Google Pixel 10a को लेकर बड़ा लीक, कीमत, कैमरा और लॉन्च डेट आई सामने

Main Image
  • Like
  • Comment
  • Share

Google एक बार फिर अपने किफायती Pixel फोन को लेकर चर्चा में है। कंपनी जल्द ही Google Pixel 10a लॉन्च कर सकती है, जो Pixel 9a का सक्सेसर होगा। हालांकि कंपनी ने अभी कुछ भी ऑफिशियल तौर पर नहीं कहा है। लेकिन इंटरनेट पर इससे सम्बंधित कई लीक्स सामने आ चुके हैं। इन लीक्स से फोन के फीचर्स की अच्छी जानकारी मिलती है।

रिपोर्ट्स के मुताबिक, Pixel 10a में डिस्प्ले, परफॉर्मेंस और कैमरा तीनों पर खास फोकस रहेगा। आइए जानते हैं अब तक सामने आई सारी डिटेल्स।

Google Pixel 10a specifications (अनुमानित)

लीक खबरों की मानें तो Pixel 10a में 6.3-इंच का Full HD AMOLED डिस्प्ले मिल सकता है। स्क्रीन में अडैप्टिव 120Hz रिफ्रेश रेट सपोर्ट होने की उम्मीद है। इटनेस भी इस बार बेहतर हो सकती है। रिपोर्ट्स के अनुसार डिस्प्ले 2,000 निट्स तक की पीक ब्राइटनेस ऑफर करेगा।

परफॉर्मेंस के लिए Google अपना नया Tensor G5 चिपसेट दे सकता है। इसके साथ 8GB रैम और 128GB स्टोरेज मिलने की बात कही जा रही है। बैटरी भी इस बार बड़ी होगी।
Pixel 10a में 5,100mAh की बैटरी आने की खबरें हैं।

Google Pixel 10a कैमरा डिटेल्स

कैमरा Pixel सीरीज़ की पहचान रहा है। Pixel 10a में भी यही ट्रेंड जारी रह सकता है। इसमें 48MP का प्राइमरी कैमरा मिलने की उम्मीद है, जिसका अपर्चर f/1.7 हो सकता है। साथ में 13MP का अल्ट्रा वाइड सेंसर भी होने का अंदेशा है। सेल्फी और वीडियो कॉलिंग के लिए 13MP का फ्रंट कैमरा भी इसका हो सकता है।

ये भी पढ़ें: Google Pixel Update के बाद आया बड़ा सुधार, Pixel 8, Pixel 9 और Pixel 10 यूज़र्स को आखिर राहत मिली

Google Pixel 10a price और लॉन्च टाइमलाइन

कीमत की बात करें तो, Pixel 10a की शुरुआती कीमत $499 बताई जा रही है। भारत में यह लगभग ₹45,000 के आसपास हो सकती है।

लॉन्च टाइमलाइन भी सामने आई है। ये लीक हुई रिपोर्ट्स बताती हैं कि मार्च 2026 में ग्लोबली लॉन्च हो सकता है। भारत में इसकी एंट्री मार्च के आखिर या अप्रैल 2026 की शुरुआत में हो सकती है।

फिलहाल ये सभी जानकारियां लीक्स पर आधारित हैं। ऑफिशियल डिटेल्स के लिए Google की घोषणा का इंतज़ार करना होगा।

अधिक जानकारी के लिए आप Smartprix को TwitterFacebookInstagram, और Google News पर फॉलो कर सकते हैं। मोबाइल फोन, टेक, गाइड या अन्य खबरों के लिए आप Smartprix पर भी विज़िट कर सकते हैं।

Pooja ChaudharyPooja Chaudhary
Pooja has been covering technology and gadgets for more than 5 years. Most of her work has been centred around smartphones and smartphone apps, but she occasionally likes to dabble with content on people and relationships. She is also a bit of a TV junkie and is often trying to make time to catch up with her favourite shows and classic movies.

Related Articles

ImageOPPO Find X9s भारत में आया, Find X9 से महंगा फिर भी क्यों है चर्चा में?

OPPO की नई लॉन्च रणनीति थोड़ी उलझन पैदा कर सकती है। कंपनी ने OPPO Find X9s को ‘सब-फ्लैगशिप’ कहा है, लेकिन इसकी कीमत और फीचर्स इसे स्टैंडर्ड Find X9 से ऊपर खड़ा करते हैं। कुछ ऐसा ही कन्फ्यूज़न Vivo X300 FE के साथ भी देखने को मिला था। ऐसे में सवाल सीधा है कि भारतीय …

ImageGoogle Pixel 11 Pro में आ सकता है बड़ा बदलाव, Face ID जैसा फीचर और ‘Glow’ लाइट का लीक

Google अपने अगले Pixel फोन्स लॉन्च करने की तैयारी में है, लेकिन उससे पहले ही Pixel 11 सीरीज़ को लेकर कुछ ऐसी जानकारियां सामने आई हैं, जो इसे पहले से अलग बना सकती हैं। इस बार बात सिर्फ नए प्रोसेसर की नहीं है, बल्कि ऐसे फीचर्स की चर्चा है, जो फोन इस्तेमाल करने का एक्सपीरियंस …

ImageOnePlus 16 को लेकर बड़ा लीक: 200MP कैमरा, 9000mAh बैटरी और 240Hz डिस्प्ले की चर्चा

OnePlus 16 को लेकर नया लीक सामने आया है और इस बार बात सिर्फ नए प्रोसेसर की नहीं है। रिपोर्ट्स की मानें तो कंपनी अपने अगले फ्लैगशिप फोन में 200MP पेरिस्कोप कैमरा, 9000mAh तक की बैटरी और अल्ट्रा-हाई रिफ्रेश रेट डिस्प्ले जैसे बड़े अपग्रेड दे सकती है। ऐसे समय में जब OnePlus को लेकर बंद …

ImageRealme 16T पर लॉन्च से पहले बड़ा खुलासा, कीमत और लाइव इमेज हुई लीक

Realme अपना नया Realme 16T भारत में 22 मई को लॉन्च करने वाली है। लॉन्च से पहले ही फोन की कीमत, लाइव इमेज और बॉक्स की तस्वीर सामने आ गई है, जिससे इसके डिज़ाइन और पोज़िशनिंग का काफी अंदाज़ा मिल जाता है। यह फोन खासतौर पर उन यूज़र्स के लिए दिलचस्प हो सकता है, जो …

ImageVivo X300 FE की कीमत लॉन्च से पहले लीक: इस बार ‘Fan Edition’ इतना महंगा हो सकता है?

Vivo अपना अगला बड़ा लॉन्च 6 मई को करने जा रहा है, लेकिन उससे पहले ही X300 सीरीज़ के एक अहम फोन Vivo X300 FE की कीमत लीक हो गई है। और जो जानकारी सामने आई है, उसने काफी लोगों को चौंका दिया है। ये पढ़ें: Upcoming Smartphones in May 2026 – मई 2026 में …

Discuss

Be the first to leave a comment.