एक्सक्लूसिव: iQOO Z10 कीमत आयी सामने, 21,000 की शुरुआती कीमत पर iQOO Z10x के साथ होगा लॉन्च

Main Image
  • Like
  • Comment
  • Share

iQOO जल्द ही भारत में अपना किफायती फोन iQOO Z10 लॉन्च करने वाला है, फोन को 11 अप्रैल को भारत में लॉन्च किए जा सकता है। हाल ही में हमनें इसके AnTuTu स्कोर की जानकारी साझा की थी, और अब इस लेख में हम iQOO Z10 कीमत की जानकारी साझा करने वाले हैं। इतना ही नहीं, कंपनी iQOO Z10 के साथ iQOO Z10x को भी लॉन्च करने वाली है। आगे इनकी कीमत और फीचर्स के बारे में विस्तार से जानते हैं।

ये पढ़ें: नए UPI नियम 2025 1 अप्रैल से लागू, ये नहीं किया तो UPI का उपयोग नहीं कर पाएंगे यूजर्स

iQOO Z10 कीमत

कंपनी इस फोन को दो स्टोरेज वेरिएंट्स में पेश कर सकती है, जिनमें 128GB स्टोरेज वेरिएंट और 256GB स्टोरेज वेरिएंट को शामिल किया जा सकता है, जो UFS 2.2 टाइप होने वाली है। फोन की शुरुआती कीमत  21,999 रूपये होने वाली है, लेकिन बैंक ऑफर्स के साथ इसे 19,999 रूपये में खरीदा जा सकता है।

iQOO Z10 फीचर्स

फोन में 6.67 इंच का क्वाड कर्व्ड AMOLED डिस्प्ले दिया जा सकता है, जो 120Hz रिफ्रेश रेट को सपोर्ट कर सकता है। फोन Qualcomm Snapdragon 7s Gen 3 चिपसेट द्वारा संचालित हो सकता है, और इसका AnTuTu स्कोर 765K है। ये Funtouch OS 15 UI के साथ Android 15 पर रन हो सकता है।

बैक पैनल पर OIS सपोर्ट के साथ 50MP Sony IMX882 प्राइमरी कैमरा और 2MP सेकेंडरी कैमरा का ड्यूल कैमरा सेटअप देखने को मिल सकता है। फ्रंट में 32MP सेल्फी कैमरा दिया जा सकता है। फोन की मोटाई 7.9mm और वजन 199g है।

iQOO Z10x फीचर्स

vivo T4x camera setup

इस फोन को T4x के रिब्रांडेड वर्जन के रूप में कुछ बदलाव के साथ पेश किया जा सकता है। इस फोन के लिए कंपनी कॉलेज स्टूडेंट्स जैसे युवाओं को टारगेट करेगी। फोन में 120Hz रिफ्रेश रेट और क्वाड कर्व्ड एजेस वाला डिस्प्ले देखने को मिल सकता है। ये MediaTek Dimensity 7300 चिपसेट द्वारा संचालित हो सकता है।

फोन के बैक पैनल पर 50MP AI प्राइमरी कैमरा मिलने की उम्मीद की जा रही है, इसके अतिरिक्त इसमें 44W फास्ट चार्जिंग सपोर्ट के साथ 6,500 mAh की बैटरी देखने को मिल सकती है। फोन Funtouch OS 15 UI के साथ Android 15 पर रन हो सकता है, और इसे MIL-STD-810H सर्टिफिकेशन भी प्राप्त है।

VIvo T4x battery

इसकी खास बात है, कि इसे UFS 3.1 स्टोरेज टाइप के साथ पेश किया जा सकता है, जो iQOO Z10 में मिलने वाली UFS 2.2 स्टोरेज से तेज काम करती है।

ये पढ़ें: Airtel IPTV की हुई घोषणा, इस कीमत पर मिल रही 29 ओटीटी और हाई इंटरनेट की सुविधा

अधिक जानकारी के लिए आप Smartprix को TwitterFacebookInstagram, और Google News पर फॉलो कर सकते हैं। मोबाइल फोन, टेक, गाइड या अन्य खबरों के लिए आप Smartprix पर भी विज़िट कर सकते हैं।

Akash SharmaAkash Sharma
आकाश शर्मा BCA ग्रेजुएट हैं टेक्नोलॉजी की दुनिया में होने वाली डवलपमेंट को काफी बारीकी से फॉलो करते है | वह पिछले दो वर्षों से एक content writer के रूप में काम कर रहे हैं।

Related Articles

ImageMotorola Edge 70 Pro लॉन्च: बड़ी बैटरी और ब्राइट डिस्प्ले के साथ, लेकिन कुछ कटौती भी

Motorola ने भारत में अपना नया स्मार्टफोन Mototrola Edge 70 Pro लॉन्च कर दिया है। पिछले Edge 60 Pro के मुकाबले इस बार कंपनी ने कुछ ज़रूरी सुधार किए हैं, जैसे ज़्यादा ब्राइट डिस्प्ले, तेज़ स्टोरेज और बड़ी बैटरी। हालांकि, इसके साथ कुछ समझौते भी देखने को मिलते हैं। इस बार फोन में टेलीफोटो कैमरा …

Image7500mAh बैटरी और फ्लैगशिप प्रोसेसर के साथ 35,000 तक की कीमत में लॉन्च हो सकता है ये फोन, स्पेक्स लीक

iQOO एक बार फिर अपनी Neo सीरीज़ के साथ बाज़ार में हलचल मचाने को तैयार है। iQOO Neo 11 को लेकर कई लीक सामने आए हैं, जिन्हें देखकर लगता है कि ये फोन मिड-रेंज सेगमेंट में एक फ्लैगशिप किलर बनकर उभरेगा। अब तक सामने आयी लीक रिपोर्टों के अनुसार, iQOO Neo 11 में 2K OLED …

Imageएक्सक्लूसिव: iQOO Z10 5G में मिलेगी 7,300mAh की बैटरी, अप्रैल में भारतीय बाज़ार में होगा लॉन्च

Neo 10R के बाद, iQOO अब अपने नए बजट फोन – iQOO Z10 5G के लॉन्च की तैयारी कर रहा है। ऐसा लग रहा है कि आने वाला Z10 5G ढेरों नए अपग्रेड के साथ दस्तक देगा, वो भी लगभग उसी कीमत पर, जिस कीमत पर iQOO Z9 5G आया था। हमारे पार्टनर योगेश ब्रार, …

Image₹20,000 से कम में OPPO A6s 5G लॉन्च – 6500mAh बैटरी और 120Hz स्क्रीन के साथ क्या ये डील सही है?

Oppo India ने देश में अपना एक नया किफायती मिड-रेंज स्मार्टफोन लॉन्च किया है: Oppo A6s 5G। 120Hz LCD स्क्रीन, Dimensity 6300 चिपसेट और बड़ी बैटरी के साथ आने वाला यह फोन शुरुआती बैंक ऑफर के बाद ₹20,000 से कम कीमत में मिलता है। आइये जानते हैं इसकी कीमत, उपलब्धता, फीचर्स और स्पेसिफिकेशन। ये पढ़ें: …

ImageiQOO 15R भारत में लॉन्च: Snapdragon 8 Gen 5 और 7600mAh बैटरी के साथ जानें क्या होगी कीमत

₹50,000 से कम में Snapdragon 8 Gen 5, 7,600mAh बैटरी और 100W फास्ट चार्जिंग? iQOO 15R की भारत में एंट्री ने अप्पर मिड रेंज सेगमेंट में सीधी हलचल मचा दी है। ऐसे समय में जब ज़्यादातर ब्रांड कीमतें बढ़ा रहे हैं, iQOO ने ऐसा स्पेक शीट पेश किया है जो सीधे OnePlus 15 जैसे फोनों …

Discuss

Be the first to leave a comment.

Related Products