Raksha Bandhan Wishes in Hindi 2026: रक्षाबंधन पर भाई-बहन को भेजें ये दिल छू लेने वाले संदेश

Main Image
  • Like
  • Comment
  • Share

Raksha Bandhan Wishes in Hindi 2026- सावन की पूर्णिमा पर आने वाला रक्षाबंधन इस साल 28 अगस्त, शुक्रवार को है। ये मात्र एक ऐसा त्यौहार है, जो उन दो लोगों के बीच में मनाया जाता है, जो बचपन से एक दूसरे के साथ लड़ते आ रहे हैं। भाई बहन के रिश्ते में जहाँ ढेरों लड़ाइयां हैं, वहीँ बड़े होने के बाद का वो भरोसा भी, जो बिना कहे निभाया जाता है। इस दिन बहन अपने भाई की कलाई पर रक्षासूत्र बांधकर उसकी लंबी उम्र की दुआ करती है, और भाई उसकी रक्षा का वचन देता है।

लेकिन नए ट्रेंड में राखी बाँधने के साथ हम सभी एक और काम भी करते है, इस दिन खास राखी वाले WhatsApp स्टेटस शेयर करना, लोगों को मैसेज द्वारा इस दिन की बधाई देना और यही इस सिन का सबसे मुश्किल काम भी होता है कि दिल की बात लिखें कैसे। इसीलिए यहां हम आपके लिए Raksha Bandhan Wishes in Hindi, भाई और बहन के लिए अलग-अलग संदेश, कुछ शायरी, WhatsApp Status, Instagram कैप्शन, सब एक जगह लेकर आए हैं। साथ में राखी बांधने का शुभ मुहूर्त भी आप यहां जान सकते हैं। जो मैसेज आपको इनमें से मन के सबसे करीब लगे, बस उसे कॉपी करके भेज दीजिए।

ये पढ़ें: अगस्त 2026 में ₹25,000 से कम के 5 बेस्ट स्मार्टफोन

राखी बांधने का शुभ मुहूर्त – Raksha Bandhan 2026 Muhurat

पंचांग के अनुसार इस बार पूर्णिमा तिथि 27 और 28 अगस्त, दोनों दिन पड़ रही है, इसलिए तारीख को लेकर थोड़ा असमंजस बना हुआ है। उदया तिथि के हिसाब से रक्षाबंधन 28 अगस्त, शुक्रवार को मनाया जाएगा, और इस दिन सुबह भद्रा का असर भी नहीं रहेगा।

  • पूर्णिमा तिथि शुरू: 27 अगस्त 2026, सुबह करीब 09:08 बजे
  • पूर्णिमा तिथि समाप्त: 28 अगस्त 2026, सुबह करीब 09:48 बजे
  • राखी बांधने का शुभ मुहूर्त: 28 अगस्त, सुबह 05:57 से 09:48 बजे तक
  • भद्रा काल: 27 अगस्त, सुबह 09:08 से रात 09:32 बजे तक

Raksha Bandhan Wishes in Hindi 2026 – रक्षाबंधन की शुभकामनाएं

ये शुभकामनाएं आप भाई, बहन, चचेरे-मौसेरे भाई-बहनों और दफ्तर के साथियों, सबको भेज सकते हैं।

  • रोली का टीका, रेशम की डोर और मिठाई की महक, इन्हीं तीन चीज़ों में बसा है रक्षाबंधन का सुख। हैप्पी रक्षाबंधन।
  • इस रक्षाबंधन पर आपके जीवन में खुशियों की वो बहार आए, जो हर साल इसी दिन की तरह लौटकर आती रहे। हैप्पी रक्षाबंधन।
  • ईश्वर ने जो सबसे सुंदर रिश्ता बनाया है, उसका नाम भाई-बहन है। इस पावन पर्व की आपको ढेर सारी बधाई।
  • दुआओं का धागा, यादों का त्यौहार और बहन-भाई के बीच बहता अटूट प्यार। रक्षाबंधन मुबारक हो।
  • रिश्तों की मिठास बनी रहे, कलाई पर ये डोर सजी रहे, और आपके घर में हमेशा यही रौनक बसी रहे। शुभ रक्षाबंधन।
  • ये धागा उम्र भर का वादा है, इसीलिए इसे बांधने का दिन सबसे खास है। रक्षाबंधन की हार्दिक शुभकामनाएं।
  • सावन की पहली फुहार के साथ जब ये त्यौहार आता है, तो बचपन का हर पन्ना अपने आप खुल जाता है। हैप्पी रक्षाबंधन 2026।
  • इस रक्षाबंधन पर ईश्वर आपकी झोली खुशियों से भर दे, और आपके रिश्तों में हमेशा यही अपनापन बना रहे।

भाई के लिए मैसेज – Raksha Bandhan Wishes for Brother

  • मेरे भाई की कलाई पर सजी ये राखी उसकी हर मुश्किल से लड़ने की ताकत बन जाए। रक्षाबंधन की ढेर सारी बधाई।
  • तू मेरा भाई भी है, मेरी ढाल भी और मेरा सबसे पुराना दोस्त भी। ईश्वर तुझे लंबी उम्र दे। हैप्पी रक्षाबंधन।
  • बचपन में तूने मेरे हिस्से की डांट खाई है, और आज भी मेरी हर परेशानी तू ही उठाता है। रक्षाबंधन मुबारक हो, भैया।
  • तेरी कलाई पर धागा बांधते वक्त हर साल एक ही दुआ निकलती है, कि तेरे चेहरे की ये मुस्कान कभी कम न पड़े। शुभ रक्षाबंधन।
  • मेरी हर फरमाइश पर हामी भरने वाले और मेरी हर गलती पर पर्दा डालने वाले मेरे भैया को रक्षाबंधन की बहुत-बहुत बधाई।
  • जो तूने कभी मांगा भी नहीं, ईश्वर तुझे वो भी दे। हैप्पी रक्षाबंधन, भाई।
  • तू आगे बढ़ता रह, मैं यहीं हूं, तेरी हर अच्छी खबर के इंतज़ार में। रक्षाबंधन की हार्दिक शुभकामनाएं।
  • जिसके सिर पर भाई का हाथ हो, उसे किसी और सहारे की ज़रूरत नहीं पड़ती। इस राखी पर दुआ यही है कि ये हाथ हमेशा बना रहे।

बहन के लिए मैसेज – Raksha Bandhan Wishes for Sister

  • मेरी प्यारी बहना, तेरे हाथों से बंधा ये धागा मेरे लिए किसी कवच से कम नहीं है। हैप्पी रक्षाबंधन।
  • तेरी हंसी इस घर की सबसे कीमती चीज़ है, ईश्वर इसे यूं ही बनाए रखे। शुभ रक्षाबंधन, बहना।
  • तेरी डांट में भी फिक्र छिपी होती है, ये समझने में मुझे कई साल लग गए। हैप्पी रक्षाबंधन।
  • तेरी हर सुबह कोई अच्छी खबर लेकर आए, और तेरी हर शाम सुकून के साथ ढले। रक्षाबंधन की शुभकामनाएं।
  • जो भी तेरे रास्ते में आएगा, उसे पहले मुझसे बात करनी पड़ेगी। ये वादा हर साल की तरह इस साल भी कायम है। हैप्पी रक्षाबंधन।
  • तेरे सपने जितने बड़े हैं, तेरा धैर्य उनसे भी बड़ा है। इस राखी पर तुझे वही सब मिले जिसकी तू हकदार है।
  • बचपन में तुझे चिढ़ाना मेरा सबसे पसंदीदा काम था, और आज तुझे हंसाना है। रक्षाबंधन मुबारक हो, बहना।
  • बहन घर की वो रोशनी है जो दूर जाकर भी बुझती नहीं। इस रक्षाबंधन पर तुझे ढेर सारा प्यार और मेरी सारी दुआएं।

ये पढ़ें: Motivational Quotes in Hindi – ज़िन्दगी में आयी परेशानी में हिम्मत देते हैं ये कोट्स

Raksha Bandhan Shayari in Hindi – 2 लाइन शायरी

कलाई पर सजी ये रेशम की डोर है, इसमें बहन की दुआ और भाई का ज़ोर है।

धागा भले ही कच्चा हो, ये बंधन पक्का है, ये रिश्ता किसी दुआ से कम नहीं, बिल्कुल सच्चा है।

रूठना, मनाना और फिर वही पुराना प्यार, इसी का दूसरा नाम है रक्षाबंधन का त्यौहार।

जिसके सिर पर भाई का साया रहता है, उसका हौसला कभी नहीं ढहता है।

दूरियां चाहे जितनी हों, ये डोर कमज़ोर नहीं होती, बहन की दुआ किसी सरहद की मोहताज नहीं होती।

मिठाई की मिठास और कलाई पर बंधी डोर, इस दिन घर में लौट आता है बचपन का शोर।

तेरी कलाई सूनी न रहे, ये सोचकर हर साल आती हूं, एक छोटे से धागे में अपनी सारी दुआएं बांध लाती हूं।

बचपन की शरारत हो या आज की तकरार, हर बार जीत जाता है भाई-बहन का प्यार।

ये त्यौहार सिर्फ धागा बांधने का नहीं होता, ये उस भरोसे का नाम है जो कभी कम नहीं होता।

सावन की फुहार में जब राखी का दिन आता है, दूर बैठा भाई भी घर की याद में खो जाता है।

Raksha Bandhan WhatsApp Status और मैसेज

  • राखी बंधते ही एक पल के लिए हम दोनों फिर से बच्चे हो जाते हैं। हैप्पी रक्षाबंधन।
  • ये धागा एक दिन का है, पर इसके साथ दिया गया वादा पूरे साल चलता है। शुभ रक्षाबंधन।
  • कलाई पर डोर, थाली में मिठाई और घर में सबका साथ, इससे अच्छा दिन कोई नहीं। हैप्पी रक्षाबंधन।
  • भाई-बहन का रिश्ता ऐसा है जिसमें शिकायतें भी प्यार से की जाती हैं। रक्षाबंधन मुबारक।
  • इस रक्षाबंधन पर आपके घर में खुशियों की वो रौनक आए, जो पूरे साल बनी रहे। शुभ रक्षाबंधन।
  • पहले खिलौने बंटते थे, अब ज़िम्मेदारियां बंटती हैं। रिश्ता वही का वही है। हैप्पी रक्षाबंधन।
  • ईश्वर भाई-बहन के इस रिश्ते को हमेशा यूं ही सलामत रखे। रक्षाबंधन की ढेर सारी बधाई।
  • एक धागा, दो कलाइयां और उम्र भर का साथ। रक्षाबंधन मुबारक हो।
  • जिस घर में भाई-बहन साथ हंसते हैं, वहां त्यौहार अपने आप आ जाता है। हैप्पी रक्षाबंधन।
  • इस पावन पर्व पर ईश्वर आपको वो सब दे, जो आपने कभी मांगा भी नहीं। रक्षाबंधन की हार्दिक शुभकामनाएं।
  • राखी का ये धागा आपकी हर मुश्किल से लड़ने की ताकत बने। शुभ रक्षाबंधन 2026।
  • सावन का महीना, राखी का दिन और अपनों का साथ, आपको ये त्यौहार मुबारक हो।

Raksha Bandhan Instagram और Reels कैप्शन

  • कच्चा धागा, पक्का रिश्ता।
  • मेरा भाई, मेरी परमानेंट सिक्योरिटी।
  • सबसे ज़्यादा लड़ते भी हम हैं, सबसे ज़्यादा प्यार भी हम ही करते हैं।
  • बचपन की यादें, आज भी वही ड्रामा।
  • रोली, चावल और थोड़ा सा इमोशनल ब्लैकमेल।
  • कलाई पर प्यार, दिल में सुकून।
  • मेरी पहली दोस्त, मेरी बहन।
  • वो एक इंसान, जिससे सब कुछ कहा जा सकता है।
  • साथ बहुत पुराना है, प्यार अब भी नया।
  • ये रिश्ता चुना नहीं, मिला है।
  • गिफ्ट आते-जाते रहेंगे, ये बंधन वहीं का वहीं है।
  • रक्षाबंधन, यानी घर लौटने का सबसे अच्छा बहाना।

भाई-बहन की नोक-झोक – फनी रक्षाबंधन मैसेज

  • राखी बांधने आ रही हूं, गिफ्ट का बजट पहले से तय कर लेना।
  • तुझे भाई बनाकर ऊपरवाले ने मेरे मनोरंजन का इंतज़ाम पक्का कर दिया। हैप्पी रक्षाबंधन।
  • इस राखी पर तेरे लिए एक ही दुआ मांगी है, बाकी सब तो तेरे पास है ही, बस थोड़ी समझदारी और आ जाए।
  • बचपन से मेरी सारी शिकायतें सुनने के लिए शुक्रिया, तू सच में महान है।
  • राखी बंध गई, अब रिमोट पर कब्ज़ा भी मेरा ही रहेगा।
  • दुनिया का सबसे लकी इंसान तू है, क्योंकि मेरे जैसी बहन सबको नहीं मिलती।
  • गिफ्ट की लिस्ट भेज दी है, प्यार तो खैर मुफ्त में मिलता ही रहेगा।
  • मम्मी की डांट आधी-आधी और मिठाई पूरी मेरी। यही डील है। हैप्पी रक्षाबंधन।
  • दुनिया में सबसे ज़्यादा गुस्सा भी तुझ पर आता है, और सबसे ज़्यादा फिक्र भी तेरी ही होती है।
  • राखी बांधने का चार्ज लगेगा, एडवांस में सोच लेना।

अधिक जानकारी के लिए आप Smartprix को TwitterFacebookInstagram, और Google News पर फॉलो कर सकते हैं। मोबाइल फोन, टेक, गाइड या अन्य खबरों के लिए आप Smartprix पर भी विज़िट कर सकते हैं।

Pooja ChaudharyPooja Chaudhary
Pooja has been covering technology and gadgets for more than 5 years. Most of her work has been centred around smartphones and smartphone apps, but she occasionally likes to dabble with content on people and relationships. She is also a bit of a TV junkie and is often trying to make time to catch up with her favourite shows and classic movies.

Related Articles

ImageGalaxy S27 Ultra का डिज़ाइन लीक, अब पीछे दिखा iPhone 17 Pro जैसा कैमरा

Samsung की Galaxy S27 सीरीज़ आने में अभी कई महीने बाकी हैं, लेकिन ये फोन कैसे दिखेंगे, उसकी पहली झलक शायद अभी ही मिल गई है। नए स्केच में Galaxy S27 Ultra और S27 Pro के बैक पैनल पर एक बड़ा चौकोर कैमरा हिस्सा नज़र आ रहा है। और हाँ, iPhone 17 Pro से तुलना …

ImageRaksha Bandhan Wishes in Hindi 2025 – भाई-बहन के रिश्ते को और खास बनाने वाले संदेश

Raksha Bandhan Wishes in Hindi – सावन की पूर्णिमा पर मनाया जाने वाला रक्षाबंधन 2025 पूरे देश में प्यार और भावनाओं के साथ कल यानि 9 अगस्त को मनाया जाएगा। ये सिर्फ एक धागा नहीं, बल्कि भाई-बहन के रिश्ते का अटूट बंधन है, जिसमें सुरक्षा, साथ और भरोसा शामिल है। इस दिन बहन अपने भाई …

ImageHoli 2026 Wishes in Hindi: यहाँ से भेजें खूबसूरत होली शुभकामनाएं, संदेश और शायरी

होली 2026 की शुरुआत आज हो चुकी है। आज होलिका दहन से परसों के रंगों के त्यौहार तक ये उत्सव चलता रहेगा। रंगों का यह त्योहार सिर्फ गुलाल का नहीं, बल्कि रिश्तों को फिर से रंगने और दिलों की दूरियां मिटाने का भी मौका है। लोग अभी से Happy Holi 2026 wishes in Hindi, Holi …

ImageiPhone 18 Pro से Redmi Note 17 Pro तक, सितंबर 2026 में लॉन्च होंगे ये 7 स्मार्टफोन

सितंबर का महीना खासतौर से iPhones के लिए जाना जाता है, लेकिन इस बार यानी सितंबर 2026 में आपको नए iPhone 18 सीरीज़ के अलावा और भी कई अच्छे फोन देखने को मिलने वाले हैं। सितम्बर 2026 में जहां एक तरफ Apple का सालाना इवेंट है। वहीँ दूसरी तरफ ₹25,000 के आसपास वाले फोनों में …

ImageUPI का नया नियम: अब पेमेंट के बाद किसी को नहीं दिखेगा आपका मोबाइल नंबर, पर एक चीज़ आपको खुद बदलनी होगी

दुकान पर QR स्कैन करके पेमेंट किया और आपका पूरा मोबाइल नंबर दुकानदार की स्क्रीन पर आ गया। UPI चलाने वाले करोड़ों लोगों के साथ ये रोज़ होता है, और ज़्यादातर को पता ही नहीं होता। अब इस पर रोक लगने में एक महीने से भी कम समय बचा है। NPCI के नए नियम (UPI …

Discuss

Be the first to leave a comment.