- vivo X200 और X200 Pro दिसंबर के दूसरे हफ्ते में भारत में होंगे लॉन्च
- X200 सीरीज़ को अच्छे परिणाम मिलने पर vivo X200 Pro mini आने के भी आसार हैं।
Vivo X200 सीरीज़ को चीन में 14 अक्टूबर को लॉन्च किया गया और ये विश्व भर के बाज़ारों में Dimensity 9400 के साथ आने वाले पहले स्मार्टफोन बन गए। vivo X200 और vivo X200 Pro इन दोनों स्मार्टफोनों के भारत में लॉन्च होने की ख़बर भी काफी समय से आ रही है, लेकिन अब इसको लेकर सबसे पहले और एक्सक्लुसिवली हम आपको एक समयावधि बताने वाले हैं।
Vivo इन दोनों स्मार्टफोनों को भारत में जल्दी से जल्दी लांच करने की योजना बना रहा है और कंपनी ने अब ये तय किया है कि भारतीय बाज़ार में ये दोनों स्मार्टफोन दिसंबर 2024 के दूसरे हफ्ते में लॉन्च किये जायेंगे। हालानकी तारीख़ अभी सुनिश्चित नहीं है, लेकिन ये जो समय हम आपको Smartprix पर बता रहे हैं, ये कन्फर्म है।
इस सीरीज़ में एक तीसरा फ़ोन vivo X200 Pro mini भी आया है, जिसको लेकर लोग काफी उत्सुक हैं। लेकिन भारत में ये लॉन्च होगा या नहीं, इसको लेकर अभी कंपनी विचार कर रही है। X200 सीरीज़ के अन्य दोनों स्मार्टफोनों अगर भारत में अच्छा रेस्पॉन्स मिला, तो कंपनी X200 Pro mini को भी यहां पेश कर सकती है।
ये पढ़ें : Mediatek Dimensity 7300 के साथ आने वाले मोबाइल फ़ोन
vivo X200 स्पेसिफिकेशन

- 6.78-इंच माइक्रो-कर्व्ड 8T LTPO OLED ZEISS मास्टर कलर डिस्प्ले, 1260 x 2800 रेज़ॉल्यूशन, 120 Hz अडैप्टिव रिफ्रेश रेट, HDR10+, Dolby Vision, 4,500 निट्स पीसक ब्राइटनेस
- MediaTek Dimensity 9400, 3nm TSMC N3E प्रोसेस, 3.626 GHz x 1 + 3.3 GHz x 3 + 2.4 GHz x 4
- 12 GB तक की LPDDR5X RAM
- 512 GB तक की UFS 4.0 स्टोरेज
- 5,800 mAh बैटरी, 90W वायर्ड चार्जिंग और 30W वायरलेस चार्जिंग
- 50 MP IMX 921 प्राइमरी कैमरा, 1/1.56”, OIS
- 50 MP ISOCELL JN1 f/2.0 अल्ट्रा वाइड कैमरा (1/2.76”)
- 50 MP IMX882 f/2.57 पेरिस्कोप टेलीफ़ोटो लेंस (1/95”), 3x ऑप्टिकल ज़ूम, 100x डिजिटल ज़ूम, टेली मैक्रो सपोर्ट, OIS
- 32 MP f/2.0 सेल्फी सेंसर
- 8K@30fps वीडियो रिकॉर्डिंग, ZEISS T* लेंस कोटिंग, ZEISS कैमरा मोड
- IP68/IP69 रेटिंग, NFC, IR ब्लास्टर, USB 2.0, Wi-Fi 7, ब्लूटूथ 5.4, ऑप्टिकल फिंगरप्रिंट सेंसर
- 197 ग्राम, 7.99mm
- Android 15
vivo X200 Pro स्पेसिफिकेशन

- 6.78-इंच माइक्रो-कर्व्ड LTPO OLED ZEISS मास्टर कलर डिस्प्ले, 1260 x 2800 रेज़ॉल्यूशन, 0.1- 120 Hz अडैप्टिव रिफ्रेश रेट, HDR10+, Dolby Vision, 4,500 निट्स पीसक ब्राइटनेस, गोरिल्ला ग्लास आर्मर प्रोटेक्शन
- MediaTek Dimensity 9400, 3nm TSMC N3E प्रोसेस, 3.626 GHz x 1 + 3.3 GHz x 3 + 2.4 GHz x 4
- कस्टम V3+ इमेजिंग चिप
- 16 GB तक की LPDDR5X RAM
- 1 TB तक की UFS 4.0 स्टोरेज
- 6,000 mAh बैटरी, 90W वायर्ड चार्जिंग और 30W वायरलेस चार्जिंग
- 50 MP Sony LYT-818 प्राइमरी सेंसर, f/1.57 अपर्चर, 1/1.28”, OIS
- 50 MP ISOCELL JN1 f/2.0 अल्ट्रा वाइड कैमरा (1/2.76”)
- 200 MP ISOCELL HP9 पेरिस्कोप टेलीफ़ोटो कैमरा (1/1.4”), f/2.67, 3.7x ऑप्टिकल ज़ूम, 100x डिजिटल ज़ूम, टेली मैक्रो सपोर्ट, OIS
- 32 MP f/2.0 सेल्फी कैमरा
- 8K@30fps वीडियो रिकॉर्डिंग, 4K@120fps वीडियो रिकॉर्डिंग, ZEISS T* लेंस कोटिंग, ZEISS कैमरा मोड
- IP68/IP69 रेटिंग, NFC, IR ब्लास्टर, USB 2.0, Wi-Fi 7, ब्लूटूथ 5.4, ऑप्टिकल फिंगरप्रिंट सेंसर
- 223 ग्राम, 8.49mm
- Android 15
ये पढ़ें: vivo Y300 Plus 5G धांसू फीचर्स के साथ भारत में हुआ लॉन्च, कीमत जान हो जायेंगे हैरान
vivo X200 और vivo X200 Pro की भारत में क्या होंगी कीमतें
vivo X200 की कीमत भारत में लगभग ₹70,000 तक हो सकती है। चीन में इसके 12 GB RAM वैरिएंट की कीमत लगभग ₹50,900 है। वहीँ vivo X200 Pro की कीमत चीन में लगभग ₹62,000 है, जबकि भारत में आने पर इसकी कीमत कुछ ₹90,000 से ₹1,00,000 रुपए तक जाने के आसार हैं।
अधिक जानकारी के लिए आप Smartprix को Twitter, Facebook, Instagram, और Google News पर फॉलो कर सकते हैं। मोबाइल फोन, टेक, गाइड या अन्य खबरों के लिए आप Smartprix पर भी विज़िट कर सकते हैं।