मोबाइल से जमीन कैसे नापे | मोबाइल से जमीन या खेत नापने का तरीका

Main Image
  • Like
  • Comment
  • Share

यदि आप खेती करने वाले घर से आते हैं, या आपका जमीन खरीदने बेचने का बिज़नेस है, तो आपको जमीनों को मापने की आवश्यकता होती है, लेकिन इसके लिए आपको किसी टीम की आवश्यकता नहीं है, ये काम आप अपने फ़ोन से ही कर सकते हैं। इस लेख में हमनें मोबाइल से जमीन नापने का तरीका बताया है, जिससे आप खुद ही आसानी से किसी भी जमीन का माप ले सकते हैं। आगे मोबाइल से जमीन कैसे नापे? इसके बारे में विस्तार से जानते हैं।

मोबाइल से जमीन कैसे नापे?

मोबाइल से जमीन नापने के लिए बहुत सारे ऐप्स इंटरनेट पर उपलब्ध हैं, उन्ही में से सबसे अच्छा एक ऐप “GPS Fields Area Measure” है। इसकी सहायता से आप आसानी से जमीन नाप सकते हैं। इसका उपयोग करने के लिए नीचे दी गयी स्टेप्स को फॉलो करें।

  • सबसे पहले अपने फ़ोन में Google Play Store से  GPS Fields Area Measure को डाउनलोड करें।
  • अब ऐप को ओपन करें, और “Allow” के ऑप्शन पर क्लिक करें, फिर “While using the app” के ऑप्शन पर क्लिक करें।
  • यहाँ दाहिनी ओर ऊपर की तरफ बने सर्च आइकॉन पर क्लिक करें, और अपनी लोकेशन को सर्च करें, जमीन मिलने पर “Create new” के ऑप्शन पर क्लिक करें।
  • तीन ऑप्शन खुलेंगे, इनमे से जो भी नापना चाहते हैं, उसका चयन करें। हमनें “Area” को सिलेक्ट किया है।
  • अब एक पॉपअप खुलेगा, यहाँ “Manual measuring” और “GPS measuring” का ऑप्शन मिलेगा। इनमें से “Manual measuring” के ऑप्शन को सिलेक्ट करें।
  • फिर जितनी जमीन नापना चाहते हैं, उसके चारों कोनों में दो दो बार टैप करें, इससे उन चारों कोनों पर सोट्स बन जायेंगे, और उसके अंदर जो भी एरिया है, वो सिलेक्ट हो जायेगा, आप इन डॉट्स को मूव करके पोजीशन और साइज को एडजस्ट भी कर सकते हैं। बीचे में से कम या ज्यादा जमीन होने पर वहाँ डॉट बना क लाइन को आगे पीछे भी किया जा सकता है।
  • इतना करने के बाद ऊपर बने “Next” के ऑप्शन पर क्लिक करें, फिर नाम और डिस्क्रिप्शन देकर सेव के ऑप्शन पर क्लिक करें।
  • इससे आपकी जमीन की मेज़रमेंट आपके फ़ोन में सेव भी हो जाएगी। जिसे आप साइड में बने मेनू आइकॉन पर क्लिक करके “Saved measures” में देख सकते हैं।

नोट: ऊपर हमनें ये प्रोसेस एंड्राइड फ़ोन से बताई है, यदि आपके पास iPhone है, तो आप App Store से भी इस ऐप को डाउनलोड करके शामे प्रोसेस को फॉलो कर सकते हैं।

ये पढ़े: PM Suryodaya Yojana 2024 के लिए आवेदन कैसे करें; पात्रता, डॉक्युमेंट्स, फायदें

फ़ोन में जमीन की डायरेक्शन कैसे देखे?

हमारी जमीन का मेज़रमेंट लेने की लिए हमें ज़मीन की डायरेक्शन देखना भी आना चाहिए। यदि आपको नहीं पता है, कि फ़ोन में जमीन की डायरेक्शन कैसे देखते हैं? तो नीचे दी गयी स्टेप्स को फॉलो करें।

  • सबसे पहले अपने फ़ोन में “Compass” ऐप को ओपन करें।
  • इसमें आपको “N” सिंबल से नार्थ की डायरेक्शन दिखेगी।
  • इसके अनुसार फ़ोन को घुमाये, आपको जमीन की डायरेक्शन मिल जायेगी।

ये पढ़े: Aadhaar card PAN card link status online कैसे चेक करे?

जमीन नापने से सम्बंधित प्रश्न

मोबाइल से खेत कैसे मापते हैं?

मोबाइल में जमीन GPS Fields Area Measure ऐप की सहायता से मापते हैं।


मोबाइल से जमीन नापने का ऐप कौन सा है?

मोबाइल से जमीन नापने का ऐप GPS Fields Area Measure है।

पटवारी मोबाइल से जमीन कैसे नापते हैं?

पटवारी मोबाइल में उपलब्ध जमीन नापने के ऐप्स से जमीन नापते हैं।

अधिक जानकारी के लिए आप Smartprix को TwitterFacebookInstagram, और Google News पर फॉलो कर सकते हैं। मोबाइल फोन, टेक, गाइड या अन्य खबरों के लिए आप Smartprix पर भी विज़िट कर सकते हैं।

Akash SharmaAkash Sharma
आकाश शर्मा BCA ग्रेजुएट हैं टेक्नोलॉजी की दुनिया में होने वाली डवलपमेंट को काफी बारीकी से फॉलो करते है | वह पिछले दो वर्षों से एक content writer के रूप में काम कर रहे हैं।

Related Articles

Imageफोन ही बन जाएगा टीवी – Jio के नए JioTV Pro Pack में मिलेंगे 1000+ लाइव चैनल, जान लीजिए कीमत

रिलायंस Jio ने अपने यूज़र्स के लिए एक नया एंटरटेनमेंट पैक पेश किया है, जिसका नाम है JioTV Pro Pack। सिर्फ ₹55 में इस पैक के साथ आपको 1000 से ज़्यादा लाइव TV चैनल मिलते हैं, और इसकी वैलिडिटी पूरे 30 दिन की है। मतलब अब बड़ी स्क्रीन के इंतज़ार के बिना आपका फोन ही …

ImageCEIR से अपने चोरी हुए या खोए हुए मोबाइल को कैसे ब्लॉक करें

आज के समय में स्मार्टफोन खोना सबसे ज़्यादा नुकसानदायक है। इसके साथ सिर्फ आपके कॉन्टैक्ट ही नहीं खोते, बल्कि और भी काफी डाटा चला जाता है। आपका स्मार्टफोन कॉलिंग के अलावा और कई काम करता है, जैसे ऑफिस के मेल-मीटिंग, पैसों की लेन-देन, तस्वीरों और ज़रूरी डॉक्यूमेंट का आदान-प्रदान, इत्यादि। इसीलिए स्मार्टफोन खो जाने पर …

ImageWhatsApp पर किसी नंबर को बिना Save किये कैसे करें चैटिंग

WhatsApp के ज़रिये चैटिंग करना या किसी को कोई भी वीडियो, ऑडियो, तस्वीर या डॉक्यूमेंट भेजना बेहद आसान हो चला है। और सच कहें तो किसी के साथ बने रहने के लिए या बात करने के लिए हमें ऐसी मैसेजिंग ऐप की बहुत आवश्यकता भी है। लेकिन जिन लोगों से हम थोड़े दूर हैं या …

Imageमनपसंद फोटो बनेगी प्रोफाइल की पहली झलक – आ गया Instagram का Reorder Grid फीचर, जानें कैसे करता है काम

Instagram Reorder Grid फीचर – सोचिए, पिछले साल किसी ट्रिप की या किसी ख़ास मौके की एक कमाल की फोटो आपने पोस्ट की थी, जो आपकी सबसे फेवरेट पोस्ट में से एक थी। लेकिन आज कोई आपकी प्रोफाइल खोलता है, तो वो फोटो कहीं नीचे, स्क्रॉल-दर-स्क्रॉल छुपी पड़ी रहती है। अब तक Instagram profile grid …

ImageGalaxy M47 vs iQOO Z11x: AMOLED और 6 साल का अपडेट या बड़ी बैटरी और दमदार गेमिंग, किसके लिए कौन सा सही?

Galaxy M47 vs iQOO Z11x: Samsung ने हाल ही में अपनी M-सीरीज़ की भारत में वापसी कराते हुए Galaxy M47 5G लॉन्च किया है, और इसकी सीधी टक्कर है उस iQOO Z11x से, जो इस साल मार्च में आया है और तभी से ही इस बजट में कई लोगों की पसंद बना हुआ है। दोनों …

Discuss

Be the first to leave a comment.