एक्सक्लूसिव: Samsung Tri-Fold होगा नया फोल्डेबल गेमचेंजर, लीक हुई ये अहम जानकारी

Main Image
  • Like
  • Comment
  • Share

फोल्डेबल टेक्नोलॉजी में अब अगला इनोवेशन क्या होने वाला है, इस चर्चा से बाज़ार काफी गर्म है और इस खबर में बार बार Samsung का नाम ही सामने आ रहा है। Huawei और Xiaomi के बाद अब Samsung Tri-Fold स्मार्टफोन केटेगरी में अपना नया डिवाइस शामिल करने की तैयारी में है। इसी फोन से सम्बंधित कुछ खास जानकारी हम आपको यहां देने वाले हैं।

तीन हफ्ते पहले, GalaxyClub ने Q7M को Samsung के ट्राई-फोल्ड का इंटरनल मॉडल नंबर बताया था, लेकिन फिर भी SM-F968 मॉडल नंबर को लेकर अनिश्चितता बनी रही। अब हम पुष्टि कर सकते हैं कि SM-F968 इसी ट्राई-फोल्ड से जुड़ा है, जिसे दक्षिण कोरिया और चीन दोनों में लॉन्च किया जायेगा। ये पुष्टि सीधे GSMA डेटाबेस से प्राप्त हुई है, जिससे ये कितना उचित है, ये हम समझ सकते हैं।

GSMA डेटाबेस से सामने आये Samsung Tri-Fold के मॉडल नंबर

हमें GSMA डेटाबेस से दो मॉडल नम्बरों की जानकारी मिली है। पहला मॉडल नंबर है – “SM-F968N“, जिसमें “N” कोरिया को दर्शाता है। इसके अलावा एक अन्य मॉडल नंबर है – “SM-F9680“, जिसमें अंत में “0” चीन को दर्शाता है। ये दोनों मॉडल नंबर इसके आधिकारिक कोडनेम या मार्किट के नाम “Q7M” के साथ नज़र आये हैं।

Samsung Tri-Fold

ये बिल्कुल वही मॉडल नंबर है, जो कुछ सप्ताह पहले इस ट्राई-फोल्ड फोन का बताया गया था। साधारणत: Samsung GSMA डेटाबेस पर सभी डिवाइसों को ऑफिशियल मार्किट के नाम के साथ ही पेश करती है, लेकिन चूँकि अभी फोन के लॉन्च होने में समय है और प्रोडक्ट किसी तरह से लीक न हो, इसीलिए सावधानी बरतते हुए कंपनी ने इस बार इसे इंटरनल मॉडल नंबर के साथ रजिस्टर करना बेहतर समझा। वैसे अगर आप इन सभी बातों को एक दूसरे से जोड़कर देखें, तो माजरा समझ आ ही जाता है।

Galaxy W ब्रैंडिंग के साथ नहीं आएगा Samsung Tri-Fold

ये दोनों मॉडल नंबर “SM-F968X” से शुरू होते हैं, और ऐसा लग रहा है कि Samsung अब इस फोन को W-सीरीज़ ब्रैंडिंग के साथ पेश नहीं करेगा। पिछले साल कंपनी ने Galaxy Z Fold Special Edition को चीन में Galaxy W25 के नाम के साथ पेश किया, लेकिन इस बार ये नया ट्राई-फोल्ड Galaxy W ब्रैंडिंग के अंतर्गत नहीं आएगा।

उदाहरण के लिए, कंपनी फोन को कोरिया और चीन, दोनों में एक ऑफिशियल मार्किट नेम के साथ लॉन्च करती है, ऐसे में ये मॉडल नंबर “SM-W902X” होना चाहिए, अगर ये भविष्य में नज़र आता है, तो हम आपको ज़रूर अपडेट करेंगे, लेकिन फिलहाल आसार यही हैं कि ये फोन “Galaxy W” नाम के साथ नहीं आएगा।

कब लॉन्च होगा Samsung Galaxy Tri-Fold?

पहले सभी फोनों का इतिहास देखें तो, Samsung अपने डिवाइसों को लॉन्च से लगभग 6-7 महीने पहले GSMA डेटाबेस पर लिस्ट करती है। अगर इसी के अनुसार देखें तो, ये फोन लगभग अक्टूबर 2025 में आ सकता है। हालांकि ये टाइमलाइन फिलहाल एक अंदाज़े के तौर पर है, तो इसमें बदलाव की सम्भावना है।

अधिक जानकारी के लिए आप Smartprix को TwitterFacebookInstagram, और Google News पर फॉलो कर सकते हैं। मोबाइल फोन, टेक, गाइड या अन्य खबरों के लिए आप Smartprix पर भी विज़िट कर सकते हैं।

Pooja ChaudharyPooja Chaudhary
Pooja has been covering technology and gadgets for more than 5 years. Most of her work has been centred around smartphones and smartphone apps, but she occasionally likes to dabble with content on people and relationships. She is also a bit of a TV junkie and is often trying to make time to catch up with her favourite shows and classic movies.

Related Articles

Image50MP फ्रंट कैमरा, 3 ZEISS सेंसर के साथ इस दिन लॉन्च होगा Vivo V60

Vivo एक बार फिर अपने कैमरा फोकस्ड स्मार्टफोन को लेकर चर्चा में है। अपने कैमरा-केंद्रित स्मार्टफोनों की बदौलत Vivo ने भारतीय बाज़ार में एक खास पहचान बनाई है। अब कंपनी एक और प्रीमियम स्मार्टफोन Vivo V60 लॉन्च करने जा रही है। ये फोन उन यूज़र्स को ध्यान में रखकर बनाया गया है जो प्रोफेशनल लेवल …

ImageSamsung Tri Fold इस नाम से होगा लॉन्च, डिस्प्ले के साथ ये जानकारी आयी सामने

Samsung अपना पहला ट्राई फोल्ड फोन लॉन्च करने वाला है, जिसकी तैयारी में कंपनी काफी समय से लगी हुई है। इस फोन से संबंधित पहले भी कई लीक्स सामने आ चुके हैं, और अब हाल ही में फोन के नाम की जानकारी सामने आयी है। आगे Samsung Tri Fold फोन के नाम और उससे जुड़ी …

ImageSamsung tri-fold smartphone की पहली झलक, कीमत और फीचर्स ने मचाया बवाल

Samsung 9 जुलाई को होने वाले अपने Galaxy Unpacked 2025 इवेंट में एक नहीं, बल्कि चार फोल्डेबल फोन लॉन्च करने की तैयारी कर रहा है। इस बार सबसे ज्यादा चर्चा में है Samsung का पहला tri-fold smartphone, जो Galaxy G Fold के नाम से आ सकता है। ये आने वाले समय में फोल्डेबल टेक्नोलॉजी की …

ImageSamsung Galaxy Tri-Fold स्मार्टफोन लॉन्च टाइमलाइन की जानकारी लीक हुई, 2026 में हो सकता है लॉन्च

Samsung काफी समय से tri-fold पैटर्न पर काम कर रहा है, कुछ समय पहले इसका डिज़ाइन भी सामने आया था। इस फ़ोन में दो हिन्ज के साथ तीन स्क्रीन का उपयोग किया जायेगा। कंपनी इसे कुछ महीने पहले ही लॉन्च हुए Huawei Mate XT Ultimate के प्रतिद्वंदी के रूप में पेश कर सकती है। हाल …

ImageSamsung Galaxy Z Fold 7: लीक हुए स्पेसिफिकेशन और कीमतें

Samsung के अगले बड़े लॉन्च का इंतज़ार सभी को है, जिसमें हमें नए फोल्डेबल देखने को मिलेंगे। इसमें सबसे खास होगा Galaxy Z Fold 7, जिसमें कुछ दिलचस्प अपग्रेड आ सकते हैं। हालांकि कंपनी ने इसे लेकर कोई जानकारी साझा नहीं की है, लेकिन सामने आ रही लीक खबरों के आधार पर इसके फीचरों की …

Discuss

Be the first to leave a comment.