंगे? दुनिया की सबसे लोकप्रिय मैसेजिंग ऐप को लेकर इन दिनों ऐसी चर्चा तेज़ हो गई है। रिपोर्ट्स में दावा किया जा रहा है कि आने वाले समय में WhatsApp कुछ खास फीचर्स के लिए WhatsApp Paid Subscription मॉडल ला सकता है। यानी करोड़ों यूज़र्स के …

Imageकम कीमत में आया Redmi का नया 5G फोन, 120Hz स्क्रीन और बड़ी बैटरी से मचाएगा हलचल

Xiaomi ने भारत में अपना नया बजट 5G स्मार्टफोन Redmi 15A 5G लॉन्च कर दिया है। कंपनी इस फोन के ज़रिए एंट्री-लेवल सेगमेंट में एक बार फिर बड़ी बैटरी, स्मूद डिस्प्ले और लंबे सॉफ्टवेयर सपोर्ट का कॉम्बिनेशन लेकर आई है। खास बात यह है कि कम कीमत में 120Hz स्क्रीन और 5G कनेक्टिविटी जैसे फीचर्स …

Discuss

Be the first to leave a comment.