OnePlus 16 को लेकर बड़ा लीक, डिस्प्ले और कैमरा में आएगा बड़ा अपग्रेड?

Main Image
  • Like
  • Comment
  • Share

OnePlus के अगले फ्लैगशिप फोन OnePlus 16 को लेकर नई जानकारियां सामने आई हैं। पिछले कुछ महीनों से कंपनी को लेकर कई तरह की चर्चा चल रही है, लेकिन इसके बावजूद OnePlus 16 के लीक लगातार आ रहे हैं। ताज़ा जानकारी के अनुसार, कंपनी इस फोन में डिस्प्ले, कैमरा और AI फीचर्स पर बड़ा दांव लगा सकती है।

ये पढ़ें: Samsung का छोटा फोन देगा S27 Ultra को टक्कर? Galaxy S27 Pro के कैमरे पर बड़ा लीक

OnePlus 16 में 185Hz डिस्प्ले की टेस्टिंग

टिप्स्टर Smart Pikachu के अनुसार, OnePlus 16 को फिलहाल 185Hz रिफ्रेश रेट वाली स्क्रीन के साथ टेस्ट किया जा रहा है। पहले कुछ रिपोर्ट्स में 240Hz तक की बात कही गई थी, लेकिन नया लीक 185Hz डिस्प्ले की तरफ इशारा करता है। अगर ऐसा होता है, तो यह अब तक किसी OnePlus फोन में मिलने वाला सबसे तेज़ डिस्प्ले हो सकता है। OnePlus 15 में कंपनी ने 165Hz स्क्रीन दी थी।

फोन में चारों तरफ बेहद पतले बेज़ेल मिलने की भी बात कही गई है। पुराने लीक के अनुसार, इसमें 6.78 इंच LTPO OLED स्क्रीन, 1.5K रेज़ॉल्यूशन, BOE पैनल, custom touch control IC और BT.2020 कलर गैमट सपोर्ट मिल सकता है।

200MP पेरिस्कोप कैमरा और AI बटन

कैमरा OnePlus 16 का सबसे बड़ा अपग्रेड हो सकता है। इस नयी की मानें तो, फोन में 200MP Samsung HP5 पेरिस्कोप टेलीफोटो कैमरा मिल सकता है, जो 3x ज़ूम सपोर्ट करेगा। इसके साथ 50MP मुख्य कैमरा और 50MP अल्ट्रा वाइड कैमरा मिलने की भी उम्मीद है।

फोन में एक डेडिकेटेड AI बटन भी दिया जा सकता है। हालांकि, यह बटन किस काम आएगा, इसकी जानकारी अभी साफ नहीं है।

परफॉर्मेंस के लिए OnePlus 16 में Snapdragon 8 Elite Gen 6 Pro चिप मिल सकती है, जो LPDDR6 RAM सपोर्ट कर सकती है। अलग-अलग रिपोर्ट्स में फोन की बैटरी 7000mAh से 9000mAh के बीच बताई जा रही है। चार्जिंग डिटेल अभी सामने नहीं आई हैं, लेकिन पुराने मॉडल की तरह 100W वायर्ड और 50W वायरलेस चार्जिंग मिल सकती है।

बाकी संभावित फीचर्स में अल्ट्रासॉनिक इन-डिस्प्ले फिंगरप्रिंट सेंसर, ड्यूल स्पीकर, X-एक्सिस वाइब्रेशन मोटर और IP68/IP69 रेटिंग शामिल हो सकती है।

ये पढ़ें: फोन महंगे होने के बाद भी ₹15,000 से कम में मिल रहे ये 5G मोबाइल, देखें लिस्ट

अधिक जानकारी के लिए आप Smartprix को TwitterFacebookInstagram, और Google News पर फॉलो कर सकते हैं। मोबाइल फोन, टेक, गाइड या अन्य खबरों के लिए आप Smartprix पर भी विज़िट कर सकते हैं।

Pooja ChaudharyPooja Chaudhary
Pooja has been covering technology and gadgets for more than 5 years. Most of her work has been centred around smartphones and smartphone apps, but she occasionally likes to dabble with content on people and relationships. She is also a bit of a TV junkie and is often trying to make time to catch up with her favourite shows and classic movies.

Related Articles

ImageGalaxy Z Fold 8 (Wide) पहली बार हाथ में दिखा, Samsung बदल सकता है Fold का डिजाइन

Samsung Fold phones को लेकर एक शिकायत लंबे समय से रही है कि बंद होने पर वो पतले लगते हैं और खुलने पर स्क्रीन हर काम के लिए उतनी नेचुरल नहीं लगती। अब Galaxy Z Fold 8 (जिसे पहले Wide का नाम दिया जा रहा था) की नई लीक इसी कमी को ठीक करने की …

ImageOnePlus 16 को लेकर बड़ा लीक: 200MP कैमरा, 9000mAh बैटरी और 240Hz डिस्प्ले की चर्चा

OnePlus 16 को लेकर नया लीक सामने आया है और इस बार बात सिर्फ नए प्रोसेसर की नहीं है। रिपोर्ट्स की मानें तो कंपनी अपने अगले फ्लैगशिप फोन में 200MP पेरिस्कोप कैमरा, 9000mAh तक की बैटरी और अल्ट्रा-हाई रिफ्रेश रेट डिस्प्ले जैसे बड़े अपग्रेड दे सकती है। ऐसे समय में जब OnePlus को लेकर बंद …

ImageOnePlus Ace 7 को लेकर बड़ा लीक, नए फोन में मिल सकता है ऐसा फीचर जो चौंकाएगा

OnePlus अपनी अगली Ace सीरीज़ के फोन में बड़ा अपग्रेड देने की तैयारी कर सकता है। Weibo पर टिप्स्टर Digital Chat Station के अनुसार,, OnePlus Ace 7 फिलहाल चीन में इंजीनियरिंग सैंपल स्टेज में है और शुरुआती हार्डवेयर काफी दमदार दिख रहा है। लीक के अनुसार, OnePlus Ace 7 के इंजीनियरिंग यूनिट में 6.78 इंच …

ImageOnePlus 15T को लेकर बड़ा इशारा, क्या बैटरी और डिस्प्ले में होगा तगड़ा अपग्रेड?

OnePlus ने अप्रैल 2025 में OnePlus 13T को Snapdragon 8 Elite चिपसेट के साथ लॉन्च किया था। अब कंपनी इसके अगले मॉडल OnePlus 15T पर काम कर रही है। ताज़ा लीक के मुताबिक, आने वाला OnePlus 15T बैटरी और डिस्प्ले के मामले में बड़ा अपग्रेड लेकर आ सकता है। कहा जा रहा है कि इस …

ImageXiaomi 17T को लेकर बड़ा खुलासा, भारत लॉन्च से पहले कीमत और वेरिएंट लीक

Xiaomi अपनी T-सीरीज़ को आगे बढ़ाने की तैयारी में है। कंपनी ने Xiaomi 17T और Xiaomi 17T Pro को टीज़ करना शुरू कर दिया है और दोनों फोन ग्लोबल बाज़ार में 28 मई को लॉन्च होंगे। Xiaomi ने ये भी कन्फर्म किया है कि Xiaomi 17T भारत में 4 जून को लॉन्च होगा। हालांकि, Pro …

Discuss

Be the first to leave a comment.

Related Products