नया फोन लेने से पहले जान लें: 2026 में स्मार्टफोन की कीमतें क्यों बढ़ेंगी?

Main Image
  • Like
  • Comment
  • Share

अगर आप 2025-2026 में स्मार्टफोन खरीदने का प्लान बना रहे हैं, तो अभी से थोड़ा बजट बढ़ाने की तैयारी कर लीजिए। वजह सिर्फ महंगाई नहीं, बल्कि AI डेटा सेंटर्स का स्मार्टफोन की कीमतों पर असर और टेक इंडस्ट्री में हो रहा एक बड़ा शिफ्ट है। आने वाले सालों में फोन सिर्फ स्मार्ट नहीं, बल्कि महंगे भी हो सकते हैं। आइये जानते हैं कि इसके पीछे क्या कारण हैं।

AI और मेमोरी चिप हैं कीमतें बढ़ने की असली वजह

हालिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, स्मार्टफोन इंडस्ट्री इस वक्त एक साइलेंट क्राइसिस से गुज़र रही है। AI data centres, खासकर Nvidia आधारित सिस्टम, बड़ी मात्रा में DRAM memory chips का इस्तेमाल कर रहे हैं। यही मेमोरी चिप स्मार्टफोन के लिए भी ज़रूरी होती हैं।

समस्या यह है कि AI सर्वर मेमोरी कंपनियों को ज़्यादा मुनाफा देते हैं। नतीजा? सप्लाई पहले AI सेक्टर को जा रही है और स्मार्टफोन निर्माताओं के लिए चिप्स महंगी और सीमित होती जा रही हैं।

रिपोर्ट्स बताती हैं कि 2026 में स्मार्टफोन के लिए मेमोरी चिप की कीमतों में 40% तक का इज़ाफा हो सकता है। इसका सीधा असर फोन की bill of materials (BoM) पर पड़ रहा है। इस कारण से स्मार्टफोन में कुछ इतने प्रतिशत की बढ़ोतरी हो सकती है –

  • बजट स्मार्टफोन (₹15,000 के आसपास): लागत 20–30% तक बढ़ी
  • मिड-रेंज और फ्लैगशिप फोन: लागत में 10–15% की बढ़ोतरी

ऐसे में कंपनियों के पास कीमतें बढ़ाने के अलावा ज्यादा विकल्प नहीं बचते। अनुमान है कि स्मार्टफोनों की कीमतों में 2026 में औसतन 7% तक की बढ़ोतरी होगी।

ये भी पढ़ें: Google Pixel 10 खरीदने का सबसे सस्ता मौका, End of Year Sale में Pixel 9 भी ₹21,000 तक सस्ता

महंगे फोन, AI फीचर और नए ट्रेंड्स

हार्डवेयर इनोवेशन अब लगभग एक प्लेटो पर पहुंच चुका है। इसलिए कंपनियां अब ऑन-डिवाइस AI फीचर, डेडिकेटेड NPU (Neural Processing Unit) और बेहतर कूलिंग सिस्टम पर फोकस कर रही हैं।

Apple, Google और Samsung जैसे बड़े ब्रांड्स अपने स्केल की वजह से लागत को थोड़ा बेहतर तरीके से मैनेज कर सकते हैं, लेकिन मिड-रेंज और बजट सेगमेंट में कटौती दिख सकती है। कहीं कैमरा डाउनग्रेड होगा, तो कहीं पुराने कंपोनेंट्स का इस्तेमाल।

साथ ही, आने वाले सालों में हम ज़्यादा फोल्डेबल स्मार्टफोन, अंडर-डिस्प्ले कैमरा टेक्नोलॉजी और बड़ी बैटरी वाले फोन देख सकते हैं, लेकिन ये सारे फीचर्स कीमत को और ऊपर ही ले जाएंगे।

ये भी पढ़ें: अब Reels मोबाइल तक सीमित नहीं! Instagram ने TV के लिए लॉन्च किया नया ऐप

यूज़र के लिए इसका क्या मतलब है?

सीधी बात ये है कि अगले 1–2 सालों में स्मार्टफोन सस्ते होने की उम्मीद कम है। अगर आप अपग्रेड टाल रहे हैं, तो मौजूदा जनरेशन शायद आखिरी “किफायती” मौका हो। AI का फायदा मिलेगा, लेकिन उसकी कीमत आपकी जेब से ही जाएगी।

अधिक जानकारी के लिए आप Smartprix को TwitterFacebookInstagram, और Google News पर फॉलो कर सकते हैं। मोबाइल फोन, टेक, गाइड या अन्य खबरों के लिए आप Smartprix पर भी विज़िट कर सकते हैं।

Pooja ChaudharyPooja Chaudhary
Pooja has been covering technology and gadgets for more than 5 years. Most of her work has been centred around smartphones and smartphone apps, but she occasionally likes to dabble with content on people and relationships. She is also a bit of a TV junkie and is often trying to make time to catch up with her favourite shows and classic movies.

Related Articles

Image₹10,999 में आया नया 5G फोन, 6000mAh बैटरी और 22 भाषाओं वाला AI ऐप मिलेगा

HMD ने भारत के बजट 5G सेगमेंट में नया HMD Vibe 2 5G लॉन्च किया है। ₹10,999 की शुरुआती कीमत पर आया यह फोन सिर्फ बड़ी बैटरी या 5G सपोर्ट तक सीमित नहीं है, बल्कि इसमें Sarvam Indus AI ऐप भी पहले से मिलता है, जो 22 भारतीय भाषाओं में काम कर सकता है। इसी …

ImageUpcoming Smartphones in May 2026 – मई 2026 में लॉन्च होने वाले स्मार्टफोन

अप्रैल में कई अच्छे स्मार्टफोन देखने के बाद, अब बारी है मई 2026 की, और इस बार मौसम के साथ स्मार्टफोन मार्केट फिर से गर्म होने वाला है। आने वाले हफ्तों में कई बड़े लॉन्च लाइन में हैं, जो मिड-रेंज से लेकर फ्लैगशिप सेगमेंट तक हलचल मचा सकते हैं। अगर आप नया फोन लेने का …

Image₹30,000 में कौन-सा फोन खरीदें? ये हैं इस समय के टॉप 5 स्मार्टफोन

पिछले कुछ समय में ₹30,000 के बजट में स्मार्टफोन खरीदना पहले से ज़्यादा मुश्किल हो गया है। वजह सिर्फ नए लॉन्च नहीं हैं, बल्कि RAM और स्टोरेज चिप्स की बढ़ती कीमतें भी हैं, जिनकी वजह से अब इस रेंज में वैल्यू ढूंढना उतना आसान नहीं रहा। ऊपर से इस सेगमेंट में कई फोन ऐसे हैं, …

ImageAmazon Sale में ₹35,000 तक की छूट, Nothing Phone 3 समेत इन 7 फोनों पर है आकर्षक ऑफर

Amazon Great Summer Sale 2026 में इस बार स्मार्टफोन खरीदारों के लिए कई अच्छे मौके दिख रहे हैं। अगर आप काफी समय से नया फोन लेने का सोच रहे थे, लेकिन कीमत की वजह से रुक गए थे, तो यह सेल आपके लिए काम की हो सकती है। खास बात यह है कि इस बार …

ImageVivo X300 Ultra और X300 FE के आज भारत में लॉन्च से पहले कीमत लीक, जानें क्यों बढ़ गई है चर्चा?

Vivo आज भारत में अपनी X300 सीरीज़ के दो बड़े स्मार्टफोन लॉन्च करने जा रहा है – Vivo X300 Ultra और Vivo X300 FE। ये दोनों फोन कंपनी के प्रीमियम लाइनअप को और मज़बूत करने के लिए आ रहे हैं, लेकिन इस बार सबसे ज़्यादा चर्चा सिर्फ फीचर्स की नहीं, बल्कि कीमत की भी हो …

Discuss

Be the first to leave a comment.