Image
EXPAND

[एक्सक्लूसिव] Samsung Galaxy S24 की पहली झलक: इन 5K रेंडर्स में देखें कितना बदला है डिज़ाइन

Main Image
  • Like
  • Comment
  • Share

हालांकि अभी Samsung की नयी S24 सीरीज़ का लॉन्च कुछ महीने दूर है, लेकिन Samsung Galaxy S24 सीरीज़ को लेकर लोगों में उत्साह बढ़ने लगा है। Samsung के फैंस काफी उत्सुकता से ये जानने की प्रतीक्षा कर रहे हैं, कि Samsung 2024 में जनवरी में या फरवरी में Galaxy Unpacked इवेंट रखने वाला है। Galaxy S24 Ultra के बारे में भी अफवाहें फैल रही हैं, लेकिन फिलहाल बेस वैरिएंट Galaxy S24 के बारे में अभी सीमित जानकारी ही आयी है। लेकिन हम फिर एक बार OnLeaks के साथ मिलकर इसी बेस मॉडल Galaxy S24 की कुछ एक्सक्लूसिव तस्वीरें और एक 360-डिग्री वीडियो आपके लिए लाए हैं, जिनमें आपको इसके डिज़ाइन की विस्तार से पूरी जानकारी देने की कोशिश की है।

ये पढ़ें: बेस्ट कैमरा स्मार्टफोन 2023: जानिये कौन से स्मार्टफोनों से आप ले सकते हैं DSLR जैसी तस्वीरें

Samsung Galaxy S24 360° वीडियो

Galaxy S24 vs. S23 डिज़ाइन: दोनों में क्या अंतर है ?

Galaxy S24 में काफी बदलाव कर रहा है। हालांकि फ्रंट पर डिस्प्ले Galaxy S23 की ही तरह ही 6.1-इंच की है, लेकिन साइडों में फ्रेम अलग है। S23 में जहां फ्रेम थोड़ा कर्व्ड था, वहीँ Galaxy S24 में किनारे फ्लैट हैं। इस डिज़ाइन के साथ फ़ोन हाथ में एक बॉक्स जैसा अनुभव दे सकता है, जिसे लेकर उपयोगकर्ताओं के बीच दो राय हो सकती हैं।

First look Samsung Galaxy S24 - Smartprix.com Exclusive
Check Out Samsung Galaxy S24 Render in 5K resolution here | Credit: Smartprix.com

इस डिज़ाइन में सबसे बड़ा परिवर्तन है, साइड पर UWB (अल्ट्रा-वाइडबैंड) एंटीना का जोड़ किया गया है। ये Samsung के लिए एक बड़ा और महत्वपूर्ण कदम है, क्योंकि पहली बार सैमसंग के किसी फ़ोन में UWB टेक्नोलॉजी आएगी।

इसके साइज़ की बात करें तो, Galaxy S23  का माप (आयात) 146.3 x 70.9 x 7.6 मिमी है, जबकि आने वाला Galaxy S24 इससे थोड़ा लम्बा और कम चौड़ा होगा, जिसका माप 147 x 70.5 x 7.6 मिमी हो सकता है। हालाँकि इस अंतर के अलावा फ़ोन की मोटाई बिल्कुल समान रहेगी।

Samsung Galaxy S24 Exclusive Smartprix.com
Check Out Samsung Galaxy S24 Render in 5K resolution here | Credit: Smartprix.com

इस फ़ोन का रियर पैनल बिल्कुल इसके प्रीडिसेस्सर जैसा ही है, जिसमें तीन कैमरा फ्रेम में कटआउट करके ही दिए गए हैं और साथ में एक LED फ़्लैश लाइट भी है। इन तस्वीरों को देखकर लगता है कि रियर पैनल पर एक सॉफ्ट मैट फिनिश मिलेगा, जिससे ये हाथ में काफी अच्छा अनुभव देगा।

ये पढ़ें: अक्टूबर 2023 में लॉन्च होने वाले स्मार्टफोन

Galaxy S24 स्पेसिफिकेशन (अनुमानित)

Galaxy S24, 6.1-इंच की डायनामिक AMOLED डिस्प्ले के साथ आ सकता है, जिसमें 120Hz रिफ्रेश रेट सपोर्ट, HDR10+ और गोरिल्ला ग्लास प्रोटेक्शन मिलेगी। Samsung के इस फ्लैगशिप फ़ोन में भी आपको वही Samsung की AMOLED स्क्रीन का भरोसा मिलेगा, जिसमें काफी सटीक रंग, शार्पनेस और अच्छी ब्राइटनेस देखने को मिलती है। Galaxy S24 में भी यही डिस्प्ले आएगी।

इसके अलावा Galaxy S24 में काफी अच्छी प्रोसेसिंग क्षमताएँ होने का अनुमान लगाया जा रहा है। हालांकि इसकी पूरी जानकारी नहीं है, लेकिन इन फोनों में Qualcomm का नया आने वाला फ्लैगशिप Snapdragon चिपसेट हो सकता है। यानि Galaxy S24 सीरीज़ के सभी फोनों में Snapdragon 8 Gen 3 चिपसेट आ सकता है। इसमें ट्रिपल रियर कैमरा होंगे और साथ ही Samsung की कम्प्यूटेशनल फोटोग्राफी भी तस्वीरों को और बेहतर बनाने का काम करेगी। इस बेस मॉडल का जो माप सामने आया है, उसके अनुसार इसमें 3900mAh से 4000mAh तक की ही बैटरी आना संभव है।

अधिक जानकारी के लिए आप Smartprix को TwitterFacebookInstagram, और Google News पर फॉलो कर सकते हैं। मोबाइल फोन, टेक, गाइड या अन्य खबरों के लिए आप Smartprix पर भी विज़िट कर सकते हैं।

Pooja ChaudharyPooja Chaudhary
Pooja has been covering technology and gadgets for more than 5 years. Most of her work has been centred around smartphones and smartphone apps, but she occasionally likes to dabble with content on people and relationships. She is also a bit of a TV junkie and is often trying to make time to catch up with her favourite shows and classic movies.

Related Articles

ImageAmazon Sale में ₹35,000 तक की छूट, Nothing Phone 3 समेत इन 7 फोनों पर है आकर्षक ऑफर

Amazon Great Summer Sale 2026 में इस बार स्मार्टफोन खरीदारों के लिए कई अच्छे मौके दिख रहे हैं। अगर आप काफी समय से नया फोन लेने का सोच रहे थे, लेकिन कीमत की वजह से रुक गए थे, तो यह सेल आपके लिए काम की हो सकती है। खास बात यह है कि इस बार …

Image[एक्सक्लूसिव] Samsung Galaxy S24 Ultra की पहली झलक: मिलेगा एक नया प्रीमियम फ़ोन

आज सुबह ही हमने आपके साथ Galaxy S24 की पहली एक्सक्लूसिव तस्वीरें शेयर की, जिसमें 2024 में आने वाले Galaxy S24 के डिज़ाइन में होने वाले सभी बदलाव दिखाए गए हैं। इस सीरीज़ में दो और फ़ोन Galaxy S24 Plus और Galaxy S24 Ultra भी मौजूद हैं। और अब यहां हम इस सीरीज़ के हाई-एन्ड …

ImageSamsung Galaxy S24 Plus: Snapdragon 8 Gen 3 चिपसेट और Android 14 OS से लैस हो सकता 2024 में आने वाला फ्लैगशिप फोन

Samsung ने हाल ही में अपने फ्लैगशिप फोल्डिंग फोन लॉन्च किए थे। अब कंपनी अगले साल की शुरुआत में Samsung Galaxy S24 सीरीज़ के फ्लैगशिप फोन लाने की तैयारी में जुटी हुई है। यह सीरीज़ Samsung Galaxy S23 सीरीज़ की उत्तराधिकारी के तौर पर होगी, जिसमें Samsung Galaxy S24, Samsung Galaxy S24 Plus, Samsung Galaxy …

ImageGalaxy Z Fold8 की पहली झलक लीक, डिज़ाइन वही, लेकिन ये 3 बड़े बदलाव चौंका सकते हैं

Samsung के अपकमिंग फोल्डेबल Galaxy Z Fold8 के CAD-बेस्ड रेंडर्स सामने आ गए हैं, जिन्हें OnLeaks और Android Headlines ने शेयर किया है। इन रेंडर्स से फोन की शुरुआती झलक मिलती है, जिसमें डिज़ाइन काफी हद तक पहले जैसा ही नज़र आता है, फ्लैट साइड्स, शार्प कॉर्नर्स और एक आसानी से नज़र में आने वाले …

Imageएक्सक्लूसिव: Samsung Galaxy S26 FE, Galaxy M47 5G और Galaxy F70 Pro 5G जल्द आने वाले हैं

Samsung अपने अगले मिड-रेंज और “Fan Edition” फोन की नई सीरीज़ की तैयारी पहले से ही कर रहा है। हमने GSMA डेटाबेस में कुछ नई एक्सक्लूसिव लिस्टिंग्स देखी हैं, जो तीन अनघोषित डिवाइस के अस्तित्व की पुष्टि करती हैं: Galaxy S26 FE, Galaxy M47 5G और Galaxy F70 Pro 5G। हालांकि इन फोनों की आधिकारिक …

Discuss

Be the first to leave a comment.