भारत में नहीं, इंग्लैंड में अमर हुआ ये भारतीय खिलाड़ी – तेंदुलकर के बाद रचा नया इतिहास

Main Image
  • Like
  • Comment
  • Share

भारतीय क्रिकेट के लिए ये गर्व का पल है, और वो भी भारत से हज़ारों मील दूर, इंग्लैंड की ऐतिहासिक ज़मीन पर। 23 जुलाई 2025 से शुरू हुए भारत बनाम इंग्लैंड के बीच चौथे टेस्ट मैच से पहले मैनचेस्टर के ओल्ड ट्रैफर्ड स्टेडियम (Old Trafford ground) में अब एक स्टैंड का नाम भारत के पूर्व दिग्गज विकेटकीपर फारुख इंजीनियर (Farokh Engineer) के नाम पर रखा गया है। ये सम्मान उन्हें लंकाशायर काउंटी क्लब (county side Lancashire) के लिए उनके ऐतिहासिक योगदान के लिए दिया गया, जिसके लिए उन्होंने लगभग एक दशक तक शानदार प्रदर्शन किया।

फारुख इंजीनियर अब वो दूसरे भारतीय क्रिकेटर हैं, जिनके नाम पर विदेश में ये स्टेडियम स्टैंड है। उनसे पहले सिर्फ सचिन तेंदुलकर को ये सम्मान मिला था, जब 2023 में शारजाह क्रिकेट स्टेडियम में उनके नाम का स्टैंड बना।

ओल्ड ट्रैफर्ड में इसी समारोह के दौरान वेस्ट इंडीज के महान कप्तान क्लाइव लॉयड (Clive Loyd) के नाम पर भी एक स्टैंड का अनावरण किया गया। लॉयड ने दो दशकों तक लंकाशायर (Lancashire county club) के लिए खेलते हुए क्लब को नई ऊंचाइयों पर पहुंचाया।

फारुख इंजीनियर ने 1968 से 1976 के बीच 175 मैचों में 5942 रन, 429 कैच और 35 स्टंपिंग करते हुए क्लब की किस्मत बदली। जब वे टीम में शामिल हुए थे, लंकाशायर ने 15 वर्षों से कोई बड़ा खिताब नहीं जीता था, लेकिन उनके रहते क्लब ने जिलेट कप चार बार अपने नाम किया।

भारत में जहां उनके नाम पर कोई स्टैंड नहीं है, वहीं इंग्लैंड ने उनकी प्रतिभा और योगदान को ऐतिहासिक पहचान दी है। ओल्ड ट्रैफर्ड (Old Trafford stadium) की दीवारें अब हमेशा के लिए इस भारतीय सितारे की कहानी कहेंगी।

इस मौके पर मैनचेस्टर को अपना घर बना चुके फारुख इंजीनियर (Farokh Engineer) ने कहा, “ओल्ड ट्रैफर्ड में वो साल जादुई थे। लोग दूर-दूर से हमें खेलने देखने आते थे।”

अधिक जानकारी के लिए आप Smartprix को TwitterFacebookInstagram, और Google News पर फॉलो कर सकते हैं। मोबाइल फोन, टेक, गाइड या अन्य खबरों के लिए आप Smartprix पर भी विज़िट कर सकते हैं।

Pooja ChaudharyPooja Chaudhary
Pooja has been covering technology and gadgets for more than 5 years. Most of her work has been centred around smartphones and smartphone apps, but she occasionally likes to dabble with content on people and relationships. She is also a bit of a TV junkie and is often trying to make time to catch up with her favourite shows and classic movies.

Related Articles

ImageSamsung ने शुरू किया नया अपडेट रोलआउट, Fold6 और Flip6 यूज़र्स को मिला बड़ा फीचर

Samsung ने अब अपने 2024 के फोल्डेबल फोन्स, Galaxy Z Fold6 और Galaxy Z Flip6 के लिए One UI 8.5 बीटा रोलआउट करना शुरू कर दिया है। फिलहाल इसकी शुरुआत साउथ कोरिया से हुई है। यह अपडेट मार्च 2026 के आखिर में लाइव हुआ है और वहां के यूजर्स Samsung Members ऐप के जरिए इसे …

Imagevivo V70 FE भारत में लॉन्च से पहले ही चर्चा में: 200MP कैमरा और 7000mAh बैटरी के साथ क्या होगा ये नया गेमचेंजर?

चीनी स्मार्टफोन निर्माता vivo भारत में अपना नया मिड-रेंज स्मार्टफोन लॉन्च करने की तैयारी कर रहा है। कंपनी ने पुष्टि कर दी है कि vivo V70 FE भारत में लॉन्च होगा, जो पिछले साल आए V60e का सक्सेसर होगा। Vivo V70 FE: 200MP प्राइमरी कैमरा आधिकारिक टीज़र और ई-कॉमर्स माइक्रोसाइट्स अब देश में लाइव हो …

Image30 मिनट में 75% चार्ज! Samsung का नया 60W फास्ट चार्जर भारत में लॉन्च

30 मिनट में 75% चार्ज? Galaxy S26 Ultra के लॉन्च के तुरंत बाद Samsung ने इसके लिए भारत में 60W फास्ट चार्जर भी पेश कर दिया है। कंपनी का दावा है कि यह नया अडैप्टर Galaxy S26 Ultra को सिर्फ 30 मिनट में 75 प्रतिशत तक चार्ज कर सकता है। तेज़ चार्जिंग की ज़रुरत रखने …

Image₹20,000 से कम में OPPO A6s 5G लॉन्च – 6500mAh बैटरी और 120Hz स्क्रीन के साथ क्या ये डील सही है?

Oppo India ने देश में अपना एक नया किफायती मिड-रेंज स्मार्टफोन लॉन्च किया है: Oppo A6s 5G। 120Hz LCD स्क्रीन, Dimensity 6300 चिपसेट और बड़ी बैटरी के साथ आने वाला यह फोन शुरुआती बैंक ऑफर के बाद ₹20,000 से कम कीमत में मिलता है। आइये जानते हैं इसकी कीमत, उपलब्धता, फीचर्स और स्पेसिफिकेशन। ये पढ़ें: …

ImageOnePlus 15R के बाद अगला दांव, OnePlus का एक और नया फ्लैगशिप BIS पर दिखा

OnePlus ने भारत में OnePlus 15R लॉन्च कर दिया है, लेकिन कहानी यहीं खत्म नहीं हुई है। अब अंदेशा ये है कि कंपनी जल्द ही 15 सीरीज़ में एक कॉम्पैक्ट लेकिन पावरफुल फोन जोड़ सकती है, जो OnePlus 15s हो सकता है। खास बात यह है कि यह फोन सीधे तौर पर OnePlus 13s का …

Discuss

Be the first to leave a comment.

Related Products