Vivo V17 Pro हो सकता है सितम्बर महीने के तीसरे हफ्ते में लांच

Main Image
  • Like
  • Comment
  • Share

Vivo इंडियन मार्किट में एक काफी अच्छी रणनीति के साथ काम कर रहा है। पिछले महीने Vivo S1 को लांच करने के बाद अब कंपनी ने 6 सितम्बर को Vivo Z1X को भी लांच करने की घोषणा कर दी है जिसमे आपको स्नैपड्रैगन 712 के अलावा 48MP ट्रिपल कैमरा सेटअप भी दिया जायेगा।

इसी के चलते हुए कंपनी ने अपने अपकमिंग Vivo V17 Pro को भी Colors TV के सबसे लोकप्रिय शो Bigg Boss के एक टीज़र में दिखाया है जिसमे बाद हमको मिली जानकारी से अनुसार यह डिवाइस सितम्बर महीने के तीसरे हफ्ते में लांच की जा सकती है।

Vivo V17 Pro इंडिया में कब लांच होगा?

Smartprix को मिली जानकारी के अनुसार Vivo V17 Pro का इंडिया लांच इवेंट इसी महीने के बीच में रखा जा सकता है। अभी के लिए सटीक डेट तो नहीं पता है लेकिन यह 17 सितम्बर या 19 सितम्बर को पेश किया जा सकता है।

Vivo V17 Pro के फीचर (अपेक्षित)

Vivo V17 Pro की इमेज लीक होने के बाद से ही यह न्यूज़ में बना हुआ है। फोन में आपको ग्लॉसी-ग्लास फिनिश के अलावा क्वैड-कैमरा सेटअप दिया जायेगा। प्राइमरी रियर कैमरा के तौर पर 48MP के Sony IMX586 सेंसर के साथ वाइड-कैमरा लेंस, डेप्थ सेंसर और एक मोनो-क्रोम सेंसर भी दिया जा सकता है।

यह भी पढ़िए: Vivo Z1 Pro रिव्यु (समीक्षा): बजट कीमत में दमदार गेमिंग

पोस्ट में दिखाई गयी इमेज में ड्यूल-सेल्फी कैमरा दिखाई दे रहा है जो एक पॉप-अप सेटअप में दिया गया है जो थोडा हैरान करने वाला कदम है। Vivo की V-सीरीज वैसे फोटोग्राफी के लिए काफी लोकप्रिय साबित हुई है तो अगर यह ड्यूल कैमरा सच साबित होता है तो फोन में आपको 6-कैमरा देखने को मिलेंगे। बाकि डिवाइस से जुडी सभी जानकारी तो लांच इवेंट पर ही सामने आएगी तब तक के लिए बने रहिये हमारे साथ!!!

Related Articles

ImageRamayana teaser रिलीज़ – रणबीर कपूर के राम अवतार की पहली झलक ने बढ़ाई उत्सुकता

बहुप्रतीक्षित Ramayana teaser आखिरकार रिलीज़ हो गया है, और आते ही इसने दर्शकों का ध्यान अपनी तरफ खींच लिया है। इस फिल्म को सिर्फ एक पौराणिक कहानी के रूप में नहीं, बल्कि “हमारा इतिहास, हमारी सच्चाई” के तौर पर पेश करने की कोशिश की जा रही है। ये फिल्म नितेश तिवारी द्वारा निर्देशित होगी और …

ImageVivo V17 Pro इंडिया में होगा 20 सितम्बर को लांच: मीडिया-इनवाइट भेजने शुरू

जैसा की हमने पहले ही बताया था Vivo V17 Pro जल्द ही इंडियन मार्किट में लांच होने वाला है। इसी बात को सच साबित करते हुए vivo ने आज अपने 20 सितम्बर को इंडिया में आयोजित इवेंट को लेकर मीडिया-इनवाइट भेजने शुरू कर दिए है। Vivo V17 Pro के फीचर Vivo V17 Pro से जुड़े …

ImageSamsung Galaxy M51 होगा सितम्बर के दूसरे हफ्ते में लांच : रिपोर्ट

सैमसंग लगता है अगले महीने Galaxy M51 को इंडियन मार्किट में लांच किया जा सकता है। सोर्स की Smartprix से की गयी बातचीत के अनुसार कंपनी सितम्बर महीने के दूसरे हफ्ते में डिवाइस को लांच कर सकता है। अभी के लिए सटीक तारीख की जानकारी तो हम शेयर नहीं कर सकते है क्योकि कोरोना के …

Imagevivo V70 FE का First Look सामने आया, नए Glow डिज़ाइन के साथ आ सकता है फोन

आजकल स्मार्टफोन बाज़ार में सिर्फ प्रोसेसर या कैमरा ही नहीं, फोन का डिज़ाइन भी उतना ही अहम हो गया है। खासकर ₹30,000 से ₹40,000 वाले सेगमेंट में कंपनियां अब सिर्फ स्पेसिफिकेशन की दौड़ नहीं लगा रहीं, बल्कि फोन को देखने में अलग बनाने की कोशिश भी कर रही हैं। इसी बीच vivo अपनी V70 सीरीज़ …

ImageGalaxy S26 Ultra vs vivo X300 Pro: कौन है असली Android किंग? कैमरा, बैटरी और परफॉर्मेंस में जबरदस्त टक्कर

Galaxy S26 Ultra और vivo X300 Pro एक ही दुनिया के फोन नहीं हैं। एक तरफ Samsung का सबसे प्रीमियम फ्लैगशिप है, जिसके साथ सालों की ब्रांड पहचान और वफादार यूज़र बेस जुड़ा है। दूसरी तरफ vivo है, जो इस साल के सबसे ज़्यादा और बेहतरीन स्पेक्स वाले फोनों में से एक लेकर आया है …

Discuss

Be the first to leave a comment.

Related Products