8000mAh बैटरी के साथ Realme Narzo 100x 5G इस दिन होगा लॉन्च, जानें खास बातें

Main Image
  • Like
  • Comment
  • Share

Realme जल्द ही भारत में अपना नया बजट 5G फोन Realme Narzo 100x 5G उतारने जा रहा है। कंपनी ने खुद कन्फर्म कर दिया है कि यह फोन 15 जुलाई को दोपहर 12 बजे लॉन्च होगा और उसी दिन से Amazon के साथ realme.com पर भी उपलब्ध रहेगा। सबसे बड़ी बात है इसकी 8,000mAh बैटरी, जिसे रियलमी इस सेगमेंट में अपनी सबसे बड़ी बैटरी बता रही है।

अगर दिनभर फोन चलाने के बाद शाम तक चार्जर ढूंढना आपकी सबसे बड़ी परेशानी रहती है, तो कंपनी का दावा है कि यह बैटरी एक बार चार्ज करने पर करीब तीन दिन चलेगी। इसके अलावा ये फुल चार्ज पर ये लगभग 26 घंटे तक यूट्यूब स्ट्रीमिंग दे सकती है। इसके साथ 45W चार्जिंग और रिवर्स चार्जिंग का सपोर्ट भी दिया जाएगा।

ये पढ़ें: 10,001mAh या बड़ी बैटरी वाले फोन बन गए ट्रेंड, लेकिन क्या आपको खरीदना चाहिए? पैसे खर्च करने से पहले जान लें ये बातें

Realme Narzo 100x 5G के स्पेसिफिकेशन

परफॉर्मेंस के लिए इसमें MediaTek Dimensity 6300 प्रोसेसर मिलेगा, जो 6nm पर बना 5G चिपसेट है। इसके साथ 14GB तक डायनैमिक रैम (फिज़िकल और वर्चुअल मिलाकर) और 256GB स्टोरेज दी जाएगी। कंपनी ने लंबी गेमिंग के दौरान फोन को ठंडा रखने के लिए इसमें 5,300 वर्ग मिमी का वेपर चैंबर भी दिया है।

इस किफायती फोन में भी आपको 144Hz रिफ्रेश रेट और 1,200 निट्स पीक ब्राइटनेस के साथ यहां एक अच्छी डिस्प्ले मिलने की उम्मीद है। फोटोग्राफी के लिए पीछे 50MP का प्राइमरी कैमरा और एक सेकेंडरी सेंसर दिया जाएगा।

सॉफ्टवेयर की बात की जाए तो, ये Android 16 पर बेस्ड Realme UI 7.0 पर चलेगा, जिसमें Gemini Live, AI Eraser और AI Portrait Lighting जैसे AI फीचर्स भी मिलेंगे। मज़बूती के मामले में फोन MIL-STD-810H सर्टिफिकेशन, ArmorShell और एयरबैग प्रोटेक्शन के साथ आएगा, और इसकी मोटाई सिर्फ 8.8mm रखी गई है।

लॉन्च से पहले ही कंपनी ने इसके कलर वैरिएंट भी शेयर किये हैं। इसे आप नारंगी (Flash Orange) और काले (Midnight Black) दो विकल्पों में खरीद पाएंगे। साथ ही इसके पीछे नौ रंगों में जलने-बुझने वाली AI Pulse Light रिंग भी दी गई है। कीमत की पक्की जानकारी 15 जुलाई को लॉन्च पर ही सामने आएगी, हालांकि इसे हाल ही में आए Narzo 100 Lite 5G से थोड़ा ऊपर के बजट सेगमेंट में रखा जाएगा।

ये पढ़ें: ₹20,000 से कम में दमदार बैटरी वाले 5G फोन: बार-बार चार्ज करने की टेंशन खत्म

अधिक जानकारी के लिए आप Smartprix को TwitterFacebookInstagram, और Google News पर फॉलो कर सकते हैं। मोबाइल फोन, टेक, गाइड या अन्य खबरों के लिए आप Smartprix पर भी विज़िट कर सकते हैं।

Pooja ChaudharyPooja Chaudhary
Pooja has been covering technology and gadgets for more than 5 years. Most of her work has been centred around smartphones and smartphone apps, but she occasionally likes to dabble with content on people and relationships. She is also a bit of a TV junkie and is often trying to make time to catch up with her favourite shows and classic movies.

Related Articles

ImageGoogle Pixel 11 सीरीज़ भारत में लॉन्च, मिलेंगे Tensor G6 चिप और नई HiLight लाइट जैसे फीचर्स

एक नज़र में: Google ने भारत में Pixel 11 सीरीज़ लॉन्च कर दी है, जिसमें Pixel 11, Pixel 11 Pro और Pixel 11 Pro XL शामिल हैं। तीनों फोन Google के इंडिया ऑनलाइन स्टोर, Flipkart और चुनिंदा ऑफलाइन स्टोरों से ऑर्डर किए जा सकते हैं, और इनकी रिटेल सेल 20 अगस्त से शुरू होगी। करीब ₹90,000 की शुरुआती …

Imagerealme 16x 5G इस दिन होगा लॉन्च। 7,000mAh बैटरी के साथ फिर वही फॉर्मूला

realme अपना नया realme 16x 5G भारत में 12 अगस्त को दोपहर 12 बजे लॉन्च करेगा। बड़ी बैटरी, हाई रिफ्रेश रेट डिस्प्ले और AI कैमरा फीचर्स वाला जो टेम्पलेट कंपनी अब हर फोन में दोहरा रही है, ये फोन भी उसी पर चलता है। ये पढ़ें: Realme 16x 5G की बैटरी डिटेल लीक: भारत में …

ImageRealme Narzo 100x 5G भारत में लॉन्च, पीछे रंग बदलती लाइट और 8000mAh बैटरी

Realme ने आज भारत में अपना नया बजट 5G फोन Narzo 100x 5G लॉन्च कर दिया है। लॉन्च ऑफर के साथ इसकी शुरुआती कीमत करीब ₹18,500 रखी गई है, और इसमें आपको 8000mAh की बड़ी बैटरी, 144Hz वाली डिस्प्ले और पीछे की तरफ रंग बदलती AI Pulse Light जैसे फीचर्स मिलते हैं। इस फोन का …

ImageRedmi Note 17 5G भारत में इस दिन देगा दस्तक, दो दिन से ज़्यादा चलने वाली बैटरी और सबसे बड़ी स्क्रीन के साथ, जानें पूरी डिटेल

Redmi Note सीरीज़ के फैंस के लिए इंतज़ार का समय खत्म होने जा रहा है। एक नई लीक के अनुसार, Xiaomi अपना नया बजट फोन Redmi Note 17 5G भारत में 6 अगस्त को लॉन्च करने वाली है, और 11 अगस्त से इसकी सेल शुरू होगी। Redmi Note 17 की लॉन्च डेट टिपस्टर अभिषेक यादव …

ImageRealme C100x मिलिट्री-ग्रेड सर्टिफिकेशन और 8000mAh बैटरी के साथ भारत में लॉन्च

realme ने आज भारत में अपना नया बजट स्मार्टफोन realme C100x लॉन्च कर दिया है। लॉन्च ऑफर में इसकी कीमत ₹14,499 रखी गई है, और इस दाम में कंपनी आपको 8000mAh की टाइटन बैटरी, मिलिट्री-ग्रेड मज़बूती और 120Hz डिस्प्ले दे रही है। खास बात ये है कि इस सेगमेंट के ज़्यादातर फोन जहाँ 5000 से …

Discuss

Be the first to leave a comment.

Related Products