एक्सक्लूसिव: Galaxy M55s 5G के रेंडर और स्पेसिफिकेशन सामने आये

Main Image
  • Like
  • Comment
  • Share

Samsung ने Galaxy M55 को Snapdragon 7 Gen 1 के साथ, मई में अन्य बाज़ारों में लॉन्च किया और बाद में Galaxy F55 5G भारत में लगभग सभी समान फीचरों के साथ ₹26,999 की कीमत पर आया। अब लगभग वैसा ही दिखने वाला एक नया फ़ोन – Galaxy M55s भी जल्दी ही भारतीय बाज़ार में दस्तक दे सकता है।

Samsung Galaxy M55s 5G के डिज़ाइन रेंडर  

Galaxy M55s का डिज़ाइन काफी हद तक F55 और M55 जैसा ही है। इसमें भी वर्टिकली तीन कैमरा दिए गए हैं और इनके साथ फ़्लैश लाइट भी है। रियर पैनल पर चमकती हुई स्ट्रिप हैं, जो कैमरा के ऊपर से शुरू होकर इसके नीचे के आधे हिस्से तक जाती हैं और जब फ़ोन को आप इधर उधर हिलाएंगे, तो ये एक अलग लुक में नज़र आएँगी।

ये चमकती हुई स्ट्रिप जहां रियर पैनल के बायीं साइड पर है, वहीँ दायीं साइड थोड़ी ग्लॉसी और चमचमाती हुई है। फ़ोन के बाएं एज पर सिम ट्रे है और दायीं एज पर पावर बटन और वॉल्यूम रॉकर हैं। रेंडरों के आधार पर, ये फ़ोन प्लास्टिक बॉडी के साथ आएगा।

ये पढ़ें : Mediatek Dimensity 6300 चिपसेट के साथ आने वाले फ़ोन 2024

Samsung Galaxy M55s 5G के स्पेसिफिकेशन

Galaxy M55s 5G में 8 GB RAM आएगी। इसके अलावा इसमें ओक्टा कोर चिपसेट होगा, जिसके कोरों की क्लॉक स्पीड 2.4 GHz, 2.36 GHz, और 1.8 GHz होगी, यही कॉन्फ़िगरेशन Snapdragon 7 Gen 1 में ही है, जो Galaxy F55 और M55 में हमने देखा है।

इस फ़ोन में 6.67” Super AMOLED Plus डिस्प्ले, 1080 x 2400 रेज़ॉल्यूशन, 120 Hz रिफ्रेश रेट और 16 मिलियन कलर सपोर्ट के साथ आएगी।  

इसके रियर कैमरा सेटअप में 50 MP प्राइमरी सेंसर, f/1.8 स्पेर्टर और OIS के साथ, एक 8 MP अल्ट्रा वाइड लेंस, f/2.2 अपर्चर के साथ और एक 2 MP मैक्रो सेंसर, f/2.4 अपर्चर के साथ शामिल हैं। वहीँ सेल्फी सेंसर के तौर पर भी इसमें 50 MP का सेंसर, f/2.4 अपर्चर के साथ आगे पंच-होल में होगा, लेकिन इसमें OIS सपोर्ट नहीं रहेगा। दोनों फ्रंट और रियर कैमरों में 30fps पर 4K वीडियो रिकॉर्डिंग और 240fps पर 720p स्लो – मोशन वीडियो रिकॉर्डिंग सपोर्ट भी मिलेगा।  

Galaxy M55s में 8 GB RAM और 128 GB स्टोरेज मिलेगी, लेकिन इसके अलावा अन्य स्टोरेज विकल्प आने की भी सम्भावना है। स्टोरेज को आप माइक्रो एसडी स्लॉट के साथ बढ़ा सकते हैं। अन्य फीचरों में USB टाइप – सी 2.0, ब्लूटूथ 5.2, Wi-Fi 6, NFC, और फिंगरप्रिंट सेंसर शामिल हैं।  

इस डिवाइस का वज़न 180 ग्राम है और माप 163.9 x 76.5 x 7.8 mm है। वहीँ इसमें 5,000 mAh की बैटरी , 45W वायर्ड फ़ास्ट चार्जिंग सपोर्ट के साथ आएगी।

ये पड़ें: क्रूजर बाइकें और उनकी कीमतें

तो कुल मिलाकर, Galaxy M55s 5G लगभग Galaxy F55 जैसा ही है। इनमें कोई ख़ास अंतर नहीं है। कीमतों में अंतर देखने को मिल सकता है, लेकिन उससे अभी पर्दा उठना बाकी है। आसार तो यही हैं कि इसकी कीमतें भी F55 के आस-पास यानि ₹27,000-30,000 के बीच ही होनी चाहिए। बात करें इसके लॉन्च की तो, ये इस महीने के अंत तक अक्टूबर के शुरुआत में भारत में आ सकता है।

अधिक जानकारी के लिए आप Smartprix को TwitterFacebookInstagram, और Google News पर फॉलो कर सकते हैं। मोबाइल फोन, टेक, गाइड या अन्य खबरों के लिए आप Smartprix पर भी विज़िट कर सकते हैं।

Pooja ChaudharyPooja Chaudhary
Pooja has been covering technology and gadgets for more than 5 years. Most of her work has been centred around smartphones and smartphone apps, but she occasionally likes to dabble with content on people and relationships. She is also a bit of a TV junkie and is often trying to make time to catch up with her favourite shows and classic movies.

Related Articles

Image200MP कैमरा और 7000mAh बैटरी के साथ Realme 16 Pro सीरीज़ लॉन्च, जानें दोनों फोनों में क्या है फर्क

Realme ने भारत में अपनी नई Realme 16 Pro सीरीज़ लॉन्च कर दी है, जिसमें Realme 16 Pro और Realme 16 Pro Plus शामिल हैं। कंपनी ने इस बार इन फोनों को अपर मिड-रेंज सेगमेंट में रखा है। इन दोनों स्मार्टफोनों के कैमरा, बैटरी और मज़बूती पर खास फोकस किया गया है। अच्छी बात यह …

ImageSamsung Galaxy M55 लॉन्च हुआ, जानें किन खूबियों के साथ ये भारत में दे सकता है दस्तक

Samsung ने आज अपनी Galaxy M-सीरीज़ में एक नया स्मार्टफोन Samsung Galaxy M55 5G लॉन्च किया है। ये फ़ोन फिलहाल ब्राज़ील में पेश किया गया है और आने वाले दिनों में ये भारत में भी दस्तक देगा। फ़ोन में ओक्टा कोर Snapdragon 7 Gen 1 प्रोसेसर, AMOLED स्क्रीन और 5,000mAh बैटरी जैसे फ़ीचर मौजूद हैं। …

ImageSamsung Galaxy M55 vs Galaxy F55 की तुलना; कौनसा फ़ोन आपके लिए होगा बेहतर?

हाल ही में Samsung ने अपने दो नए फ़ोन Samsung galaxy M55 और Galaxy F55 लॉन्च किये हैं। ये दोनों ही फ़ोन 30,000 रूपए से कम कीमत पर उपलब्ध हैं, और इनमें आपको लगभग एक जैसे ही स्पेसिफिकेशन्स मिलते हैं। यदि आप भी इनमें से कोई एक फ़ोन लेना चाहते हैं, लेकिन कंफ्यूज हो रहे …

Imageएक्सक्लूसिव: Galaxy A37 और Galaxy A57 के कैमरा स्पेसिफिकेशन सामने आये

Samsung मिड-रेंज स्मार्टफोन सेगमेंट में अपनी पकड़ और मज़बूत करने की तैयारी में है, और इसका संकेत Galaxy A37 और Galaxy A57 से जुड़े सॉफ्टवेयर कोड करते हैं, जो हाल ही में लीक हुए हैं। इन दोनों अपकमिंग फोन्स को लेकर पहले से ही काफी एक्साइटमेंट है, लेकिन नए लीक यह बताते हैं कि इस …

Imageक्या Samsung Galaxy F17 5G बनेगा बेस्ट बजट 5G फोन? देखें स्पेसिफिकेशन और कीमत

Samsung के काफी समय से चर्चाओं में रहे Samsung Galaxy F17 5G, को आज आधिकारिक तौर पर लॉन्च कर दिया गया है। ये फोन पिछले साल आए F16 5G का अपग्रेडेड वर्ज़न है और इसमें कंपनी ने कई बड़े बदलाव किए हैं। इसमें फुल एचडी+ AMOLED डिस्प्ले, 50MP प्राइमरी कैमरा और One UI 7 जैसे …

Discuss

Be the first to leave a comment.