₹82,900 का iPhone 17 अब ₹45,000 के अंदर! Croma सेल में डील कैसे काम करती है?

Main Image
  • Like
  • Comment
  • Share

Apple का iPhone 17 पिछले साल ₹82,900 की शुरुआती कीमत के साथ लॉन्च हुआ था। लेकिन Croma की “Everything Apple” सेल के दौरान यही फोन कुछ शर्तों के साथ ₹45,000 से कम में मिलने का दावा किया जा रहा है। सवाल यह है कि यह कीमत बन कैसे रही है?

ये पढ़ें: Pro में क्या है खास? Nothing Phone (4a) सीरीज़ की पूरी स्पेसिफिकेशन लीक

सबसे पहले बेस 256GB मॉडल की कीमत ₹82,900 है। इस पर 2% का कूपन डिस्काउंट (₹1,658) मिलता है। असली फर्क एक्सचेंज ऑफर से पड़ता है — आपकी पुरानी डिवाइस की वैल्यू ₹23,500 तक हो सकती है, जिसके ऊपर ₹8,000 का एक्सचेंज बोनस जोड़ा जाता है। इसके अलावा 10% Neu Coins (करीब ₹4,974) भी मिलते हैं। इन सबको जोड़ने के बाद प्रभावी कीमत लगभग ₹44,768 तक आ सकती है। ध्यान रहे, अंतिम कीमत आपकी पुरानी डिवाइस की कंडीशन और वैल्यू पर निर्भर करेगी।

iPhone 17 Review

अब सवाल — क्या iPhone 17 इस कीमत पर लेना समझदारी है?

इस बार Apple ने स्टैंडर्ड मॉडल में पहली बार 120Hz ProMotion डिस्प्ले दिया है, जो पहले सिर्फ Pro मॉडल तक सीमित था। अंदर नया A19 चिप है, जो मल्टीटास्किंग और गेमिंग में मजबूत प्रदर्शन देता है। 18MP Centre Stage फ्रंट कैमरा ग्रुप सेल्फी के लिए काम का फीचर साबित हो सकता है।

ये पढ़ें: ₹99 में 4K T20 वर्ल्ड कप? Jio का नया JioHome Cricket Offer सच में फायदे का सौदा है या शर्तों का खेल?

हालांकि, इसमें टेलीफोटो कैमरा नहीं है। अगर आपको ज़ूम फोटोग्राफी या ज्यादा वर्सेटाइल कैमरा सिस्टम चाहिए, तो कुछ Android फ्लैगशिप बेहतर विकल्प दे सकते हैं।

कुल मिलाकर, अगर आपके पास अच्छा एक्सचेंज डिवाइस है तो यह डील आकर्षक बन सकती है। बिना एक्सचेंज के, कीमत उतनी प्रभावी नहीं दिखेगी।

अधिक जानकारी के लिए आप Smartprix को TwitterFacebookInstagram, और Google News पर फॉलो कर सकते हैं। मोबाइल फोन, टेक, गाइड या अन्य खबरों के लिए आप Smartprix पर भी विज़िट कर सकते हैं।

Pooja ChaudharyPooja Chaudhary
Pooja has been covering technology and gadgets for more than 5 years. Most of her work has been centred around smartphones and smartphone apps, but she occasionally likes to dabble with content on people and relationships. She is also a bit of a TV junkie and is often trying to make time to catch up with her favourite shows and classic movies.

Related Articles

Imagerealme P4s 5G भारत में लॉन्च, 8,000mAh बैटरी के साथ अब गेमिंग के लिए मिलेगी एक अलग चिप

realme की P सीरीज़ में अब तक बड़ी बैटरी और बजट गेमिंग वाले फोन ही देखने को मिलते थे। लेकिन आज कंपनी ने realme P4s 5G को भारत में एक अलग ग्राफिक्स चिप के साथ पेश किया है। इसके अलावा एक और अच्छी बात ये है कि जैसे इस सीरीज़ के फोनों में बैटरी हर …

ImageGalaxy S27 Ultra का डिज़ाइन लीक, अब पीछे दिखा iPhone 17 Pro जैसा कैमरा

Samsung की Galaxy S27 सीरीज़ आने में अभी कई महीने बाकी हैं, लेकिन ये फोन कैसे दिखेंगे, उसकी पहली झलक शायद अभी ही मिल गई है। नए स्केच में Galaxy S27 Ultra और S27 Pro के बैक पैनल पर एक बड़ा चौकोर कैमरा हिस्सा नज़र आ रहा है। और हाँ, iPhone 17 Pro से तुलना …

ImageiPhone 17 vs iPhone 16: Flipkart GOAT Sale में कौन सा खरीदना समझदारी? जानें फीचरों व कीमतों का अंतर

GOAT सेल 4 जुलाई से शुरू हो रही है, और इस बार iPhone लेने की सोच रहे लोगों के सामने सबसे बड़ा सवाल यही है कि iPhone 16 उठाएं या थोड़े पैसे और जोड़कर सीधे iPhone 17। सेल में iPhone 16 करीब ₹59,900 का पड़ रहा है, जबकि iPhone 17 ऑफर्स के साथ ₹70,990 तक …

ImageiPhone 18 Pro से Redmi Note 17 Pro तक, सितंबर 2026 में लॉन्च होंगे ये 7 स्मार्टफोन

सितंबर का महीना खासतौर से iPhones के लिए जाना जाता है, लेकिन इस बार यानी सितंबर 2026 में आपको नए iPhone 18 सीरीज़ के अलावा और भी कई अच्छे फोन देखने को मिलने वाले हैं। सितम्बर 2026 में जहां एक तरफ Apple का सालाना इवेंट है। वहीँ दूसरी तरफ ₹25,000 के आसपास वाले फोनों में …

Imageअगस्त 2026 में ₹25,000 से कम के 5 बेस्ट स्मार्टफोन

एक नज़र में: ₹25,000 का बजट इस साल पहले से ज़्यादा मुश्किल फैसला बन गया है। ब्रांड अब किसी एक फीचर पर लड़ना छोड़ चुके हैं, और एक ही फोन में लंबी चलने वाली बैटरी, काम लायक कैमरा और स्मूद डिस्प्ले, तीनों देने की कोशिश करते हैं। यही वजह है कि इस बजट में बेस्ट …

Discuss

Be the first to leave a comment.