Samsung का नया Monster फोन भारत आ रहा है: Galaxy M47 5G का टीज़र Amazon पर लाइव, जानें खास बातें

Main Image
  • Like
  • Comment
  • Share

Samsung Galaxy M47 5G भारत में जल्द दस्तक देने वाला है, और कंपनी ने इसकी पहली झलक Amazon पर दिखा दी है। टीज़र पेज पर M-सीरीज़ का वही जाना-पहचाना “Next Level Monster” टैगलाइन लौट आया है, यानी कंपनी का अगला बजट 5G फोन अब बस कुछ ही दिन दूर है।

सबसे पहले नज़र जाती है इसके लुक पर। टीज़र में फोन गहरे मैरून (crimson) रंग में दिखता है, मैट बैक पैनल के साथ कैमरा रिंग और साइड फ्रेम पर चमकीले मेटैलिक रेड एक्सेंट दिए गए हैं। किनारे थोड़े चपटे और कोने स्क्वायर रखे गए हैं, जिससे यह अपने प्राइस सेगमेंट से ज़्यादा प्रीमियम महसूस होता है।

परफॉर्मेंस के लिए इसमें Snapdragon 6 Gen 3 चिपसेट मौजूद है, साथ में 8GB रैम और 128GB स्टोरेज मिलेगा, जिसे microSD कार्ड के ज़रिए 1TB तक बढ़ाया जा सकता है। फिंगरप्रिंट सेंसर को पावर बटन में ही फिट किया गया है।

ये पढ़ें: 6,500mAh बैटरी और 120Hz स्क्रीन – Vivo T5 Lite 5G के स्पेक्स लॉन्च से पहले लीक

बाकी स्पेक्स की बात करें तो लीक के मुताबिक फोन में 6.7-इंच का Full HD+ AMOLED 120Hz डिस्प्ले, 5,000mAh बैटरी और 25W चार्जिंग दी जा सकती है। फोटोग्राफी के लिए पीछे 50MP प्राइमरी सेंसर के साथ 8MP अल्ट्रावाइड और 2MP मैक्रो, तथा सामने 12MP सेल्फी कैमरा होने की बात कही जा रही है। हालांकि इनकी आधिकारिक पुष्टि लॉन्च पर ही होगी।

सॉफ्टवेयर के मामले में Galaxy M47 5G सीधे Android 16 और One UI 8 पर चलेगा। रिपोर्ट्स के अनुसार Samsung इस पर 6 साल तक सॉफ्टवेयर अपडेट दे सकती है, और अगर आप एक ही फोन को लंबे समय तक चलाना पसंद करते हैं, तो यह बात आपके लिए मायने रखती है।

ये पढ़ें: मेमोरी चिप की मार, Lava और Vivo ने बढ़ा दिए इन फोनों के दाम, देखें पूरी लिस्ट

कीमत को लेकर कंपनी ने अभी कुछ नहीं कहा है, पर लीक बताते हैं कि इसे ₹20,000 से ₹25,000 के बीच रखा जा सकता है। फोन Amazon.in और Samsung के ऑनलाइन स्टोर पर बिकेगा। BIS सर्टिफिकेशन (मॉडल SM-M476B/DS) पहले ही मिल चुका है, इसलिए लॉन्च डेट का ऐलान जल्द होने की उम्मीद है।

अधिक जानकारी के लिए आप Smartprix को TwitterFacebookInstagram, और Google News पर फॉलो कर सकते हैं। मोबाइल फोन, टेक, गाइड या अन्य खबरों के लिए आप Smartprix पर भी विज़िट कर सकते हैं।

Pooja ChaudharyPooja Chaudhary
Pooja has been covering technology and gadgets for more than 5 years. Most of her work has been centred around smartphones and smartphone apps, but she occasionally likes to dabble with content on people and relationships. She is also a bit of a TV junkie and is often trying to make time to catch up with her favourite shows and classic movies.

Related Articles

Imageएक चार्ज में 3 दिन का दम, Moto G77 Power इसी हफ्ते होगा लॉन्च, जानें कीमत और फीचर्स

Motorola इस हफ्ते अपना नया बैटरी-फोकस्ड फोन Moto G77 Power भारत में उतारने जा रहा है। कंपनी ने कन्फर्म किया है कि ये 8 जुलाई को लॉन्च होगा और लॉन्च से पहले ही इसके ज़्यादातर फीचर्स मोटोरोला की अपनी वेबसाइट पर सामने आ चुके हैं। इस फोन की सबसे बड़ी हाईलाइट, इसकी 7000mAh की बैटरी …

Image6 साल OS अपडेट और 6000mAh बैटरी: Samsung Galaxy M47 5G भारत में लॉन्च, जानिए कीमत और फीचर्स

Samsung ने आज भारत में अपना नया मिड-रेंज स्मार्टफोन Galaxy M47 5G लॉन्च कर दिया है। इस फोन की सबसे बड़ी खूबियाँ हैं इसकी 6000mAh बैटरी, OIS वाला 50MP कैमरा और 6.7-इंच का Super AMOLED 120Hz डिस्प्ले। और जो चीज़ इसे इस समय बाज़ार में डटने के लायक बनाती है, वो है Samsung का 6 …

ImageOnePlus का सबसे सस्ता फोन आ रहा है भारत में: N6 की लॉन्च डेट कन्फर्म, इस दिन होगा पेश

OnePlus ने अपनी नई N सीरीज़ के पहले फोन OnePlus N6 की लॉन्च डेट कन्फर्म कर दी है। Amazon India पर लाइव हुई टीज़र लिस्टिंग के अनुसार, यह फोन 30 जून 2026 को दोपहर 12 बजे भारत में लॉन्च होगा। कई दिनों तक नई लाइनअप को टीज़ करने के बाद कंपनी ने अब इसका पहला …

ImageNothing का नया बजट फोन Phone (4b) आ रहा है भारत में, लॉन्च डेट लीक, इस दिन होगा पेश

Nothing पिछले कुछ दिनों से अपने आने वाले Phone (4b) को लेकर लगातार टीज़र दे रहा है, हालांकि कंपनी ने अब तक इस डिवाइस के बारे में बहुत कम जानकारी दी है। लेकिन अब ये तस्वीर जल्द साफ़ हो सकती है, क्योंकि एक नए लीक में फोन की संभावित लॉन्च डेट सामने आ गई है। …

ImageSamsung का नया टीज़र आउट – “New Shape” के पीछे छिपा है नया और चौड़ा Galaxy Z Fold8

Samsung ने आने वाली Galaxy Z Fold सीरीज़ के लिए अपना टीज़र कैंपेन आधिकारिक तौर पर शुरू कर दिया है, और इस बार कंपनी की पूरी नज़र एक ही डिवाइस पर टिकी दिख रही है – Galaxy Z Fold8। अब तक Samsung अपने Instagram और YouTube चैनलों पर छह टीज़र वीडियो शेयर कर चुका है, …

Discuss

Be the first to leave a comment.